प्रधानमंत्री ने विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को आध्यत्मिक नेता स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और इस अवसर पर एकता और भाईचारे के उनके दृष्टिकोण को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई। स्वामी विवेकानंद का निधन पश्चिम बंगाल के बेलूर मठ में 4 जुलाई, 1902 को मात्र 39 वर्ष की आयु में हुआ था। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महान स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं। सेवा, मानवता और आध्यात्मिक ज्ञान के उनके आदर्श हमें एक मजबूत और जीवंत भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरित और मार्गदर्शन करते हैं। हम एकता और भाईचारे के उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।'







.jpg)

.jpg)
Leave A Comment