धर्मेंद्र प्रधान ने आईटीआई छात्रों के लिए रोजगार कौशल पाठ्यक्रम के डिजिटल संस्करण का विमोचन किया
नयी दिल्ली। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में पंजीकृत छात्रों को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए कौशल पाठ्यक्रम का डिजिटल संस्करण पेश किया। डिजिटल पाठ्यक्रम में वित्तीय और डिजिटल साक्षरता, विविधता और समावेश, करियर विकास, लक्ष्य निर्धारण और उद्यमिता के पाठ शामिल हैं। एक्सेंचर, सिस्को और जे पी मॉर्गन के साथ मिलकर क्वेस्ट अलायंस ने पाठ्यक्रम को डिजाइन किया है। यह पाठ्यक्रम उम्मीदवारों को बेहतर रोजगार के लिये काबिल बनाएगा। इस अवसर पर प्रधान ने रोजगार क्षमता बढ़ाने, देश के भविष्य को आकार देने और 21वीं सदी के कार्यबल को तैयार करने में कौशल के महत्व को बताया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उद्योग जगत के दिग्गज कौशल परिवेश को मजबूत करने के साथ-साथ भविष्य के लिये तैयार कार्यबल बनाने तथा समाज के बड़े लाभ के लिये कृत्रिम मेधा, आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) जैसी नई तकनीकों का लाभ उठाने के तरीकों पर विचार करने के लिये एक साथ आए हैं।

.jpg)






.jpg)
.jpg)
Leave A Comment