ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी ने शहरी भारत में बदलाव की रफ्तार की सराहना की

नयी दिल्ली.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर मेट्रो नेटवर्क का विस्तार 2014 से पहले की रफ्तार से ही जारी रहता तो पुणे जैसे शहरों को मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए दशकों तक इंतजार करना पड़ता। मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि 2014 में भारत के पांच शहरों में मेट्रो लाइन केवल 248 किलोमीटर तक फैली थीं, जबकि अब 26 शहरों में इनका नेटवर्क बढ़कर लगभग 1,200 किलोमीटर हो गया है। उन्होंने कहा, ''अगर भारत के मेट्रो नेटवर्क का विस्तार 2014 से पहले की रफ्तार से ही जारी रहता तो पुणे जैसे शहरों को मेट्रो मिलने के लिए कितने समय तक इंतजार करना पड़ता? वर्षों... नहीं... शायद दशकों तक। और यह अस्वीकार्य था।'' मोदी ने कहा कि हर दिन एक करोड़ से अधिक लोग मेट्रो से यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि नेटवर्क के विस्तार से लोगों का यातायात में लगने वाला समय कम हुआ है, परिवार के साथ बिताने के लिए अधिक समय मिला है, उत्पादकता बढ़ी है और बेहतर अवसर उपलब्ध हुए हैं। उन्होंने कहा, ''शहरी भारत के लिए हम इसी बदलाव की दिशा में काम कर रहे हैं।''
प्रधानमंत्री ने तीन नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पुणे मेट्रो की लगभग 21,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english