- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर, /बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर आज सफलतापूर्वक एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। यह ड्रिल ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन के गाइडलाइंस के अनुसार साल में एक बार किया जाता है। एयरक्राफ्ट हाईजैक की सूचना मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के द्वारा तत्काल एयरोड्रोम कमिटी चेयरमैन जिला दंडाधिकारी श्री संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह को फोन पर सूचित किया गया। इसके पश्चात एयरोड्रोम कमिटी के सारे अधिकारी एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी, एयरपोर्ट के डायरेक्टर, सीएसओ, कासो, एयरलाइंस स्टेशन मैनेजर, भाषा विज्ञानी एवं स्थानीय थाने के अधिकारी एंटी हाईजैक रूम एकत्रित हुए। एयरक्राफ्ट के अन्दर कुल 70 यात्री सवार थे। हाईजैकर से उनकी मांगों का समझौता अधिकारियों के द्वारा किया गया इसी बीच एयरपोर्ट की क्यूआरटी टीम के द्वारा 02 हाईजेकर में से 01 हाईजेकर ढेर कर दिया गया एवं बचे हुए 01 हाईजेकर को दबोच लिया गया। इस पूरी ड्रिल को जिला दंडाधिकारी महोदय के मिनिट टू मिनिट निगरानी में संपन्न किया गया। इस ड्रील में एयरपोर्ट पर वास्तविक रूप से आतंकवादियो के द्वारा विमान की अपहरण की घटना की स्थिति से निपटने एवम यात्रियों को सुरक्षित कैसे निकाला जाता है उसका उसका अभ्यास किया जाता है।
-
रायपुर- नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने राजधानी शहर रायपुर के निवासी समस्त क्षेत्रों में कार्य सेवा दे रहे सभी श्रमवीर बहनों और भाइयों सहित सभी राजधानीवासियों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस दिनांक 1 मई 2025 गुरूवार के अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए श्रमवीरों सहित सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित, विकसित और सुव्यवस्थित नगर बनाने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु परमपिता परमेश्वर के दिव्य श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की है. महापौर और सभापति ने कहा कि दिनांक 1 मई 2025 को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का विशेष अवसर होता है, जब सम्पूर्ण विश्व में सभी क्षेत्रों में कार्य और सेवा दे रहे समस्त श्रमवीर बहनों और भाइयों की सेवाओं और कार्यों का सम्मान करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर होता है, जो जीवन में श्रमेव जयते के सिद्धान्त का अनुसरण करके सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने का अवसर होता है. महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर में सफाई कार्यों को क्रियान्वयन करने महत्वपूर्ण योगदान शहर को साफ बनाये रखने प्रतिदिन नियमित देने वाले सभी सफाई कामगारों सहित नगर विकास और निर्माण कार्यों को राजधानी में निरन्तर गतिमान रखने महत्वपूर्ण योगदान दे रहे सभी श्रमवीरों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस दिनांक 1 मई के सुअवसर पर अग्रिम हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी हैँ.
नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर नगर के हित में स्वच्छता एप्प डाउनलोड कर मोबाइल पर स्वच्छता फीडबैक देने की विनम्र अपील की है. - - जवाबदेही तय कर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधार के निर्देश देकर नियमानुसार वेतनवृद्धि रोकने की कडी कार्यवाही करने कहा- संबंधित अधिकारी राजधानी शहर में नागरिको को गर्मी में सुगम जलआपूर्ति करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दें- आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशरायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम जलकार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू एवं शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री खेम कुमार सेन, सहित अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, श्री विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, अधीक्षण अभियंता सेवानिवृत्त श्री बद्री प्रसाद चंद्राकर, जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल, श्री संतोष पाण्डेय, श्री विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंताओं की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर में गर्मी के दौरान पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर नगर निगम मुख्यालय के तृतीय तल सभाकक्ष में एमआईसी की बैठक उपरांत आवष्यक समीक्षा बैठक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अधिकारियों को पेयजल समस्या से ग्रस्त क्षेत्रो में पेयजल प्रबंधन नागरिको को सुगमता से करने दिये गये निर्देशो के बाद भी उक्त विभिन्न क्षेत्रों में नागरिको को अब तक सुगमता से पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकने की जानकारी पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को अत्यंत गंभीरता के साथ अपने प्रशासनिक दायित्व का निर्वहन करते हुए नागरिको को गर्मी में सुगम पेयजल आपूर्ति पहली प्राथमिकता के साथ किया जाना हर हाल में सुनिश्चित करने के कडे निर्देश दिये है।महापौर ने इस संबंध में बार बार निर्देशो के बावजूद जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में नागरिको को गर्मी में पेयजल उपलब्धता नहीं कराये जा सकने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित जोनो के अधिकारियों को नोटिस देकर पेयजल प्रबंधन व्यवस्था सुधारने हेतु कडे निर्देश देते हुए नियमानुसार प्रक्रिया के तहत वेतनवृद्धि रोकने की कडी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।महापौर ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को पिछले एक वर्ष के दौरान पूर्व से चिन्हित पेयजल संकट ग्रस्त क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं का समाधान करने जो कार्य एवं प्रयास करने थे उसमें कोई रूचि संबंधित अधिकारियों ने नहीं ली एवं अपना कार्य प्रशासनिक कार्य दायित्व के अनुरूप राजधानी शहर में अपेक्षित गंभीरता के साथ नहीं किया। उन्होने सभी अधिकारियों को पेयजल की उपलब्धता से संबंधित कार्यो में गंभीरता के साथ इसे पहली प्राथमिकता पर रखकर कार्य करने के कडे निर्देश दिये है।आयुक्त श्री विश्वदीप ने गर्मी के दौरान नागरिको को सुगमता से पेयजल आपूर्ति प्रतिदिन सतत माॅनिटरिंग करते हुए सभी जलागारो में व्यवस्थित रूप से जल का भराव नियमित रूप से किया जाना सुनिश्चित करवाते हुए करने के निर्देष दिये है। आयुक्त ने अधिकारियों को गर्मी में पेयजल की उपलब्धता का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से करने निर्देशित किया है।आयुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि वार्डो में किसी भी प्रकार की पेयजल संकट की समस्या जानकारी में आने पर संबंधित जोन अधिकारी एवं जोन कमिश्नर तत्काल सीधे उनसे संपर्क करें एवं आवश्यक स्वीकृति लेकर यदि कार्य नगर निगम के स्तर का है तो तत्काल करवाये अन्यथा रायपुर जिला प्रशासन अथवा राज्य शासन से प्रकरणवार आवश्यक सक्षम स्वीकृति लेने तत्काल उनके माध्यम से प्रकरण जलसंकट निवारण हेतु प्रेषित करवाना सुनिष्चित करें। राजधानी शहर में गर्मी के दौरान पेयजल की उपलब्धता नागरिको को प्रतिदिन नियमित सुगमता से करने के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीला हवाला कदापि सहन नहीं किया जायेगा एवं इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधितों पर जवाबदेही तय कर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। सभी संबंधित अधिकारी गर्मी में पेयजल उपलब्धता नागरिको को राजधानी शहर में सुनिश्चित करने कार्य पूरी गंभीरता से सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें।
- -राजस्व मामलों में एसएमएस के माध्यम से सूचना देने के दिए निर्देश-नए आपराधिक क़ानून के क्रियान्वयन के तहत जनपद, बैंक, अस्पताल,तहसीलों में वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग सुविधा के निर्देश-जनता से मिलने का समय सुनिश्चित कर समस्या का करें समाधानः श्री कावरेरायपुर // संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने बुधवार को संभागीय कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों और जमीनी स्तर की समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए, ताकि पेयजल की कमी से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।संभागायुक्त श्री कावरे ने कहा कि कलेक्टर्स केन्द्र और राज्य शासन की योजनाओं के नोडल अधिकारी होते हैं, इन सभी योजनाओं का जनता को लाभ दें। उन्होंने कहा कि आम जनता को हमेशा मिलें और उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुने और हरसंभव निराकरण करने का प्रयास करें। श्री कावरे ने कहा कि एसडीएम / तहसीलदार भी समय तय कर जनता से मिलना सुनिश्चित करें। सभी नगरीय निकायों में बारिश के पहले नालों की साफ-सफाई कराएं, स्ट्रीट लाइट आदि की मरम्मत कराई जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी में पानी की समस्या देखते हुए टैंकर तथा अन्य साधन की व्यवस्था करें। श्री कावरे ने कहा कि सड़कों में आवारा मवेशियों को हटाए जाने के लिए कार्ययोजना बना कर कार्य करें। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले डीजे इत्यादि पर कड़ी कार्रवाई करें।संभागायुक्त श्री कावरे ने राजस्व न्यायालय के मामलों में पारदर्शिता और सुगमता के लिए अभिनव कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही, राजस्व मामलों में मोबाइल नंबर दर्ज कर पक्षकारों को एसएमएस के माध्यम से जानकारी प्रदान करने का निर्देश दिया। यह सुशासन में तकनीकी एकीकरण और पहुंच को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।सुशासन तिहार और कानून-व्यवस्था पर फोकससंभागायुक्त श्री कावरे ने सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की और कलेक्टरों से प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की जानकारी ली। विशेष रूप से शिकायतों के त्वरित निपटारे पर जोर दिया गया। सुशासन तिहार के अंतर्गत आए मांगों का भी परीक्षण करने निर्देश दिया। कानून-व्यवस्था के संबंध में उन्होंने निर्देश दिए कि इसकी रिपोर्ट की एक प्रति कमिश्नर कार्यालय को भेजी जाए और इस पर निरंतर नजर रखा जाए। नए आपराधिक क़ानूनों के संबंध में अभियोजन और पुलिस विभाग के साथ समन्वय बैठकें की जाए, ताकि किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। स्वास्थ्य केंद्र, तहसील, बैंक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया ताकि गवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो सके।संभागायुक्त श्री कावरे ने लोक सेवा गारंटी के रजिस्टरों की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि सभी जिलों में नियमित रूप से संधारित की जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रथम किस्त के भुगतान में आ रही कठिनाइयों के कारणों का पता लगाने और पूर्णता का प्रतिशत बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।भू-अर्जन, राजस्व और रिकॉर्ड डिजिटलीकरणश्री कावरे ने 2019 से अब तक अवार्ड भू-अर्जन मामलों की जानकारी लेते हुए उचित मुआवजा सुनिश्चित करने के लिए विवरण प्रकाशित करने और दावा-आपत्ति के लिए 15 दिन का समय देने के निर्देश दिए गए।श्री कावरे ने संभाग में रायपुर एवं धमतरी ज़िले में चल रही भारतमाला परियोजना में शिकायतों की जांच की जानकारी ली। निर्धारित प्रपत्र में कल ही प्रकाशित करने निर्देशित किया गया ताकि लोग 15 दिवस में दावा-आपत्ति कर सकें। संभागायुक्त ने राजस्व मामलों में मांग पत्रों के अनुपालन में देरी और लंबित रिकॉर्ड के कारणों की जानकारी मांगी।अनुकंपा नियुक्ति और स्थानीय रोजगारसंभागायुक्त ने अनुकंपा नियुक्तियों की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि यदि तृतीय श्रेणी के पद रिक्त हैं, तो जल्द नियुक्तियां की जाएं। उनके कार्यालय से भेजे जाने वाले अनुकंपा प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया। कोटवारों और पटेलों के रिक्त पदों की जानकारी लेकर नियमानुसार नियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों पर होमस्टे को प्रोत्साहित करने का सुझाव देते हुए आयुक्त ने कहा कि इससे स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। सड़कों पर दुर्घटनाग्रस्त मवेशियों के समाधान के उपायों पर चर्चा की और पशु-कल्याण के लिए कदम उठाने को कहा। जल-संरक्षण के लिए पीएचई के अधिकारियों से मिली जानकारी साझा करते हुए बताया कि सोखता गड्ढे हैंडपंप के पास बनाए जाने के बजाय ढाल वाली जगहों पर बनाया जाना ज्यादा प्रभावी होता है।सुशासन तिहार, खरीफ फसल 2025, जाति प्रमाणपत्र की समीक्षासंभागायुक्त श्री कावरे ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के दौरान जिलों में समीक्षा बैठकें हो सकती हैं, जिसके लिए सभी कलेक्टरों को तैयार रहने के निर्देश दिए। श्री कावरे ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल की जांच करने समिति गठित की जाए जो वहां निर्माण कार्यों सहित अन्य विषयों मंे जांच कर रिपोर्ट देगी। साथ ही खरीफ फसल की स्थिति (खाद बीज की व्यवस्था), आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र की प्रगति, कस्टम मिलिंग एवं चावल जमा की प्रगति/डिफाल्टरों पर कार्यवाही, जल जीवन मिशन के कार्य, महात्मा गांधी नरेगा योजना की समीक्षा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना पर भी बिंदुवार चर्चा की गई।इस बैठक में अपर आयुक्त श्रीमती इफ्फत आरा, कलेक्टर धमतरी श्री अबिनाश मिश्रा, महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह गरियाबंद कलेक्टर श्री भगवान सिंह उइके सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
- दुर्ग / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी श्री जी.के भगत व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 30 अप्रैल 2025 को प्रातः गश्त के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग के द्वारा वृत-दुर्ग आंतरिक दक्षिण के अन्तर्गत ग्राम घोरारी में अवैध शराब के निर्माण/विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर 200 लीटर महुआ शराब तथा 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया है, जिसका बाजार मूल्य 2,30,000 रूपये है। खेत के रास्ते अज्ञात आरोपीगण भाग निकले मौके पर 15 भट्टियां मिली, जिसे नष्ट किया गया है।सहायक आयुक्त आबकारी से मिली जानकारी अनुसार प्रकरण में अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक श्री अरविन्द साहू द्वारा विवेचना में लिया गया है। इस प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी निर्मला ठाकुर, आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर, हरीश पटेल, भोजराम रत्नाकर, गीतांजलि ताराम मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, प्रह्लाद राजपूत, आरक्षक देव प्रसाद पटेल ,अशोक वर्मा ,संदीप तिर्की एवं ड्राइवर राजू धनराज, दुर्गेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
- -निगम के 13 कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति हेतु 619432 रू. की स्वीकृति, निराश्रित पेंषन के 198, परिवार सहायता के 61 नये प्रकरणों को स्वीकृति- फिल्टरप्लांट के 80 एवं 150 एमएलडी जल संयंत्र के वार्षिक संचालन एवं संधारण हेतु निविदा दर 1 करोड 75 लाख 82 हजार 717 रू. को स्वीकृतिरायपुर - आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में रायपुर नगर पालिक निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, श्रीमती संजना हियाल, डाॅ. अनामिका सिंह, सर्वश्री मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, अमर गिदवानी, संतोष सीमा साहू, भोला राम साहू, अवतार भारती बागल, महेन्द्र खोडियार, खेम कुमार सेन, नंद किशोर साहू, अपर आयुक्त सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यू.एस. अग्रवाल, पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता श्री यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, श्री संजय बागड़े, निगम सचिव श्री सूर्यकांत श्रीवास्तव, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, विभागो के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में हुई। जिसमें जनहित की दृष्टि से विभिन्न प्रस्तावो पर विचार कर आवश्यक निर्देश प्रस्ताववार दिये गये।महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में नगर निगम एमआईसी द्वारा जोन 5 लोककर्म विभाग के प्रस्ताव अनुसार पंडित आर डी तिवारी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण रंगाई, पोताई, वाशरूम मरम्मत, पैनल लाईट बदलने का कार्य सरहदी दीवाल मरम्मत एवं ऊंचाई बढ़ाने का कार्य, हैण्डवाॅष, पेयजल प्लेटफार्म निर्माण, खिड़की दरवाजो की मरम्मत का कार्य संबंधी प्राप्त निविदा की प्रथम न्यूनतम दर रू. 1 करोड 53 लाख 92 हजार के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति दे दी गई। वित्त विभाग के प्रस्ताव अनुसार एमआईसी ने नगर निगम रायपुर के 13 कर्मचारियों के चिकित्सा क्षतिपूर्ति व्यय राषि रू. 619432 रू. के 13 प्रकरणों में भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की।एमआईसी ने शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रस्ताव अनुसार जोन 1, 2, 4, 5,6,7,8,9,10 से प्राप्त निराश्रित पेंषन योजना के 198 नवीन प्रकरणों एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के 61 नवीन प्रकरणों को विचारोपरांत सर्वसम्मति से स्वीकृति दी । सामान्य प्रषासन विभाग के प्रस्ताव अनुसार माननीय उच्च न्यायालय के आदेष दिनांक 21 दिसम्बर 2023 के परिपालन हेतु नियमानुसार आवश्यक निर्देश दिये गये एवं प्रकरण को नियमानुसार राज्य शासन को प्रेषित करने हेतु निर्दशित किया गया। नगर निगम रायपुर के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता श्री विमल कुमार शर्मा एवं सेवानिवृत्त सहायक राजस्व निरीक्षक श्रीमती रोशन शर्मा को 1 वर्ष की संविदा नियुक्ति देने की अनुशंसा करते हुए स्वीकृति हेतु नियमानुसार प्रकरण राज्य नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग को प्रेषित करने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग को दिये गये। एमआईसी ने 80 एवं 150 एमएलडी जल संयंत्र का वार्षिक संचालन व संधारण करने का कार्य करने हेतु नियमानुसार प्राप्त निविदा दर को निविदा समिति की अनुशंसा सा अनुसार फिल्टर प्लांट के प्रस्ताव अनुरूप 1 करोड 75 लाख 82 हजार 717 रू. के प्रस्ताव को विचारोपरांत स्वीकृति दी गई।बैठक के दौरान महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित सभी एमआईसी सदस्यो द्वारा स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही से वार्डो में मच्छरजनित रोगो एवं मच्छरों के कारगर नियंत्रण हेतु एंटी लार्वा व फाॅगिंग अभियान के संबंध में जानकारी ली । महापौर ने राजधानी शहर के अनुरूप रायपुर में जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु सभी वार्डो में मच्छरों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी तरीके से गुणवत्ता युक्त एंटी लार्वा एवं फाॅगिंग अभियान गुणवत्ता नियंत्रण हेतु सतत माॅनिटरिंग करते हुए संचालित किया जाना सुनिष्चित करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी एवं सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये है। महापौर एवं एमआईसी सदस्यों ने गर्मी के दौरान सभी वार्डो में राजधानी शहर में नागरिको को सुगम पेयजल आपूर्ति करने का कार्य सतत माॅनिटरिंग करते हुए किया जाना सर्वोच्च प्राथमिकता देकर सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने बैठक के दौरान मुख्य अभियंता , अधीक्षण अभियंताद्वय, कार्यपालन अभियंताओं को विकास कार्यो में प्राथमिकता से गुणवत्ता नियंत्रण सतत माॅनिटरिंग करके करने एवं तय समयसीमा के भीतर सभी विकास व निर्माण कार्य को करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। महापौर ने विकास व निर्माण कार्यो को राजधानी शहर में जवाबदेही के साथ निविदाओं की प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण करने एवं व्यवस्थित तौर पर योजनाबद्ध तरीके से नगर विकास के कार्य करवाये जाने निर्देशित किया है।
-
-टी सहदेव
भिलाई नगर। अखिल भारतीय तेलुगु सेना ने पहलगाम में आतंकवादियों के हमले में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए बुधवार को मोमबत्तियां जलाकर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सिविक सेंटर मेंआयोजित इस शोकसभा में सभी ने बेगुनाह सैलानियों की निर्मम हत्या को अंजाम देने वाले दहशतगर्दो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। पूरे देश की आत्मा को झकझोर देने वाले इस हमले के विरुद्ध तेलुगु सेना ने आक्रोश जताया तथा केंद्र सरकार से आतंकवादियों के सफाये की भी मांग की।
सभी ने इस नाजुक मौके पर एकजुटता और संयम बरतने का संकल्प भी लिया। तेलुगु सेना के प्रदेशाध्यक्ष नीलम चन्ना केशवलु ने कहा कि यह नरसंहार भारत की 140 करोड़ की जनता को झकझोर देने वाला है। मानवता के दुश्मन इन आतंकवादियों की यह दरिंदगी अब बर्दाश्त से बाहर हो गई है। तेलुगु सेना एक स्वर में इस जघन्य घटना की निंदा करती है और हम उम्मीद करते हैं कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। जिलाध्यक्ष डी मोहन राव ने हमले में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष पर्यटकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस नाजुक मौके पर एकजुटता और संयम बरतने की अपील की। श्रद्धांजलि देने वालों में तेलुगु सेना के सभी पदाधिकार शामिल थे। इनमें ई आदिनारायण, के लक्ष्मी नारायण, जी रामाराव, के रामांजनेयुलु, के बालैय्या, के केशव, के कोंडलराव, एस आदिनारायण, के आदिनारायण, के चिन्ना, टी उमाराव, एस नारायण, के हेमशेखर, श्रीनिवास चौधरी, के अनिल शामिल हैं। - - माडल विकास के लिए दूरगामी सोच और नया रोडमैप तैयार करेंरायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने आज दक्षिण विधानसभा अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली, जिसमें नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे, निगम आयुक्त, जोन अध्यक्ष, जोन आयुक्त, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।दक्षिण विधायक श्री सोनी ने पिछली बैठक की समीक्षा करते हुए पेयजल की नियमित आपूर्ति, अधूरे निर्माण कार्यों, नई योजनाओं सहित अनेक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और अधिकारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि एक सप्ताह के पूर्व रायपुर शहर के लांगटर्म विजन के साथ-साथ दक्षिण विधानसभा अंतर्गत नये प्रस्ताव प्रेषित करें।श्री सोनी ने कहा कि एक बड़े लक्ष्य के साथ सभी मिलकर आगे बढ़े और रायपुर शहर को मॉडल के रूप में विकसित करने दूरगामी सोच के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने झुग्गी झोपड़ियों के विस्थापन के पूर्व मकान निर्माण किया जाने, पीएमश्री स्कूल, नये भवन, अधूरे कार्यों के साथ नये अन्य कार्य, जर्जर और किराये के आंगनबाड़ी केन्द्रों की भी जानकारी मांगी और निर्देषित किया कि विकास का नया मैप तैयार करें। उन्होंने विधानसभा अंतर्गत रिक्त नजूल भूमि की जानकारी एक सप्ताह में भेजने का निर्देष दिया और सांसद निधि, विधायक निधि सहित पार्षदों द्वारा दिये जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव की भी समीक्षा की तथा कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने का निर्देष दिया।विधायक श्री सोनी ने बैठक में रायपुर नगर निगम के सभी वार्डों में पेयजल की नियमित आपूर्ति के साथ-साथ, सड़क चौड़ीकरण, नये सड़क निर्माण, बरसात के पूर्व साफ-सफाई इत्यादि पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी दैनिक डायरी का संधारण करें और फील्ड में उतर कर कार्य करें, जनता को तकलीफ न हों अधिकारी इस बात का विषेष ध्यान रखें। टंकियों में पानी भराव, वॉल इत्यादि चेक करते रहें। किसी भी वार्ड में पीने के पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। सफाई कर्मचारियों की टीम सभी वार्डों में अपना कार्य करें, अधिकारी इसकी मानिटरिंग करें।इस अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर निगम आयुक्त विष्वदीप, एमआईसी सदस्य संतोष साहू, जोन अध्यक्ष बद्रीप्रसाद गुप्ता, जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी, जोन अध्यक्ष अंबर अग्रवाल, मुख्य अभियंता यू के धलेन्द्र, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, अपर आयुक्त पंकज शर्मा, अधिक्षण अभियंता राजेष राठौर, अधिक्षण अभियंता संजय बागड़े, उप संचालक योजना एवं सांख्यिकी श्रीमती प्राची मिश्रा, जोन 4 आयुक्त अरूण ध्रुव, जोन 6 आयुक्त हितेन्द्र यादव, जोन 10 आयुक्त विवेकानंद दुबे सहित अन्य स्मार्ट सिटी, नगर निगम, सीएसईबी इत्यादि के अधिकारीगण उपस्थित हुए।
- -छात्रावास एवं आश्रमों में निवासरत बच्चों को जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता के साथ-साथ सुरक्षा के भी पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देशकैरियर काउंसलिंग के अलावा नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहाबालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आदिम जाति कल्याण एवं श्रम विभाग तथा जिला कौशल विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक लेकर संबंधित विभागों में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए विभाग के अधिकारियों को जिले के छात्रावास एवं आश्रमों में निवासरत विद्यार्थियों को समुचित मात्रा में भोजन, नाश्ता एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा की भी पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, श्रम पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में श्रीमती मिश्रा ने छात्रावास एवं आश्रमों में निवासरत बच्चों को अध्ययन-अध्यापन हेतु बेहतर परिवेश एवं संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ समय-समय पर कैरियर काउंसलिंग कराने के भी निर्देश दिए। जिससे कि वे अपने अभिरूचि के अनुसार फील्ड का चयन कर सकें। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों से छात्रावास-आश्रमों एवं आवासीय विद्यालय के बच्चों को नीट, जेईई आदि की कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराने को कहा। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के दौरान एवं विद्यार्थियों के अवकाश के पश्चात् छात्रावास, आश्रमों एवं आवासीय विद्यालयों में वापस आने के दौरान अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में संचालित छात्रावास, आश्रमों के अलावा एकलव्य आवासीय विद्यालय, संभागीय क्रीड़ा परिसर एवं आदर्श आवासीय विद्यालय की संपूर्ण व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को छात्रावास, आश्रमों एवं आवासीय विद्यालयों में बच्चों को बेहतर से बेहतर सुविधा एवं परिवेश उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी छात्रावास, आश्रमों एवं आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने निर्धारित कार्य योजना बनाकर जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के कार्यों की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को योजना बनाकर इस कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने को कहा। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने अंतरजाति विवाह प्रोत्साहन योजना के साथ-साथ वनाधिकार पत्र जारी करने के कार्य के संबंध मंे भी जानकारी ली। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से वनाधिकार पत्रधारी परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा पोष्ट मेट्रीक आॅनलाईन छात्रवृत्ति आदि विभाग के अन्य सभी कार्यों की समीक्षा की।बैठक में श्रीमती मिश्रा ने श्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए श्रम पदाधिकारी को श्रम विभाग के अंतर्गत चल रहे योजनाओं तथा जिले में इनके क्रियान्वयन की स्थिति के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत श्रम विभाग को प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयावधि में समुचित निराकरण सुनिश्चित करने निर्देश भी दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने श्रम पदाधिकारी से सुशासन तिहार के अंतर्गत श्रम कार्ड बनाने हेतु प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में की जा रही कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी ली। श्रीमती मिश्रा ने सभी आवेदकों को दूरभाष से संपर्क कर श्रम कार्ड बनाने हेतु आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की सूचना देने तथा शेष रह गए आवेदकों का श्रम कार्ड बनाने के लिए समाधान शिविरों में कैंप भी लगाने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिला कौशल विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
- -कृषि एवं पशुपालन की आधुनिक तकनीकों से बदलेगा जीवनरायपुर, / राज्य शासन द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना एवं समावेशी विकास को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 लागू की गई है। इस नीति के तहत आत्मसमर्पण करने युवाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने हेतु व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।सुकमा जिले में कलेक्टर श्री देवेश कुमार धु्रव के मार्गदर्शन में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से 20 आत्मसमर्पित युवाओं को कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण तीन माह की अवधि का है जिसमें उन्हें ड्रिप इरिगेशन, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, जैविक खेती, सब्जी उत्पादन, डेयरी, मुर्गी और मत्स्य पालन जैसी आजीविका आधारित तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय साक्षरता तथा लघु उद्यम स्थापित करने की विधियों पर भी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात इन युवाओं को सिलाई तथा मोटर ड्राइविंग जैसे अन्य रोजगारमूलक विषयों में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 केवल आत्मसमर्पण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन युवाओं को नवजीवन देने का प्रयास है, जो कभी भटकाव के रास्ते पर चले गए थे। हमारा उद्देश्य है कि वे आत्मनिर्भर बनें, सम्मानजनक जीवन जिएं और समाज के लिए प्रेरणा बनें।कलेक्टर श्री देवेश कुमार धु्रव ने बताया कि यह केवल पुनर्वास नहीं, बल्कि मुख्यधारा में लौटे युवाओं के लिए स्थायी आजीविका की दिशा में एक ठोस कदम है। लाइवलीहुड कॉलेज की नोडल अधिकारी सुश्री मधु तेता ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण के बाद इन युवाओं को स्वरोजगार हेतु शासन से आवश्यक सहायता भी प्रदान की जाएगी। राज्य शासन की यह पहल न केवल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति स्थापित कर रही है, बल्कि युवाओं को एक सकारात्मक भविष्य की ओर अग्रसर कर रही है।
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में चल रहे सुशासन तिहार-2025 के तहत आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में बस्तर जिले के ग्राम करमरी (भाटागुड़ा पारा) में अकार्यशील सोलर ड्यूल पंप को मरम्मत कर पुनः चालू किया गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से राहत मिल गई है।ग्राम करमरी निवासी श्री गणेश राम ने सुशासन तिहार के दौरान क्रेडा विभाग द्वारा स्थापित सोलर ड्यूल पंप के बंद होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) की टीम ने 21 अप्रैल 2025 को टेक्नीशियन भेजकर संयंत्र की तकनीकी समस्या को दूर किया और उसे पुनः क्रियाशील कर दिया। सोलर ड्यूल पंप के चालू होते ही ग्रामीणों को फिर से सुचारु रूप से पेयजल मिलना शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने शासन और क्रेडा विभाग का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पहले जहां पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा था, अब सहजता से स्वच्छ जल उपलब्ध होने लगा है।गौरतलब है कि क्रेडा द्वारा बस्तर जिले के विभिन्न स्थलों पर अब तक 1,043 सोलर ड्यूल पंप तथा जल जीवन मिशन के तहत 777 सोलर ड्यूल पंप लगाए जा चुके हैं। सहायक अभियंता श्री सिदार ने बताया कि वर्तमान में मरम्मत योग्य सभी संयंत्रों की नियमित जांच कर सुधार कार्य किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अंचलों में जल आपूर्ति निर्बाध बनी रहे। “सुशासन तिहार-2025” के माध्यम से सरकार ने यह साबित किया है कि आमजन की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने सर्वोच्च प्राथमिकता है।
- रायपुर ।आबकारी विभाग बलौदाबाजार ने अवैध मदिरा विनिर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 हजार रुपये मूल्य की हाथभट्ठी कच्ची शराब व महुआ लाहन जब्त की है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त श्री श्याम धावड़े के निर्देश तथा कलेक्टर श्री दीपक सोनी एवं उपायुक्त आबकारी श्री अनिमेष नेताम के मार्गदर्शन में की गई।जिला आबकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह वृत्त कसडोल के हसुआ बलौदा सबरिया डेरा क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस संयुक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी (संभागीय उड़नदस्ता रायपुर) श्री विशेश्वर साव, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जलेश कुमार सिंह एवं वृत्त प्रभारी कसडोल शामिल थे।नदी किनारे अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाई गई दो सक्रिय भठ्ठियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही 120 लीटर अवैध कच्ची मदिरा एवं लगभग 200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। जब्त मदिरा का परीक्षण कर महुआ लाहन के नमूने कब्जे में लिए गए। बरामद सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 34,000 रूपए है। इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(च) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपी की पतासाजी के प्रयास जारी हैं।
- -अनुभवी कर्मियों की कमी खलेगी - मनोठियारायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी मुख्यालय में आज 9 अधिकारियों-कर्मचारियों को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति व विदाई दी गई। मुख्य कार्यक्रम में कार्यपालक निेदशक श्री के.एस.मनोठिया ने कहा कि 37 से लेकर 41 वर्षों तक सेवा करने वाले बिजली कर्मियों के पास बहुमूल्य अनुभव की पूंजी है। उनकी विदाई से अनुभवी कर्मियों की कमी खलेगी।आज सेवानिवृत्त हुए अधिकारी-कर्मचारियों में श्री दिलीप कुमार सैनी, अधीक्षण अभियंता, उपकेन्द्र जगदलपुर, श्री दिलीप कुमार अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी, रायपुर, श्री मनोज कुमार वर्मा, अनुभाग अधिकारी, रायपुर, श्री के.सन्यासी राव, निज सचिव, रायपुर श्री जवाहर लाल पंद्रे, राजनांदगांव, श्री मोहम्मद शफीक, भिलाई तथा अमृतलाल मन्नेवार, रायगढ़, पर्यवेक्षकगण, श्री यदुनंदन प्रसाद वर्मा, भिलाई तथा सुखराम कौशिक, बिलासपुर लाइन सहायक श्रेणी-दो सेवानिवृत्त हुए।कार्यपालक निदेशकगण श्री के.एस.मनोठिया तथा श्री संजय पटेल ने सेवानिवृत्तजनों को प्रशस्ति पत्र, स्मृतिचिन्ह आदि भेंट किया। इस अवसर पर के.बी.पात्रे, श्रीमती शारदा सोनवानी, श्री अजय सिंह, श्री आर.के.तिवारी आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री उमेश कुमार मिश्रा, अतिरिक्त महाप्रबंधक ने किया।एक अन्य कार्यक्रम में मानव संसाधन विभाग के अधिकारियों श्री दिलीप कुमार अग्रवाल तथा मनोज वर्मा का अभिनंदन मुख्य अभियंता (एच.आर.- ट्रांसमिशन) श्री ए.एम.परियल तथा अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री विनोद अग्रवाल ने किया।
- - परिवहन अधिकारियों को एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने के दिए गए निर्देशरायपुर, / अनाधिकृत रूप से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण प्लेट की बिक्री और आपूर्ति करने वालों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश द्वारा ऐसा करने वाले डीलर्स और व्यक्तियों के विरूद्ध सीधे एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश सभी परिवहन अधिकारियों को दिए गए हैं।गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा एचएसआरपी के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों, केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 एवं केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989 के प्रावधानों, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के परिपालन में छत्तीसगढ़ में 01 अप्रैल .2019 के पूर्व पंजीकृत प्रत्येक वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह (एचएसआरपी) लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। जिसे राज्य में लागू कर प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। अब वाहन स्वामी विभागीय वेबसाइट cgtransport.gov.in के माध्यम से सीधे आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा दो वेंडर क्रमशः M/s Real Mazon India Ltd. एवं M/s Rosmerta Safety Systems Ltd. को निर्धारित दर पर एचएसआरपी लगाने के लिए अधिकृत किया गया है।परिवहन आयुक्त द्वारा आम जनता से धोखाधड़ी कर अनाधिकृत रूप से नकली एचएसआरपी, समान दिखने वाली नकली प्लेट, स्मार्ट नंबर प्लेट जैसे होलोग्राम, इंडिया मार्क, इंडिया शिलालेख आदि से लैस हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह (एचएसआरपी) की बिक्री और आपूर्ति करने वाले डीलर, व्यक्तियों के विरूद्ध सीधे एफआईआर कर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश समस्त परिवहन अधिकारियों को दिये जा चुके हैं। परिवहन विभाग द्वारा आम जनता से यह अपील की गई है कि सभी भुगतान केवल डिजिटल मोड के माध्यम से किया जाए तथा पंजीकृत मोटरवाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह (आवश्यक तीसरी पंजीकरण प्लेट सहित) प्रत्येक इंस्टालेशन हेतु 100 रूपए अतिरिक्त चार्ज का ही भुगतान किया जाए। घर पहुंच सेवा हेतु अतिरिक्त राशि देय होगी। अवैध तरीके से अधिक शुल्क मांगे जाने वाले डीलर, व्यक्ति की शिकायत सीधे जिला परिवहन अधिकारी से की जाए।
- -छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की दस्तकरायपुर /प्रदेश की तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाने और युवाओं को डिजिटल कौशल से लैस करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) के स्टेट ऑफ द आर्ट केंद्र की स्थापना को मंजूरी दी गई। इस संस्थान की स्थापना के लिए 10.023 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित करने के प्रस्ताव को भी मंत्रिपरिषद ने स्वीकृति प्रदान की। यह निर्णय राज्य के डिजिटल भविष्य की आधारशिला साबित होगा।NIELIT, जो भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है, हाल ही में डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त कर चुकी है। संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ में स्थायी केंद्र स्थापना हेतु भूमि की मांग की गई थी, जिसका उद्देश्य प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल कौशल के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है।इस मांग को दृष्टिगत रखते हुए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम तेंदुआ के लेयर-2 क्षेत्र में 10.023 एकड़ भूमि चिन्हांकित की गई है, जिसे लीज़ पर NIELIT को आवंटित किया जाएगा। इसकी प्रतिपूर्ति राज्य शासन द्वारा प्राधिकरण को की जाएगी।इस अत्याधुनिक संस्थान की स्थापना से छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा, डिजिटल स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के अवसरों को नया बल मिलेगा। यह केंद्र युवाओं को न केवल आधुनिक तकनीकी ज्ञान प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें रोजगार के योग्य बनाकर राज्य के डिजिटल इकोसिस्टम को सशक्त करेगा। साथ ही, छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षा मानचित्र पर एक प्रभावशाली केंद्र के रूप में उभरेगा।गौरतलब है कि नवा रायपुर में पहले से ही कई राष्ट्रीय महत्व के संस्थान स्थापित हो चुके हैं, जैसे – आईआईएम, आईआईआईटी और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी। हाल ही में मंत्रिपरिषद द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन की स्थापना को भी मंजूरी दी गई है।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कमल विहार में अत्याधुनिक न्यूरो स्पाइन रिहैबिलिटेशन सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य की रजत जयंती वर्ष में हम यह गर्व से कह सकते हैं कि आज छत्तीसगढ़ चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है।उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही आयुष्मान भारत योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक पहल ने देशभर के लाखों जरूरतमंदों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार नवा रायपुर, अटल नगर में ‘मेडिसिटी’ विकसित कर रही है, जिससे छत्तीसगढ़ न केवल देश के स्वास्थ्य मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करेगा, बल्कि मेडिकल टूरिज्म को भी नई गति मिलेगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायपुर आज देश के नए मेडिकल हब के रूप में उभर रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त संस्थानों की स्थापना से आम लोगों को घर के पास ही विश्वस्तरीय इलाज की सुविधा मिल रही है।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री श्री साय ने "न्यूरो स्पाइन रिहैबिलिटेशन सेंटर" के प्रबंधन और समस्त चिकित्सकीय स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान न्यूरो और स्पाइन से जुड़ी बीमारियों के इलाज में विशेष योगदान देगा तथा जनसेवा के क्षेत्र में एक नया उदाहरण बनेगा।
- -गांव और शहर के बीच की दूरी होगी कम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय-दूरस्थ अंचल के लोगों को मिलेगी आवागमन की सुविधा-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद ने दी मंजूरीरायपुर / राज्य के ग्रामीण इलाकों विशेषकर रिमोट एरिया के लोगों को सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी मंत्रालय भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में इस योजना की मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना ग्रामीण जनता को विकास की धारा से जोड़ने की एक क्रांतिकारी पहल है। यह योजना गांव और शहर के बीच की दूरी को कम करेगी और लोगों के जीवन को आसान बनाएगी।इस योजना के तहत हल्के/मध्यम परिवहन मोटरयान 18 से 42 बैठक क्षमता (चालक को छोड़कर) के वाहन को अनुज्ञा पत्र और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। नवीन ग्रामीण मार्गाें के चिन्हांकन के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर समिति का गठन किया जाएगा। अनुज्ञा का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को मिलेगा, जिसमें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं तथा नक्सल प्रभावितों को प्राथमिकता दी जाएगी। लाभार्थियों का चयन निविदा प्रक्रिया से किया जाएगा। इस योजना के तहत संबंधित वाहन स्वामी को ग्रामीण मार्गाें पर वाहनों के संचालन के लिए प्रथम परमिट निर्गमन की तिथि से तीन साल अधिकतम अवधि के लिए मासिक कर में पूर्णतः छूट दी जाएगी।इस योजना के तहत संचालित विभिन्न श्रेणी के वाहनों को राज्य शासन द्वारा प्रथम वर्ष 26 रूपए प्रति किलोमीटर, द्वितीय वर्ष 24 रूपए प्रति किलोमीटर तथा तृतीय वर्ष 22 रूपए प्रति किलोमीटर विशेष वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना में दृष्टिहीन, बौद्धिक दिव्यांग, दोनों पैरों से चलने में असमर्थ दिव्यांग, 80 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, एड्स से पीड़ित व्यक्तियों को एक परिचारक के साथ किराया में पूरी छूट रहेगी, वहीं नक्सल प्रभावित व्यक्तियों को आधा किराया लगेगा।मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना के तहत पहले वर्ष में राज्य के लगभग 100 चिन्हित ग्रामीण मार्गों पर बस सेवा प्रारंभ की जाएगी। राज्य सरकार ने इस योजना को शुरू करने के लिए 25 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा है। इससे किसान, मजदूर, विद्यार्थी, छोटे व्यापारी व ग्रामीण नागरिकों को जनपद, तहसील और जिला मुख्यालयों तक आवागमन की सुविधा प्राप्त होने से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक सुलभ पहुंच संभव होगी।
- रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर प्रदेश के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने श्रमिकों के सुखद, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एक मई का दिन उन मेहनतकश हाथों को सम्मान देने का अवसर है, जो अपने परिश्रम और समर्पण से समाज व राष्ट्र की प्रगति को आधार देते हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रमिक समाज के अभिन्न अंग हैं और किसी भी समावेशी विकास यात्रा की नींव श्रमिकों के परिश्रम पर टिकी होती है। राज्य सरकार श्रमिकों की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के माध्यम से श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। शासन के प्रयासों से केवल श्रमिकों को ही नहीं बल्कि उनके परिजनों को भी सम्मानजनक और समृद्ध जीवन जीने हेतु संबल प्राप्त हो रहा है।
- -टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान : मंत्री श्री जायसवाल-देश में टीबी उन्मूलन प्रयासों में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य ने दिखाई अपनी कार्यक्षमता-स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के उत्कृष्ट स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानितरायपुर / स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज रायपुर मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित टीबी उन्मूलन एवं एनक्यूएएस (NQAS) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शामिल हुए।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सजग, संवेदनशील और सक्रिय है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में छत्तीसगढ़ भी पूरे समर्पण और संकल्प के साथ काम कर रहा है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को देश में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्य को सर्वश्रेष्ठ ढंग से लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है, जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। राज्य की 4103 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की गई हैं। यह उपलब्धि ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों और नागरिकों की सहभागिता का परिणाम है।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए टीम भावना से काम करना जरूरी है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।गौरतलब है कि निक्षय निरामय अभियान के अंतर्गत राज्य में 36 लाख से अधिक हाई रिस्क व्यक्तियों की स्क्रीनिंग, 4.5 लाख एक्स-रे जांच और 1.5 लाख टीबी जांच उच्च तकनीक NAT मशीनों से की गई। इन प्रयासों से 100 दिनों के भीतर 17 हजार नए टीबी मरीजों की पहचान कर उपचार प्रारंभ किया गया। साथ ही 3130 नए नि-क्षय मित्रों का पंजीयन कर, 25 हजार से अधिक टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदान किया गया।इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे जमीनी स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारा उद्देश्य सिर्फ लक्ष्य तय करना नहीं, बल्कि ठोस परिणाम देना है। टीबी के खिलाफ हमारी यह लड़ाई अब केवल अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सेवा है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि 'नि-क्षय मित्र' अभियान ने प्रदेश में सामुदायिक भागीदारी की एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष टीबी उन्मूलन की दिशा में निर्णायक सिद्ध होगा और सभी स्वास्थ्यकर्मी इसे अपना व्यक्तिगत संकल्प मानें।सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिलों को पुरस्कृत किया गया। 350 से कम पंचायतों की श्रेणी में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को पहला, कोरिया को दूसरा और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, 350 से अधिक पंचायतों की श्रेणी में जशपुर को प्रथम, सरगुजा को द्वितीय और रायगढ़ को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।नि-क्षय मित्र पहल श्रेणी में गरियाबंद को प्रथम और रायपुर को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 100 दिवसीय निक्षय निरामय अभियान में उच्च वरीयता वाले जिलों के अंतर्गत नारायणपुर को प्रथम और कोंडागांव को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, जबकि निम्न वरीयता वाले जिलों में कांकेर को पहला और मुंगेली को दूसरा पुरस्कार प्रदान किया गया।राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण (NQAS) श्रेणी में रायपुर को प्रथम, महासमुंद को द्वितीय और दुर्ग को तृतीय पुरस्कार मिला।इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में संचालक डॉ. सुरेंद्र पामभोई, विभागीय अधिकारीगण, जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, डीपीएम सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारी एवं चिकित्सकगण उपस्थित थे।
- -उप मुख्यमंत्री ने 1.49 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, विकास कार्यों के लिए 50 लाख देने की घोषणा की-सामूहिक विवाह में भी हुए शामिल, 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेरायपुर.। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव राजनांदगांव के घुमका में विकास कार्यों के भूमिपूजन और मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने घुमका नगर पंचायत में एक करोड़ 49 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में घुमका में विभिन्न कार्यों के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। इनमें विद्युतीकरण के लिए नौ लाख 85 हजार रुपए, सड़क में बोर्ड लगाने के लिए नौ लाख 83 हजार रुपए तथा तीन द्वारों के लिए दस-दस लाख रुपए शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा घुमका में आयोजित सामूहिक विवाह में 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। श्री साव ने सभी जोड़ों को आशीष प्रदान करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। सांसद श्री संतोष पाण्डेय और विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल भी दोनों कार्यक्रमों में शामिल हुईं।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत यहां 20 जोड़ों का विवाह हो रहा है, 40 परिवारों में खुशियां आ रही हैं। आज का दिन ऐतिहासिक है, सामूहिक विवाह के साथ ही एक करोड़ 49 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार हर व्यक्ति के विकास के लिए कार्य कर रही है। राज्य और केंद्र सरकार हर परिवार के आवास और इलाज की व्यवस्था के साथ ही सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के माध्यम से बेटे-बेटियों के विवाह की चिंता भी दूर कर रही है। छत्तीसगढ़ में विष्णु का सुशासन कल्याणकारी है।सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है, सामूहिक विवाह में 20 दम्पति परिणय सूत्र में बंधे हैं, उनके जीवन में कृपा और समृद्धि आए। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव घुमका नगर पंचायत की सोच के अनुरूप सुंदर शहर की परिकल्पना से समग्र विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने भी सभी नवदम्पत्तियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इससे गरीब एवं जरूरतमंदों को मदद मिल रही है। राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, राजनांदगांव जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव और समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी-कर्मचारी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
- रायपुर/ रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम जोन क्रमांक 1 के तहत संत कबीर दास वार्ड नम्बर 3 में गोगांव में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में 10 लाख में प्रार्थना शेड निर्माण कार्य, 10 लाख में रंगमंच और शेड निर्माण कार्य, 5 लाख रूपये में सूर्यनगर गोगांव में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु नगर निगम लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, वार्ड पार्षद डॉक्टर मनमोहन मनहरे, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री अर्जुन साहू, भनपुरी मंडल अध्यक्ष श्री मनोज जोशी सहित नगर के गणमान्यजन, सामाजिक कार्यकर्त्ता, महिलाएं, युवा, बच्चोँ आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य नए विकास कार्यों का शुभारम्भ कर रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने जोन 1 जोन कमिश्नर डॉक्टर दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री डी. के. पैकरा को तत्काल नए विकास कार्यों को प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तायुक्त तरीके से जनहित में जन सुविधा विस्तार की दृष्टि से पूर्ण करवाने निर्देशित किया है।
- मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा एवं पोर्टफोलियो न्यायाधीश श्री नरेंद्र कुमार व्यास करेंगे भूमिपूजन एवं शिलालेख का वर्चुअली अनावरणबालोद/ जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खल्लारी में नवीन व्यवहार न्यायालय भवन के भूमिपूजन एवं शिलालेख अनावरण का वर्चुअली कार्यक्रम 01 मई को सुबह 10 बजे आयोजित किया गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री रमेश सिन्हा एवं पोर्टफोलियो न्यायाधीश जस्टिस श्री नरेंद्र कुमार व्यास की वर्चुअली उपस्थिति में 01 मई को सुबह 10 बजे नवीन व्यवहार न्यायालय भवन के भूमिपूजन एवं शिलालेख अनावरण कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।
-
- विधायक रिकेश सेन ने दी तिरुमला तेलुगु महिला समाज को भवन की सौगातटी सहदेवभिलाई नगर। तिरुमला तेलुगु महिला समाज ने मंगलवार को सेक्टर 01 के गणेश पंडाल के डोमशेड में उगादि समारोह धूमधाम से मनाया। अध्यक्ष टी जयारेड्डी की अगुवाई में आयोजित समारोह में रंगोली, व्यंजन और नृत्य प्रतियोगिताएं भी रखी गईं। तीनों प्रतियोगिताओं में जज की भूमिका मनप्रीत कौर ओशान, के सबिता और डॉ नेहा गुप्ता ने निभाई। वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन बतौर विशेष अतिथि खास तौर पर मौजूद थे। उन्होंने घोषणा की कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र वैशाली नगर में तिरुमला तेलुगु महिला समाज के लिए भवन बना कर देंगे और जब तक भवन निर्मित नहीं होगा, तब तक समारोह की व्यवस्था सेक्टर 04 स्थित एसएनजी विद्यालय के ऑडिटोरियम में की जाएगी। समारोह का संचालन रमा गोर्ती ने किया।भरत नाट्यम से की गणेश वंदनासमारोह का शुभारंभ भगवान बालाजी, श्रीदेवी तथा भूदेवी के चित्र के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद बी पूर्वी ने भरत नाट्यम के माध्यम से गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। गणेश वंदना के बाद मीनाक्षी ग्रुप ने शानदार तरीके से उगादि नृत्य पेश कर दर्शक दीर्घा में बैठीं महिलाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। पुष्पा फिल्म के गानों की धुन पर पारंपरिक परिधान में महिलाओं ने कमाल का डान्स किया, डान्स का ऐसा खुमार छाया कि मंच के बाहर अन्य महिलाएं कलाकारों की देखादेखी नाचने लगीं। हर परफॉरमेंस के बाद लोगों ने जोरदार तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कलाकारों ने पेशेवर नर्तकियों के समान एक से बढ़कर एक नृत्य पेश किया। इस मौके पर डॉ अप्पल नायडु का सम्मान भी किया गया।नृत्य में चरोदा और सेक्टर 04 प्रथमनृत्य प्रतियोगिता के नतीजों के मुताबिक चरोदा और सेक्टर 04 को प्रथम स्थान मिला। चरोदा ग्रुप में एल मीनाक्षी, जी राजेश्वरी, एम सुनीता, पुष्पा एवं श्रद्धा तथा सेक्टर 04 ग्रुप में के शारदा, सृजना, पी अनिता, एस कलावती, पी जया एवं लक्ष्मी शामिल थी। तालपुरी और सेक्टर 01 ग्रुप द्वितीय रहे। तालपुरी से दीपिका, माधुरी, टी वीणा, बी तुलसी तथा उमा और सेक्टर 01 से जे उषा, हर्षा, निर्मला, स्वप्ना तथा काव्या ने हिस्सा लिया। सेक्टर 02 को तृतीय स्थान मिला, जिसमें पूजा, सरिता, गायत्री, अन्नू एवं शिवानी शामिल थी। सेक्टर 06 को चौथे स्थान से ही तसल्ली करनी पड़ी। व्यंजन में प्रथम ए लक्ष्मी, द्वितीय सृजना एवं तृतीय के लक्ष्मी और रंगोली में प्रथम बी कांतम्मा एवं तुलसी, द्वितीय श्यामला एवं पी नागमणि, तृतीय रागम्मा एवं कल्पना रही। विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को स्मृतिचिह्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोकनाथ राव, संतोष खिचलू, शिवराज शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। - रायपुर/बढ़ती गर्मी और तपती धूप में बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के गले को तर करने लू से बचाव करने की कोशिश को लेकर आज भारत स्काऊट गाइड जिला संघ रायपुर के द्वारा मठपारा टिकरापरा स्थित अंतरजातीय बस स्टैंड में प्याऊ घर प्रारम्भ किया।जिला मुख आयुक्त डॉ शुक्ला ने कहा कि पुरातन परम्परा रही है जल दान करने व प्यासे को पानी पिलाने की ।इसी परम्परा का निर्वाह भारत स्काऊट गाइड के द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है।इसमे सामाजिक ,राजनेताओं सभी वर्गों के सहयोग से स्काउटर,गाइडें रेंजर रोवहर मिलकर जल सेवा करते है।इस अवसर पर श्री जी स्वामी अध्यक्ष जिला संघ श्री विजय खंडेलवालआयुक्त,मृत्युंजय शुकला सचिव श्रीमती रिया जयश्री नायक पार्षद महामाया पारा वार्ड श्री मृत्युंजय शुक्ला जिला सचिव ,लक्ष्मी नायक जिला संगठन आयुक्त गाइड , श्रीमती आरती राजपूत गाइडर, श्रीमती शीलू शाक्य गाइडर, श्री टिकेश स्काउटर, नमन साहू रोवर, संगम त्रिपाठी अभय तिवारी, सत्यनारायण नायक, राजू यादव, सत्तू निर्मलकर, जोहन यादव, पप्पू निर्मलकर,स्काउट रेखराज, उदय कुमार, गाइड कावेरी, खुशबू, रवि यादव, उदय निषाद ,रेखराज आदि उपस्थित थे।
- -40 छात्राओं का दल चार दिन रहेंगा बस्तर में-वनवासी कल्याण आश्रम ने किया एक्सपोजर विजिट का आयोजनरायपुर। रायपुर के शबरी कन्या आश्रम में रहकर पढ़ाई करने वाली पूर्वोत्तर राज्यों की लगभग 40 वनवासी बहनें छत्तीसगढ़ के बस्तर की जनजातीय संस्कृति और रीति-रिवाजों से परिचित होंगी। वनवासी कल्याण आश्रम की स्थानीय इकाई वनवासी विकास समिति द्वारा इन छात्राओं को चार दिन के बस्तर एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया है। आज कल्याण आश्रम की अखिल भारतीय प्रशिक्षण टोली की सदस्य श्रीमती माधुरी जोशी, समिति के रायपुर महानगर के सचिव श्री राजीव शर्मा, सहसचिव श्री प्रवीण अग्रवाल,हितरक्षा प्रमुख कृष्णकांत वैष्णव, कार्यालय प्रमुख राजेश बघेल सहित अन्य सदस्यों ने इस दल को बस द्वारा बस्तर के लिए रवाना किया। इन छात्राओं को प्रांत सह छात्रावास प्रमुख श्रीमती संगीता चौबे की देखरेख में बस्तर भेजा गया है। पूर्वोत्तर की इन छात्राओं के साथ भनपुरी के दुर्गावती कन्या आश्रम की बालिकाओं द्वारा जगदलपुर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।समिति के महानगर सचिव श्री राजीव शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से सम्बद्ध वनवासी विकास समिति द्वारा रायपुर में संचालित शबरी कन्या आश्रम में पूर्वोत्तर राज्यों असम, अरूणाचल, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड की लगभग 40 बहनें रह रहीं हैं और रायपुर में अपनी पढ़ाई कर रहीं हैं। इन बहनों को छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर अंचल की आदिवासी परम्पराओं, रीति-रिवाजों और संस्कृति से परिचित कराने के लिए यह एक्सपोजर विजिट कराया जा रहा है।इस विजिट का मुख्य उद्देश्य विभिन्न जनजातीय समाजों को एक-दूसरे की संस्कृति से परिचित कराना, एक-दूसरे के प्रति संवेदनशीलता और आत्मीयता का भाव जागृत करना और जनजातीय तथा गैर जनजातीय समाजों के बीच एकत्व का भाव विकसित करना है। उन्होंने बताया कि यह बहनें अगले चार दिन बस्तर में रहेंगी। सभी बहनें चित्रकोट, दन्तेवाड़ा, बारसुर, भानपुरी आदि जगहों पर भ्रमण करेंगी। बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन स्थलों के साथ-साथ खान-पान, रहन-सहन आदि का अनुभव इन बहनों को अपने इस प्रवास के दौरान मिलेगा।बस्तर प्रवास के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों की आदिवासी बालिकाएं अपने गृह राज्यों के वनवासी जीवन-संस्कृति और बस्तर की आदिवासी संस्कृति में समानता का भी अनुभव कर सकेंगी। खेती के तरीकों, वनांचलों में जीवन-यापन, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के साथ-साथ खूबसूरत पर्यटन स्थलों से आजीविका के अवसरों का आकलन भी पूर्वोत्तर और बस्तर के नजरिए से इस प्रवास के दौरान किया जा सकेगा।प्रवास से ," वनवासी समाज और अन्य समाज एक समान ही है, सभी की संस्कृति भी एक जैसी है’’ की भावना का विकास होगा।














.jpg)


.jpg)









.jpg)