ब्रेकिंग न्यूज़

केजरीवाल और मान भोपाल में 14 मार्च को ‘आप' के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करेंगे

भोपाल। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 14 मार्च को भोपाल में अयोजित एक रैली में मध्य प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आप के संगठन महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि उनकी पार्टी इस साल के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीट पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी।

पाठक ने कहा, "अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 14 मार्च को भोपाल आ रहे हैं। मध्य प्रदेश में आप की यह चुनावी रैली होगी। मध्य प्रदेश के लोग बदलाव के लिए मतदान करना चाहते हैं।'' संदीप पाठक ने शनिवार को पत्रकारवार्ता में मध्य प्रदेश में हाल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन का हवाला दिया और कहा कि आप मध्य प्रदेश में अगली सरकार बनाएगी।

पाठक ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता आज खुद को ठगा महसूस कर रही है और तीसरा विकल्प तलाश रही है । उन्होंने कहा, "लोगों ने भाजपा और कांग्रेस को पर्याप्त समय दिया, लेकिन दोनों ने उनका कोई भला नहीं किया है। इसलिए, लोग अब मध्य प्रदेश में आप की ओर देख रहे हैं।" आप नेता ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी के मुद्दों पर काम किया जाएगा।

पाठक ने कहा कि आप तेजी से देश में एक वैकल्पिक राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी है और केवल 10 वर्षों में दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाकर तथा गुजरात में प्रभावशाली प्रदर्शन करके एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख केजरीवाल के मध्य प्रदेश दौरे के बाद शीघ्र ही प्रदेश में पार्टी संगठन की घोषणा कर दी जाएगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english