भारतीय प्रौदयोगिकी संस्थान मद्रास देश के उच्च शैक्षिक संस्थानों की सूची में शीर्ष पर, भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु भारत रैंकिंग-2022 में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय
नयी दिल्ली। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में देश में शीर्ष संस्थानों की सूची जारी की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान बन कर उभरा है। भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु भारत रैंकिंग-2022 में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय है। रैंकिंग के अनुसार, भारतीय प्रबंधन संस्थान-आई आई एम अहमदाबाद देश का सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान बना है। आई आई एम बैंगलोर दूसरे और आई आई एम कलकत्ता तीसरे स्थान पर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज और चेन्नई में सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज सबसे अच्छा दंत चिकित्सा कॉलेज है। आई आई टी मद्रास सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कॉलेज बन कर उभरा है। इसके बाद आई आई टी दिल्ली और आई आई टी, बम्बई का स्थान है। दिल्ली का मिरांडा हाउस, सबसे सर्वश्रेष्ठ कॉलेज है। दिल्ली का हिंदू कॉलेज दूसरे और चेन्नई का प्रेसीडेंसी कॉलेज तीसरे स्थान पर है। जामिया हमदर्द देश का सर्वश्रेष्ठ फार्मेसी संस्थान है।


.jpg)






.jpg)
Leave A Comment