ब्रेकिंग न्यूज़

 महंगे फेस पैक छोड़िए, अब ट्राई करें गेंदे के फूल का घरेलू नुस्खा

गेंदे का फूल सिर्फ पूजा और सजावट के लिए ही नहीं बल्कि स्किन केयर में भी काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और स्किन-फ्रेंडली गुण त्वचा को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। गर्मियों में धूल, पसीना और धूप की वजह से स्किन डल और ऑयली दिखने लगती है। ऐसे में गेंदे के फूल से बना फेस पैक त्वचा को फ्रेश और साफ महसूस कराने में मदद करता है। इसे दही, शहद और गुलाब जल जैसी चीजों के साथ मिलाकर आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है।
फेस पैक बनाने के लिए जरूरी चीजें
2–3 ताजे गेंदे के फूल
1 चम्मच दही
1 चम्मच शहद
थोड़ा गुलाब जल
फेस पैक बनाने की विधि
    फूलों को साफ करें: सबसे पहले 2–3 ताजे गेंदे के फूल लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें। अब सिर्फ उनकी पंखुड़ियां अलग कर लें।
    पेस्ट तैयार करें: पंखुड़ियों को मिक्सी में डालें। इसमें 1 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद और थोड़ा गुलाब जल मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें।
    चेहरे पर लगाएं: चेहरे को साफ पानी से धोने के बाद यह फेस पैक पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आंखों के आसपास लगाने से बचें।
    कुछ देर सूखने दें: फेस पैक को 15–20 मिनट तक लगा रहने दें ताकि स्किन इसे अच्छे से एब्जॉर्ब कर सके।
    चेहरा धो लें: अब चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें और साफ तौलिए से पोंछ लें। इसके बाद स्किन ज्यादा फ्रेश और सॉफ्ट महसूस होगी।
गेंदे के फूल के फेस पैक के फायदे
    स्किन को फ्रेश फील करवाए: गेंदे का फेस पैक त्वचा को साफ और फ्रेश महसूस कराने में मदद कर सकता है।
    ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद: यह स्किन पर जमा एक्सट्रा कम करने में मदद करता है जिससे चेहरा कम ग्रीसी लगता है।
    स्किन ग्लो: नियमित इस्तेमाल से त्वचा ज्यादा हेल्दी और ग्लोइंग बनती है।
    गर्मियों में स्किन को आराम: धूप और गर्मी से थकी हुई स्किन को सूदिंग इफेक्ट मिल सकता है।
    स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद: दही और शहद के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा ज्यादा मुलायम होती है।
फेस पैक इस्तेमाल करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
    हमेशा ताजे फूल का इस्तेमाल करें।
    केमिकल वाले फूल चेहरे पर ना लगाएं।
    फेस पैक लगाने से पहले चेहरा साफ रखें।
    हफ्ते में 1–2 बार से ज्यादा इस्तेमाल ना करें।
    जलन या खुजली महसूस हो तो तुरंत धो लें।
क्या सिर्फ फेस पैक से स्किन ग्लो करने लगेगी?
सिर्फ फेस पैक लगाने से स्किन रातों-रात ग्लोइंग नहीं बनती। हेल्दी डाइट, अच्छी नींद, पानी पीना और सही स्किन केयर रूटीन भी जरूरी है। इसके अलावा लगाने से पहले पैच टेस्ट करें और इनमें से किसी भी चीज से एलर्जिक हों, तो एक्सपर्ट से सलाह लेहना बेहतर है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english