- Home
- छत्तीसगढ़
- -राज्यपाल श्री रमेन डेका 12 फरवरी को करेंगे शुभारंभरायपुर, /छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में राजिम कुंभ कल्प 2025 की भव्य तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। यह माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक, 12 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका 12 फरवरी को इस पवित्र आयोजन का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर देशभर से प्रख्यात संत-महापुरुषों की उपस्थिति इस महाकुंभ को दिव्यता प्रदान करेगी।उल्लेखनीय है कि राजिम कुंभ कल्प ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इस आयोजन के माध्यम से सांस्कृतिक समृद्धि, आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित होता है। इस वर्ष के कुंभ में विशेष रूप से भव्य संत समागम, सत्संग दरबार, भागवत कथा तथा राष्ट्रीय एवं आंचलिक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी।
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समता, एकता और भाईचारे के सिद्धांतों को प्रतिष्ठित किया। उनके उपदेशों ने मानवता की सेवा और सामाजिक समानता का संदेश दिया। संत रविदास जी ने अपने आध्यात्मिक संदेशों के माध्यम से जातिवाद, भेदभाव और सामाजिक असमानता का विरोध किया और प्रेम, करुणा तथा परोपकार को जीवन का आधार बनाने पर बल दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे। वे हमें सद्भाव, सामाजिक उत्थान और मानवतावादी मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे संत रविदास जी के उपदेशों से प्रेरणा लेकर सामाजिक सद्भाव, समानता और सेवा के मूल्यों को आत्मसात करें और समाज को एक बेहतर दिशा देने में योगदान दें।
- रायपुर । राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने आज सपरिवार रायपुर नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए प्राथमिक शाला पुरैना मतदान केंद्र में मतदान किया।मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की।
- प्रदेशवासियों से की मतदान की अपीलरायपुर। मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद ने आज रायपुर नगर निगम महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर करती है, और प्रत्येक मतदाता का वोट क्षेत्र के विकास की दिशा तय करता है। श्री दयानंद ने कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है, जिससे हम अपने शहर और प्रदेश के भविष्य का निर्धारण करते हैं। उन्होंने युवाओं और प्रथम बार मतदान कर रहे नागरिकों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
- रायपुर। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने रायपुर नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर रायपुर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
- रायपुर। नगरीय निकाय निर्वाचन जिला रायपुर के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक ने दुर्गा महाविद्यालय स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया । सामान्य प्रेक्षक इफ्फत आरा ने कहा, मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की न हो दिक्कत ।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के सभी कार्यो में निरंतरता लाने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय प्रतिदिन किसी भी जोन में जाकर निरीक्षण हेतु भ्रमण कर रहे है। संबंधितो को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे है। प्राप्त आदेशानुसार फिल्ड के सभी अधिकारी/कर्मचारी जो भी उनको दायित्व मिला है। अपने कार्य के क्षेत्रों में भ्रमण करेगे, निरीक्षण के दौरान लोकेशन के साथ फोटोग्राफ भी डालेगे। क्या कार्य हो रहा है, कितना प्रगति हुआ है, समय सीमा के अंदर है, या बाहर, गुणवत्ता इत्यादि के बारे में सभी कार्यो का प्रगति के साथ गुगलशीट में अपलोड करेगें।आयुक्त पाण्डेय द्वारा प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक लिया जाता है। जिसमें सभी अधिकारी/कर्मचारी के द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की जायेगी। सभी अधिकारी कर्मचारी जब फिल्ड में रहेगे, तो संबंधित एजेंसी भी अच्छे से कार्य करेगी। एक सकारात्मक दबाव रहेगा । प्रमुख रूप से साफ-सफाई, निर्माण, उद्यान, परियोजना, जल वितरण, संपत्तिकर, भू-भाटक, जलकर, आदि से संबंधित सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों के साथ कार्य करते हुए प्रतिदिन का फोटोग्राफ निगम के एक्टीविटी गु्रप में शेयर करेगें।इसमें चीफ इंजीनियर, अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, राजस्व अधिकारी, जोन सहायक राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी, सुपरवाईजर, सभी अभियंतागण, शहरी अजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, मोर संगवारी, आयुष्मान कार्ड, भवन अनुज्ञा, वाहन शाखा, अवैध निर्माण, उद्यान, शहरी अजीविका मिशन के मिशन मैनेजर, सी.ओ., तोड़फोड़, आवारा पशु पकड़ने वाले इत्यादि अन्य कार्यों के लिए प्राप्त निर्देशानुसार शामिल रहेगे।
- रायपुर,। छत्तीसगढ़ के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने भारत के फर्जी दस्तावेज के माध्यम से इराक भागने की कोशिश कर रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ एटीएस की पुलिस अधीक्षक राजश्री मिश्रा ने बताया कि एटीएस के दल ने बांग्लादेशी नागरिक तीन सगे भाई मोहम्मद इस्माइल (27), शेख अकबर (23) और शेख साजन (22) को एटीएस मुंबई के नागपाड़ा यूनिट के सहयोग से पायधुनी इलाके से गिरफ्तार किया है। वहीं इनके लिए दस्तावेज तैयार करने के आरोप में रायपुर निवासी सत्कार कंप्यूटर के संचालक मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने बताया कि बांग्लादेश के खुलना प्रांत के निवासी तीनों भाई रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में स्थित मिश्रा बाड़ा में रह रहे थे। एटीएस को सूचना मिली थी कि तीनों व्यक्ति फर्जी दस्तावेज बनवाकर 26 जनवरी को बगदाद (इराक) जाने के लिए हावड़ा मुंबई मेल ट्रेन से मुंबई पहुंचे हैं। सूचना के बाद एटीएस छत्तीसगढ़ के दल ने एटीएस मुंबई के सहयोग से पायधुनी इलाके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान-पत्र कार्ड के साथ ही बगदाद का वीजा बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि तीनों जियारत के बहाने बगदाद जाकर छिपकर रुकने वाले थे तथा वापस भारत नहीं आने वाले थे। मिश्रा ने बताया कि तीनों व्यक्तियों ने रायपुर में रहने के दौरान भारतीय दस्तावेज आधार, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनवाया है। उन्होंने जन्मतिथि के प्रमाण पत्र के लिए फर्जी अंकपत्र, रायपुर स्थित सत्कार कम्प्यूटर के संचालक मोहम्मद आरिफ के माध्यम से बनवाया था। आरोपियों ने बताया कि पूर्व में भी कई व्यक्ति इसी तरह सत्कार कंप्यूटर के संचालक मोहम्मद आरिफ की मदद से फर्जी दस्तावेज बनवाकर इराक जा चुके हैं और वापस नहीं आए हैं। मोहम्मद आरिफ, उसके सहयोगी शेख अली तथा अन्य के द्वारा संगठित गिरोह बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों देश के बाहर भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों की अन्य अवैधानिक गतिविधियों के संबंध में जांच की जा रही है। एटीएस ने मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पिता शमसुद्दीन, माता रशीदा, भाई अजगर, बहन सुरैया, इस्माइल की पत्नी यास्मीन और दो बेटियां वर्तमान में बांग्लादेश में रह रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ टिकरापारा थाना में भारतीय न्याय संहिता और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने सोमवार को कहा कि राज्य के बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए दो जवानों की शहादत अन्य सुरक्षाकर्मियों को नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रेरित करती रहेगी। गौतम यहां पुलिस लाइन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।गौतम ने कहा, ‘‘हमारे जवानों ने बहादुरी से ऑपरेशन में भाग लिया है। उसकी सफलता के रूप में 31 नक्सलियों को मार गिराया गया। इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान (भूभाग और घने जंगल के लिहाज से) बहुत कठिन क्षेत्र है और हमारे जवानों ने वहां घुसकर बहादुरी से ऑपरेशन को अंजाम दिया।'' उन्होंने कहा, ‘‘मैं दोनों बहादुर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मुझे उम्मीद है कि उनकी शहादत और बहादुरी नक्सलवाद को खत्म करने में अन्य जवानों के लिए प्रेरणा बनेगी।'' भाजपा और कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर सबसे बड़े हमलों में से एक में सुरक्षाबलों ने रविवार को बीजापुर के मद्देड़ और फरसेगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा पर एक पहाड़ी पर भीषण मुठभेड़ के दौरान 11 महिलाओं सहित 31 नक्सलियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान, डीआरजी के प्रधान आरक्षक नरेश ध्रुव और एसटीएफ के आरक्षक वासित रावटे शहीद हो गए। ध्रुव बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के निवासी थे, जबकि रावटे राज्य के बालोद जिले के रहने वाले थे। इस घटना के साथ ही, इस वर्ष अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 81 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें से 65 नक्सली बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर संभाग में मारे गए। पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया था।
- रायपुर । रायपुर नगर निगम सहित अन्य नगरीय निकाय में कल होनें वाले निर्वाचन के लिए मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रो में पहुंच गए हैं। केंद्र पहुचने पर उनका स्वागत किया।
- -कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथा एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने मतदान दलों को गुलाब फूल देकर किया उत्साहवर्धन, दीं शुभकामनाएं-उत्साह के साथ मतदानकर्मियों ने मतदान केद्रों के लिए किया प्रस्थान-कलेक्टर व एसएसपी ने सुबह से निकले मतदान दलों की व्यवस्थाओं और सुरक्षा का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को मतदान दल व निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने दिए निर्देशरायपुर । नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने शासकिय इंजिनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचकर रायपुर नगर निगम निर्वाचन में लगे मतदान दलों को गुलाब फूल भेंटकर शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्वाचन कार्यों की व्यवस्था में लगे मतदान कर्मियों से मिलकर उनका हौंसला बढ़ाया। फिर मतदान दलों का मतदान केंद्र के लिए रवाना होने का सिलसिला शुरू हुआ। कलेक्टर डॉ सिंह के निर्देशानुसार सामग्री वितरण स्थल पर टेंट बैठने की व्यवस्था, सादा जल, नींबू पानी, जलजीरा तथा बिस्कुट व्यवस्था की गई थी, साथ ही मतदान सामग्री ले जाने के लिए ट्रॉली की सुविधा प्रदाय की गई। कलेक्टर तथा एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से निर्वाचन दलों और मतदान सामग्रियों की सुरक्षा करने के कर्तव्य को हर हाल में पूरा करने को कहा। समाग्री वितरण स्थल पर की गई व्यवस्था देख मतदान दल के सदस्य काफी खुश हुए और जिला प्रशासन की सराहाना की।मतदान दल को आज ईवीएम मशीनें, वीवीपैट सहित अन्य सामग्री देकर बस से रवाना किया गया। साथ ही सुरक्षाबल की टीम भी उनके साथ थी। इस दौरान कलेक्टर तथा एसएसपी ने मतदान दलों से मुलाकात की तथा उनसे जानकारी ली। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि मतदान दलों के सुविधाओं में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होगी। सारी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। मतदान दल को बेहतर प्रशिक्षण दिया गया है और प्रशिक्षण पाकर अवश्य ही बेहतर तरीके से मतदान को कराएंगे। उनकी सुविधाओं में कोई कमी न हो, इसके लिए चेकलिस्ट की व्यवस्था की गई है। मतदान प्रशिक्षण संबंधी वीडियो भी शेयर किए गए है। एसएसपी डॉ सिंह ने कहा कि मतदान दलों के साथ सुरक्षा कर्मियों को भी रवाना किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए पूर्ण तैयारियां की गई है।इस दौरान रायपुर निगम श्री अबिनाश मिश्रा तथा जिला पंचायत सीईआ श्रीे विश्वदीप ने भी मतदान दलों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, अपर कलेक्टर श्रीमती अभिलाषा पैकरा, एडीएम श्री देवेंद्र पटेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे तथा जिला परिवहन अधिकारी श्री आशीष देवांगन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 11 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि पं. उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद न केवल एक राजनीतिक दर्शन, बल्कि समाज के समग्र विकास का सिद्धांत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय का संकल्प हमें समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचितों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनकी विचारधारा राष्ट्रवाद, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में एक मार्गदर्शक की तरह है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, सेवा और अंत्योदय के विचार को समर्पित रहा। हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए छत्तीसगढ़ को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
- -केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में स्थापित कर रहा है नए मानक - मुख्यमंत्री श्री साय-आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में अपूर्व योगदान के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्र सरकार के प्रति जताया आभाररायपुर :। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने संसद में दिए अपने वक्तव्य में बताया कि भारत में मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर और अंडर-फाइव मृत्यु दर में गिरावट की दर वैश्विक गिरावट की दर से दोगुनी से अधिक रही है। उन्होंने कहा कि यह सफलता स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि बीजापुर, कोंटा, नारायणपुर, बस्तर और दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य संकेतकों में अभूतपूर्व सुधार दर्ज किया गया है। इन क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण यह सुधार संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपनाई गई बहुआयामी रणनीतियों ने इस सुधार को गति दी है और इन प्रयासों को स्थाई बनाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जाएगा।केंद्र और राज्य के सहयोग से छत्तीसगढ़ में नया बदलावमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि को केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग का प्रमाण बताते हुए कहा कि यह बदलाव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा की प्रभावी रणनीतियों के परिणामस्वरूप संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश के सबसे दूरस्थ इलाकों तक भी पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में माताओं और शिशुओं की देखभाल में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया है, बल्कि आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के लिए भी ठोस कदम उठाए हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में केंद्र सरकार से अतुलनीय सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना, अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
- भिलाई । नगर पालिका निगम भिलाई क्षेत्र के गौरव पथ पर प्रतिबंध पानी पाउच से भरा हुआ पिकअप गाड़ी जा रहा था। रूटिंग मॉर्निंग विजिट के दौरान जोन कमिश्नर ऐशा लहरे द्वारा संदेह होने पर रुकवाया गया। पता चला उसमें प्रतिबंधात्मक पानी पाउच से भरा हुआ गाड़ी है। जब उससे पूछा गया कागजात कहां है तो ड्राइवर नहीं बता पाया। जबकि शान द्वारा पानी पाउच पर रोक लगाया गया है। क्योंकि पैकिंग के दौरान उचित मापदंड के अनुसार पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं किया किया जा रहा है। स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। पूरे गाड़ी को जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर में में लाकर के पंचनामा बनवा करके पानी पाउच को खाली करवाया गया। संबंधी एजेंसी सुरेश बागे पिता पी वी एक्का से 5 000 अर्थ दंड काट करके गाड़ी को छोड़ दिया गया। पानी पाउच को जप्ती बना लिया गया। कार्रवाई के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, सुपरवाइजर अंजनी सिंह, हरि ताम्रकार आदि उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर। घरो, दुकानो, फैक्ट्रीयो आदि से निकलने वाले बहुत प्रकार के कचरे ऐसे होते है। जो अनुपयोगी हो जाते है, जो अनावश्यक रूप से जगह घेरते है। ऐसे कचरो से क्या सकारात्मक पहल की जाये, जिससे वह उपयोगी हो जाये। शासन द्वारा इस प्रकार का अभियान चलाने के लिए निकायों को निर्देश मिला है। उसी के तारतम्य में नगर निगम भिलाई क्षेत्र के उद्यानों, एस.एल.आर.एम. सेंटर, मुख्य कार्यालय में अनुपयोगी सामग्री को उपयोगी बनाया जा रहा है।जिसमें प्रमुख रूप से पुराने टायर से गमला, झुला, सोफा, पानी के बोतल से सजावटी सामान, पेन स्टेण्ड, झरना, गमले, खेल सामग्री, नारियल के खोल से झुमर, गमला, जुट के बोरे से झोला, पुराने जिंस से गमला, पुराने नल से साजावटी सामग्री इत्यादि बनाये जा रहे है। जो बहुत ही कम खर्च में आकर्षक दिखने लगते है, बस उसमे थोड़ा क्रियेटिव काम करना पड़ता है। इसका झुला इतना मजबूत एवं नर्म बनता है कि देखकर किसी को भी झुलने का मन करने लगता है।नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जब जाके देखा उन्हे भी आशचर्य होने लगा। निगम के ऐसे जगहो पर बनाकर लगाया गया है, कुसुम कानन गार्डन, जीम गार्डन, भारत माता गार्डन, शंकरा उद्यान, एस.एल.आर.एम. सेंटर, कार्यालयों आदि जगहो पर उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, एस.एल.आर.एम. सेंटर की समूह की महिलाओ द्वारा बनाया जा रहा है। जिसे एक बार देखने के बाद यह एहसास नहीं होता है कि यह वही कबाड़ था। जो इधर-उधर पड़े रहने से जगह घेरता था। थोड़ा सा क्रियेटिव सोच से मन को आकर्षित करने लगता है।
- -स्ट्रांग रूम का लिया जायजा, तैयारियों पर जताया संतोष-मतदान दलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाबिलासपुर, /छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह आज नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों का जायजा लेने एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहंुचे। उन्होंने कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में अधिकारियों की बैठक लेकर मतदान की तैयारियों की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए। स्ट्रांग रूम का बारीकी से जायजा लिया। निर्वाचन आयुक्त ने जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों पर संतोष जताया। उन्होंने मतदान दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे एवं पुलिस नोडल अधिकारी श्री ओ.पी. पाल, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह भी उपस्थित थे ।राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने सबसे पहले शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दलों से चर्चा भी की। मतदान दलों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी को भी देखा। निर्वाचन आयोग की चेकलिस्ट के अनुरूप तैयारियों का अवलोकन किया। जिले के अधिकारियों से कहा कि स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मतदान केंद्रों में आपके द्वारा की गई तैयारियां अच्छी है। प्रशासनिक तैयारियों पर संतोष जताया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और आचार संहिता उल्लंघन के प्रकरण को समय सीमा में त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे निर्वाचन तैयारी की सराहना की एवं नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन सुचारू एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करने आवश्यक निर्देश दिए।राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस बल को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप तमाम तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने निर्वाचन की तैयारी के सम्बन्ध में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य सुचारू रूप से शांतिपूर्ण संपन्न होगा। वहीं आईजी श्री संजीव शुक्ला और एसपी श्री रजनेश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सुचारू रूप संचालन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के सम्बन्ध में आवश्यक तैयारियों की जानकारी उपलब्ध कराई।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी ने बताया कि नगरीय निकायों में कुल 5 लाख 96 हज़ार 575 मतदाता एवं त्रिस्तरीय पंचायत में 8 लाख 80 हज़ार 348 मतदाता हैं। नगर पालिक निगम बिलासपुर में 509, नगर पालिका तखतपुर में 25, नगर पालिका परिषद रतनपुर में 29, नगर पालिका परिषद बोदरी में 21, नगर पंचायत बिल्हा में 15, नगर पंचायत कोटा में 17 और नगर पंचायत मल्हार में 15 मतदान केन्द्र इस प्रकार कुल 631 मतदान केन्द्र हैं। इनमें संवेदनशील मतदान केन्द्र 127 है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु 1 हजार 675 मतदान केन्द्र हैं। इनमें संवेदनशील 312 मतदान केन्द्र हैं। उन्होंने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन सुचारू एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए आवश्यक व्यवस्था, अधिकारी- कर्मचारियों की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम, नगरीय निकाय नामांकन की स्थिति, पंचायत निर्वाचन नामांकन की स्थिति, स्ट्रांग रूम, कमीशनिंग स्थल, मतगणना केंद्र, मतपत्र मुद्रण की व्यवस्था, निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम, रूट चार्ट, वाहन व्यवस्था की जानकारी दी।बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना, एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी, अवर सचिव श्री प्रणय कुमार वर्मा, जनसम्पर्क विभाग के उप संचालक श्री लक्ष्मीकांत कोसरिया सहित निर्वाचन से सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
- -रायपुर नगर निगम के 1095 मतदान केन्द्रों में 10.36 लाख से अधिक मतदाता चुनेगें महापौर और पार्षद-जिले में कुल 1290 मतदान केन्द्रों में 11.68 लाख से अधिक मतदातारायपुर / जिले में कल रायपुर नगर निगम सहित अन्य 10 नगरीय निकायों में मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक है। मतदान केन्द्रों में सारी व्यवस्था कर ली गई है। आज सुबह से मतदान समाग्री का वितरण हुआ और मतदान दल केन्द्र में पहंुच गए हैं।रायपुर नगर निगम में निर्वाचन हेतु 70 वार्डों में कुल 1095 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 36 हजार 118 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 18 हजार 954 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 16 हजार 908 है। तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 256 है। जिले में सभी नगरीय निकायों के 240 वार्ड में कुल 11 लाख 68 हजार 373 मतदाता हैं। जिनमें पुरूष मतदाता 5 लाख 83 हजार 807, महिला मतदाता 5 लाख 84 हजार 307 एवं तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 259 हैं। रायपुर नगर निगम मे मतदान को सुचारू रुप से कराने के लिए 104 सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। वहीं जिले में कुल 136 सेक्टर ऑफिसर हैं।
- बिलासपुर, / लोफंदी में पिछले सप्ताह हुई आकस्मिक मौत के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। गली-कूचों की साफ-सफाई, स्वास्थ्य जांच सहित एक साथ कई कदम उठाए गए हैं। ग्राम लोफंदी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निगम की टीम ने गांव के गली-कूचों की सफाई की। पूरे सीवर सिस्टम को साफ किया गया। मच्छरों को भगाने के लिए फागिंग किया गया। नालियों में ब्लीचिंग पाउडर डालकर संक्रामक कीटाणुओं को नष्ट किया गया। डेंगू की आशंका के मद्देनजर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा तालाबों के पानी की जांच के लिए नमूना एकत्र किया गया। बर्ड फ्लू की आशंका को ध्यान में रखते हुए पोल्ट्री के भी नमूने लिए गए। फिलहाल कुछ दिनों तक चिकन का सेवन नही करने की सलाह दी गई। वेटरिनरी विभाग की मोबाईल यूनिट द्वारा 8-10 सेम्पल लिए गए। मुर्गियों के आकस्मिक मृत्यु होने पर विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी घर-घर पहुंच कर लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
- दुर्ग / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पालिकाओं के महापौर/अध्यक्ष और पार्षदों के पदों के लिए मतदान 11 फरवरी 2025, मंगलवार को सम्पन्न होगा। इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के तहत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंचों के निर्वाचन के लिए मतदान क्रमशः 17 फरवरी 2025, 20 फरवरी 2025 और 23 फरवरी 2025 को होगा।राज्य शासन ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए परक्राम्य लिखित अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए संबंधित तिथियों पर सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इसके तहत 11 फरवरी 2025, मंगलवार को नगरपालिकाओं के चुनाव के लिए संबंधित क्षेत्रों में स्थित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 17 फरवरी 2025 सोमवार 20 फरवरी 2025 गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 23 फरवरी 2025 रविवार पहले से ही शासकीय अवकाश होने के कारण अलग से सार्वजनिक अवकाश की आवश्यकता नहीं है। मतदान के दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में पंजीकृत उद्यमियों को उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों/श्रमिकों को उक्त तिथियों में मतदान हेतु अवकाश प्रदान किया जाएगा।
-
दुर्ग /छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा नगर पालिका आम/उप निर्वाचन 2025 हेतु मतदान 11 फरवरी 2025 के पूर्व 9 फरवरी 2025 की संध्या 5 बजे से 11 फरवरी 2025 की मतदान समाप्ति तक मदिरा दुकाने बंद रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप-धारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के निर्वाचन क्षेत्रों में एवं निर्वाचन क्षेत्र से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित जिले की समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेंट-बार, होटल-बार, क्लब आदि जैसे-एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.2 (घघ कम्पोजिट), सी.एस.2 (ग-अहाता), सी.एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.-1 (ख-अहाता), एफ.एल.1 (ख-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.-3. 3(क), 4, 4(क), 5, 5 (क), 8, 9, 9 (क) को बंद रखे जाने हेतु ’शुष्क अवधि’ दिवस घोषित किया है। -
- नगर निगम एवं पंचायत चुनावों में अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय पर आबकारी विभाग दुर्ग की कार्यवाही
दुर्ग / कलेक्टर श्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी श्री जी.के भगत व सहायक आयुक्त आबकारी श्री सी. आर. साहू के मार्गदर्शन में 07 फरवरी 2025 को आबकारी विभाग जिला दुर्ग द्वारा वृत-दुर्ग आंतरिक दक्षिण के अतंर्गत ग्राम मटंग-मानिकचौरी मार्ग थाना उतई में दोपहर गश्त के दौरान अवैध शराब के परिवहन एवं धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर आरोपी पुकेश्वर खरे उर्फ नानू के कब्जे से 31 पेटियों में भरी कुल 1550 नग गोवा स्पेशल पाव फॉर सेल इन एम.पी. ओनली मदिरा, जिसका मूल्य 2,01,500 रूपये है तथा एक स्विफ्ट कार सीजी 08 एएन 7948, जिसका मूल्य लगभग 5 लाख, कुल कीमत लगभग 7,01,500 रूपये जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर अरविन्द साहू आबकारी उप निरीक्षक के द्वारा विवेचना में लिया जाकर आरोपी को जेल दाखिल किया गया। इस प्रकरण में आबकारी उप निरीक्षक गीतांजलि तारम, आबकारी मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, आबकारी आरक्षक खुलदीप यादव, ड्राइवर धनराज एवं नोहर का योगदान रहा। -
रायपुर/ रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा मोवा के 3200 किलोलीटर क्षमता और तेलीबाँधा के 2000 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई का कार्य अभियान पूर्वक करवाया गया. मोवा और तेलीबांधा के ओवर हेड टैंक में सुबह की नियमित जलापूर्ति करने के पश्चात पानी टंकी की सफाई का कार्य करते हुए सील्ट की सफाई के साथ - साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चैंबरों की सफाई एवं पेंटिंग का आवश्यक कार्य किया गया . यहाँ यह उल्लेखनीय है कि इस कार्य के लिए पूर्व में नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत सतगुरु एजेंसी और सेफ क्लीन एजेंसी को ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई हेतु नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित किया गया है. मोवा और तेलीबाँधा के ओवर हेड टैंक में सील्ट की सफाई का कार्य अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से आज सुबह 9 बजे प्रारम्भ कर दोपहर 1 बजे तक पूर्ण कर लिया गया. -
-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर मतदान दल वाहन को किया रवाना*
-भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग से नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई एवं रिसाली के लिए कुल 276 मतदान दलों ने किया प्रस्थान*
दुर्ग/ जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी 2025 को सफलतापूर्वक मतदान सुनिश्चित करने आज भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग में नगरीय निकायों के लिए निर्धारित मतदान सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री वितरण के पश्चात् कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्ग नगर निगम अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग के लिए 265 मतदान दल, नगर पालिक निगम भिलाई के लिए 8 मतदान दल एवं नगर पालिक निगम रिसाली के लिए 3 मतदान दलों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी ने सामग्री वितरण स्थल में लगाए गए विभिन्न स्टालों में मतदान दल को वितरित की जाने वाली मतदान सामग्री का अवलोकन किया एवं दल के सदस्यों, निर्वाचन प्रक्रिया में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों से मतदान के संबंध में चर्चा की। इस दौरान एसपी श्री जितेन्द्र शुक्ला, रिटर्निंग अधिकारी एडीएम श्री अरविन्द एक्का एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे। -
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी ईआर की ऑनलाइन मतदाता पर्ची भी मान्य*
रायपुर/ नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 हेतु मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान हेतु 18 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने क्रमशः भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता पहचान पत्र, बैंक, डाकघर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, आयकर पहचान-पत्र पैन कार्ड, आधार कार्ड, राज्य,केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय अथवा अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान-पत्र, केन्द्रीय अथवा छ.ग. राज्य माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची, बार कौशिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय-पत्र, फोटोयुक्त निःशक्तता प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशन कार्ड, महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान-पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लायसेंस एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी ईआर जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को मतदान केंद्रों में पहचान पत्र के रूप में मान्य किया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने सॉफ्टवेयर द्वारा ऑनलाइन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को भी मतदान में पहचान पत्र के रूप में मान्य किया हैं। यह पर्ची आयोग की वेबसाईट पर दिये गये लिंक से मतदाता के द्वारा डाउनलोड की जा सकती है। इसके लिए cgsec.gov.in वेबसाईट में जाकर वोटर सर्च एंड प्रिंट अर्बन एवं वोटर सर्च एंड प्रिंट - रूरल नामवार सर्च करके अपना मतदान केन्द्र का विवरण देख व प्रिंट पहचान पत्र कर सकते हैं।
-
सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय से नगरपालिका निगम रायपुर निर्वाचन के संलग्न मतदान दलों को सामग्री दी जा रही है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर मतदान दलों के लिए सादा पानी के साथ नींबू पानी, जलजीरा तथा बिस्किट की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही सामग्री ले जाने के लिए ट्रॉली की सुविधा भी दी गई है।








.jpg)
.jpg)



.jpg)



.jpg)

.jpg)







