ब्रेकिंग न्यूज़

 पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

 रायपुर  /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 11 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि पं. उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद न केवल एक राजनीतिक दर्शन, बल्कि समाज के समग्र विकास का सिद्धांत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय का संकल्प हमें समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचितों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनकी विचारधारा राष्ट्रवाद, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में एक मार्गदर्शक की तरह है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, सेवा और अंत्योदय के विचार को समर्पित रहा। हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए छत्तीसगढ़ को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english