ब्रेकिंग न्यूज़

डोंडीलोहारा थाना क्षेत्र में  भीषण सड़क हादसा :  तीन युवकों की मौके पर मौत

 बालोद। डोंडीलोहारा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। डोंडीलोहारा थाना अंतर्गत खैरीडीह गांव के पास कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।
मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान तरुण कुमार यादव उम्र 20 वर्ष, निवासी सिर्राभाटा, राहुल श्वेता उम्र 20 वर्ष, निवासी सिर्राभाटा तथा नरेंद्र भूआर्य निवासी मुड़खुसरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर देवरी से डोंडीलोहारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से दल्ली राजहरा से राजनांदगांव की तरफ जा रही कार से उनकी जबरदस्त टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही डोंडीलोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच प्रारंभ कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारण सामने आ सकेंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english