ब्रेकिंग न्यूज़

मांडविया ने व्हाट्सऐप के जरिये पीएफ खाते की जानकारी पाने की सुविधा शुरू की

नयी दिल्ली. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की सेवाओं को व्हाट्सऐप के जरिये उपलब्ध कराने की शुरुआत की। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस सुविधा के तहत कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के अंशधारक ईपीएफओ की सत्यापित व्हाट्सऐप सेवा के जरिये अपने पीएफ खाते में जमा राशि, पिछले पांच लेनदेन और पासबुक का ब्योरा देख सकेंगे। इसके अलावा, उन्हें व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी मिलेगा और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने में सहायता मिलेगी। इससे रोजमर्रा की सेवाएं मोबाइल फोन पर आसानी से उपलब्ध होंगी और लोगों को ईपीएफओ कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत कम पड़ेगी। मंत्री ने ईपीएफओ के 74वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर निष्क्रिय ईपीएफ खातों के पात्र मामलों में स्वत: निपटान की सुविधा भी शुरू की। इसके तहत आधार से सत्यापित ऐसे निष्क्रिय ईपीएफ खातों के अंशधारकों को अलग से दावा आवेदन जमा करने की जरूरत नहीं होगी, जिनमें 1,000 रुपये तक की राशि जमा है। मंत्रालय के अनुसार, ईपीएफओ पहचान और बैंक खाते का निर्धारित सत्यापन करने के बाद पात्र खातों का निपटान अपने आप शुरू करेगा। इससे पात्र लाभार्थियों को उनकी बकाया राशि हस्तांतरित की जा सकेगी। इस सुविधा से करीब एक लाख खातों को लाभ मिलने का अनुमान है, जिनमें कुल पांच करोड़ रुपये जमा हैं। इस अवसर पर सात प्रकाशनों का भी विमोचन किया गया। ये प्रकाशन ज्ञान सृजन, संस्थागत सीख, कानूनी जागरूकता और संवेदनशील प्रशासन के प्रति ईपीएफओ की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। समारोह में मांडविया ने कहा कि 74 साल के सफर में ईपीएफओ देश के कामगारों के लिए एक भरोसेमंद संस्था बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति लोगों का भरोसा इस बात से जाहिर होता है कि आठ करोड़ से अधिक सदस्यों के योगदान से इसके पास 32 लाख करोड़ रुपये का कोष जमा हुआ है। यह ईपीएफओ के कर्मचारियों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता से संभव हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से ईपीएफओ के 75वें वर्ष में प्रवेश करने से पहले कामगारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विभिन्न क्षेत्रों में नई पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने बदलते समय के अनुरूप खुद को ढालने, चुनौतियों से निपटने की क्षमता बढ़ाने और प्रक्रियाओं में सुधार करते रहने पर जोर दिया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english