नवंबर में जन्में बच्चों के लिए परफेक्ट हैं ये नाम, हर शब्द का है एक खास मतलब
कहा जाता है कि बच्चे के नाम का उसके जीवन पर गहरा असर पड़ता है। यही वजह है कि पेरेंट्स को अपनी औलाद के लिए नाम पसंद करने में काफी समय लगता है। अलग महीना नवंबर का है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार नवंबर को कार्तिक माह कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक का महीना बेहद पवित्र होता है। अगर आप अपने घर पर इस पवित्र माह में जन्मे बच्चे के लिए कोई अलग और खूबसूरत नाम ढूंढ रहे हैं तो यहां दी गई बेबी नेम लिस्ट आपकी मदद कर सकती हैं।
नेवान-
सुनने में बिल्कुल अलग लगने वाला यह नाम संस्कृत भाषा से आया है। जिसका अर्थ होता है पवित्र। आप भी अपने बच्चे में अच्छे गुणडालने के लिए उसे यह नाम दे सकते हैं।
जोरा-
जोरा लड़कियों को दिया जाने वाला नाम है। इसका मतलब होता है बसंत ऋतु की बारिश। इस अनूठे और खूबसूरत नाम को आप अपनी बेटी के लिए पसंद कर सकते हैं।
वेरा-
वेरा एक रूसी नाम है, जिसका अर्थ है 'विश्वास।' यह नाम इंग्लैंड में 20वीं सदी में शीर्ष 100 नामों में से एक था।
मेपल-
यह नाम लड़कियों को दिया जाता है। मेपल एक बहुत ही लोकप्रिय पेड़ का नाम है।
निर्वेद-
ईश्वर के तोहफे को निर्वेद कहते हैं। अगर आप अपने बच्चे को ईश्वर का आशीर्वाद मानते हैं, तो उसका नाम निर्वेद रख सकते हैं।
ओमैरा-
यह एक बेहद खूबसूरत और यूनिक अरबी नाम है। जिसका मतलब होता है लाल रंग। लालिमा लिए यह नाम नवंबर में जन्मे आपके बच्चे के लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकता है।
नास्या-
यह एक हिब्रू नाम है जिसका मतलब 'चमत्कार' होता है। जो लोग अपने घर पैदा हुई बेटी को भगवान का आशीर्वाद और चमत्कार मानते हैं, वो अपनी बेटी को नास्या नाम दे सकते हैं।
एरियाना-
एरियाना नाम लड़कियों को दिया जाता है। यह नाम काफी यूनिक है, जिसका मतलब होता है शुद्ध। शुद्धता और पवित्रता की पहचान लिए यह नाम नवंबर महीने में जन्मे बच्चों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
निवान-
निवान का मतलब होता है पवित्र झील या तालाब। ये नाम बेहद यूनीक है। अगर आप अपने बच्चे को झील की तरह गहरी सोच-समझ वाला और शांत बनाना चाहते हैं, तो उसे ये नाम दे सकते हैं।
Leave A Comment