मशहूर मॉडल जोसलीन की बट लिफ्ट सर्जरी कराने के कारण मौत
लंदन। अमेरिकन फैशन डिजाइनर, मॉडल और मशहूर इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी जोसलीन कानो की मौत हो गई है। 29 साल की जोसलीन की मौत बट लिफ्ट सर्जरी कराने के कारण हुई। जोस अमेरिका में एक बड़ा नाम थीं और उन्हें 'मेक्सिकन किम कार्दशियां' के नाम से पहचाना जाता है। खबरों की मानें तो जोस अपनी बट (कूल्हे) लिफ्ट सर्जरी करवाने के लिए कोलंबिया गई थीं। वहां सर्जरी ठीक से ना हो पाने के कारण उनका निधन हो गया।
जोस की मौत 7 दिसंबर को हुई थी। अभी तक उनके परिवार ने कोई ऑफिशल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है, लेकिन परिवार वालों ने शुक्रवार को यूट्यूब पर उनके अंतिम संस्कार की एक लाइव स्ट्रीमिंग रखी। कोरोना महामारी के कारण जोस के अंतिम संस्कार में लोग शामिल नहीं हो पाए। इस स्ट्रीमिंग के कैप्शन में लिखा था, 'जोसलीन 14 मार्च 1990 (बुधवार) को आम जीवन में आईं और 7 दिसंबर 2020 को अनंत जीवन की ओर चली गईं।'
जोस सोशल मीडिया भी खासी एक्टिव थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 13 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स थे। जोस का जन्म 14 मार्च 1990 को हुआ। उन्होंने 17 साल की उम्र में ही मॉडलिंग को अपना कॅरिअर बना लिया था। उनका स्टाइल, लुक काफी ग्लैमरस और हॉट था। यही वजह थी लोग उन्हें 'मेक्सिकन किम' भी बुलाते थे। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब जोस ने सर्जरी करवाई हो। वे कई सर्जरियां करवा चुकी हैं लेकिन इस बार बट सर्जरी उनके जीवन की आखिरी सर्जरी बन गई। उनकी मौत की खबर के बाद से फैंस खासा निराश और उदास हैं। जोस ओनली फैंस (लंदन की एक कंटेंट सब्सक्रिप्शन सर्विस) की एक मॉडल थीं।
Leave A Comment