ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर ने मिर्रीटोला पुरूर में धान के बदले अन्य फसल उत्पादन के कार्य एवं पुराना तालाब का किया अवलोकन

- किसानों के खेतों में पैदल चलकर खेती-किसानी का जाना हाल-चाल 
बालोद।  कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज अपने गुरूर विकासखण्ड के प्रवास के दौरान मिर्रीटोला पुरूर में किसानों के खेतों में पहुँचकर उनके द्वारा किए जा रहे धान के बदले अन्य फसलों के उत्पादन कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ ग्राम मिर्रीटोला पुरूर से किसानों के खेतों मंे पैदल चलकर खेती-किसानी का हालचाल जाना। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत ग्राम मिर्रीटोला के 22 किसानों के द्वारा सामुहिक रूप से ग्रीष्म कालीन धान के बदले अन्य फसलों का उत्पादन किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित किसानों ने बताया कि वे सभी कृषक जिला प्रशासन के इस अभिनव पहल से प्रेरित होकर यहाँ पर लगभग 25 एकड़ भूमि में हम 22 किसानों के द्वारा ग्रीष्म कालीन धान के बदले चना, गन्ना आदि फसल का उत्पादन कर रहे हैं। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित कृषकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों से गन्ना फसल के उत्पादन में खपत होने वाली पानी की मात्रा एवं फसल के पकने के अवधि के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने लगभग 11 से 12 माह की अवधि में गन्ना फसल के पकने की जानकारी दी। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने किसानों से इस स्थान पर ग्रीष्म कालीन फसल हेतु पानी एवं फसल की बिक्री व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी ली। मौके पर उपस्थित किसानों ने कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल से उनके जमीन से लगभग 400 मीटर दूरी पर स्थित नहर से उनके खेतों तक सिंचाई हेतु पानी की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसानों से सिंचाई पंप की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए सौर सुजला योजना अंतर्गत सोलर पंप हेतु आवेदन प्रस्तुत करने को कहा। 
इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती हीराबाई साहू से खेती-किसानी एवं गांव में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से गांव के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ग्राम मिर्रीटोला पुरूर के पुराना तालाब का भी अवलोकन किया। उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इस पुराने तालाब को अमृत सरोवर योजना में शामिल कर सुव्यवस्थित, सुंदर एवं बेहतर तरीके से विकसित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम हितेकसा में चेकडेम निर्माण हेतु प्रस्तावित हेतु नक्शा का भी अवलोकन किया।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english