- Home
- छत्तीसगढ़
- -अस्पताल के ओपीडी एवं वार्डों का अवलोकन कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारीरायपुर। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, रेडियो डायग्नोसिस (एक्स-रे) विभाग, डीएसए ब्लॉक, स्त्री एवं प्रसूति रोग वार्ड, नियोनेटल केयर यूनिट (नर्सरी), एचडीयू वार्ड, कैंसर ओपीडी, कीमोथेरेपी कक्ष सहित प्रस्तावित एकीकृत 700 बिस्तरों वाले अस्पताल स्थल का अवलोकन भी किया। उन्होंने विभिन्न विभागों में स्थापित चिकित्सा उपकरणों की स्थिति और उनकी कार्यक्षमता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं तथा भोजन व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल के किचन का निरीक्षण कर किचन की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल के विभिन्न विभागों में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियनों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भरे एवं रिक्त पदों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय के ऐसे विभाग, जहां मानव संसाधन की तत्काल आवश्यकता है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संविदा नियुक्ति के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ चर्चा की।आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने कहा कि चिकित्सा एक अत्यंत आवश्यक सेवा है, और अस्पताल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध रहना चाहिए।निरीक्षण के दौरान चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी, अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर सहित अस्पताल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
- -13 सेवाएं अब पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के दायरे मेंरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कामकाज में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए एक और महत्वपूर्ण सुधार लागू किया है। राज्य के प्रमुख विभागों की 13 सेवाओं को पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के तहत लाया गया है, ताकि नागरिकों और व्यवसायियों को समय पर सेवाएं मिलें। इन विभागों में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, सीईसीबी, वाणिज्य और उद्योग, विधिक माप विज्ञान, नगर तथा ग्राम निवेश और जल संसाधन विभाग शामिल हैं। इस कदम से मंजूरी और अनुमति की प्रक्रिया तय समयसीमा में पूरी होगी, जिससे पारदर्शिता, कार्यक्षमता और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा।नई व्यवस्था के तहत, इन 13 सेवाओं के लिए निर्धारित समयसीमा का पालन अनिवार्य होगा। यदि कोई विभाग समय पर सेवा प्रदान करने में विफल रहता है, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। यह प्रणाली न केवल सरकारी कामकाज को गति देगी, बल्कि नागरिकों और व्यवसायियों के बीच सरकार के प्रति विश्वास को भी मजबूत करेगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ में हर नागरिक और व्यवसायी को सरकारी सेवाएं तेजी से और पारदर्शी तरीके से मिलें। पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के तहत 13 महत्वपूर्ण सेवाओं को शामिल करना इस दिशा में एक बड़ा कदम है। यह सुधार न केवल जवाबदेही सुनिश्चित करेगा, बल्कि राज्य में निवेश और विकास को भी नई गति देगा।किन सेवाओं को मिलेगा लाभइस नई व्यवस्था में पर्यावरण मंजूरी, औद्योगिक लाइसेंस, माप-तौल प्रमाणन, टाउन प्लानिंग अनुमोदन और जल संसाधन से संबंधित अनुमतियां जैसी सेवाएं शामिल हैं। पहले इन सेवाओं में देरी के कारण व्यवसायियों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब तय समयसीमा के साथ यह सुनिश्चित होगा कि आवेदनों का निपटारा जल्द से जल्द हो।रायपुर अवन्ति बाई चौक के युवा व्यवसायी श्री नान्हू अग्रवाल ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा, पहले मंजूरी के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब समयसीमा तय होने से हमारे कारोबार को गति मिलेगी। यह व्यवसायियों के लिए बहुत बड़ी राहत है।पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के तहत लाई गई यह व्यवस्था सरकारी कामकाज में जवाबदेही को बढ़ावा देगी। इससे न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाएं सुगम होंगी, बल्कि छत्तीसगढ़ निवेश के लिए और अधिक आकर्षक बनेगा। यह कदम छोटे और मझोले उद्यमों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा, जो समयबद्ध सेवाओं पर निर्भर रहते हैं।छत्तीसगढ़ सरकार का यह सुधार डिजिटलीकरण और प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक और मील का पत्थर है। सरकार की योजना है कि भविष्य में और सेवाओं को इस एक्ट के दायरे में लाया जाए, ताकि राज्य में हर क्षेत्र में विकास को गति मिले। इस पहल से निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ नए भारत के निर्माण में अपनी मजबूत भूमिका निभाएगा।
-
-महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रहीं मुख्य अतिथि
रायपुर, / रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में आज महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला-सह-परिचर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती राजवाड़े ने कहा, बच्चों के अधिकारों की रक्षा छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बाल संरक्षण से जुड़े प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई बेहद आवश्यक है। संबंधित विभाग समन्वय के साथ लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सभी मामलों को गंभीरता से लें ताकि जो बच्चे बाल सुधार गृह तथा अन्य स्थानों पर हैं वह पुनः अपराध न करें। श्रीमती राजवाड़े ने सभी को बाल विवाह रोकने शपथ भी दिलाई और बताया कि छत्तीसगढ़ में लगातार बाल विवाह में गिरावट आ रही है जिसे सबके सहयोग से हमें शून्य तक ले जाना है।कार्यशाला की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की। डॉ. शर्मा ने कहा कि हर बच्चा एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण का हकदार है। हम सबकी साझा जिम्मेदारी है कि हम कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करें। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को बाल संरक्षण कानूनों, नियमों एवं संवेदनशील मामलों के कुशल प्रबंधन के विषय में विस्तृत जानकारी देना और उन्हें बाल अधिकारों के प्रति अधिक संवेदनशील बनाना था। तकनीकी सत्रों में प्रशिक्षकों श्री विपीन ठाकुर एवं श्री शरवत हुसैन नकवी ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए कानूनों के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी और संयुक्त संचालक श्री नंदलाल चौधरी ने विभागीय योजनाओं एवं बाल संरक्षण संस्थाओं के कार्यों की जानकारी साझा की।कार्यशाला में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड के सामाजिक कार्यकर्ता, विभागीय कर्मचारी तथा बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के लगभग 170 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चर्चा के दौरान किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के अंतर्गत विधि से संघर्षरत बच्चों एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के पुनर्वास और उनके सर्वाेत्तम हितों की रक्षा संबंधी प्रावधानों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम, 2012 के तहत बालकों के प्रति अपराधों की रोकथाम और दोषियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला गया। विशेषज्ञों ने बाल शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम जैसे विषयों पर भी अपने विचार साझा किए। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने बाल विवाह की रोकथाम, बाल संरक्षण के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने तथा कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। - रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा सांसद श्री मनोज तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर श्री तिवारी का पारंपरिक शाल ओढ़ाकर तथा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट बेलमेटल कला से निर्मित नंदी की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय और सांसद श्री मनोज तिवारी के बीच छत्तीसगढ़ की लोक कला, लोक संस्कृति और राज्य में उभरते फिल्म उद्योग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री तिवारी को राज्य सरकार द्वारा लोककला के संरक्षण, संवर्धन तथा फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से भी अवगत कराया।सांसद श्री मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और लोक धरोहरों को राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।
-
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर के सचिवालय द्वारा विशेष सामान्य सम्मिलन की बैठक दिनांक 29 अप्रैल 2025 मंगलवार को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर के जीईमार्ग में स्थित शहीद स्मारक भवन रजबंधा मैदान में एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव के समर्थन में अनुमोदनार्थ आहुत की गयी है. आज सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, निगम सचिव श्री सूर्यकान्त श्रीवास्तव, कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. घृतलहरे एवं अन्य सम्बंधित नगर निगम अधिकारियों की उपस्थिति में निगम की विशेष सामान्य सम्मिलन की बैठक हेतु प्रशासनिक तैयारियों को लेकर प्रत्यक्ष निरीक्षण कर अधिकारियों को नगर निगम की विशेष सामान्य सम्मिलन की बैठक हेतु शहीद स्मारक भवन के सभाकक्ष में नगर निगम रायपुर के सत्ता पक्ष, प्रतिपक्ष के वार्ड पार्षदों, प्रिंट / इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों, दर्शकों, नगर निगम अधिकारियों की बैठक व्यवस्था रायपुर नगर निगम के सभापति की मंच पर आसंदी सहित सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रशासनिक तौर पर प्रबंध सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समन्वय बनाकर कराये जाने के निर्देश निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे और निगम सचिव श्री सूर्यकान्त श्रीवास्तव को दिए हैँ.
-
आम जनता के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा कराने के दिए निर्देश
बालोद/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरूण साव ने शुक्रवार 25 अपै्रल को बालोद जिले के प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में नगरीय प्रशासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर संबंधित विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को मौजूदा ग्रीष्म ऋतु के दौरान आम जनता को पेयजल एवं निस्तारी हेतु पानी की समस्या से जुझना न पडे़, इसके लिए सभी को समुचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को इस कार्य को विशष्ेा प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। श्री साव ने अधिकारियों को पेयजल समस्या के निराकरण हेतु पूर्वानुमान लगाकर समय पूर्व समस्या के निराकरण हेतु प्रबंध करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने जिले के नगरीय निकायों तथा लोक निर्माण एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के लिए स्वीकृत एवं प्रगतिरत् निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक सहित लोक निर्माण एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता सहित नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक के अलावा संबंधित विभागों के कार्यपालन अभियंता एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री साव ने जिले के सभी नगरीय निकायों में पेयजल की व्यवस्था, 15वें वित्त के कार्य, नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, अटल परिसर के निर्माण कार्य आदि के प्रगति के संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से बारी-बारी से जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने नगर पालिका बालोद के व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को बालोद शहर में जिला मुख्यालय के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा शहरवासियों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से सीटी डेव्हलपमेंट प्लान के कार्य के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को शहरवासियों के अपेक्षाओं के अनुरूप सीटी डेव्हलमेंट प्लान बनाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। श्री साव ने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उपमुख्यमंत्री ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सुबह नगर भ्रमण कर नगर के व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश भी दिए। बैठक में श्री साव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शासकीय कार्यों में कोताही बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से शासकीय कार्यों का संपादन करने के निर्देश भी दिए। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को कार्य संस्कृति में बदलाव लाते हुए अपने आप को निरंतर अपडेट करने की आवश्यकता बताई।बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले में पेयजल के व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान आम जनता को पेयजल संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए समय पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। श्री साव ने जिन ग्रामों में हैण्डपंप आदि खराब है उन स्थानों पर पानी की आपूर्ति हेतु वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री साव ने जिले में पेयजल आपूर्ति हेतु वर्तमान में 70 ट्यूबवेल की स्वीकृति प्रदान करने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन से 70 ट्यूबवेल की स्वीकृति मिलने के उपरांत इसका निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा। श्री साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पानी टंकी आदि के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर इसकी जाँच कर तत्काल समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में समुचित मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु दूरगामी योजना बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। जिससे संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।बैठक में उपमुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग से विभाग के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा करने तथा निर्माण कार्यों में शत प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने कार्य के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के साथ पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए आम जनता में शासन प्रशासन के प्रति बेहतर छवि निर्माण तथा विश्वास का भाव जागृत करने में महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। -
अस्पताल के ओपीडी एवं वार्डों का अवलोकन कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी*
रायपुर/ आयुक्त चिकित्सा शिक्षा (कमिश्नर मेडिकल एजुकेशन/सीएमई) श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने शनिवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का ज़ायजा लिया। उन्होंने अम्बेडकर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, रेडियो डायग्नोसिस (एक्स रे) विभाग, डीएसए ब्लॉक, स्त्री और प्रसूति रोग वार्ड, नियोनेटल केयर यूनिट(नर्सरी), एचडीयू वार्ड, कैंसर ओपीडी, कीमोथेरेपी कक्ष सहित प्रस्तावित एकीकृत 700 बिस्तर अस्पताल स्थल का अवलोकन कर चिकित्सालय के विभिन्न विभागों में स्थापित मशीनों के संबंध में जानकारी ली।
सीएमई शिखा राजपूत तिवारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्रदाय किये जा रहे स्वास्थ्य सुविधाओं और भोजन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय के किचन का निरीक्षण किया। चिकित्सालय के विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की उपलब्धता/कमी/आवश्यकता, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन तथा चतुर्थ श्रेणी के भरे तथा रिक्त पदों के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही चिकित्सालय के ऐसे विभाग जहां पर मानव संसाधन की तत्काल आवश्यकता है, वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत संविदा नियुक्ति के सम्बंध में अस्पताल के अधिकारियों से चर्चा की। सीएमई ने कहा कि चिकित्सा एक अति आवश्यक सेवा है, इसलिए अस्पताल के सभी लोगों को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।निरीक्षण के दौरान उनके साथ चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी, अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर, अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत दास, सहायक अधीक्षक डॉ. अनिल बघेल, सहायक नर्सिंग अधीक्षक डी. अश्लेशम एवं अभिलाषा गुजराती समेत अम्बेडकर अस्पताल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।--00-- - -पुरूषों के वर्चस्व वाले कार्य क्षेत्र में बनाई अपनी अलग पहचान-महिलाओं के लिए मिसाल बनी अनीता गंधर्वबिलासपुर, / कोटा ब्लॉक के मिट्ठू नवागांव गांव में एक अलग दृश्य दिखाई पड़ता है, जहां गांव में रहने वाली अनीता गंधर्व राज मिस्त्री का काम करते हुए दिखती है। अपने काम में पारंगत अनीता आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल बन गई है, वो एक ऐसा कार्य कर रही हैं,जिसमें अब तक पुरुषों का ही वर्चस्व रहा है। राज मिस्त्री का काम कर अपने परिवार को आर्थिक संबल देने के साथ ही बिहान योजना की अन्य आजीविका गतिविधियों के जरिए अनीता अब लखपति दीदी भी बन चुकी है।स्व सहायता समूह में जुड़ने से पहले अनीता के घर की अर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी। सन् 2019 में अनीता राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना की वंदना महिला स्व सहायता समूह मे जुडी जहां उन्हें छोटे बड़े खर्च के लिए ऋण मिल जाया करता था, जिससे अनीता ने अपने घर के कई जरूरी काम करवाए। बिहान योजना के तहत ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण केंद्र (कोनी) में अनीता ने निः शुल्क राज मिस्त्री का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अनीता ने ये काम शुरू करने का विचार किया। लेकिन ये आसान नहीं था,काम के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा, लोगों के लिए ये स्वीकार करना मुश्किल था कि कोई महिला ये काम बेहतर ढंग से कर पाएगी। अनीता बताती हैं कि जब वे काम की तलाश में जाती तो लोग मजाक बनाते कि एक महिला राज मिस्त्री का काम क्या कर सकेगी। लेकिन स्वच्छ भारत मिशन के तहत जब ग्राम में शौचालय बनवाने का काम आया तो समूह की दीदियों और बिहान टीम ने उनका उत्साह वर्धन किया ,साथ ही ग्राम के सरपंच ने भरोसा करते हुए काम करने का मौका दिया। अनीता खुश होकर बताती है कि "मैने गांव में शौचालय निर्माण का काम सफलतापूर्वक पूरा किया ,इसके बाद नल जल योजना के साथ साथ ग्राम में 15 आवास का भी निर्माण किया।अनीता कहती है कि बिहान योजना ने उनकी जिंदगी बदल दी समूह से CIF और बैंक लोन के सहायता से अब होटल और गुपचुप चाट का व्यवसाय भी शुरू कर दिया है, जिससे होने वाली आजीविका ने उन्हे लखपति दीदी की श्रेणी में ला दिया है। अनीता ने बताया कि अपने घर का निर्माण भी उन्होंने खुद ही किया जिससे पैसे की काफी बचत हुई।अब वह अपने अपने परिवार का पालन पोषण बेहतर तरीके से कर पा रही है। अब गांव की महिलाएं भी ये कार्य सीखना चाहती हैं। अनीता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहती है कि बिहान योजना ने उनका जीवन संवार दिया है। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की इस योजना ने उन जैसी महिलाओं को बड़ा सहारा दिया है।
- रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आज रायपुर के एमएमआई नारायणा अस्पताल पहुंचकर भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा जी का कुशलक्षेम जाना। उप मुख्यमंत्री शर्मा विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा और पार्टी कार्यकर्ता आज अस्पताल पहुंचे थे।
- राजनांदगांव।: राजनांदगांव जिला स्थित डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर में शुक्रवार की दोपहर रोपवे की ट्राली नीचे गिरने से भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा समेत पांच घायल हो गए। इस बड़े हादसे के दौरान पूर्व मंत्री व वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा भी इसी ट्राली में मौजूद थे। दुर्घटना में वर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनके साथ मौजूद अन्य को मामूली चोटें आई हैं। वर्मा को इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया है।घटना शुक्रवार दोपहर 2:05 मिनट की है। ये हादसा तब हुआ जब रामसेवक पैकरा और उनके साथ मौजूद भाजपा के नेता मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। ट्राली में कुल छह लोग सवार थे। इनमें मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल भी शामिल थे। जिस ट्राली में सभी सवार थे वह पहाड़ के नीचे मौजूद रोपवे स्टेशन के प्लेटफार्म के करीब पहुंचकर ही रोपवे से अलग हुई और नीचे गिरकर पलट गई। तत्काल सभी ने मिलकर नेताओं को बाहर निकाला और नगर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। भरत वर्मा को कंधे, गले और कमर में अंदरूनी चोटें आई हैं। उन्हें राजनांदगांव में जांच के बाद रायपुर ले जाया गया है। बाकियों को मामूली चोटें ही आई।हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अमला डोंगरगढ़ पहुंचा और रोपवे का निरीक्षण किया। यहां इस मामले में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने एफआइआर दर्ज किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि, बड़ा हादसा हुआ है जिसके पीछे गंभीर लापरवाही है। इसे देखते हुए पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच करेगी।मां बम्लेश्वरी मंदिर छत्तीसगढ़ का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां तकरीबन 1650 फीट ऊपर माता का मंदिर है। गौरतलब है कि, पिछले नौ वर्षों में इस रोपवे में यह तीसरा हादसा है। इससे पहले दो हादसे में दो लोगों की जान जा चुकी है। इस रोपवे का संचालन मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति ने कोलकाता की एक निजी कंपनी को सौंप रखा है।
- रायपुर-नगर निगम रायपुर ने शहर में स्थापित सभी विज्ञापन ढांचों (यूनिपोल, होर्डिंग्स, गैन्ट्री, किऑस्क आदि) की संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए समस्त पंजीकृत विज्ञापन एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निगम ने स्पष्ट किया है कि अब प्रत्येक विज्ञापन एजेंसी अपने द्वारा लगाए गए ढांचों के नियमित परीक्षण, रखरखाव और फायर सेफ्टी प्रावधानों के लिए स्वयं पूर्णतः जिम्मेदार होगी।नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा, आयुक्त श्री विश्वदीप और अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा के निर्देशानुसार जारी निर्देशों के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:-संरचनात्मक सुरक्षा जांच:सभी विज्ञापन ढांचों की फाउंडेशन (नींव) और संरचनात्मक स्थायित्व की जांच प्रमाणित संरचनात्मक अभियंता से कराना अनिवार्य होगा। यह रिपोर्ट 10 दिवस के भीतर नगर निगम कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी।छतों पर स्थापित ढांचों की समीक्षा:भवनों की छतों पर स्थापित मीडिया स्ट्रक्चर के एंकरिंग सिस्टम और लोड कैपेसिटी की विशेष समीक्षा कर सुरक्षा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।खराब ढांचों की मरम्मत:यदि किसी ढांचे में क्षति, जंग, झुकाव या वेल्डिंग की कमजोरी पाई जाती है, तो उसकी तत्काल मरम्मत अथवा निष्प्रभावीकरण करना आवश्यक होगा।फायर सेफ्टी एवं विद्युत सुरक्षा:सभी मीडिया संरचनाओं के लिए फायर सेफ्टी और विद्युत सुरक्षा का सत्यापन कर उसका प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।फटे फ्लैक्स के त्वरित निराकरण की अनिवार्यता:फटे फ्लैक्स से संभावित दुर्घटनाओं को रोकने हेतु विज्ञापन एजेंसियों को प्रतिदिन निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त फ्लैक्स को तुरंत हटाना होगा।नगर निगम रायपुर ने स्पष्ट किया कि जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यदि कोई एजेंसी इन निर्देशों का पालन नहीं करती है, तो उसके विरुद्ध सख्त प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में उसे किसी भी प्रकार की विज्ञापन स्वीकृति प्रदान नहीं की जाएगी।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अपने वक्तव्य में कहा:> "नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों की सुरक्षा के साथ-साथ रायपुर शहर के सौंदर्यीकरण को उच्चतम मानकों पर बनाए रखना है। विज्ञापन एजेंसियों की पूर्ण जिम्मेदारी होगी कि वे अपने मीडिया स्ट्रक्चर्स का नियमित मेंटेनेंस कराएं और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न करें। यह पहल न केवल रायपुर को एक सुरक्षित और सुंदर शहर बनाएगी, बल्कि व्यवस्थित शहरी प्रबंधन की दिशा में भी एक मील का पत्थर साबित होगी।"नगर निगम रायपुर ने समस्त विज्ञापन एजेंसियों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी अभियान में पूर्ण सक्रियता एवं गंभीरता से सहभागिता सुनिश्चित करें और शहर को एक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने में अपना योगदान दें।
-
रायपुर- आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम जोन 4 के तहत सदर बाजार स्वामी विवेकानंद वार्ड के तहत सदर बाजार की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा, जोन 4 कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह,जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर सहित अन्य सम्बंधित निगम जोन 4 अधिकारियों की उपस्थिति में किया. आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान सदर बाजार की नालियों की बारिश पूर्व सफाई करवाने और सफाई में बाधक सभी अवैध पाटों को तोड़कर गन्दे पानी की सुगम निकासी का सुव्यास्थित प्रबंधन करवाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश जोन कमिश्नर को दिए हैँ. आयुक्त ने वार्ड में स्थल सर्वे करते हुए सदर बाजार की नालियों का लेवल व्यवहारिक आवश्यकतानुसार सही करवाकर नालियों को कनेक्ट करवाने के निर्देश दिए हैँ, ताकि गन्दे पानी की वार्ड क्षेत्र से निकासी सुगमता से हो सके.
-
-गुरू गोविन्द सिंह वार्ड में झंडा चौक सहित 3 स्थानों पर पेयजल समस्या तत्काल दूर करने कहा
रायपुर- आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम जोन 3 क्षेत्र के तहत गुरू गोविन्द सिंह वार्ड के अंतर्गत झंडा चौक सहित विभिन्न 3 स्थानों पर गर्मी में आ रही पेयजल समस्या को तत्काल टीम लगाकर दूर करवाते हुए नागरिकों को सुगम पेयजल आपूर्ति करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश जोन 3 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल और कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस को दिए हैँ. आयुक्त श्री विश्वदीप ने जोन 3 क्षेत्र के अंतर्गत आनंद नगर, कविता नगर और अरमान नाला का निरीक्षण कर सभी बड़े नालों की पूर्ण सघन सफाई अभियान चलाकर करवाते हुए गन्दे पानी की निकास व्यवस्था बारिश पूर्व सुगम बनाने के निर्देश जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार ताण्डी को दिए हैँ. आयुक्त ने शंकर नगर के रविशंकर उद्यान का निरीक्षण कर व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और अच्छी व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए.आयुक्त ने अधिकारियों को शौचालयों को सतत मॉनिटरिंग करते हुए स्वच्छ बनाये रखने निर्देशित किया.
- -उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा- छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगी प्रेरणारायपुर, । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने यूपीएससी 2024 में 65वीं रैंक हासिल करने वाली सुश्री पूर्वा अग्रवाल के निवास जाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। आपकी सफलता से युवाओं को भी यूपीएससी जैसे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप और एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे ने पुष्पगुच्छ और शाल के साथ सुश्री अग्रवाल के माता-पिता एवं परिजनों का सम्मान किया।सुश्री पूर्वा अग्रवाल कहती है कि यह उनका तीसरा अटैम्प्ट था। इसके पहले उनका चयन आईपीएस की पद पर हुआ था। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग से लीव लेकर फिर से तैयारी शुरू की। उन्होंने बताया कि 2021 से वह तैयारी कर रही हैं। उनके पिता छत्तीसगढ़ टेक्निकल एजुकेशन में एडिशनल डायरेक्टर है। उनकी बड़ी बहन एनआईटी से डबल मेडलिस्ट है और एसईसीएल में मैनेजर की पद पर पदस्थ हैं। सुश्री पूर्वा अग्रवाल युवाओं से कहती है कि खुद पर विश्वास रखो और मेहनत करो, एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी।
- -स्कूलों में पेयजल, शौचालय की समस्या के समाधान के दिए निर्देशरायपुर // कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले के जर्जर स्कूल भवनों की सूची बना कर मरम्मत कराई जाए। जहां मरम्मत संभव नहीं है, वहां पुराने स्कूल भवनों को नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ध्वस्त कर नए भवनों का निर्माण किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि इस समय स्कूलों की छुट्टियां हैं। इस समय स्कूलों मंे जो समस्याएं हैं उसका समाधान करें। जिन स्कूलों में पेयजल-रनिंग वाटर, तो कहीं पर छात्र-छात्राओं के लिए पृथक शौचालय की समस्या हो तो इसके समाधान के लिए संबंधित स्कूल के प्राचार्य मांग पत्र भेंजे। साथ ही संबंधित एजेंसी या विभाग को निर्देश देकर इसका समाधान किया जाएगा। डॉ सिंह ने कहा कि कुछ स्कूलों में सुरक्षा संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैंे इसे चिन्हित कर समाधान करें।उन्होंने कहा कि नया शिक्षण सत्र शुरू हो चुका है, ऐसे में बच्चों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्य योजना बनाकर अमल में लाने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय खंडेलवाल, जिला समन्वयक श्री के.एस पटले एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
-
बिलासपुर/केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) औद्योगिक क्षेत्र भनपुरी, जिला रायपुर में सत्र 2025-26 हेतु विभिन्न पाठ्यक्रम में डिप्लोमा एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा में प्रवेश हेतु 29 मई 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सिपेट संस्थान भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त प्रयास से वर्ष 2015 में स्थापित किया गया था। सिपेट में विभिन्न पाठ्यक्रमों को संचालित किया जाता है और प्लास्टिक उद्योगों के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के शत-प्रतिशत अवसर प्रदान किया जाता है। सिपेट में संचालित पाठ्यक्रमों के सफल समापन के बाद विद्यार्थियों को कैंपस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित उद्योगों एवं संस्थानों में प्लेसमेंट मिल जाता है। सिपेट रायपुर के विद्यार्थी देश के विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में अपनी सेवाएं भी दे रहे हैं।
-
बिलासपुर /भारतीय डाक विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिये ढाई आखर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसका परिणाम छत्तीसगढ डाक परिमंडल रायपुर द्वारा जारी किया गया। जिसमें मुंगेली, सक्ती एवं कोरबा जिले के तीन प्रतिभागियों को अंतर्देशीय पत्र लेखन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त होने पर बिलासपुर डाक विभाग के अधीक्षक श्री विनय कुमार प्रसाद द्वारा प्रमाण पत्र एवं चेक प्रदान किया गया।
अंतर्देशीय पत्र लेखन में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में कुमारी विधी मिश्रा निवासी पुराना बस स्टैण्ड मुंगेली जिला मुंगेली को परिमंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उन्हें विभाग द्वारा प्रमाण पत्र तथा 25000 रूपये का चेक प्रदान किया गया। इसी वर्ग से कुमारी निधि चंद्रा विद्यार्थी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा सक्ती जिला सक्ती को परिमंडल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जिन्हे प्रमाण पत्र तथा 5000 रुपये का चेक डाक विभाग द्वारा प्रदान किया गया। इसी प्रकार अंतर्देशीय पत्र लेखन में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में श्री हेमंत सिंह कंवर ग्राम चारपारा कोहदिया कोरबा जिला कोरबा को परिमंडल स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इन्हें भी प्रमाण पत्र तथा 10000 रूपये का चेक प्रदान किया गया। भारतीय डाक विभाग के अधीक्षक ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक डाक विभाग की योजनाओं, फिलाटेली एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करें। -
बिलासपुर/जिले में खेलो इण्डिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अंतर्गत तीरंदाजी, हॉकी एवं एथलेटिक की अकादमी संचालित है। सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण ने बताया कि आवासीय अकादमियों में प्रवेश हेतु तीरंदाजी, हॉकी एथलेटिक्स, बालिका कबड्डी एवं गैर आवासीय (दैनिक प्रशिक्षण केन्द्र) बालक कबड्डी हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 29 एवं 30 अप्रैल 2025 को स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में किया जा रहा है। नियमानुसार 13-17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का चयन ट्रायल लिया जाना है। जिले में संचालित खेलो इण्डिया लघु केन्द्र से 10-10 बालक एवं बालिका खिलाड़ी एवं खेलो इण्डिया लघु केन्द्र के अतिरिक्त जिले से प्रत्येक खेल के 4-4 बालक एवं बालिका उत्कृष्ट खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में सम्मिलित किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे जिले जहाँ नैसर्गिक खेल प्रतिभाएं विद्यमान है, तथा भविष्य में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, उन जिलों से खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि किया जा सकता है।
चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का मोटर एबलिटी टेस्ट, स्किल टेस्ट, गेम अवेयरनेस टेस्ट (मेंटल एबिलिटी टेस्ट) लिया जाएगा। अकादमी में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों के दोगुनी संख्या में खिलाड़ियों को चिन्हित कर उनका 06 दिवसीय असेसमेंट कैम्प लिया जाएगा। इस दौरान उनका एम.एस.के. टेस्ट फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा लिया जाएगा। असेसमेंट कैम्प के बाद योग्य खिलाड़ियों को रिक्त सीटों की संख्या अनुसार अकादमी में प्रवेश हेतु अंतिम रूप से चयनित किया जा सकेगा। चयनित खिलाड़ियों को देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा और एसएनसी के माध्यम से स्ट्रैन्थ एंड कंडीशनिंग 6000 किलो कैलोरी का स्वच्छ पोषणयुक्त आहार, फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा इंजरी का ईलाज व पुनर्वास, आईस बाथ, स्वीमिंग की सुविधा उपलध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन शिक्षा, आने-जाने का साधन, चिकित्सा, दुर्घटना बीमा, आवश्यक एवं सहायक खेल उपकरण, खेल परिधान, एकरूप परिधान, प्रतियोगिताओं के दौरान यात्रा व्यय की भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। -
बिलासपुर/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के संविदा पद के अंतिम चयनित अभ्यर्थियों का काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना स्थल चयन प्रक्रिया किया जाना है। इसके लिए इस पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 1 मई 2025 को सवेरे 11 बजे अपनी उपस्थिति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में देनी होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.bilaspur.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
-
बिलासपुर/जिला सहकारी बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में आज कलेक्टर एवं बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री अवनीश शरण को भावभीनी बिदाई दी गई। बिदाई समारोह में बैंक के सीईओ श्री सुनील सोढ़ी द्वारा कलेक्टर के कार्यकाल में बैंक में हुई प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया गया साथ ही शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री शरण ने बैंक के उज्वल भविष्य की कामना कर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी श्री आशीष दुबे के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कर्मचारी संघ के द्वारा भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर, उप पंजीयक श्रीमती मंजू पांडेय, अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक श्री शशांक शेखर दुबे, नोडल अधिकारी श्री आशीष दुबे, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री भागवत यादव, प्रकाश शर्मा, शरद शर्मा, राजकिशोरी इक्का, अश्वनी पांडेय, देवेंद्र शुक्ला, किशोर चंद्राकर, अभिषेक शर्मा अनुभा मसीह, नेहा निकम, राजेश पाठक, सुशील चन्द्राकर एवं बैंक के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
-
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के शहरी गरीबी उपशमन विभाग द्वारा बैंक द्वारा निराश्रित पेंशन के हितग्राहियों की पेंशन सम्बंधित समस्याओं के निराकरण हेतु सभी 70 वार्डों में आयोजित किये जा रहे निराश्रित पेंशन समस्या निराकरण शिविर का आयोजन भीषण गर्मी को देखते हुए महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा बुलवाई गयी शहरी गरीबी उपशमन विभाग की समीक्षा बैठक में एमआईसी सदस्यों और जोन अध्यक्षगणों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार आगामी आदेश पर्यन्त स्थगित कर दिया गया है.
- -शहर के अवैध निर्माण तोड़ने और फ्लैक्स-पोस्टर हटाने की हुई कार्रवाई-कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में निगम अमले ने की कार्रवाईरायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में आज अवैध निर्माण तोड़ने और सड़कों से फ्लैक्स-पोस्टर हटाने की कार्रवाई की गई। रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में टीम प्रहरी द्वारा भाठागांव, भारतमाता चौक, अमलीडीह के कैनाल रोड, खम्हारडीह, डूमरतालाब, रिंग रोड नं. 01 और डूमरतराई थोक बाजार में अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गई। वहीं, टिकरापारा स्थित सिद्धार्थ चौक से पुलिस लाइन तक और तेलीबांधा इलाके में निगम अमले ने फ्लैक्स एवं पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया था कि अवैध निर्माण और सड़क पर लटकते-फटे हुए फ्लैक्स-पोस्टरों को निकालने की कार्रवाई करें। जिसके परिपालन में आज निगम अमले ने शहर के मुख्य मार्गों में कार्रवाई की।
- रायपुर । छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने नर्सिंग के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने कि तिथि एक दिन बढ़ा दी है । पोस्ट बेसिक नर्सिंग, एम एस सी नर्सिंग और बी एस सी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ली जाने वाली परीक्षा के लिए अब विद्यार्थी 26 अप्रैल शाम पाँच बजे तक ऑन लाइन आवेदन भर सकते है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल थी । अभ्यर्थी व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेब साईट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है
-
*मिनीमाता के मूर्ति अनावरण एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री*
बिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा है कि सतनामी समाज एवं छत्तीसगढ़ के गौरव पूर्व सांसद स्वर्गीय मिनीमाता का जीवन जन सेवा एवं संघर्षों में व्यतीत हुआ है। उन्होंने गरीबों, दीन-हीनों एवं जरूरतमंदों की सेवा में आजीवन अपने आप को समर्पित किया था। उनका पूरा जीवन मानवता एवं जन कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भंडेरा में आयोजित स्वर्गीय मिनीमाता के मूर्ति अनावरण एवं सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद और श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि उस दौर में जब महिलाओं को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी, स्वर्गीय मिनीमाता को छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद बनने का गौरव हासिल हुआ था। उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचित वर्गों के साथ-साथ पीड़ित मानवता की सेवा में मिनीमाता का योगदान अनुपम एवं अद्वितीय है। हम सभी को गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की सीख मिनीमाता से लेना चाहिए।सांसद श्री भोजराज नाग ने वंचित वर्गों के कल्याण तथा समाज के नवनिर्माण में स्वर्गीय मिनीमाता के योगदानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मिनीमता ने जीवन पर्यंत समाज में फैली कुरीतियों और विसंगतियों को दूर करने में बहुमूल्य भूमिका निभाई। विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने स्वर्गीय मिनीमाता के योगदानों को रेखांकित करते हुए उन्हें समाज के शोषित, पीड़ित एवं वंचित वर्गों का सच्चा हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि आप सबकी कृपा और आशीर्वाद से ग्राम भंडेरा के मेरे जैसे एक साधारण व्यक्ति को विधायक बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान किया गया। पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक सर्वश्री बिरेन्द्र साहू, राजेन्द्र राय, दयाराम साहू तथा नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा सतनामी समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे। - रायपुर, / जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मनेंद्रगढ़ जिले के चिरमिरी शहर निवासी श्री अरविंद अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती पूजा अग्रवाल घायल हो गई थीं। जान बचाने के प्रयास में उन्हें कंधे पर चोट लगी थी। आज जब उनका परिवार रायपुर पहुँचा, तो स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उनका कुशलक्षेम पूछा और परिवार के सभी सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल के निर्देश पर श्रीमती पूजा अग्रवाल का तत्काल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अस्थि रोग विभाग में परीक्षण कराया गया। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रणय श्रीवास्तव ने उनकी विस्तृत जांच की। डॉ. प्रणय ने बताया कि श्रीमती पूजा अग्रवाल के दाहिने कंधे में हल्का फ्रैक्चर पाया गया है। अम्बेडकर अस्पताल पहुँचते ही उनके दाहिने कंधे और रीढ़ का एक्स-रे किया गया। डॉक्टरों के अनुसार गोलीबारी के दौरान जान बचाने के लिए जमीन पर लेटने के कारण उन्हें चोट लगी होगी।अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने जानकारी दी कि मरीज को सभी आवश्यक दवाइयाँ दी गई हैं और उन्हें फॉलोअप हेतु परामर्श दिया गया है। आतंकी हमले के भयावह अनुभव के चलते पूरा परिवार मानसिक रूप से भी व्यथित था, इसलिए चिकित्सकों द्वारा उनकी काउंसलिंग भी की गई और उन्हें ढाढ़स बंधाया गया।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने पूजा अग्रवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से खड़ी है। उन्होंने अम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों को पूजा अग्रवाल के उपचार में पूरी सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पूजा अग्रवाल एवं उनके परिवार को यदि आगे भी किसी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता हो, तो राज्य सरकार हर संभव मदद प्रदान करेगी।










.jpg)
.jpg)









.jpeg)




.jpg)
