ब्रेकिंग न्यूज़

 उड़नदस्ता दल द्वारा 26 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

 दुर्ग, / माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी 10वीं परीक्षा 2025 के अंतर्गत 05 मार्च 2025 को आयोजित द्वितीय भाषा अंग्रेजी विषय पेपर के दौरान जिले के 05 उड़नदस्ता दल द्वारा 26 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी केन्द्र में अनुचित साधन का उपयोग नहीं पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार श्री अरविन्द कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 06 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141022 पाउवारा, 141014 पुरई, 141035 डुण्डेरा, 141015 मरोद टैंक, 141010 रिसाली, 141016 रूआबांधा शामिल है। श्री सीमा नायक प्रभारी अधिकारी दुर्ग द्वारा 08 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141025 मचान्दुर, 141027 मतवारी, 141018 अण्डा, 141026 निकुम, 141054 तिरंगा, 141032 थनौद, 141034 अंजोरा (ख), 141033 रसमड़ा शामिल है। श्री गोविंद साव विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 07 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141038 महात्मा गांधी स्कूल, 142215 महावीर जैन, 141003 तिलक कन्या दुर्ग, 141081 तकियापारा, 142001 तुलाराम, 142062 सनसाइन स्कूल, 142010 खालसा पब्लिक स्कूल शामिल है। इसी तरह श्री प्रदीप कुमार महिलांगे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन द्वारा 03 परीक्षा केन्द्रों में निरीक्षण किया गया। जिसमें 141150 जमराव, 141166 सेजेस अमलेश्वर, 141139 झीट तथा श्री कैलाश साहू विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा द्वारा 02 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141101 अहेरी, 141109 देवरी शामिल है।   

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english