गडकरी ने 212 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया
नयी दिल्ली ।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को 212 किलोमीटर लंबे छह-लेन के दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। यह एक्सप्रेसवे 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एक्सप्रेसवे को चार खंडों में विभाजित किया गया है और इसे दिल्ली में अक्षरधाम के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (डीएमई) के शुरुआती बिंदु से शास्त्री पार्क, खजूरी खास, बागपत, शामली, सहारनपुर से उत्तराखंड में देहरादून तक बनाया जा रहा है। बयान के अनुसार, समूचे एक्सप्रेसवे के निर्माण में कई विशेष प्रावधान किए गए हैं, और इनमें गणेशपुर से देहरादून तक का मार्ग वन्यजीवों के लिए सुरक्षित किया गया है। बयान के अनुसार, इसमें 12 किलोमीटर की एलिवेटेड सड़क, छह पशु अंडरपास, दो हाथी अंडरपास, दो बड़े पुल तथा 13 छोटे पुलों का प्रावधान है।

.jpg)






.jpg)
.jpg)
Leave A Comment