भूलकर भी मुफ्त में न लें ये चार चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजों को मुफ्त में लेना शुभ नहीं माना जाता है। इन चीजों को लेने से आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य समस्याएं और पारिवारिक कलह जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हमारे समाज में चीजों का लेन-देन करना बहुत आम बात है। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें मुफ्त में लेने से बचना चाहिए? जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें मुफ्त में लेने से आर्थिक तंगी और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनको मुफ्त में नहीं लेना चाहिए।
1. नमक
नमक को शनि ग्रह से जोड़ा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक को कभी भी किसी से मुफ्त में नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से रोग और कर्ज बढ़ सकते हैं। अगर किसी कारणवश नमक लेना पड़े तो बदले में कुछ दे देना चाहिए।
2. सुई
धार्मिक मान्यता के अनुसार, कपड़े सिलने वाली सुई को भी मुफ्त में नहीं लेना चाहिए और न ही इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता आती है और रिश्तों में खटास आ सकती है। सुख-शांति भी नष्ट हो सकती है। सुई देने से परिवार में पारिवारिक कलह बढ़ता है।
3. लोहे की चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, लोहे की चीजें मुफ्त में लेने से बचना चाहिए। लोहे को शनि ग्रह से जोड़ा जाता है और शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। अगर हम किसी से लोहे की चीज मुफ्त में लेते हैं, तो यह माना जाता है कि हम शनि देव का ऋण ले रहे हैं। शनि देव के ऋण के कारण जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। जैसे कि आर्थिक तंगी, रोग, और पारिवारिक कलह। इसलिए, लोहे की चीजें हमेशा खरीदकर ही लेनी चाहिए। अगर किसी कारणवश लोहे की चीज लेनी ही पड़े तो बदले में कुछ देना चाहिए।
4. सरसो का तेल
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सरसों का तेल धन और समृद्धि से जुड़ा हुआ है। इसे मुफ्त में लेना या देना धन हानि का कारण बन सकता है। मान्यता है कि सरसों का तेल एक ऊर्जा का वाहक होता है और जब इसे मुफ्त में दिया या लिया जाता है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है।


.jpg)
.jpg)



.jpg)

.jpg)
Leave A Comment