हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमीरपुर में ‘सुजानपुर होली उत्सव' का उद्घाटन किया
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को सुजानपुर टीरा के चार दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के होली उत्सव का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्राचीन राधे कृष्ण मंदिर में पूजा भी की और अपने परिवार तथा राज्य के लोगों के लिए आशीर्वाद मांगा।
अधिकारियों ने बताया कि सुक्खू ने विभिन्न सरकारी और निजी उद्यमियों द्वारा लगाई गई एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनी में गहरी दिलचस्पी दिखाते हुए सुक्खू ने उद्यमियों और कलाकारों से अपने उत्पादों को बनाने तथा बेचने के लिए और अधिक उत्साह के साथ काम करने की अपील की।



.jpg)





.jpg)
Leave A Comment