बिना तेल के बन जाएगी टेस्टी पालक पत्ता चाट
आज कल लोग अपनी सेहत का खास ख्याल रख रहे हैं। हेल्थ को नजर में रखते हुए लोग फैट फ्री चीजों को खाना पसंद कर रहे हैं। बहुत से लोग तो ऐसे हैं जो बिना तेल घी के खाना खाते हैं। अगर आप भी बिना तेल घी वाली चीजों को खाना चाहते हैं तो पालक पत्ता की चाट बनाकर खाएं। वैसे तो इस चाट को बनाने के लिए पालत पत्तों को बेसन के घोल में लपेटा जाता है और फिर डीप फ्राई किया जाता है। लेकिन आप चाहें तो बिना घी तेल के इसे बना सकते हैं। यहां हम एयरफ्रायर में पालक पत्ता चाट बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। देखिए-
बिना तेल के पालक पत्ता चाट बनाने की सामग्री
पालक पत्ता चाट बनाने के लिए आपको पालक के पत्ते, दही, बेसन, नमक, अजवायन, मिर्ची पाउडर, भुना जीरा पाउडर, उबले आलू, खट्टी चटनी, मिठी चटनी, अनार के दाने, बारीक भूजिया चाहिए।
बिना तेल के पालक पत्ता चाट बनाने की विधि
पालके के पत्तों को अच्छे से साफ कर लें और 3 से 4 बार पानी से धो लें। फिर बेसन का घोल बना लें। इसके लिए बेसन में अजवायन, नमक, मिर्ची पाउडर मिलाएं। फिर जरूरत मुताबिक पानी मिलाते हुए एक घोल तैयार करें। घोल में पालक के पत्तों को अच्छे से डिप करें और फिर एयर फ्रायर की टोकरी में बटर पेपर बिछाएं। इस पर पत्ते रखें और फिर 10 से 15 मिनट के लिए 200 डिग्री पर पका लें। अब एक कटोरी में दही ले और इसमें थोड़ी चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब एक प्लेट में पत्ते रखें और फिर इस पर दही डालें। अब उबले आलू के छोटे टुकड़ों को इस पर सजाएं और दही की एक और लेयर डालें। अब इसमें खट्टी चटनी और मिठी चटनी डालें। फिर अनार के दाने और बारीक सेव से सजाएं और फिर खाएं।
--






.jpg)



Leave A Comment