भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. माणिक साहा ने त्रिपुरा के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. माणिक साहा ने आज त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने अगरतला में राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई। वे राज्य के 12वें मुख्यमंत्री हैं। निवर्तमान मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, भारतीय जनता पार्टी की पूर्वोत्तर राज्य इकाई के संगठन महासचिव अजय जामवाल और अन्य केन्द्रीय नेता सहित भाजपा के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे।









.jpg)
Leave A Comment