निक सुबह उठकर सबसे पहले प्रियंका का चेहरा देखना पसंद करते हैं... शादी को हुए दो साल पूरे
मुंबई। बुधवार 2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को दो साल पूरे हो गए। इस मौके पर दोनों ने फैंस के साथ अपनी शादी की कुछ अनदेखी और बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही दोनों ने एक-दूसरे के लिए प्यारा पोस्ट भी लिखा।
प्रियंका और निक ने 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के मशहूर उम्मेद पैलेस में शादी की थी। जो तस्वीरें प्रियंका ने शेयर कीं, उनमें से एक तस्वीर में लाल जोड़े में बेहद खबूसूरत नजर आ रही हैं।
दूसरी एनिवर्सरी पर निक ने प्रियंका के लिए लिखा, 'दो दिन, दो शादियां और दो साल। मैंने प्रियंका चोपड़ा से उन्हीं के देश में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर खुद को सम्मानित महसूस किया। मैं विश्वास नहीं कर सकता कि मैं कितना लकी हूं और समय कितना तेजी से बीतता है। हिंदू एनिवर्सरी मुबारक हो ब्यूटीफुल।'
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के लिए एक खास मैसेज लिखा। प्रियंका ने लिखा, '2 साल चले गए। अभी अनंत और जाने हैं।
प्रियंका और निक की हाई प्रोफाइल शादी को लेकर काफी चर्चा थी। निक उम्र में प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। लोगों को उम्मीद थी कि प्रियंका विदेश में शादी करेंगी, लेकिन प्रियंका ने भारत में शादी कर लोगों को चौंका दिया था। अपनी शादी में प्रियंका की हंसी देखते ही बन रही थी। निक अमरीकी गायक हैं और प्रियंका के साथ उनका काफी समय तक अफेयर रहा और फिर उन्होंने शादी की। उन्होंने साल 2018 में एक और दो दिसबंर को अलग-अलग रीति-रिवाज से अमेरिकन गायक निक जोनस से शादी की थी। निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा उनके बारे कई मेजदार खुलासे भी करती रहती हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा था उनके पति उनके लिए हर समय काफी आकर्षित रहते हैं और हर दिन सुबह उठकर उनका चेहरा देखते हैं। अभिनेत्री ने कहा था, 'यह थोड़ा अजीब हो सकता है लेकिन निक जोनस हर सुबह उठकर मेरे चेहरे को देखते हैं जब मैं सोकर उठती हूं।' मजाकिया अंदाज में प्रियंका ने आगे कहा, 'निक मुझे जब ऐसे देखते हैं फिर मैं कहती हूं एक मिनट रुको मैं थोड़ा मेकअप कर लूं।'
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा था, 'जब भी वह मुझे देखते हैं तो थोड़ा अजीब लगता है और मैं बस यही कहती हूं कि मुझे अभी नींद आ रही है, लेकिन वह हमेशा मेरी नींद भरी आंखो को देखकर कहते हैं यह अद्भुत और स्वीट है। यही आप अपने पति से करना चाहती हैं। थोड़ा अजीब है, लेकिन ठीक है। अगर उन्हें पसंद है तो। वह मुझे हमेशा कहते हैं कि मुझे इन्हें देखने दो। प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा,'मैं मजाक नहीं कर रही हूं। सच में अद्भुत लगता है।'
Leave A Comment