कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत पिछले नवंबर में करीब 19 लाख नए कर्मचारियों को जोडा गया
नई दिल्ली।. नवंबर 2022 में कर्मचारी राज्य बीमा योजना-ई.एस.आई के अंतर्गत 18 लाख 86 हजार नये कर्मचारियों को जोड़ा गया है। आज जारी हुए अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर 2021 की तुलना में नवंबर 2022 में ई.एस.आई. योजना की कुल सदस्यता में पांच लाख 24 हजार की बढ़ोतरी हुई है। नवंबर 2022 में ई.एस.आई. योजना से जुड़े कुल कर्मचारियों में आठ लाख 78 हजार कर्मचारी 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के थे।
आंकड़ों के मुताबिक नवंबर 2022 में तीन लाख 51 हजार महिलाओं ने ई.एस.आई. योजना में नामांकन कराया जबकि कुल 63 ट्रांस-जेंडर कर्मचारियों के नाम भी ई.एस.आई. योजना के तहत दर्ज हुए। आंकड़ों के मुताबिक अपने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा कवर प्रदान करने के लिए नवंबर 2022 में लगभग 22 हजार नये संस्थान कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अंतर्गत दर्ज हुए।






.jpg)

.jpeg)

Leave A Comment