तिहाड़ जेल में कैदी के पास से 23 सर्जिकल ब्लेड, मादक पदार्थ, स्मार्टफोन और एक सिम कार्ड बरामद
नयी दिल्ली। तिहाड़ जेल में एक कैदी के पास से 23 सर्जिकल ब्लेड, मादक पदार्थ, स्मार्टफोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है। जेल अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह लगभग 6 बजकर 40 मिनट पर तिहाड़ की सेंट्रल जेल नंबर 3 के कर्मचारियों ने कुछ कैदियों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं और उन्हें रोककर जांच की। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने एक कैदी के कब्जे से 23 सर्जिकल ब्लेड, मादक पदार्थ, दो स्मार्टफोन और एक सिम कार्ड सहित एक पैकेट बरामद किया।

.jpg)

.jpg)





.jpg)
Leave A Comment