लाडली बहना’ योजना का शुभारंभ, आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 1000 रु
भोपाल । मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए आज एक अनूठी योजना का शुभारंभ किया है। लाडली बहना नाम की इस योजना के तहत प्रत्येक महिला को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर एक समारोह में रिमोट कंट्रोल के माध्यम से महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत की। उन्होंने योजना का शीर्षक गीत भी जारी किया। मुख्यमंत्री ने योजना का पहला फॉर्म स्वयं भरा। समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक मैं बेटियों की पूजा किया करता था, लेकिन मुझे अब अपनी बहनों में मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती भी नजर आने लगी हैं।
तेईस से साठ वर्ष तक की महिलाएं इस योजना की पात्र होंगी। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ढाई लाख रुपये से कम है या जिनके पास पांच एकड़ से कम भूमि है। इस योजना के अंतर्गत 23 से साठ वर्ष तक की स्थानीय महिलाओं के खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपये जमा किए जाएंगे। योजना के लिए आवेदन 25 मार्च से 30 अप्रैल तक किया जा सकता है और धनराशि का वितरण 10 जून से शुरू होगा। राज्य में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने, उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार तथा परिवार से जुड़े फैसलों में उनकी भूमिका बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।



.jpg)





.jpg)
Leave A Comment