चलती कार का टायर फटा; 6 लोगों की मौत
मुंबई।महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में रविवार सुबह समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक कार का टायर फट गया, जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, हादसा शिवणी पिसा गांव में सुबह आठ बजे हुआ। कार औरंगाबाद से शेगांव की ओर जा रही थी। तभी टायर ब्लास्ट कर गया। टायर फटने की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग सहम गए। वह भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि एक कार हादसे का शिकार हो गई है।
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि कार में लिख नंबरों के आधार पर गाड़ी के मालिक की पहचान की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के पास सूचना भेज दी गई है। पुलिस ने बताया कि पहली नजर में हादसे की वजह टायर फटना लग रहा है. लेकिन, पुलिस की एक टीम अपनी ओर से हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।



.jpg)





.jpg)
Leave A Comment