- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर । रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर कार्यवाही लगातार जारी है. आज नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता एवं नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन के यतियतनलाल वार्ड नम्बर 4 के गोंदवारा में अनुग्रह सोसायटी के पीछे लगभग 3 एकड़ निजी भूमि पर बनाई गयी अवैध मुरुम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर एवं वहाँ मार्ग में आवागमन बाधित कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निगम की कार्यवाही के दो दिन बाद पुनः की जा रही अवैध प्लाटिंग पर जोन 1 जोन कमिश्नर श्री हितेंद्र यादव के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब, उप अभियंता सुश्री श्रुति चतुर्वेदी, श्री अजीत सिंह राठौर की उपस्थिति में पुनः कारगर रोक लगाने की कार्यवाही की.जोन 1 के जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव ने बताया कि रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त के निर्देशानुसार जोन 1 के गोंदवारा में अगुग्रह सोसायटी के पीछे लगभग 3 एकड़ निजी भूमि पर नगर निगम जोन 1 नगर निवेश द्वारा की गयी कार्यवाही के दो दिन बाद पुनः की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी गयी है । उल्लेखनीय है कि जोन 1 के नगर निवेश विभाग के माध्यम से रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर निजी भूमि के भूमि स्वामियों की जानकारी सम्बंधित नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग को शीघ्र उपलब्ध करवाने कहा गया है। तहसील कार्यालय से जानकारी मिलते ही राज्य शासन के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के विरूद्ध संबंधित पुलिस थाना में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।
- बिलासपुर /भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा खमतराई स्टेडियम के सामने स्थित दूरदर्शन उच्च शक्ति प्रेषण केन्द्र में 2408 वर्गफीट पर निर्मित ऑफिस को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के कार्यालयों या उनके संगठनों को किराए पर दिए जाने की पेशकश की गई है।केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के कार्यालयों या संगठनों जिन्हें ऑफिस संचालन हेतु उक्त परिक्षेत्र में किराए पर भवन की आवश्यकता है, नोडल अधिकारी श्री एएन पाण्डेय, सहायक निदेशक (अभियांत्रिकी) मो.नं. 9770390057 एवं श्री नवीन जायसवाल, सहायक निदेशक (अभियांत्रिकी) के मो.नं. 997712259 पर संपर्क किया जा सकता है।
- बिलासपुर, /छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2023 हेतु जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) के 37 रिक्त पदों से संबंधित पुनः अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जिसकी जानकारी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
- -जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रत्याशियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं को उपलब्ध कराया जाएगा कैल्कुलेटररायपुर /मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना के दिन मतगणना केंद्रों में पासधारी अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं और मतगणना अभिकर्ताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मतगणना हॉल के भीतर मतगणना के परिणाम का योग करने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता को एक-एक एनालॉग केल्कुलेटर प्रदान करने की व्यवस्था करने को कहा है।मतगणना हॉल के भीतर पासधारी अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं व मतगणना अभिकर्ताओं को कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17सी भाग-1 की प्रति, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रदाय किए गए ईवीएम और वीवीपैट की सूची जो विभिन्न मतदान केन्द्रों में प्रयोग में लाई गई है तथा प्लास्टिक पेन या पेंसिल ले जाने की अनुमति रहेगी। मतगणना परिसर के बाहरी गेट पर खान-पान की व्यवस्था के लिए अभ्यर्थी/निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा नियुक्त व्यवस्थापक के माध्यम से भोजन पैकेट उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे मतगणना हॉल के भीतर नियुक्त किसी एक मतगणना अभिकर्ता द्वारा प्राप्त कर अन्य मतगणना अभिकर्ताओं को प्रदान किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को अभ्यर्थियों और निर्वाचन अभिकर्ताओं को इन व्यवस्थाओं से अवगत कराने के साथ ही इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए हैं।मतगणना हॉल के भीतर ये सामग्री ले जा सकेंगे पासधारी अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता एवं मतगणना अभिकर्ताकोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17सी भाग-1 की प्रति, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रदाय किए गए ईवीएम और वीवीपैट की सूची जो विभिन्न मतदान केन्द्रों में प्रयोग में लाई गई है, प्लास्टिक पेन या पेंसिलये सामग्री रहेंगी प्रतिबंधितमतगणना हॉल में मोबाइल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बीड़ी, सिगरेट और गुटका प्रतिबंधित रहेगा।
-

-करोड़ों साधक आयुर्वेदिक औषधियुक्त हवन सामग्री से करेंगे यज्ञ
-छत्तीसगढ़ में 23 से 26 मई तक 2 लाख से अधिक घरों में किया जायेगा यज्ञ। रायपुर जिले में 11 हजार घरों में होगा संपन्न
-यज्ञ के पश्चात पर्यावरण संरक्षण हेतु परिजनों द्वारा किया जायेगा पौधारोपण
रायपुर:। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आहृवान पर 24 लाख घरों में 23 मई से ’’गृहे-गृहे यज्ञ’’ अभियान का आयोजन किया गया है। इसके लिए गायत्री परिजनों के द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में हवन किट/सामग्री के वितरण का कार्य प्रांरभ कर दिया गया है।
गायत्री परिवार छत्तीसगढ़ की जोन समन्वयक श्रीमती आदर्श वर्मा एवं जिला समन्वयक श्री लच्छूराम निषाद ने बताया कि गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या के मार्गदर्शन में भारत के साथ साथ अमेरिका, कनाडा, साउथ एशिया सहित अनेक देशों में विश्व भर के करोड़ों साधक आयुर्वेदिक औषधियुक्त हवन सामाग्री के साथ गायत्री, महामृत्यंजय एवं सूर्य (आदित्य) मंत्रों के उच्चारण कर यज्ञ में आहूती अर्पित करेंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं अनेक वैज्ञानिक भी यज्ञ की महिमा को जानकर प्रेरित और संकल्पित हो रहे है। गायत्री परिवार द्वारा विगत कई वर्षों से यह आध्यात्मिक प्रयोग सामूहिक स्तर पर वैष्विक रुप दिया जा रहा है। इसमें सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय का संकल्प के साथ वैश्विक शांति, पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण, वातावरण का परिशोधन, समर्थ राष्ट्र निर्माण, वैचारिक उत्कृष्टता, समाज में छाई हुई विकृतियों को नष्ट तथा सत्प्रवृतत्तियों के संवर्धन के लिये वैदिक मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां समर्पित की जाती है। यज्ञ के बाद तरु प्रसाद के रूप में परिजन अपने अपने घरों में पर्यावरण संरक्षण के लिये कम से कम एक-एक पौधारोपण का कार्य भी करेंगे। ’’गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ-उपासना’’ का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण है। वेद-पुराण और आयुर्वेदिक ग्रंथों में स्वास्थ्य रक्षा के लिये अनेक मंत्रों व उपयों का उल्लेख है। वैदिक काल के ये मंत्र यज्ञ और ये उपाय आज भी अचूक है। इन्ही तथ्यों को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया जा रहा है। पूरे विश्व में एक दिन एक साथ यज्ञ करने पर प्रयुक्त हवन सामाग्री से जो धूम्र उत्पन्न होगा वह पूरे ब्रम्हाण्ड में समाहित होकर संपूर्ण वातावरण को शुद्ध करेगा। रायपुर जिले में 11 हजार घरों में गायत्री महायज्ञ करवाया जाएगा।
गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी प्रज्ञा प्रकाश निगम ने बताया कि गायत्री परिवार के सभी शक्ति पीठ, प्रज्ञा पीठ, चेतना केन्द्र, प्रज्ञा मंडल, युवा मंडल, महिला मंडल, नव चेतना विस्तार केंद्र , से जुड़े सक्रिय परिजनों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आचार्य गण संक्षिप्त हवन सामग्री के साथ विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराएंगे। विशेषकर नए परिवारों में घर-घर यज्ञ कराने पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा कई मंदिरों में भी सामूहिक रूप से यज्ञ होगा। धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को भी ’’गृहे-गृहे यज्ञ’’ अभियान से जोड़ा जा रहा है। रायपुर के समता कॉलोनी दावड़ा कालोनी, प्रज्ञा पीठ/प्रज्ञा मण्डल कुशालपुर, संतोषीनगर, टाटीबंध, कोटा, तेलीबांधा,खमतराई, खम्हारडीह, बोरियाखुर्द में यज्ञ सामग्री के किट बनाकर आसपास के घरों में वितरण किया जा रहा है। साथ ही लोगों को यज्ञ करने का पत्रक देकर यज्ञ से ऑनलाइन जुड़ने का तरीका भी समझाया गया है। परिजनों की सुविधा की दृष्टि से गायत्री शक्तिपीठ समता कालोनी रायपुर में यज्ञीय क्रिया व विधान हेतु पृथक से प्रशिक्षण कार्यक्रम भी रखा गया है। यज्ञ हेतु सामग्री प्राप्त करने के लिये श्रद्धालुजन स्थानीय शक्ति पीठ/प्रज्ञा पीठों में भी संपर्क कर सकते है। घरों के अलावा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, मंदिरों और कॉलोनियां में भी यह यज्ञ कराया जाएगा। लोग खुद भी इस यज्ञ को कर सकते हैं। इसके प्रशिक्षण के लिए यूट्यूब, इंटरनेट, सोशल मीडिया में इसका वीडियो अपलोड किए गए हैं। अलग से मोबाइल पंडित एप भी बनाया गया हैं। - - पांच माह में 379 प्रकरणों में 389 व्यक्तियों के खिलाफ की गई कार्रवाईराजनांदगांव। नशे के खिलाफ पुलिस सघन अभियान चला रही है। बीते पांच माह में 379 प्रकरणों में 389 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस दौरान 12.23 लाख की अवैध शराब पकड़ी।पुलिस का दावा है कि नशीले पदार्थो की लगातार धरपकड़ के कारण अपराधों में कमी आई है। यह अभियान सतत जारी रहेगा।पुलिस ने दिसंबर 2023 से 18 मई तक का अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया है। इस अवधि में नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। अवैध शराब के कुल 379 प्रकरणों में 389 व्यक्तियों के पास से 2283.51 लीटर देशी व विदेशी शराब जब्त की गई। इसकी कीमत 12.22 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही शराब के अवैध परिवहन में प्रयुक्त चार कार व 17 मोटरसायकल भी जप्त की गई। इसी तरह अवैध नशीले पदार्थ गांजा के नौ प्रकरणों में 18 आरोपितों से 170 किलोग्राम गांजा भी जब्त की गई। इसकी कीमत 14.98 लाख रुपये है। साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त दो ट्रक, दो कार व चार मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया। इसके अलावा जुआ के 12 प्रकरण में 61 आरोपितों से 1.93 लाख रूपये जब्त किया गया। इस अवधि में पुलिस ने सट्टा के 49 प्रकरण में 52 आरोपितों से 52 हजार 575 रूपये की जब्ती बनाई।एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन में एएसपी मुकेश ठाकुर (ऑपस) व एएसपी राहुलदेव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले भर में चलाये जा रहे अभियान के तहत् अवैध शराब, गांजा व नशीले पदार्थो तथा जुआ सट्टा पर धरपकड़ की कार्रवाई की गई। बताया गया कि विगत पांच माह में अवैध शराब के 379 प्रकरणों में 389 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई। आबकारी एक्ट 34 (1) के मामले में दो प्रतिशत वृद्धि हुई है, जबकि आबकारी एक्ट 34 (2) के मामले में 61 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इस वजह से विभिन्न अपराधों में कमी आयी है। पुलिस का दावा है कि मारपीट के मामलों में 06 प्रतिशत, चाकूबाजी के मामलों में 45 प्रतिशत, हत्या के प्रयास मामलों में 82 प्रतिशत, हत्या के मामलों में 17 प्रतिशत, सड़क दुर्घटना में 16 प्रतिशत, छेड़छाड़ के मामलों में 22 प्रतिशत एवं बलातकार के मामलों में 53 प्रतिशत की कमी हुई है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के अनुसार पुलिस की कार्रवाई से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हो रहा है। नशे के खिलाफ अभियान के चलते हर तरह के अपराध में कमी आई है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इतना ही नहीं लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक भी किया जा रहा है।
- कोण्डागांव । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को आतंकवाद विरोधी दिवस पर आतंकवाद विरोधी शपथ जिला कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलायी। इस मौके पर पर अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के ज़िला अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी आतंकवाद विरोधी शपथ ली।आतंकवाद के कारण आम जनता को हो रहे कष्टों, हिंसा एवं आतंक से राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव से आम लोगों को अवगत कराने, विशेष रूप से युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के मार्ग से दूर रखने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष 21 मई को पूरे राज्य में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जा रहा है।
- रायपुर | रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों को कंफर्म सीट के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बिलासपुर-यशवंतपुर-बिलासपुर के मध्य 08291/08292 बिलासपुर-यशवंतपुर-बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 मई 2024 तक (09 फेरे) किया जा रहा है | यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुये इस गाड़ी के परिचालन का विस्तार 17 जून 2024 तक (05 फेरे) किया जा रहा है । इस दौरान ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में अतिरिक्त 05-05 फेरे के लिए चलेगी |परिचालन में विस्तार होने के बाद गाड़ी संख्या 08291 बिलासपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, बिलासपुर से 01, 04, 08, 11 व 15 जून 2024 को (प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार) को अतिरिक्त 05 फेरे के लिए तथा गाड़ी संख्या 08292 यशवंतपुर-बिलासपुर समर एक्सप्रेस, यशवंतपुर से 03 ,06, 10, 13 व 17 जून 2024 को (प्रत्येक सोमवार व गुरुवार) को अतिरिक्त 05 फेरे के लिए चलाई जाएगी ।
- जगदलपुर । निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी अशासकीय एवं गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों में असुविधाग्रस्त बच्चों का प्रवेश वर्ष 2024-25 के लिए कार्यवाही किये जाने हेतु समय सारिणी घोषित की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिले में शिक्षा के अधिकार के तहत कुल 94 अशासकीय विद्यालयों के नर्सरी केजी-1 एवं कक्षा पहली हेतु कुल 761 सीट ऑनलाईन पोर्टल में दर्ज कराया गया है और उन 761 सीटों पर कुल 1790 आवेदन प्राप्त हुए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन नवा रायपुर द्वारा कल 20 मई को आनलाईन लाटरी के माध्यम से बस्तर जिले में संचालित अशासकीय विद्यालयों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कुल 702 सीट छात्र-छात्राओं हेतु आबंटित किया गया है।
-
-पुलिस ने ट्रेक्टर मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज कर ट्रैक्टर को किया जप्त
पेंड्रा। जिले के दर्री गांव में सोमवार 20 मई को उस समय हड़कंप मच गया था जब गांव के पास स्थित अवैध मुरुम खदान धसकने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। वहीं ग्रामीणों ने 5 श्रमिकों को रेस्क्यू कर खदान से बाहर निकाला । घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है।गौरतलब है कि, गौरेला थाना क्षेत्र के दर्री गांव में अवैध तरीके से मिट्टी मुरुम खदान में मुरुम निकालने के दौरान 6 मजदूर खदान में दब गए थे।जिसके बाद ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पांच मजदूरों को तो बाहर निकाल लिया था जिसमें से दो मजदूर घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है तो वहीं, एक मजदूर दिनेश कुमार गोंड की खदान में दबकर उसकी मौत हो गई थी।पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मुरुम की खुदाई करवाने वाले ट्रैक्टर को जप्त कर ट्रैक्टर मालिक हेमलाल यादव के खिलाफ धारा 304, 337 गैर इरादतन हत्या और लापरवाही पूर्वक दूसरों की जान जोखिम में डालने के मामले में अपराध दर्ज कर हेमलाल यादव को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ भादवि की धारा 304 -ए-आईपीसी, 337- आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है।पुलिस ने मामले में बिना सुरक्षा उपाय के अवैध तरीके से मुरुम का उत्खनन का प्रकरण भी दर्ज किया है और मामले में जांच शुरू कर दी गई है। - -4 अलग-अलग स्थानों पर अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए लगाई रोक-जिला प्रशासन की टीम लगातार कर रही कार्रवाईरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध प्लाटिंग पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन की टीम ने जिले में 4 अलग-अलग स्थानों पर अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए रोक लगाई गई है। रायपुर तहसील अंतर्गत उरकुरा में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए तत्काल रोक लगाई गई है। धरसींवा के मांढर में निजी भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाते हुए कार्रवाई की गई है। कोटा और अमलीडीह में भी अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए मुरूम की रास्ते को नष्ट किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस कार्रवाई में राजस्व अमला, नगर निगम, ग्राम पंचायत की टीम उपस्थित रही है।
-
रायपुर / सड्डू के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में स्ट्राइव योजनांतर्गत प्रशिक्षणार्थियों के लिए 2 दिवसीय Entrepreneurship Awareness Programme (EAP) एवं 15 दिवसीय Entrepreneurship development Program (EDP) आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम 14 मई 2024 से 31 मई 2024 तक क्रियान्वित होगा। जिसका उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। उक्त कार्यक्रम में 2 दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम एवं 15 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित है। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को उद्यमिता की बुनियादी अवधारणाओं- सफल उद्यमियों की प्रेरणा दायक कहानियों और व्ययसाय शुरू करने के लिए आवश्यक कौशल एवं व्ययसाय योजना बनाने, वित्त पोषण प्राप्त करने सम्बंधित जानकारी दी जा रही है। साथ हि इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों को उद्योग भ्रमण एवं मार्केट सर्वे कराया गया जो मार्केटिंग रणनीति विकसित करने और अपने व्यय्सायों का प्रबंधन करने के लिए आवश्यक व्यवहारिक ज्ञान व कौशल प्रदान करेगा | इस कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों डॉ. कीर्ति श्रीवास- सहायक प्राध्यापक वाणिज्य, शास. काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय अभनपुर, श्री पी. के. निमोनकर- मैनेजिंग डायरेक्टर अमोगे फाइनेंसियल सर्विसेस प्रा.लि. एवं श्रीमती निधि अग्रवाल- मास्टर ट्रेनर NISEBUD द्वारा व्याख्यान दिया गया। यह एक महत्वपूर्ण कार्यशाला है जो प्रशिक्षणार्थियों को आत्मनिर्भर बनने एवं अपने सपनों को पूरा करने में सहयोग प्रदान करेगा। कार्यक्रम की शुरुवात संस्था के प्राचार्य मे नरेन्द्र उपाध्याय के संबोधन से की गयी तथा संस्था के प्रशिक्षण अधीक्षक श्री संजय ठाकुर व प्रशिक्षण अधिकारी श्री एस.सी. हिरवानी, श्रीमती सुधा ठाकुर, श्रीमती ज्योति सिंह परिहार, श्री अजय कावड़े द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
- दुर्ग / छत्तीसगढ़ के पात्र उम्मीदवारों (जाट रेजीमेंट में कार्यरत सैनिक, भूतपूर्व सैनिक एवं युद्ध विधवाओं, खेल परीक्षण के दौरान चयनित खिलाड़ी) के लिए जाट रेजिमेंट बरेली (उ.प्र.) में 01 जुलाई 2024 को अग्निवीर सामान्य डयुटी, टेड्रमेन के लिए तथा 08 जुलाई 2024 को अग्निवीर लिपिक के लिए (केवल जाट रेजिमेंट में कार्यरत सैनिक, भूतपूर्व सैनिक एवं युद्ध विधवाओं) आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार को सभी राज्यों के लिए संबंध प्रमाण पत्र धारक होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए जाट रेजिमेंट बरेली (उ.प्र.) भर्ती कार्यालय के संपर्क सूत्र 05812990451 व जिला सैनिक कल्याण कार्यालय दुर्ग - 07882960199 से संपर्क कर सकते है।
- भिलाईनगर/नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहका में खसरा क्रमांक 716 के 3 एकड़ भूमि पर किये जा रहे अवैध प्लाटिंग पर निगम प्रशासन एवं पुलिस बल की टीम ने कार्यवाही कर निर्माण किये गये अवैध बाउण्ड्रीवाल को ध्वस्त कर भूमि को मूल स्वरूप प्रदान किया।भिलाई निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर तहसीलदार गुरूदत्त पंच भाई, राजस्व अमला एवं पुलिस बल की संयुक्त टी ने कार्यवाही करते हुए ग्राम कोहका के खसरा नं. 716 के 3 एकड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर बनाये गये बाउण्ड्रीवाल को जे.सी.बी के से गिराया गया। निगम को शिकायत प्राप्त हुआ था कि ग्राम कोहका के खसरा नं. 716/1 के तीन एकड़ भूमि पर बिना अनुमति के शिव बिहार कालोनी के नाम पर नई कालोनी बनायी जा रही है, जहाॅ स्थित प्लाट पर बाउण्ड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर आयुक्त ने भवन शाखा तथा जोन-1 के राजस्व विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिये थे। संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और वहां मुरूम डालकर बनाये गये बाउण्ड्रीवाल को जे.सी.बी. से ध्वस्त किया गया। कार्यवाही में भवन अधिकारी हिमांशु देशमुख, उपअभियंता सिद्वार्थ साहू, सहायक राजस्व अधिकारी धीरज साहू, निगम का तोड़फोड़ दस्ता सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।नगर निगम भिलाई प्लाट खरीदने वाले हितग्राहियो से यह अपील करती है कि निगम क्षेत्र में भूमि क्रय करने के पूर्व अवैध प्लाटिंग के संबंध में दस्तावेज दिखाकर के. आर. कृष्ण वर्मा मोबाईल नम्बर 91-8770060356 से जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- -राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा मेें सुनिश्चित करें-कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की ली समीक्षा बैठकदुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि मेें सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर 15 जून के भीतर राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में राजस्व संबंधित होने वाली गतिविधियों की गहन समीक्षा की।बैठक में उन्होंने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों से राजस्व संबंधी लंबित मामलों की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश देते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने विवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन एवं नक्शा सुधार के कार्यों को समितियों से जानकारी लेकर नंबरदार के साथ पटवारी से समन्वय कर खाता विभाजन के कार्यों को सुनिश्चित करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने बंटवारा, सीमांकन, व्यपवर्तन, नामांतरण, खाता विभाजन सहित सभी राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।कलेक्टर ने नक्शा बटांकन के कार्यों के संबंध में तहसीलदारों को निर्देशित किया कि मैदानी क्षेत्रों का निरीक्षण कर जमीन की वस्तुस्थिति जांच कर नक्शा बंटाकन किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने शासकीय एवं सामाजिक संस्थाओं को भूमि का आबंटन हेतु प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। सामाजिक संस्थाओं से संबंधित जमीन के मामलों को भी शीघ्रता से समय सीमा के भीतर पूर्ण करने कहा। उन्होंने अधिकारियों को सामाजिक संस्था का परीक्षण करने को कहा, ताकि एक समाज को एक ही जमीन आबंटित हो सके।बैठक के दौरान उन्होंने वृक्ष कटाई के अनुमति हेतु प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को जल भराव की स्थिति वाले स्थानों सहित स्कूल, आंगनबाड़ी इत्यादि क्षेेत्रों का निरीक्षण कर मरम्मत करने को कहा, ताकि बारिश के समय जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो। भीड़-भाड वाले जगहों के सूखे वृक्ष एवं दीवार जो गिरने की स्थिति में है, उसे बारिश से पूर्व मरम्मत करने को कहा। साथ ही जर्जर स्कूल भवनों का बारिश के पूर्व ही जीर्णोद्धार किए जाने को कहा।कलेक्टर ने सभी तहसीलदार को तहसील परिसर को साफ-सुथरा, हरा-भरा एवं सुव्यवस्थित रखने को कहा। इसके अलावा उन्होंने भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों एवं मुआवजा भुगतान, भारतमाला परियोजना, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से मृत व्यक्तियों की जानकारी और वसूली की मासिक जानकारी की विस्तार से समीक्षा की।गर्मी में पेयजल आपूर्ति पर दें विशेष ध्यानकलेक्टर सुश्री चौधरी ने जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने कहा। पेयजल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आने पर निदान करने के निर्देश दिए। जिन स्थानों में पानी की समस्या आ रही है एवं जहां लीकेज पानी की पाईप लाईन नाली में जा रही है ऐसे क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्राथमिकता से लीकेज पेय जल पाईप लाइन्स की मरम्मत एवं पेयजल के वैकल्पिक सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर ए.डी.एम. श्री अरविंद एक्का, भिलाई नगर निगम आयुक्त श्री देवेश ध्रुव, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक निकुंज, श्री लवकेश ध्रुव, एसडीएम दुर्ग श्री मुकेश रावटे, एसडीएम धमधा श्री सोनल डेविड, एसडीएम भिलाई-3 श्री महेश राजपूत सहित सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एलएलआर उपस्थित थे।
- कहा - आप हमें अपना समझें, शोक की घड़ी में हम सब आपके साथ हैंरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के कुकदूर के ग्राम बाहपाली में हुए दुःखद हादसे में मृतकों के परिजनों से फ़ोन पर बात अपनी शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने परिजनों के साथ खड़े रहने की बात कही और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।श्री साय ने फ़ोन पर बात करते हुए कहा कि - बहुत ही दुःखद घटना घटित हुई है, लेकिन होनी को टाला नहीं जा सकता। हम सब आपके साथ हैं, पूरी सरकार आप लोगों के साथ खड़ी है। घटना की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री भी आप सभी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। आप लोगों को हर संभव मदद की जाएगी। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि के अलावा हमारी सरकार आप सभी को पांच-पांच लाख रुपए देगी। आप सभी बहुत कष्ट में हैं, लेकिन हमारी शोक संवदेनाएं आप सभी के साथ है। आप सभी हमें अपना समझें। कुछ भी परेशानी हो तो गृह मंत्री जी को बताइये। वे त्वरित आपकी मदद करेंगे। हमारी सरकार आप सभी के लिए उचित मुआवजा की घोषणा कर रही है।गौरतलब है कि कल दोपहर कबीरधाम के कुकदूर के बाहपाली गांव में तेंदूपत्ता तोड़ने गए श्रमिकों से भरी पिकअप के पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई और कई श्रमिक घायल हो गए। घटना के बाद मृतकों के परिजनों के घर पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनको ढांढस बंधाया और फोन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से परिजनों की बात कराई। श्री साय ने मृतक के परिवारों को हर संभव मदद करने की बात कही।
- -राजस्व मामलों के निराकरण में बरत रहे थे ढिलाई-15 जून तक सीमांकन का शत प्रतिशत निराकरण के निर्देश-कलेक्टर ने की राजस्व विभाग के काम काज की समीक्षाबिलासपुर / कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले की तीन नायब तहसीलदारों को शो कॉज नोटिस जारी किए हैं। राजस्व संबंधी सभी तरह के मामलों के निराकरण में उनके द्वारा शिथिलता बरतने के साथ ही शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा को लांघा जा रहा था। इनमें संकरी तहसील के नायब तहसीलदार राकेश ठाकुर, लीलाधर चंद्रा और बिल्हा की नायब तहसीलदार विनीता शर्मा को नोटिस इश्यू किया गया है। कलेक्टर ने आज राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर निराकरण की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने एक एक नायब तहसीलदार वार मामलों की समीक्षा की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बरसात शुरू होने के पहले 15 जून तक सीमांकन के तमाम दर्ज मामले निराकृत कर लिए जाएं। फिलहाल लगभग 700 मामले विभिन्न तहसीलों में लंबित हैं।कलेक्टर ने बैठक में कहा कि राजस्व अधिकारी अब इलेक्शन मोड से बाहर आ जाएं। अगले 10 दिनों में कार्य में प्रगति दिखनी चाहिए। प्रकरणों में केवल आदेश जारी करना पर्याप्त नहीं है। पक्षकारों को तत्काल इसके आदेश की प्रति दिलाने के साथ ही मौके पर कंप्लायंस भी दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि निराकरण की प्रगति की वे साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को भी समीक्षा करने के निर्देश दिए। प्रमुख रूप से कलेक्टर ने बैठक में आम जनता से ज्यादा जुड़े मामले नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, डायवर्सन की गहराई में जाकर समीक्षा की। ज्यादा से ज्यादा डायवर्सन के मामले दर्ज कर राजस्व वसूली के निर्देश दिए। आबादी भूमि की ड्रोन सर्वे की भी जानकारी बैठक में ली गई। जिले की कुल 708 ग्रामों में से 661 ग्रामों में आबादी भूमि है। सभी का सर्वे ऑफ़ इंडिया द्वारा ड्रोन सर्वे किया जा चुका है। उपलब्ध कराए गए सर्वे नक्शा का राजस्व अधिकारियों द्वारा सत्यापन कराया जा रहा है। बैठक में अपर कलेक्टर आरए कुरुवंशी और शिव कुमार बनर्जी सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी उपस्थित थे।
- शहर में चल रहे निर्माण कार्य व जनसुविधाओं का लिया जायजाअरपा तट संवर्धन कार्य में देरी पर ठेकेदार को लगाई फटकारगुणवत्ता के साथ तय समय में कार्य पूरा करने दिए निर्देशबिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण और निगम आयुक्त श्री अमित कुमार आज सवेरे शहर भ्रमण पर निकले। उन्होंने लगभग 3 घंटे तक स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चल रहे एक दर्जन से ज्यादा जनसुविधाओं के कार्याें का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर ने मौके पर निर्माण कार्याें की प्रगति देखी और सभी कार्याें को तय समय में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए है। इस दौरान स्मार्ट सिटी परियोजना से संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित थे।कलेक्टर ने दौरे की शुरूआत इमलीपारा में बनाए जा रहे शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निरीक्षण से की। यह शॉपिंग कॉम्पलेक्स स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगभग 10 करोड़ की लागत से भव्य और सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है। कलेक्टर ने इसका निर्माण दिसम्बर माह के पहले हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यहां शॉपिंग कॉम्पलेक्स और सड़क बन जाने से शहरवासियों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी। शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनने तक व्यापारियों का व्यवस्थापन पुराने बस स्टैंड में किया जाना प्रस्तावित है।इसके बाद कलेक्टर ने आटोमेटेड मल्टीलेवल शटल टाइप कार पार्किंग का निरीक्षण किया। यह छत्तीसगढ़ में पहली आटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग होगी। इसका काम पूरा हो जाने पर बिलासपुर को पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी साथ ही यातायात सुव्यवस्थित एवं सुगम होगा। पुराना बस स्टैंड में 12 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से बनाए जाने वाले इस मल्टीलेवल शटल कार पार्किंग में खास बात यह रहेगी की पार्किंग का पूरा सिस्टम आटोमेटिक रहेगा यानी स्वचलित। जहां कार को ग्राउंड फ्लोर में बस ले जाना होगा उसके बाद लिफ्ट के ज़रिए कार ऊपरी मंजिल में आटोमेटिक पार्क हो जाएगी। इस मल्टीलेवल कार पार्किंग में एक साथ 80 कार पार्किंग की जा सकेगी। इसके बाद निरीक्षण के क्रम में पुराना बस स्टैंड के पास कश्यप कॉलोनी में 7 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत से बनाए जा रहे नाले का जायजा लिया। नाले को ज्वाली नाले से जोड़ा जाएगा। नाले के बन जाने से 12 वार्डाें जैसे विद्या नगर, बस स्टैंड आदि के लोगों को बारिश में जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी। कलेक्टर ने यहां रात में भी काम चालू रखने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने साढ़े तीन एकड़ में कोतवाली थाना परिसर में बनाए जा रहे तीन मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग का भी जायजा लिया। जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, प्रथम तल, द्वितीय तल और छत तैयार किया जा रहा है। ग्राउंड फ्लोर के अलावा सभी फ्लोर में पार्किंग की सुविधा दी जाएगी जिसमें 198 कार और 290 बाइक एक साथ पार्क की जा सकेगी। ग्राउंड फ्लोर को कमर्शियल कांप्लेक्स के तौर पर विकसित किया जा रहा है, जिसमें 42 दुकान तैयार की जा रही है। 25 करोड़ 7 लाख लागत से इस प्रोजेक्ट को तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर ने इंदिरा सेतु से शनिचरी रपटा तक अरपा नदी के दोनों किनारों पर पक्की सड़क एवं नाली निर्माण का भी अवलोकन किया। कार्य में देरी पर ठेकेदार पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बीटी का काम इस माह के अंत तक अनिवार्य रूप से करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कलेक्टर ने हाईटेक बस स्टैंड में सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया। 2 करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पंखे चालू स्थिति में हो और पीने की पानी सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध हो। कलेक्टर ने अंत में संजय तरण पुष्कर में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का जायजा लिया। 12 करोड़ 15 लाख की लागत से इसे तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर ने एक माह के भीतर इसे पूरी तरह से तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने मिनोचा कॉलोनी स्मार्ट रोड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर्याप्त ग्रीनरी रखने के साथ ही अन्य जरूरी निर्देश दिए।
- रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह के आदेषानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के निर्देषानुसार नगर निगम के सभी जोनो के नगर निवेष विभाग की टीमों द्वारा अपने -अपने जोन क्षेत्र में आवासीय क्षेत्रों में निरंतर रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली का निरीक्षण किया जा रहा है।इस क्रम में नगर निगम जोन 8 नगर निवेष विभाग की टीम ने जोन 8 जोन कमिष्नर श्री अरूण धु्रव के निर्देष पर कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता, सहायक अभियंता श्री ईष्वर लाल टावरे, उपअभियंता श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में जोन 8 के विभिन्न आवासीय क्षेत्रों के बिल्डरों के आवासीय परिसर में रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली का स्थल निरीक्षण किया ।निरीक्षण उपरांत जोन 8 जोन कमिष्नर ने जोन नगर निवेष विभाग की ओर से वालफोर्ट एलेन्सिया सरोना, पार्थिवी प्राविन्स सरोना, मारूति लाइफ स्टाइल कोटा मार्ग के प्रबंधकों को उनके आवासीय परिसरो में स्थापित रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली का रखरखाव नहीं किये जाने पर नोटिस जारी कर रखरखाव की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने एवं जोन 8 नगर निवेष विभाग को प्रणाली की चलित एवं व्यवस्थित फोटोग्राफ भेजकर सूचित करने के निर्देष दिये है, अन्यथा की स्थिति में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम प्रणाली का रखरखाव नहीं होने पर प्रति वर्ष भूखण्ड क्षेत्रफल पर प्रति 100 वर्ग मीटर पर 1000 रू. की दर से वार्षिक सास्ती आरोपित करते हुए नियमानुसार अर्थदण्ड की कार्यवाही प्रस्तावित करने की चेतावनी दी गई है।जोन 8 नगर निवेष विभाग ने जोन क्षेत्र में कोटा स्थित डीएम टावर , कृष्णा पैराडाइस, को निरीक्षण के बाद परिसर में रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना नहीं होना पाकर प्रबंधको को नोटिस जारी कर अनिवार्य रूप से रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना कर चलित व व्यवस्थित फोटोग्राफ सहित निगम जोन 8 नगर निवेष विभाग को सूचना देने निर्देषित किया है। अन्यथा की स्थिति में प्रणाली की स्थापना ना करने पर प्रति वर्ष भूखण्ड क्षेत्रफल पर प्रति 100 वर्ग मीटर पर 1000 रू. की दर से वार्षिक सास्ती आरोपित करते हुए नियमानुसार अर्थदण्ड की कार्यवाही प्रस्तावित करने की चेतावनी दी गई है।
- रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह के आदेषानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के निर्देषानुसार नगर निगम जोन 9 नगर निवेष विभाग की टीम ने जोन कमिष्नर श्री संतोष पाण्डेय के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता श्री केके शर्मा, सहायक अभियंता श्री प्रवीण साहू, उपअभियंता श्री कुंदन साहू की उपस्थिति में जोन 9 के तहत महर्षि वाल्मिकी वार्ड क्रमांक 32 के अवंति विहार क्षेत्र में लगभग 2000 वर्गफीट शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा जमाकर वहां आटो मोबाईल सेंटर का अवैध कब्जा किये जाने की जनषिकायत सही पाकर स्थल पर तत्काल रोक लगायी एवं कार्यवाही करते हुए अवैध आटो मोबाईल सेंटर को अवंति विहार में हटाते हुए लगभग 2000 वर्गफीट शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त करवाकर प्राप्त जनषिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।
- भिलाई/ छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेशानुसार नगर पालिक निगम, भिलाई सीमा के अन्तर्गत संचालित पशुवध गृह एवं समस्त मांस विक्रय की दुकानें 23.05.2024 दिन गुरूवार को बुद्व पूर्णिमा के अवसर पर बंद रखी जावेगी।
-
रायपुर / भारत सरकार द्वारा ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री श्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में 21 मई को एक दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों एवं जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। - - अमृत मिषन से समन्वय कर पार्षदों के बताये पाइंट्स पर लो प्रेषर की समस्या का एक सप्ताह में समाधान करने के दिये निर्देष- फिल्टर प्लांट के 100 से अधिक सभी वाल्वों का समुचित संधारण करवाने कहा- महापौर ने कौषल्या विहार आरडीए, हाउसिंग बोर्ड, सरोना, विधानसभा महालेखाकार कार्यालय हेतु दिये जा रहे पेयजल पर जलकर वसूली की स्थिति की जानकारी लीरायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने रावणभाठा फिल्टर प्लांट पहुंचकर कार्यपालन अभियंता फिल्टर प्लांट श्री नरसिंह फरेन्द्र सहित फिल्टर प्लांट के कर्मचारियों की बैठक लेकर ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था की समीक्षा कर जानकारी ली एवं आवष्यक निर्देष दिये । इस दौरान एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि श्री राधेष्याम विभार उपस्थित थे।महापौर श्री एजाज ढेबर ने समीक्षा के दौरान कार्यपालन अभियंता को अमृत मिषन के अधिकारियों के साथ समन्वय रखकर अमृत मिषन से संबंधित पेयजल लाईनों में हाल ही में वार्ड पार्षदों द्वारा बताये पाइंट्स में लो पे्रषर से जल आपूर्ति होने की समस्या का एक सप्ताह के भीतर मिलकर समाधान जनहित में सुनिष्चित करवाने के निर्देष दिये ।महापौर श्री एजाज ढेबर ने बैठक में अधिकारियों से रायपुर शहर नगर निगम क्षेत्र के 45 जलागारों के क्षेत्र के अतिरिक्त रायपुर विकास प्राधिकरण, कौषल्या विहार क्षेत्र, हाउसिंग बोर्ड, बोरियाकला, बोरियाखुर्द, छत्तीसगढ़ विधानसभा, सरोना, महालेखाकार कार्यालय में दिये जा रहे पेयजल की व्यवस्था एवं नियमानुसार इसमें जलकर वसूली की कार्यवाही की स्थिति के संबंध में चर्चा करते हुए जानकारी ली ।महापौर ने बैठक में स्वीकृति अनुसार विभिन्न स्थानों पर बोर खनन से संबंधित कार्यो को शीघ्र करवाकर वार्डवासियों को पेयजल उपलब्ध करवाकर त्वरित राहत दिलवाना सुनिष्चित करवाने के निर्देष दिये । महापौर ने वर्षाकालीन पेयजल आपूर्ति व्यवस्था हेतु तत्काल आवष्यक तैयारी करने के निर्देष दिये एवं रावणभाठा फिल्टर प्लांट के शहर में लगभग 100 से अधिक वाल्व की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को सभी 100 से अधिक वाल्व का अच्छी तरह संधारण करवाने के निर्देष दिये ताकि बारिष के दौरान पेयजल व्यवस्था में कोई व्यवधान उत्पन्न न होने पाये। महापौर ने एलम एवं फीटकरी की फिल्टर प्लांट में उपलब्धता के संबंध में कार्यपालन अभियंता से जानकारी ली एवं पावर पंपों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली एवं ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था में वार्ड पार्षदों के सुझाव के अनुसार आवष्यक सुधार एक सप्ताह के भीतर लाकर समन्वय से कार्य कर वर्षाकाल में सुगम पेयजल आपूर्ति की तैयारी पूर्व निष्चित करने के निर्देष दिये ।
- -अब तक 500 से भी अधिक रजिस्ट्रेशनरायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जून माह में प्रस्तावित “आयाम- ऊंची उड़ान का“ में शामिल होने 500 से भी अधिक पंजीयन हो चुके हैं।प्रतिभागियों के साथ-साथ अभिभावक भी देश के सबसे गौरवपूर्ण परीक्षा की बारीकियों को जानने पहली बार कार्यशाला में एक साथ शामिल होंगे। जिला प्रशासन इसी कार्यक्रम में “मेधा समारोह“ भी आयोजित कर प्रावीण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा करने वाले छात्र-छात्राओं को भव्य मंच पर सम्मानित करेगा। इस तरह इस कार्यशाला में स्कूली और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे प्रतिभागी अभिभावकों के साथ शामिल हो रहे है।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक व प्रशिक्षण संस्थाओं के मार्गदर्शकों को आमंत्रित कर स्थानीय युवाओं को समग्र जानकारी एक मंच पर दिए जाने की योजना तैयार की जा रही है। कार्यशाला में अभिभावक ऐसी परीक्षाओं की तैयारियों के दौरान बौद्धिक, मनोवैज्ञानिक व सामाजिक पहलुओं की बारीकी को समझ सकेंगे, जिससे कि परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों को पूर्ण आत्मविश्वास व प्रतिबद्धता के साथ जुटने हेतु प्रेरित कर सकें। कार्यशाला में सम्मिलित होने के लिए पंजीयन अनिवार्य किया गया है एवं अभिभावक/प्रतिभागी https://forms.gle/V6cba2iHgkCSruRo8 लिंक पर जाकर अपना निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। प्राप्त रजिस्ट्रेशन के आधार पर बैठक व्यवस्था व कार्यशाला स्थल को अंतिम रूप दिया जाएगा।
- रायपुर - रायपुर रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता एवं नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन 8 के वीर सावरकर नगर वार्ड के तहत हीरापुर जरवाय मंे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 5 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर अभियानपूर्वक कड़ी कार्यवाही करते हुए रोक लगायी गयी ।रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्री अरुण धु्रव के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता, नगर निवेश सहायक अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे , उपअभियंता सुश्री रुचिका मिश्रा, श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में थ्रीडी एवं श्रमिकों की सहायता से जोन 8 के वीर सावरकर नगर वार्ड के हीरापुर जरवाय क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा लगभग 5 एकड़ निजी भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई। अवैध प्लाटिंगकर्ता द्वारा बनायी गयी अवैध मुरूम रोड को थ्रीडी से काटा गया। प्लाटिंग के लिये बनाई गई सभी प्लाटो की अवैध नींव को हटाने की कार्यवाही की गई। बनायी गयी सभी अवैध नींव को थ्रीडी से तोड़ा गया। वहां पहुंचने का मार्ग बाधित किया गया।।जोन 8 जोन कमिश्नर ने बताया कि रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त के निर्देशानुसार हीरापुर जरवाय में लगभग 5 एकड निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी गयी है। जोन 8 नगर निवेश विभाग के माध्यम से रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर निजी भूमि के भूमि स्वामियों की जानकारी नगर निगम जोन 8 को शीघ्र उपलब्ध करवाने कहा गया है। जानकारी आते ही राज्य शासन के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के विरूद्ध संबंधित पुलिस थाना में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।


.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)



.jpg)













