सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत, दो अन्य घायल
बलिया (उप्र). बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में एक मोटरसाइकिल के असंतुलित होकर पेड़ से टकरा जाने से उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में शनिवार की शाम मोटरसाइकिल सवार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गये। इस दुर्घटना में सतीश (20) व राहुल (19) की मौके पर ही मौत हो गई तथा बंधन व राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय चारों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।










Leave A Comment