सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला को ईंट से मारता नजर आ रहा है एक शख्स, मामला दर्ज
नयी दिल्ली। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया है जिसमें एक व्यक्ति अपनी बहू को कथित तौर पर ईंट से मार रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना उत्तर पश्चिम दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में मंगलवार सुबह हुई।
वीडियो में एक महिला गली में टहलती नजर आ रही है, तभी एक शख्स हाथ में ईंट लेकर पहुंचता है और उसे धमकाता है। वह महिला को कुछ बोलते हुए दिखाई देता है और जब वह जाने की कोशिश करती है, तो आदमी उसके सिर पर दो बार ईंट से वार करता है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि घटनास्थल के पास बैठा एक व्यक्ति पूरे प्रकरण को देख रहा है, लेकिन उसकी मदद करने के लिए कुछ नहीं कर रहा है। पुलिस ने बताया कि ईंट लिए हुए व्यक्ति की पहचान महिला के ससुर के रूप में हुई है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।



.jpg)





.jpg)
Leave A Comment