भूस्खलन से अरुणाचल और जम्मू-कश्मीर में राजमार्ग पर यातायात प्रभावित
नई दिल्ली। अरूणाचल प्रदेश के सियांग क्षेत्र में पासीघाट और पैंगिन के बीच राजमार्ग सहित कई जगहों पर चट्टानों के खिसकने के साथ भूस्खलन की खबरें हैं। कल से ही इस मार्ग पर संपर्क बाधित है। सियांग जिला प्रशासन ने पासीघाट-पैंगिन राजमार्ग पर यातायात न करने का परामर्श जारी किया है। मौसम विभाग ने पूर्वी सियांग जिले और दिबांग घाटी के लिए कल तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
कश्मीर घाटी को जम्मू संभाग से जोड़ने वाला ऐतिहासिक मुगल रोड भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि पोशाना क्षेत्र में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण जम्मू संभाग के राजौरी और पुंछ जिले को कश्मीर घाटी के शोपियां जिले से जोडने वाला वैकल्पिक राजमार्ग भी बंद कर दिया गया है। इस बीच मार्गों को फिर से खोलने का कार्य तेजी से चल रहा है।
जम्मू-कश्मीर में पिछली रात से अत्यधिक वर्षा जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए वर्षा का अनुमान जारी किया है।



.jpg)





.jpg)
Leave A Comment