अफ्रीकी स्वाइन फीवर के चलते मार दिए गए 310 सूअर
त्रिशुर। केरल में केंद्र सरकार ने अफ़्रीकी स्वाइन फ्लू के प्रकोप के चलते त्रिशुर जिले के मदक्कथरन में लगभग 310 सुअरों को जान से मार दिया गया।.केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से ये कार्रवाई की गई।केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने बयान में कहा है की ,' इस क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में सुअरों को मारने के लिए व्यवस्था की गई थी। मदक्कथरन पंचायत में अफ़्रीकी स्वाइन फ्लू के प्रकोप का पता चला था। जिसके बाद राज्य के पशुपालन विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। हालांकि इसको लेकर मंत्रालय ने ये भी स्पष्ट किया है की ये जानवरों की बीमारी है और इससे मनुष्यों को खतरा नहीं है।
इससे पहले भी साल 2022 में भी इस फ्लू के चलते 300 सुअरों को मार दिया गया था.।








.jpg)

Leave A Comment