बालों की तमाम समस्याओं का इलाज है रीठा-आंवला और शिकाकाई ...!
रीठा-आंवला और शिकाकाई ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल हमारी दादी और नानी के समय से हो रहा है. पहले के समय में बालों को काला, घना और लंबा बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था. आजकल आप बेशक कितने ही महंगे शेंपू का इस्तेमाल कर लें, लेकिन सभी में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जो किसी न किसी रूप में बालों को नुकसान पहुंचाता है. लेकिन रीठा-आंवला और शिकाकाई जड़ीबूटियां हैं, जो प्राकृतिक रूप से बालों को फायदा पहुंचाती हैं. कहा जाता है कि बालों में इनका इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में बालों की सेहत में सुधार होने लगता है. साथ ही असमय होने वाली तमाम समस्याओं से राहत मिलती है.
हेयर फॉल रोके
बालों के झड़ने की समस्या आजकल कॉमन हो चुकी है. इसका कारण गलत खानपान, केमिकलयुक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल, हीटिंग टूल्स का अधिक इस्तेमाल और प्रदूषण आदि को माना जाता है. बारिश के मौसम में ये समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है. अगर आप रीठा-आंवला और शिकाकाई का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी ये परेशानी काफी हद तक कंट्रोल हो सकती है. रीठा-आंवला और शिकाकाई बालों की ग्रोथ को भी बेहतर करता है और बालों को हेल्दी बनाता है.
असमय बाल सफेद होने से रोके
अगर आपके बाल समय से पहले ही सफेद होने लगे हैं, तो भी आपके लिए रीठा-आंवला और शिकाकाई काफी काम की चीज है. इन तीनों जड़ीबूटियों का मेल आपके बालों को काला बनाए रखने में मददगार माना जाता है. ये आपके सफेद बालों की ग्रोथ को रोकता है. इससे असमय सफेद बालों की समस्या कंट्रोल होती है.
डैंड्रफ और दोमुंहे बालों से छुटकारा
रीठा-आंवला और शिकाकाई बालों में डैंड्रफ की समस्या को भी दूर करते हैं. इसके अलावा दोमुंहे बालों की परेशानी भी ठीक करते हैं. इसे लगाने से बालों को पोषण मिलता है. बाल शाइनी और मजबूत होते हैं.
लगाने का तरीका
रीठा-आंवला और शिकाकाई को बालों की जरूरत के हिसाब से बराबर की मात्रा में लें और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. रातभर तक इसे अच्छी तरह से भीगने दें. सुबह इसे बालों पर लगाएं.



.jpg)

.jpg)
.jpg)



Leave A Comment