- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर/संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने शासकीय अधिकारियों के लिए आयोजित विभागीय परीक्षा और कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा का केंद्रों में पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय परीक्षा के लिए संचालित परीक्षा केंद्र शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र राजेन्द्र नगर स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने इन केन्द्रों में की गई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। विभागीय परीक्षा में राजस्व विभाग और आबकारी विभाग मिलाकर आज 9 परीक्षार्थी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा बनाए गए परीक्षा केन्द्र राजेन्द्र नगर में 112 परीक्षार्थी शामिल हुए।छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग, रायपुर द्वारा उन अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षा दिनांक 3 मार्च से 10 मार्च, 2025 तक आयोजित है। इस अवधि में संभाग के विभिन्न विभागों के 110 अधिकारी शामिल हो रहे हैं। जिसमें प्रथम प्रश्न पत्र लेखा (बिना पुस्तकों के) केवलिए सहायक कलेक्टरों, डिप्टी कलेक्टरों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों तथा राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिये था। निरीक्षण के दौरान डॉ. स्मृति तिवारी उपायुक्त (राजस्व) संभागायुक्त कार्यालय, बिलासपुर, श्री एस. एस. कंवर, डिप्टी कलेक्टर, केन्द्राध्यक्ष सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।श्री कावरे ने इसके बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी वार्षिक परीक्षा 2025 में आज 6 मार्च 2025 को बिलासपुर स्थित परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर का संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग श्री आर. पी. आदित्य एवं सहायक संचालक शिक्षा विभाग श्री प्रशांत राय द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। आज आयोजित परीक्षा में इतिहास एवं बिजनेस स्टडीज विषय की परीक्षा हुई। जिसमें इतिहास विषय में कुल 49 एवं बिजनेस स्टडीज में कुल 73 परीक्षार्थी सम्मिलित थे। परीक्षा शांतिपूर्वक रूप से संपन्न हुआ और परीक्षा केन्द्र में नकल का प्रकरण नहीं बना है।
- महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारीरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार ने राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते को 53 प्रतिशत किए जाने की अपनी घोषणा को पूरा करके राज्य के लाखों शासकीय सेवकों को होली पर्व से पूर्व सौगात दी है। यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी ने 3 मार्च को विधानसभा में वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट में शासकीय सेवकों को 53 प्रतिशत डीए किए जाने की घोषणा की थी। उक्त घोषणा के परिपालन में शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में वृद्धि किए जाने का आदेश वित्त विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करके 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। सातवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, अब उन्हें 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जबकि छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, अब उन्हें 246 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त होगा। यह वृद्धि 1 मार्च 2025 से प्रभावी होगी और इसका भुगतान मार्च 2025 के वेतन के साथ अप्रैल माह में किया जाएगा।
- रायपुर .बुजुर्गों के आशीर्वाद से हमें ताकत मिलती है। वरिष्ठजन अनुभव का खजाना होते हैं, जो हमारी बड़ी से बड़ी समस्याओं को चुटकियों में हल कर देते हैं। बुजुर्गों का सम्मान आदिकाल से हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा रही है। महापौर मीनल चौबे ने यह विचार व्यक्त करते हुए चंगोराभाठा स्थित जय सियान सेवा संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
- रायपुर/ जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा एवं बीडीएम चिकित्सालय चांपा के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल को पद से हटाने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया है। कलेक्टर कार्यालय, जांजगीर-चांपा द्वारा जारी पत्र के अनुसार शिकायत की जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह को अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती स्वाति वंदना सिसोदिया एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री भावना साहू को सदस्य नियुक्त किया गया है। जांच दल द्वारा मामले की वस्तुस्थिति, संबंधित दस्तावेजों एवं साक्ष्यों का गहन परीक्षण कर विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
- रायपुर. छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग ने एक दिसंबर, 2023 से 31 जनवरी, 2025 तक विज्ञापन पर 332 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। राज्य सरकार ने बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव के एक अतारांकित प्रश्न के लिखित उत्तर में जनसंपर्क विभाग का प्रभार संभालने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि राज्य के जनसंपर्क विभाग ने एक दिसंबर, 2023 से 31 जनवरी, 2025 तक सरकारी योजनाओं, कार्यों और अन्य प्रचार-प्रसार के लिए 463.21 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जिसमें से 332.92 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। यादव ने प्रश्न में पूछा कि इस अवधि में छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं, कार्यों और अन्य प्रचार-प्रसार विज्ञापनों के लिए जिलेवार कुल कितनी राशि स्वीकृत और खर्च की गई। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञापन जिलों से नहीं बल्कि राज्य स्तर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी किए जाते हैं। जवाब के अनुसार, इस अवधि में प्रिंट मीडिया के लिए 97,31,19,295 रुपये, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए 92,23,98,483 रुपये, डिजिटल और सोशल मीडिया के लिए 25,56,64,280 रुपये, प्रकाशन के लिए 3,87,55,166 रुपये, क्षेत्रीय प्रचार के लिए 2,32,26,50,923 रुपए और जनजातीय उपयोजना के लिए 11,96,07,261 रुपए स्वीकृत किए गए। स्वीकृत राशि में से प्रिंट मीडिया पर 77,43,07,137 रुपये, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर 65,90,35,797 रुपये, डिजिटल और सोशल मीडिया पर 19,80,35,847 रुपये, प्रकाशन पर 2,92,42,608 रुपये, क्षेत्रीय प्रचार पर 1,54,90,56,122 रुपये और जनजातीय उपयोजना के तहत 11,96,07,261 रुपये खर्च किए गए।
- 0 नवपदस्थ जिला कलेक्टर धमतरीअबिनाश मिश्रा ने पदभार सौंपारायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नवपदस्थ रायपुर नगर निगम आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री विश्वदीप ने आज अपरान्ह नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाॅधी सदन के द्वितीय तल पर निगम आयुक्त कार्यालयीन कक्ष में निगम आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक का प्रशासनिक पदभार सम्हाल लिया है। जिला धमतरी के नवपदस्थ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने नवपदस्थ आयुक्त श्री विष्वदीप को नगर निगम आयुक्त और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक का प्रशासनिक पदभार सौपा। इस अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा बैच 2018 के नवपदस्थ जिला धमतरी कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा बैच 2019 के नवपदस्थ रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप को रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यू.एस. अग्रवाल, पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता श्री यू.के. धलेन्द्र, उपायुक्त डाॅ. अंजलि शर्मा, श्री जसदेव सिंह बाबरा, श्रीमती प्रीति सिंह, डाॅ. दिव्या चंद्रवंशी, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरूण ध्रुव, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक तकनीकी श्री पंकज कुमार पंचायती सहित रायपुर नगर निगम एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुके प्रदत्त कर हार्दिक शुभकामनाएं दी । इस दौरान निवर्तमान नगर निगम आयुक्त एवं नवपदस्थ जिला धमतरी कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के परिवारजनों की नगर निगम आयुक्त कक्ष में उपस्थिति रही।रायपुर नगर निगम के नवपदस्थ आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी के एमडी श्री विश्वदीप ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की । आयुक्त ने अधिकारियों से उन्हें सौंपे गये प्रशासनिक कार्य दायित्वों की जानकारी ली । साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 की नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र में प्रशासनिक तैयारियों की प्रगति और राजस्व वसूली अभियान की प्रगति सहित विकास और निर्माण कार्यो से संबंधित अन्य लोककल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी प्राप्त की । नवपदस्थ आयुक्त ने दिनांक 7 मार्च 2025 शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से नगर निगम मुख्यालय के चतुर्थ तल पर निगम सामान्य सभा सभागार में रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह द्वारा आहूत रायपुर नगर निगम अध्यक्ष (स्पीकर) और नगर निगम अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन कार्यक्रम में दिये गये प्रशासनिक दायित्वों का अच्छी तरह निर्वहन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैँ ।
- विप्र समाज ने दी श्रद्धांजलिमहासमुंद। श्रीमती कुमारी बाई (दुबे) शर्मा का गुरुवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे बैजी, बेमेतरा वाले स्व. जीवनलाल (दुबे) शर्मा की धर्मपत्नी थीं तथा टेकारी-करही वाले पं. स्व. श्री ज्वालाप्रसाद (उपाध्याय) शर्मा, कुंजलाल उपाध्याय की बहन एवं नवीन शर्मा, सरोज, वीणा, अन्नपूर्णा, ज्योति की बुआ, सुधा की बड़ी मां और पार्थ शर्मा की बुआ दादी थीं। श्रीमती कुमारी बाई (दुबे) शर्मा का अंतिम संस्कार अपराह्न 4 बजे महासमुंद में किया जाएगा।श्रीमती कुमारी बाई (दुबे) शर्मा के निधन पर भूपेंद्र शर्मा, प्रशांत शर्मा, प्रवीण शर्मा, अजय शर्मा, रंजना तिवारी, डॉ. विपिन दुबे, आशीष दीवान, पद्मा दीवान, सोमा उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, नीलिमा शर्मा, आभा, अमित शर्मा, अरुण उपाध्याय, ब्रजेश शर्मा, राजेन्द्र कुमार तिवारी, रश्मि शुक्ला, चंद्रशेखर द्विवेदी, नीरज उपाध्याय, कल्पना दुबे, ललित उपाध्याय, लता उपाध्याय, रीता शर्मा, प्रभा उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, ओम प्रकाश उपाध्याय, सीमा शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, असीम पांडे, विजय (छोटकू) उपाध्याय, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, सुदेश दीवान सहित विप्र समाज के अनेक सदस्यों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
- बिलासपुर | रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 22867/22868 दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में एक एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस में दिनांक 07 मार्च 2025 से 14 मार्च 2025 तक तथा गाड़ी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में दिनांक 08 मार्च 2025 से 15 मार्च 2025 तक उपलब्ध रहेगी | इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |
- बिलासपुर ।यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा होली पर्व के अवसर पर गोंदिया से छपरा एवं पटना जंक्शन के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । होली के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान करने के लिए ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं ।इन स्पेशल ट्रेनों में निम्नलिखित ट्रेन शामिल है ;-(1) गाड़ी संख्या (08863/08864) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल(2) गाड़ी संख्या (08895/08896) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल(3) गाड़ी संख्या (08897/08898) गोंदिया-पटना-गोंदिया (दो फेरे के लिए) होली स्पेशलइन स्पेशल ट्रेनों की विस्तृत समय-सारणी इस प्रकार है:-1. गाड़ी संख्या (08863/08864) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशलयह ट्रेन गोंदिया एवं छपरा के मध्य एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी ।08863 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल - गोंदिया से 12 मार्च, 2025 को शाम 5:00 बजे प्रस्थान करेगी और डोंगरगढ़ (शाम 6:16 बजे), राजनांदगांव (शाम 6:40 बजे), दुर्ग (रात्रि 7:20 बजे), रायपुर (रात्रि 8:05 बजे), भाटापारा (रात्रि 8:58 बजे), उसलापुर (रात्रि 10:30 बजे), पेंड्रा रोड (रात्रि 11:56 बजे), अनुपपुर (रात्रि 12:35 बजे), शहडोल (रात्रि 1:10 बजे), उमरिया (रात्रि 2:13 बजे), कटनी (सुबह 4:40 बजे), सतना (सुबह 7:10 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 10:10 बजे), वाराणसी जंक्शन (दोपहर 1:40 बजे), गाजीपुर सिटी (दोपहर 3:25 बजे) और बलिया (शाम 4:40 बजे) होते हुए रात्रि 7:00 बजे छपरा पहुंचेगी ।08864 छपरा-गोंदिया होली स्पेशल - छपरा से 13 मार्च, 2025 को रात्रि 10:15 बजे रवाना होगी और बलिया (रात्रि 11:20 बजे), गाजीपुर सिटी (रात्रि 12:20 बजे), वाराणसी जंक्शन (रात्रि 2:00 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 4:00 बजे), सतना (सुबह 8:45 बजे), कटनी (सुबह 10:10 बजे), उमरिया (सुबह 11:54 बजे), शहडोल (दोपहर 12:50 बजे), अनुपपुर (दोपहर 1:35 बजे), पेंड्रा रोड (दोपहर 2:20 बजे), उसलापुर (शाम 4:45 बजे), भाटापारा (शाम 5:59 बजे), रायपुर (शाम 7:13 बजे), दुर्ग (रात्रि 8:50 बजे), राजनांदगांव (रात्रि 9:16 बजे), डोंगरगढ़ (रात्रि 10:10 बजे) होते हुए रात्रि 11:45 बजे गोंदिया पहुंचेगी ।2. गाड़ी संख्या (08895/08896) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशलयह ट्रेन भी गोंदिया एवं छपरा के मध्य एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी ।08895 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल - गोंदिया से 11 मार्च, 2025 को शाम 5:00 बजे प्रस्थान करेगी और डोंगरगढ़ (शाम 6:16 बजे), राजनांदगांव (शाम 6:40 बजे), दुर्ग (रात्रि 7:20 बजे), रायपुर (रात्रि 8:05 बजे), भाटापारा (रात्रि 8:58 बजे), उसलापुर (रात्रि 10:30 बजे), पेंड्रा रोड (रात्रि 11:56 बजे), अनुपपुर (रात्रि 12:35 बजे), शहडोल (रात्रि 1:10 बजे), उमरिया (रात्रि 2:13 बजे), कटनी (सुबह 4:40 बजे), मैहर (सुबह 6:38 बजे), सतना (सुबह 7:10 बजे), मानिकपुर (सुबह 9:00 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 10:10 बजे), चुनार (सुबह 11:30 बजे), वाराणसी जंक्शन (दोपहर 1:40 बजे), गाजीपुर सिटी (दोपहर 3:25 बजे) और बलिया (शाम 4:40 बजे) होते हुए रात्रि 7:00 बजे छपरा पहुंचेगी ।08896 छपरा-गोंदिया होली स्पेशल - छपरा से 12 मार्च, 2025 को रात्रि 10:15 बजे रवाना होगी और बलिया (रात्रि 11:20 बजे), गाजीपुर सिटी (रात्रि 12:20 बजे), वाराणसी जंक्शन (रात्रि 2:00 बजे), चुनार (रात्रि 2:48 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 4:00 बजे), मानिकपुर (सुबह 6:38 बजे), सतना (सुबह 8:45 बजे), मैहर (सुबह 9:18 बजे), कटनी (सुबह 10:10 बजे), उमरिया (सुबह 11:54 बजे), शहडोल (दोपहर 12:50 बजे), अनुपपुर (दोपहर 1:35 बजे), पेंड्रा रोड (दोपहर 2:20 बजे), उसलापुर (शाम 4:45 बजे), भाटापारा (शाम 5:59 बजे), रायपुर (शाम 7:13 बजे), दुर्ग (रात्रि 8:50 बजे), राजनांदगांव (रात्रि 9:16 बजे), डोंगरगढ़ (रात्रि 10:10 बजे) होते हुए रात्रि 11:45 बजे गोंदिया पहुंचेगी ।3. गाड़ी संख्या (08897/08898) गोंदिया-पटना-गोंदिया (दो फेरे के लिए) होली स्पेशलगोंदिया और पटना के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन दो फेरों के लिए संचालित की जाएगी ।08897 गोंदिया-पटना होली स्पेशल - गोंदिया से 11 एवं 12 मार्च, 2025 को सुबह 11:00 बजे रवाना होगी और डोंगरगढ़ (दोपहर 12:16 बजे), राजनांदगांव (दोपहर 12:40 बजे), दुर्ग (दोपहर 1:20 बजे), रायपुर (दोपहर 2:00 बजे), भाटापारा (दोपहर 2:55 बजे), बिलासपुर (शाम 3:55 बजे), चांपा (शाम 4:55 बजे), रायगढ़ (शाम 6:35 बजे), झारसुगुड़ा (रात्रि 8:30 बजे), राउरकेला (रात्रि 10:15 बजे), हटिया (रात्रि 1:30 बजे), रांची (रात्रि 1:50 बजे), मूरी (सुबह 3:00 बजे), बोकारो (सुबह 4:00 बजे), गोमो (सुबह 4:50 बजे), कोडरमा (सुबह 6:05 बजे), गया (सुबह 7:50 बजे), जहानाबाद (सुबह 9:20 बजे) होते हुए सुबह 11:00 बजे पटना पहुंचेगी ।08898 पटना-गोंदिया होली स्पेशल - पटना से 13 एवं 14 मार्च, 2025 को दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और जहानाबाद (दोपहर 1:20 बजे), गया (दोपहर 2:20 बजे), कोडरमा (शाम 4:00 बजे), गोमो (शाम 6:00 बजे), बोकारो (शाम 7:00 बजे), मूरी (रात्रि 8:10 बजे), रांची (रात्रि 9:30 बजे), हटिया (रात्रि 9:50 बजे), राउरकेला (रात्रि 1:00 बजे), झारसुगुड़ा (सुबह 4:00 बजे), रायगढ़ (सुबह 4:52 बजे), चांपा (सुबह 6:00 बजे), बिलासपुर (सुबह 7:10 बजे), भाटापारा (सुबह 8:15 बजे), रायपुर (सुबह 10:15 बजे), दुर्ग (दोपहर 12:20 बजे), राजनांदगांव (दोपहर 12:46 बजे), डोंगरगढ़ (दोपहर 1:11 बजे) होते हुए दोपहर 2:30 बजे गोंदिया पहुंचेगी ।यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे इन ट्रेनों का लाभ उठाएँ एवं यात्रा से संबंधित अधिक जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www।indianrail.gov.in पर प्राप्त कर सकते है ।
- बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में डिजिटल टिकटिंग को जबरदस्त बढ़ावा मिल रहा है । अब 50% से अधिक अनारक्षित टिकट यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप और एटीवीएम (ऑटोमैटिकटिकट वेंडिंग मशीन) के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को लंबी कतारों से छुटकारा मिल रहा है । साथ ही, आर-वालेट से डिजिटल भुगतान करने पर यात्रियों को 3% बोनस का भी लाभ मिल रहा है । इसके साथ ही यात्रियों को लाइन में लगने की समस्या से छुटकारा मिल रहा है तथा खुदरे पैसे की समस्या से निजात भी मिल रहा है । डिजिटल टिकटिंग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का स्थान भारतीय रेलवे में अव्वल स्थान पर रहा है । अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के दौरान, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 21-22% यात्रियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट प्रदान किए, जिससे यह अन्य रेलवे के मुक़ाबले प्रथम स्थान बरकरार रखा है ।एटीवीएम (ऑटोमैटिकटिकट वेंडिंग मशीन) से भी टिकटिंग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है । वर्तमान में, 46 स्टेशनों पर 87 एटीवीएम (ऑटोमैटिकटिकट वेंडिंग मशीन) मशीनों के जरिए भी यात्रियों को टिकट सुविधा मिल रही है, तथा यूपीआई क्यूआर के माध्यम से भूगतान कर स्वयं टिकट बुक कर रहे हैं, जिससे डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा मिल रहा है ।यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए मोबाइल टिकटिंग ऐप में नए नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं । मोबाइल टिकटिंग एप को लगातार नई सुविधाओं और बेहतर यूजर इंटरफेस के साथ अपडेट किया जाता है, जिससे इसे और अधिक सुविधाजनक और तेज बनाया जा सके । यात्रियों से अनुरोध है कि वे यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप और एटीवीएम (ऑटोमैटिकटिकट वेंडिंग मशीन) का अधिक से अधिक उपयोग कर बिना कतार, बिना झंझट टिकट प्राप्त करें और सफर को आसान बनाएं ।
- - किसानों के खेतों में पैदल चलकर खेती-किसानी का जाना हाल-चालबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज अपने गुरूर विकासखण्ड के प्रवास के दौरान मिर्रीटोला पुरूर में किसानों के खेतों में पहुँचकर उनके द्वारा किए जा रहे धान के बदले अन्य फसलों के उत्पादन कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ ग्राम मिर्रीटोला पुरूर से किसानों के खेतों मंे पैदल चलकर खेती-किसानी का हालचाल जाना। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत ग्राम मिर्रीटोला के 22 किसानों के द्वारा सामुहिक रूप से ग्रीष्म कालीन धान के बदले अन्य फसलों का उत्पादन किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित किसानों ने बताया कि वे सभी कृषक जिला प्रशासन के इस अभिनव पहल से प्रेरित होकर यहाँ पर लगभग 25 एकड़ भूमि में हम 22 किसानों के द्वारा ग्रीष्म कालीन धान के बदले चना, गन्ना आदि फसल का उत्पादन कर रहे हैं। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित कृषकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों से गन्ना फसल के उत्पादन में खपत होने वाली पानी की मात्रा एवं फसल के पकने के अवधि के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने लगभग 11 से 12 माह की अवधि में गन्ना फसल के पकने की जानकारी दी। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने किसानों से इस स्थान पर ग्रीष्म कालीन फसल हेतु पानी एवं फसल की बिक्री व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी ली। मौके पर उपस्थित किसानों ने कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल से उनके जमीन से लगभग 400 मीटर दूरी पर स्थित नहर से उनके खेतों तक सिंचाई हेतु पानी की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसानों से सिंचाई पंप की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए सौर सुजला योजना अंतर्गत सोलर पंप हेतु आवेदन प्रस्तुत करने को कहा।इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती हीराबाई साहू से खेती-किसानी एवं गांव में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से गांव के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ग्राम मिर्रीटोला पुरूर के पुराना तालाब का भी अवलोकन किया। उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इस पुराने तालाब को अमृत सरोवर योजना में शामिल कर सुव्यवस्थित, सुंदर एवं बेहतर तरीके से विकसित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम हितेकसा में चेकडेम निर्माण हेतु प्रस्तावित हेतु नक्शा का भी अवलोकन किया।
- बालोद । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिले के जिला एवं सत्र न्यायालय, तालुका न्यायालय गुण्डरदेही, डौण्डीलोहारा एवं दल्लीराजहरा सहित समस्त राजस्व न्यायालयों में इस वर्ष का प्रथम नेशनल लोक अदालत का 08 मार्च 2025 को किया जाना है। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य, आपराधिक एवं सिविल प्रकरण, चेक बाउंस के प्रकरण, धन वसूली के मामलें, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के प्रकरण, बिजली, जलकर, टेलीफोन बिल, वैवाहिक, परिवारिक मामलें, श्रम विवाद एवं राजस्व मामलों का निराकरण किया जायेगा। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से व्यक्ति अपने न्यायालयीन मामलें एवं विवाद पूर्व पंजीकृत होने वाले प्री लिटिगेशन मामलों का निराकरण करा सकते हंै। लोक अदालत में निराकृत होने वाले सिविल मामलों में पूर्व में लगी हुई न्यायालयीन फीस वापस होती है। इस नेशनल लोक अदालत के तैयारी के संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्री श्यामलाल नवरत्न द्वारा जिले के समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं जिला अधिवक्ता संघ बालोद, समस्त बैंक, फायनेंस कंपनी, विद्युत विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारियों के साथ समय-समय पर बैठक आयोजित कर अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण किए जाने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि जिस किसी भी पक्षकार का जिला न्यायालय बालोद, व्यवहार न्यायालय गुण्डरदेही, दल्लीराजहरा एवं डौण्डीलोहारा में तथा जिले के किसी भी राजस्व न्यायालय में मामला लंबित हो तो संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर नेशनल लोक अदालत में अपने मामलों का निराकरण करा सकते हंै।
- बालोद। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक ली। बैठक में डाॅ. कन्नौजे ने आवास योजना के आबंटित लक्ष्य के विरूद्ध निर्माणाधीन आवासो को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को हर संभव मदद करने को कहा। बैठक में योजनान्तर्गत जनपद पंचायतो में कार्यरत समस्त विकासखण्ड समन्वयक, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, तकनीकी सहायक (मनरेगा) एवं क्लस्टरवार ग्राम पंचायत के नोडल अधिकारियो को वित्तीय वर्ष 2024-25 में फेस-01 के तहत आबंटित लक्ष्य के विरूद्ध में शासन के मंशानुसार माह मार्च में वृहद स्तर पर गृह प्रवेश कार्यक्रम हेतु आबंटित लक्ष्य अनुरूप समस्त निर्माणाधीन आवासो को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के फेस-02 में आबंटित अतिरिक्त लक्ष्य 8952 के विरूद्ध में पंजीयन एवं स्वीकृति की कार्यवाही पूर्ण कर यथाशीघ्र प्रथम किश्त की राशि संबंधितो के खातो में अंतरित करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनान्तर्गत अप्रारंभ आवास के लाभार्थियो से समन्वय स्थापित कर मटेरियल सामग्री, राजमिस्त्री एवं अन्य आवश्यक कार्यों में हर संभव मदद करने के साथ प्रथम किश्त प्राप्त हितग्राहियों से मुलाकात कर जनसामान्य में योजना के प्रति जागरूकता के साथ अप्रारंभ आवासो को यथाशीघ्र प्रारंभ कराने निर्देशित किया। बैठक में वित्तीय वर्षवार स्वीकृत आवासो के प्रगति की समीक्षा करते हुए उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी मापदंड अनुरूप आवास निर्माण पूर्ण कराने को कहा। साथ ही मनरेगा के तहत 90 मानव दिवस की मजदुरी राशि जारी करने निर्देश दिए।
- -व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देशबालोद । श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम जगतरा में स्थित वेयर हाउस गोदाम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत जिले के धान संग्रहण केन्द्रों से वेयर हाउस गोदाम में जमा किए जा रहे धान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को वेयर हाउस गोदाम के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु जरूरी व्यवस्था सुुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
- बालोद। दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित बालोद के प्रबंध संचालक ने बताया कि 02 मार्च 2025 को तृतीय एवं अंतिम सूचना पत्र जारी कर समस्त गन्ना किसानों को सूचित किया गया कि वे पेराई की अंतिम तिथि 06 मार्च 2025 तक अनिवार्य रूप से गन्ना आपूर्ति कर सकते है। उन्होंने गन्ना कृषकों की मांग को ध्यान में रखते हुए गन्ना क्षेत्र सहायकों से प्राप्त जानकारी के आधार पर समस्त गन्ना कृषकों से अपील है कि गन्ना की आपूर्ति कारखाना में 08 मार्च 2025 तक अनिवार्य रूप से करें।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री तोमर ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तथा खेल मंत्री टंकराम वर्मा के मार्गदर्शन में चल रहे युवा आयोग के कार्यों से उन्हें अवगत कराया।युवा आयोग के अध्यक्ष श्री तोमर ने केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में छत्तीसगढ़ की भी भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित करने आग्रह भी किया। डॉ. मांडविया ने फिट इंडिया, खेलो इंडिया अभियानों में छत्तीसगढ़ की सहभागिता सुनिश्चित करने का भरोसा दिया तथा माई भारत पोर्टल में 3.30 लाख रजिस्ट्रेशन छत्तीसगढ़ से होने पर बधाई भी दी। केंद्रीय मंत्री ने आगामी यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के युवाओं की ज्यादा-से-ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। श्री तोमर ने यह विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डॉ. मांडविया के नेतृत्व में चलाए जा रहे समस्त कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और विकसित भारत की ओर हम सब आगे बढ़ेंगे। श्री तोमर ने केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया से छत्तीसगढ़ के लिए स्टेडियम, मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने हेतु भेजे गए प्रस्तावों से उन्हें अवगत कराया, जिस पर उन्होंने यथाशीघ्र स्वीकृति देने की सहमति प्रदान की।
- रायपुर - आज रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे से मिलकर प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री संजय एडे़ सहित पदाधिकारियों ने बुके प्रदत्त करते हुए प्रथम नागरिक महापौर पद का कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनायें दीं। अध्यक्ष ने संघ की प्रमुख मांगों के संबंध में अवगत कराते हुए प्लेसमेंट कर्मचारियों को नगर निगम से सीधा वेतन भुगतान करने, 4000 रू. श्रम सम्मान निधि प्रदान करने सहित अन्य प्रमुख मांगो के संबंध में महापौर से चर्चा की गई। जिस पर महापौर श्रीमती चौबे ने संघ की मांगो को पूरा करवाने के प्रति आश्वस्त किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी पवन चवरगुवाल, देवेन्द्र साहू, गिरधारी साहू, मनीष तिवारी, गुलशन ताम्रकार, हेमंत फरिकार, रवि साहू, भोला साहू, ललित साहू, शबाना बेगम, नीलू शर्मा, रीता राव, शकुन हरपाल, संजना हरपाल, सावित्री उपस्थित थे।
- - अध्यक्ष (स्पीकर) एवं अपील समिति के सदस्यों का निर्वाचन कार्यक्रम घोषितरायपुर - कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने नगर पालिक निगम रायपुर का प्रथम सम्मिलन अध्यक्ष (स्पीकर) छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 18 में दिये गये प्रावधान के अनुसार साधारण निर्वाचन के पश्चात नगर पालिक निगम रायपुर के अध्यक्ष अध्यक्ष (स्पीकर) एवं अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु प्रथम सम्मिलन दिनांक 7 मार्च 2025 अपरान्ह 12 बजे से नगर निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित किया है। प्रथम सम्मिलन में नगर निगम रायपुर के अध्यक्ष (स्पीकर) एवं अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन की कार्यवाही की जायेगी।कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार छ. ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 18 सहपठित छत्तीसगढ नगर पालिक निगम अध्यक्ष (स्पीकर) का निर्वाचन नियम 1998 (यथा संशोधित 2025) के नियम 3 के अधीन एवं अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु 7 मार्च 2025 को अपरान्ह 12:00 बजे से 12:45 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया जाना, अपरान्ह 12:45 बजे से 1:00 बजे तक प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एवं सही पाये गये नाम निर्देशित अभ्यर्थियों के नाम का प्रकाशन सूचना पटल नगर पालिक निगम रायपुर में किया जाना, अपरान्ह 1:00 से 1:30 बजे तक अभ्यर्थिया वापस लेना, अपरान्ह 1:30 बजे से 3:00 बजे तक मतदान (यदि आवश्यक हो तो), मतदान पश्चात मतगणना अपरान्ह 3 बजे से और मतगणना पश्चात परिणाम की घोषणा एवं कार्यवाही वृत्त का लेखन किया जायेगा।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के रामनगर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त सुश्री येशा लहरे को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे। वहां जाकर शिक्षको द्वारा पढ़ाये जा रहे विषय के बारे में जानकारी प्राप्त किये। बच्चों को किस प्रकार से पढ़ाया जा रहा है, उनका कोर्स पुरा हुआ कि नहीं हुआ। परीक्षा कब है, जो पढ़ाया जा रहा है उसको बच्चे कितना समझ में आ रहा है इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त किये। बच्चो से खुद किताब पढ़वाये और उनसे सवाल जवाब भी किये। बच्चों को अपने क्लास एवं घरो की साफ-सफाई करने के लिए भी प्रोत्साहित किये।माध्यमिक शाला में बच्चो की उपस्थिति कम होने पर आयुक्त ने उपस्थित शिक्षकों से चिंता व्यक्त की। कक्षा-3 में मात्र 16 बच्चे, कक्षा-4 में 11 बच्चे, कक्षा-5 में 9 बच्चे ही उपस्थित थे। आयुक्त पाण्डेय ने शिक्षकों से पूछा क्या आपके द्वारा बच्चो के माता पिता से संपर्क किया जा रहा है, कि बच्चे क्यो नहीं स्कूल आ रहे है। जबकि अब पांचवी बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। बच्चों का हाजरी रजिस्टर की भी जांच किये, बच्चों के अभिभावको से भी फोन से संपर्क किये। उन्हे अपने बच्चो को स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित किये।शिक्षको का कहना था, कि माता/पिता बच्चों को स्कूल भेजने एवं पढाई के बारे में ध्यान नहीं देते है। जोन आयुक्त येशा लहरे ने बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि हम भी शासकीय स्कूल में पढ़कर आज आपके जोन की जोन आयुक्त बनी हूॅ। यह कठिन महेनत व लगन से पढ़ाई करके ही सब कुछ पाया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता स्वेता वर्मा, जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
- रायपुर / रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 8, 10, 11, 12, 13, 14 और 16 मार्च को आयोजित होने वाले 'इंटरनेशनल मास्टर्स लीग' क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों का कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्दीप, एडीएम श्री देवेंद्र पटेल, एसडीएम श्री पुष्पेंद्र शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री प्रभास सक्सेना, आरटीओ श्री आशीष देवांगन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।क्रिकेट प्रेमियों को देखने मिलेंगे दिग्गज खिलाड़ीइस टूर्नामेंट में क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, संगकारा, इयान मॉर्गन, जोक कालिस, जॉन्टी रोड्स, शेन वाटसन, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान और स्टुअर्ट बिन्नी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन दिग्गजों के खेल को देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामकलेक्टर ने पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे, हाई मास्ट लाइट और मैदान में मौजूद अन्य उपकरण एवं सुविधाओं की स्थिति सही करने के निर्देश भी दिए ताकि दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यानखिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए समुचित मेडिकल व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर ने पार्किंग क्षेत्र में भी हेल्थ स्टॉल और एंबुलेंस की व्यवस्था के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके।
- -फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी विभाग का आयोजनरायपुर।. पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अंतर्गत संचालित फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी विभाग द्वारा पहली बार ऑटोप्सी (पोस्टमार्टम) के विशिष्ट एवं जटिल मेडिको लीगल केस पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. नागेन्द्र सोनवानी द्वारा किये गये ऑटोप्सी के ऐसे प्रकरणों को शामिल किया गया है जिनमें मृत्यु का तरीका और कारण अनसुलझा एवं बेहद अलग किस्म का था। प्रदर्शनी में होमिसाइड (मानवहत्या), सुसाइड (आत्महत्या) और फिलीसाइड (द्वैध आत्महत्याएं) जैसे मृत्यु के अलग-अलग तरीकों को क्राइम सीन (घटनास्थल) के विवरण के साथ प्रदर्शित किया गया है। फोरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. स्निग्धा जैन के अनुसार, इस प्रदर्शनी का उद्देश्य चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई करने वाले छात्रों को फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के अंतर्गत किये जाने वाले मेडिको लीगल पोस्टमार्टम के विभिन्न पहलूओं के बारे में गहराई से जानकारी देना है।ऑटोप्सी फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद नेरल, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित त्रिपाठी, ऑर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत दास, फोरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. स्निग्धा जैन, डॉ. राबिया परवीन सिद्दीकी एवं डॉ. जागृति अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एम. बी. बी. एस. चिकित्सा छात्रों के बीच विगत दिनों महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधि जिज्ञासा के अंतर्गत हुए "ऑटोप्सी एंड डिसेक्शन" प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर अरविंद नेरल ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक गतिविधियों से विद्यार्थियों को काफी कुछ सीखने में मदद मिलती है तथा कई जटिल केसों को भी इन उदाहरणों की सहायता से सुलझाने में मदद मिलती है।प्रदर्शनी के मुख्य आयोजनकर्ता डॉ. नागेन्द्र सोनवानी के अनुसार, फोरेंसिक मेडिसिन चिकित्सा-कानूनी से जुड़े मामलों की जांच एवं मानव मृत्यु के कारणों की जांच में अहम भूमिका निभाता है। यह किसी भी मौत या उसके विकृति के कारण पता लगाने के लिए नैदानिक पोस्टमार्टम करने में मदद करता है। हमारे विभाग में ऑटोप्सी के लिए कई ऐसे केस भी आए थे जिनमें प्रथम दृष्टया, मृतक के मौत का कारण सामान्य मृत्यु लग रहा था परंतु पोस्टमार्टम एवं घटनास्थल से मिले सूक्ष्म साक्ष्यों की मदद से बाद में कानूनी तौर पर यह साबित हुआ कि मृतक की हत्या हुई थी। प्रदर्शनी में गुढ़ियारी क्षेत्र के उस चर्चित केस का जिक्र भी किया गया है जिसमें मृतक के नाखून में फंसे टिश्यू ने मौत का राज खोला था। इस केस के माध्यम से कानून एवं पुलिस की उस महत्ता का प्रतिपादन किया गया है जिसमें कहा गया है कि अपराधी कितना भी शातिर हो, कोई न कोई सुराग जरूर छोड़ जाता है। प्रदर्शनी में 20 से भी अधिक एम. एल. सी. केस, छायाचित्र समेत सम्पूर्ण केस हिस्ट्री के साथ प्रदर्शित की गई है।
- रायपुर .। पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के नाक, कान, गला (ईएनटी) रोग विभाग के अंतर्गत संचालित बी. एस. एल. पी. पाठ्यक्रम की टीम द्वारा विश्व श्रवण दिवस पर ग्राम पाहंदा, तहसील पाटन जिला दुर्ग में निशुल्क जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभाग के डॉक्टर, पाठ्यक्रम संयोजक, सह प्राध्यापक, ऑडियोलॉजिस्ट, स्पीच थेरेपिस्ट, स्टाफ नर्स एवं मेडिकल सोशल वर्कर एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए। टीम के द्वारा ग्राम वासियों के कान, नाक एवं गला से संबंधित समस्याओं की जांच, उपचार एवं श्रवण क्षमता की जांच की गई। ग्राम के सरपंच, पंच एवं ग्रामवासियों के सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर चिकित्सालय के ईएनटी विभाग में दो दिनों तक ऑडियोमेट्री, ओ. ए. ई. एवं बेरा की सभी जांचे निशुल्क की गई।
- दुर्ग, / माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी 10वीं परीक्षा 2025 के अंतर्गत 05 मार्च 2025 को आयोजित द्वितीय भाषा अंग्रेजी विषय पेपर के दौरान जिले के 05 उड़नदस्ता दल द्वारा 26 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी केन्द्र में अनुचित साधन का उपयोग नहीं पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार श्री अरविन्द कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 06 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141022 पाउवारा, 141014 पुरई, 141035 डुण्डेरा, 141015 मरोद टैंक, 141010 रिसाली, 141016 रूआबांधा शामिल है। श्री सीमा नायक प्रभारी अधिकारी दुर्ग द्वारा 08 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141025 मचान्दुर, 141027 मतवारी, 141018 अण्डा, 141026 निकुम, 141054 तिरंगा, 141032 थनौद, 141034 अंजोरा (ख), 141033 रसमड़ा शामिल है। श्री गोविंद साव विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 07 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141038 महात्मा गांधी स्कूल, 142215 महावीर जैन, 141003 तिलक कन्या दुर्ग, 141081 तकियापारा, 142001 तुलाराम, 142062 सनसाइन स्कूल, 142010 खालसा पब्लिक स्कूल शामिल है। इसी तरह श्री प्रदीप कुमार महिलांगे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन द्वारा 03 परीक्षा केन्द्रों में निरीक्षण किया गया। जिसमें 141150 जमराव, 141166 सेजेस अमलेश्वर, 141139 झीट तथा श्री कैलाश साहू विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा द्वारा 02 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141101 अहेरी, 141109 देवरी शामिल है।
- -छात्रावासों के सुरक्षा इंतजामों को बेहतर करने बनाई गई कार्ययोजना-जिले के छात्रावासों में 4697 आदिवासी बालक बालिकाएं अध्ययनरतबिलासपुर /कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिले के आश्रम और छात्रावासों के बेहतर संचालन के लिए जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में छात्रावासों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और छात्रावासों के बेहतर संचालन के विषय में चर्चा की गई।एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी की उपस्थिति में मंथन में आयोजित बैठक में आदिवासी विकास विभाग के आयुक्त श्री सीएल जायसवाल ने बैठक में बताया कि जिले में विभाग के अंतर्गत कुल 67 छात्रावास और 17 आश्रम संचालित हैं। इन छात्रावासों का सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। छात्रावासों में सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। कन्या छात्रावासों में सीसीटीवी के जरिए सतत निगरानी की जा रही है साथ ही सभी कन्या छात्रावासों में महिला होमगार्ड की व्यवस्था है तथा सभी छात्रावास और आश्रमों में बाउंड्रीवाल का निर्माण किया है। उन्होंने बताया कि आश्रमों मंे रहने वाले छात्रों को प्रत्येक माह छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। छात्रावासों में समयसारणी के अनुरूप दैनिक क्रियाकलाप कराये जाते हैं। छात्रावासों में विद्यार्थियों की सभी सुविधाओं का ध्यान रख जा रहा है और खेलकूद सामग्री भी छात्रों को प्रदान की जा रही है।आयुक्त ने बताया कि आश्रमों में निवासरत छात्रों के लिए प्रतिमाह 1500 रूपए की दर से छात्रवृत्ति दिया जा रहा है जिसमें उन्हें भोजन के साथ गणवेश, स्टेशनरी एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। छात्रावासों की साफ-सफाई के सभी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आश्रमों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा अधीक्षकों द्वारा प्रत्येक माह ली जाती है व अधीक्षकों द्वारा स्थानीय स्तर पर भी समिति गठित की गई है। आयुक्त ने बताया कि छात्रावासों में छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए विशेष कोचिंग कराई जाती है। समय-समय पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाता है। नामांकित अधिकारियों द्वारा समय-समय पर छात्रावासों का निरीक्षण किया जाता है। बैठक में सदस्यों ने छात्रावासों के बेहतर संचालन के लिए अपने सुझाव भी दिए।
- -कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी ने जारी किया निर्वाचन कार्यक्रम-अध्यक्ष (स्पीकर) नगर निगम एवं अपील समिति के निर्वाचन की सूचनाबिलासपुर। नगर पालिक निगम बिलासपुर के अध्यक्ष (स्पीकर) और अपील समिति के निर्वाचन की घोषणा कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार छ.ग. नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 18 के अंतर्गत अध्यक्ष (स्पीकर) तथा नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 403 (4) के अंतर्गत अपील समिति के 04 सदस्यो के निर्वाचन हेतु दिनांक 8 मार्च 2025 को दोपहर 3:00 बजे पं. देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन (लाल बहादुर शास्त्री स्कूल) बिलासपुर में नगर निगम बिलासपुर का प्रथम सम्मेलन कलेक्टर महोदय द्वारा आहूत किया गया है।इस सम्मेलन में निर्वाचित माननीय महापौर / निर्वाचित सम्माननीय पार्षदो द्वारा अध्यक्ष (स्पीकर) का निर्वाचन सामान्य मतदान से तथा अपील समिति के 04 सदस्यों का निर्वाचन आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा किया जाएगा । जिसकी सूचना सभी पार्षदों को दे दी गई है।8 मार्च को अध्यक्ष (स्पीकर) और अपील समिति के 4 सदस्यों के निर्वाचन के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 03:00 बजे से 3:30 बजे तक पीठासीन अधिकारी द्वारा सम्मेलन में अध्यक्ष (स्पीकर) के निर्वाचन की कार्यवाही का विवरण। दोपहर 03:30 बजे से 4:30 बजे तक अध्यक्ष (स्पीकर) पद के निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जाएगा । सायं 04:30 बजे से 5:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा। सायं 05:00 बजे से 5:30 बजे तक अभ्यर्थियो द्वारा नाम वापसी । सायं 5:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक मतदान और सायं 6:30 बजे से मतगणना एवं परिणाम की घोषणा उपरांत धन्यवाद ज्ञापन एवं सम्मेलन समाप्ति की घोषणा की जाएगी।








.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)


.jpg)






.jpg)

