शशिकपूर की पोती आलिया की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई
मुंबई। जाने-माने अभिनेता स्व. शशिकपूर अपने दौर में काफी लोकप्रिय कलाकार रहे हैं। उनकी तीन संतानें हुईं कुणाल, करण और संजना कपूर। तीनों ने फिल्मों में अभिनय के क्षेत्र में कदम तो रखा, लेकिन सफल नहीं हो पाए। फिलहाल इस समय शशिकपूर की पोती आलिया कपूर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर छाई हुई हैं। उनका बोल्ड अवतार लोगों को पसंद आ रहा है। वे शशि कपूर के छोटे बेटे करण कपूर की बेटी हैं। करण एक सफल मॉडल रहे हैं और जाने-माने फोटोग्राफर हैं और इस समय वे चेल्सी (लंदन) में रहते हैं।
आलिया कपूर की बोल्ड फोटोज ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। आलिया कपूर मीडिया की लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं , लेकिन उनकी तस्वीरों ने अचानक से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आलिया की उम्र केवल 22 साल है और वो इन दिनों अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। आलिया कपूर भारत नहीं बल्कि चेल्सी, लंदन में ही रहती हैं। आलिया कपूर घूमने-फिरने की शौकीन हैं। उनका इंस्टाग्राम ऐसी तस्वीरों से भरा पड़ा है। आलिया कपूर की इंस्टाग्राम तस्वीरों से इस बात का खुलासा भी होता है कि वो नेचर लवर हैं। फिलहाल उन्हें देखने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि आलिया हिन्दी सिनेमाजगत में कब कदम रखने जा रही हैं।
Leave A Comment