ब्रेकिंग न्यूज़

   शिवम् पंडित बनकर लौटे इमरान हाशमी, 'आवारापन 2' का दमदार टीजर रिलीज

 मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी  के करियर की सबसे बेहतरीन और कल्ट फिल्मों में शुमार 'आवारापन'  के सीक्वल का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. सोमवार, 29 जून को मेकर्स ने प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज देते हुए 'आवारापन 2'   का पहला आधिकारिक टीज़र रिलीज कर दिया है. यह टीजर ठीक उसी तारीख को रिलीज किया गया है, जिस दिन 19 साल पहले (29 जून 2007) इस फिल्म का पहला भाग सिनेमाघरों में आया था. विशेष फिल्म्स  के बैनर तले बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.  
 रिलीज हुआ 1 मिनट से अधिक का यह टीज़र पुरानी यादों  को ताजा कर देता है. टीज़र की शुरुआत इमरान हाशमी के एक रेगिस्तानी इलाके में बाइक चलाने से होती है, जिसमें बैकग्राउंड में भारी आवाज में संवाद सुनाई देता है— "कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होतीं, उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है।" इसके तुरंत बाद बैकग्राउंड में फिल्म का आइकोनिक गाना 'तो फिर आओ' (Toh Phir Aao) का नया वर्जन गूंजने लगता है.
 टीजर में दिखाया गया है कि शिवम अपनी मृत प्रेमिका आलिहा हामिद (श्रिया सरन) की कब्र पर गुलाब का फूल चढ़ाने जाता है. वह याद करता है कि कैसे पहले भाग के अंत में उसे गोली मार दी गई थी, लेकिन एक बौद्ध भिक्षु ने उसे बचा लिया था. अब वह अपनी मौत को चुनौती देते हुए इस दर्द को हमेशा के लिए खत्म करने निकला है. इमरान हाशमी टीज़र में अपना प्रसिद्ध डायलॉग दोहराते हैं, "दर्द से पुराना रिश्ता है मेरा... इस बार या तो यह आवारापन खत्म होगा, या मैं."
 नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं. टीजर में बॉलीवुड की ग्लैम डॉल दिशा पटानी की एक बेहद महत्वपूर्ण झलक दिखाई गई है, जो फिल्म में फीमेल लीड का किरदार निभा रही हैं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और वे अपने करियर में पहली बार एक खूंखार विलेन   के रूप में स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं. फिल्म की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है, जो शिवम के अतीत और वर्तमान के संघर्षों, उसके बदले और मोक्ष ( की यात्रा को और गहराई से दिखाएगी. राजस्थान और दक्षिण-पूर्व एशिया की खूबसूरत लोकेशंस पर इस फिल्म की शूटिंग पूरी की जा चुकी है.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english