- Home
- छत्तीसगढ़
-
बिलासपुर/इंडियन ऑयल कारपोरेशन द्वारा बालाजी गैस कंपनी के उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 3500 से अधिक रिफिल बुकिंग को शहर की दूसरी गैस एजेंसीयों में ट्रांसफर कर होम डिलीवरी दी जा रही है ,ताकि उन्हें समय पर रिफिल सिलिंडर प्राप्त हो सके। साई प्रसाद एवं वर्तिका इण्डेन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर बालाजी गैस कंपनी के उपभोक्ताओं को सिलिंडर प्रदान किये जा रहे हैं।
त्यौहारो के इस मौसम में आईओसीएल का प्रयास है कि कारपोरेशन के सभी इण्डेन उपभोक्ताओं को समय पर रिफिल सिलिंडर प्राप्त हो सके और इसके लिए नियमित रिफिल आपूर्ति शहर के सभी इंडेंट वितरको को की जा रही हैं । वर्तमान में बिलासपुर शहर में इण्डेन के घरेलू गैस सिलिंडर के स्टॉक में कोई कमी नही है। और सभी सम्मानित उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त संख्या में सिलेंडर की आपूति की जा रही है।खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुनूर ने बताया कि बालाजी गैस एजेंसी में जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन हैं वे पहले की तरह ही गैस की बुकिंग करें, उपभोगताओं को समय सीमा में साईं प्रसाद/ वर्तिका इंडेन से होम डिलीवरी प्राप्त हो जाएगी, खाद्य विभाग एवं आईओसीएल की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। -
बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के तहत नगर पालिका निगम बिलासपुर अंतर्गत चार वार्डों में उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए संबंधित वार्ड में पंजीकृत महिला स्व-सहायता समूह एवं प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) द्वारा जारी उद्घोषणा के अनुसार वार्ड क्रमांक 17 नेहरू नगर, वार्ड क्रमांक 27 विनोबा नगर, वार्ड क्रमांक 39 शहीद भगत सिंह नगर तथा वार्ड क्रमांक 64 महामाया नगर के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन 30 सितंबर 2026 तक सीलबंद लिफाफे में जमा किए जा सकते हैं।आवेदन पत्र कार्यालय कलेक्टर, खाद्य शाखा, बिलासपुर में जमा किए जाएंगे।शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए महिला स्व-सहायता समूह अथवा प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार का उद्घोषणा की तिथि से कम से कम तीन माह पूर्व पंजीकृत होना अनिवार्य है। निजी व्यक्तियों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। पंजीयन प्रमाण-पत्र में उल्लेखित कार्यक्षेत्र के अनुसार ही संबंधित वार्ड के लिए आवेदन स्वीकार होगा। अन्य वार्ड के लिए किया गया आवेदन पात्र नहीं होगा तथा अपूर्ण दस्तावेजों वाले आवेदन भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे। - 0- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सादुर्ग. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग स्थित जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए लगभग 50 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले युवाओं को कार्यक्रम के पश्चात प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। युवाओं द्वारा आगे बढ़कर रक्तदान करना समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और सेवा भावना को दर्शाता है।दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने रक्तदान करने वाले युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। युवाओं का इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। श्री सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न जनसेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। रक्तदान शिविर में युवाओं की सक्रिय भागीदारी यह संदेश देती है कि जनभागीदारी के माध्यम से सेवा कार्यों को व्यापक स्वरूप दिया जा सकता है। शिविर में हिमांशु सिंह, हर्ष लोढ़ा, अब्दुल्ला कुरैशी, हर्ष चंदेल, उमेश कोटवानी, राम फुटान, तुषार सोनी, सोमू सारथी, तुषार राजपूत, गौरव चन्द्रनिया, शुभम दत्ता सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया।
- दुर्ग. शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी के बैनर तले तथा रूसा के प्रायोजन में “आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण” विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी , रायपुर के साइंटिस्ट - 'डी' डॉ. अमित दुबे मुख्य अतिथि एवं प्रथम दिवस के रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. अभिषेक सुराना ने की। वहीं स्वायत्त प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. जगजीत कौर सलूजा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना, राष्ट्रीय गीत एवं राज्य गीत से हुआ।कार्यशाला की संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या के. मिंज ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यशाला के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान शोध परिदृश्य में वैज्ञानिक आंकड़ों का उचित विश्लेषण तथा शोध से प्राप्त नवीन विचारों एवं उपलब्धियों का बौद्धिक संपदा अधिकारों के माध्यम से संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है।उद्घाटन के पश्चात प्रथम दिवस के रिसोर्स पर्सन डॉ. अमित दुबे ने IPR विषय पर विस्तृत एवं उपयोगी व्याख्यान दिया। प्रथम सत्र में उन्होंने बौद्धिक संपदा अधिकार की अवधारणा, आवश्यकता तथा इसके विभिन्न घटकों के बारे में जानकारी दी। भोजनावकाश के पश्चात आयोजित द्वितीय सत्र में उन्होंने विशेष रूप से पेटेंट की अवधारणा, शोध एवं नवाचार में उसकी उपयोगिता तथा शोध परिणामों के संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।कार्यशाला के अंत में आयोजित इंटरैक्टिव सेशन में स्नातकोत्तर विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए IPR एवं पेटेंट से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे। डॉ. दुबे ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी सुश्री प्राची चंद्राकर ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. संजू सिन्हा ने किया।
-
0- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत दिव्यांगजन सहयोग कार्यक्रम का आयोजन
बालोद. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में एक माह तक चलने वाले ’सेवा गतिविधि’ की शुरुआत की गई है। जिसके अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्यालय परिसर में दिव्यांगजन सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों और उनके सहायकों ने सहभागिता की। इस दौरान दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायता एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी दिव्यांगजनों और हितग्राहियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दिव्यांगजन सहयोग कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर आवश्यक जांच, प्रमाण-पत्र एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।कार्यक्रम में मूक-बधिर संघ जिला बालोद को 59,999 रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम रेंगनी के श्री जीवन लाल ठाकुर को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। वहीं दल्लीराजहरा के श्री प्रियंक कुमार को जिला बालोद की ओर से दो श्रवण यंत्र प्रदान किए गए।रक्तदान करने वालों का हुआ सम्मानदिव्यांगजन सहयोग कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 600 दिव्यांगजन एवं उनके सहायक उपस्थित रहे। सभी दिव्यांगजनों एवं उनके सहायकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष बालोद श्रीमती सरस्वती टेमरिया, जनपद अध्यक्ष गुरूर श्रीमती सुनीता साहू, जनपद अध्यक्ष डौण्डीलोहारा श्रीमती कांति सोनबरसा, राज्य एथेलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, श्री पवन साहू, श्री राकेश (छोटू) यादव, श्री अभिषेक शुक्ला, श्री पुष्पेन्द्र चंद्राकर, श्री टिनेश्वर बघेल, श्री हरीश कटझरे, श्री समीर खान, श्री शाहिद खान, श्री गुलशन साहू, श्री पालक ठाकुर उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने आम जनता से आह्वान किया कि वे सभी अपने गाँव, स्कूल, आंगनवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता, वृक्षारोपण, रक्तदान और बुजुर्गों की सेवा जैसे कार्यों में योगदान दें। उन्होंने सेवा पखवाड़े के तहत होने वाले प्रमुख कार्य व योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत गाँव, सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने उपस्थित लोगों को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के लिए रक्तदान शिविर और नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। श्री जैन ने कहा कि 18 सितंबर से विभिन्न स्कूलों में बच्चों के लिए शैक्षणिक व सेवा-आधारित प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।उत्कृष्ट कार्य का होगा सम्मानश्री जैन ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। नागरिकों द्वारा किए गए 15 से 25 मिनट के सेवा कार्यों का वीडियो बनाकर जिला प्रशासन (कलेक्टर कार्यालय) को भेजने पर उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा आम जनों से बढ़-चढ़कर इस सेवा अभियान में भाग लेने की अपील की गई।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। - 0- प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभारबालोद. ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बालोद जिले में जरूरतमंदों एवं दिव्यांगजनों को संबल प्रदान करने सेवा गतिविधि आयोजित की जा रही है। जिसके अंतर्गत आज समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्यालय परिसर में आयोजित ‘दिव्यांगजन सहयोग कार्यक्रम’ में डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम रेंघई निवासी दिव्यांग श्री जीवनलाल पिस्दा को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। बैटरी चलित ट्राइसाइकिल मिलते ही जीवनलाल के चेहरे पर आत्मनिर्भरता और खुशी की चमक साफ दिखाई दी।दिव्यांगता के चलते अब तक एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहने वाले श्री जीवनलाल पिस्दा ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए बताया कि उनके लिए यह ट्राइसाइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि स्वावलंबन और नई जिंदगी का उपहार है। उन्होंने कहा कि पहले दैनिक कार्यों और आवागमन के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस बैटरी चलित ट्राइसाइकिल के माध्यम से वे बिना किसी सहारे के बड़ी आसानी से अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में आ-जा सकेंगे। अपनी शारीरिक सीमाओं को पार कर आत्मनिर्भर बनने पर उन्होंने अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की।शासन की इस संवेदनशील और जनहितकारी पहल से जीवन में आए इस सकारात्मक बदलाव के लिए श्री जीवनलाल ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने उनके जैसे कई दिव्यांगजनों को समाज में सम्मानपूर्वक और आत्मनिर्भर होकर जीने का नया संबल प्रदान किया है।
- 0- 28 सितंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रितबालोद. जिला प्रशासन बालोद द्वारा आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत संचालित आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर डौण्डी में निवासरत छात्रों को तीरंदाजी, कबड्डी एवं एथलेटिक्स खेल विधाओं का प्रशिक्षण देने हेतु दैनिक वेतन दर पर योग्य खेल प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के उपरांत अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। जारी मेरिट सूची के संबंध में दावा आपत्ति 28 सितंबर 2026 तक आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि के उपरांत प्राप्त होने वाले किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं नियमावली वेबसाइट https://balod.gov.in/ पर तथा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बालोद के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।
- 0- कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जारी किए आदेशबालोद. सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ के ध्येय के साथ बालोद जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले विभिन्न सेवा गतिविधियों के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन हेतु कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक को साइबर सुरक्षा जागरूकता तथा वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह वरिष्ठ नागरिकों हेतु डिजिटल साक्षरता तथा नशा मुक्त भारत जागरूकता हेतु पुलिस अधीक्षक एवं उप संचालक समाज कल्याण को दायित्व सौंपा गया है। सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए पुलिस अधीक्षक, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा अनुविभागीय अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं दिव्यांगजन सहयोग गतिविधि तथा अनाथालय व वृद्धाश्रम भ्रमण की जिम्मेदारी उप संचालक समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई है।स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के अंतर्गत रक्तदान शिविर, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा अंगदान संकल्प अभियान के सफल संपादन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधियों का दायित्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पर्यावरण एवं स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों के तहत वृक्षारोपण अभियान हेतु वनमंडलाधिकारी तथा योग एवं ध्यान सत्र के लिए जिला आयुर्वेद अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही ‘स्वच्छता ही सेवा’, प्लास्टिक-मुक्त जागरूकता तथा कचरा पृथक्करण एवं कम्पोस्टिंग गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले के समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं समस्त नगर पालिका व नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।जल संरक्षण एवं जल स्त्रोतों की सफाई हेतु कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग तथा समस्त जनपद सीईओ व नगरीय निकायों के सीएमओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिक्षा एवं युवा विकास से जुड़ी गतिविधियों में वंचित बच्चों को शिक्षा सहयोग हेतु जिला शिक्षा अधिकारी, कैरियर काउंसलिंग सत्र हेतु सहायक संचालक कौशल विकास, फिट इंडिया खेल सत्र हेतु प्रभारी अधिकारी खेल विभाग तथा मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण हेतु अपर कलेक्टर जिला कार्यालय बालोद को दायित्व सौंपा गया है। जिले में शासकीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार व जागरूकता हेतु सर्व विभाग प्रमुखों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
- 0- महापौर, आयुक्त एवं सभापति हुए शामिलभिलाई। शासन के निर्देशानुसार आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत नगर पालिक निगम भिलाई की वाहन शाखा परिसर में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त सुरूचि सिंह, सभापति गिरवर बंटी साहू, महापौर परिषद सदस्य सीजू एंथोनी सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस अवसर पर महापौर, निगम आयुक्त एवं सभापति सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर शहर की सुख-समृद्धि तथा निगम परिवार के मंगलमय जीवन की कामना की। साथ ही निगम के वाहनों एवं विभिन्न मशीनरी के सुचारू, सुरक्षित एवं निर्बाध संचालन के लिए भगवान विश्वकर्मा से आशीर्वाद प्राप्त किया।पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में निगम के वाहन शाखा से जुड़े कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस दौरान सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, तकनीक एवं यांत्रिकी का देवता माना जाता है। निगम की वाहन शाखा में आयोजित इस पूजा-अर्चना के माध्यम से कर्मचारियों ने अपने कार्यक्षेत्र में सुरक्षित एवं सुचारू कार्य संचालन, वाहनों एवं मशीनरी की बेहतर कार्यक्षमता तथा शहर की सेवा व्यवस्था निरंतर बनाए रखने के लिए भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया।--
- दुर्ग. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को आज हर प्रदेशवासी व हितग्राही अपने जीवन में अनुभव कर रहा है। इसी कड़ी में ग्राम थनौद की रहने वाली तृप्ति चक्रधारी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का एक उदाहरण बन चुकी हैं। कभी साधारण घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली तृप्ति ने अपनी कलात्मक क्षमता और मेहनत के दम पर न केवल अपनी पहचान बनाई, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल भी पेश की है।हुनर को मिला ’लखपति दीदी’ योजना का संबलतृप्ति चक्रधारी के हाथों में मिट्टी और मूर्तिकला का अद्भुत हुनर था। वे हर प्रकार की सुंदर और आकर्षक मूर्तियां बनाने में माहिर हैं-चाहे गणेश उत्सव हो, दुर्गा पूजा हो या स्थानीय देवी-देवताओं की प्रतिमाएं। हालांकि वित्तीय सहायता के अभाव में उनके इस हुनर को वह उड़ान नहीं मिल पा रही थी जिसकी वे हकदार थीं। एक दिन शासन की ’लखपति दीदी योजना’ उनके जीवन में एक नया मोड़ लेकर आई। इस योजना से जुड़कर तृप्ति को आवश्यक प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और स्व-सहायता समूह के माध्यम से मार्गदर्शन मिला। योजना के प्रोत्साहन से उन्होंने अपने मूर्तिकला के काम को बड़े स्तर पर शुरू किया और व्यावसायिक रूप दिया।सालाना 3 से 4 लाख की आयअपनी लगन, कड़ी मेहनत और मूर्तियों की उत्कृष्ट फिनिशिंग के बल पर तृप्ति के काम की मांग आसपास के गांवों और शहरों में तेजी से बढ़ने लगी। लखपति दीदी योजना के सशक्त माध्यम से वे आज हर प्रकार की मूर्तियों का निर्माण और बिक्री कर सालाना 3 से 4 लाख रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। तृप्ति चक्रधारी कहती है कि यदि पारंपरिक हुनर को सही सरकारी योजनाओं का सहयोग मिले, तो ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से पूर्णतः सशक्त हो सकती हैं। आज तृप्ति राज्य सरकार और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहती है कि वह न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अपने परिवार को एक बेहतर भविष्य प्रदान करते हुए क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी स्व-रोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
- 0- दिव्यांगजन स्वरोजगार ऋण योजना से मिला 1.80 लाख रुपए का ऋण0- किराना दुकान शुरू कर बने आत्मनिर्भरदुर्ग. दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी श्री देवेंद्र कुमार यादव ने दिव्यांगजन स्वरोजगार ऋण योजना का लाभ लेकर किराना दुकान शुरू की और अब अपने परिवार का बेहतर ढंग से भरण-पोषण कर रहे हैं।देवेंद्र कुमार यादव ने कक्षा 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। वे 60 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांगता से प्रभावित हैं। दिव्यांगता के कारण जीवन में कई चुनौतियां आईं, लेकिन उन्होंने कभी इसे अपनी राह की बाधा नहीं बनने दिया। स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की उनकी इच्छा को शासन की योजना से नई राह मिली।जिला कार्यालय समाज कल्याण एवं समाज कल्याण विभाग के माध्यम से उन्हें छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम की दिव्यांगजन स्वरोजगार ऋण योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत उन्हें 1.80 लाख रूपए का ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने किराना दुकान व्यवसाय शुरू किया।किराना दुकान शुरू होने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। व्यवसाय से होने वाली आय से वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं तथा ऋण की मासिक किस्तों का भी नियमित रूप से भुगतान कर रहे हैं। समय पर ऋण की अदायगी कर वे आत्मनिर्भरता की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। देवेंद्र कुमार यादव कहते है कि दिव्यांगता जीवन में चुनौती जरूर है, लेकिन हौसले और सही अवसर के साथ आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने अन्य दिव्यांगजनों से भी अपील की कि वे दिव्यांगता से हतोत्साहित न हों और शासन की स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर अपने भविष्य को संवारें।शासन की योजना से मिला आर्थिक संबल देवेंद्र के लिए केवल ऋण नहीं, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर साबित हुआ है।
- दुर्ग. जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) एवं इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ई.आई.एल.) भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) योजनान्तर्गत एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), रायपुर द्वारा दुर्ग जिले के दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय हेतु दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों हेतु मूल्यांकन/परीक्षण/चिन्हांकन शिविर का आयोजन नगर पालिक निगम दुर्ग/भिलाई/रिसाली एवं जनपद पंचायत दुर्ग के समस्त ग्राम पंचायत क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए स्थान - श्री विवेकानंद भवन पदमनाभपुर रोड जेल तिराहा चौक दुर्ग, जिला दुर्ग में शिविर आयोजित किया गया।उप संचालक समाज कल्याण दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार आयोजित शिविर में कुल 81 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन किया गया जिसमें से दिव्यांगजनों हेतु विभिन्न सामाग्री जैसे मोटराईज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, बैसाखी, व्हीलचेयर, तथा वरिष्ठजनों हेतु श्रवण यंत्र, कमोड चेयर, वॉकिंग स्टीक, वॉकर, सुगम्य छड़ी आदि उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया, आज के शिविर में 69 हितग्राहियों को कुल 115 सामाग्रियों के लिए चिन्हांकित किया गया। उक्त अवसर पर श्री देवनारायण चन्द्राकर, पार्षद एवं लोक निर्माण विभाग प्रभारी नगर पालिक निगम दुर्ग श्री.ए.पी. गौतम, उपसंचालक तथा श्री जन्तराम ठाकुर नोडल अधिकारी समाज कल्याण विभाग दुर्ग तथा एलिम्को रायपुर के चिकित्सकीय दल एवं समाज कल्याण विभाग व जनपद पंचायत दुर्ग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
- 0- बलराम जयंती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमदुर्ग. छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के निर्देशानुसार, भगवान बलराम जयंती को ष्किसान दिवसष् के रूप में मनाते हुए आत्मा योजनांतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, अंजोरा, दुर्ग में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रगतिशील कृषकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विकास खांडे ने की। उन्होंने कृषकों को संबोधित करते हुए फसल विविधीकरण, कीट प्रबंधन एवं दलहन-तिलहन उत्पादन, प्राकृतिक खेती, जैविक खाद के उपयोग तथा कम लागत में उन्नत कृषि द्वारा अधिक उत्पादन प्राप्त करने के वैज्ञानिक उपायों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री बलराम जी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस. के थापक ने खरीफ फसलों में कीट-व्याधि प्रबंधन, पौध संरक्षण से संबंधित जानकारी तथा वैज्ञानिक डॉ. आर. के. गड़पाइले ने पशुपालन, पशु आहार प्रबंधन एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के प्रभावी उपाय व वैज्ञानिक डॉ. उमेश कुमार पटेल ने मिट्टी परीक्षण का महत्व, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं टिकाऊ खेती के उपाय, वैज्ञानिक डॉ. रोशन साहू ने उद्यानिकी फसलों में कीट व रोग प्रबंधन तथा उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पादन तकनीक एवं वैज्ञानिक डॉ. निशा शर्मा ने कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन एवं खाद्य प्रसंस्करण की उन्नत विधियां के बारे में कृषकों को जानकारी दी।प्रशिक्षण के दौरान कृषकों के साथ खुली परिचर्चा एवं प्रश्नोत्तरी सत्र का भी आयोजित किया गया। उपस्थित कृषकों ने फसलों में लगने वाले कीट-व्याधियों जैसे लाल कीड़ा, माहू का प्रकोप, लाल मकड़ी (रेड माइट) की समस्या तथा पशुपालन में गायों के दूध उत्पादन में कमी जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे। वैज्ञानिकों के दल ने प्राकृतिक कीटनाशक, संतुलित पोषण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन के आधार पर कृषकों की सभी शंकाओं व समस्याओं का संतोषजनक समाधान किया।अंत में वैज्ञानिकों ने किसानों से रासायनिक खादों पर निर्भरता घटाकर प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री नेताम, ग्रा.कृ.वि. अधिकारी श्री सुनील सिंगौर एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक (आत्मा) श्री आशीष राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों ने कृषकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, फसल विविधीकरण, जैविक खाद निर्माण, जीवामृत, घनजीवामृत, वर्मी कम्पोस्ट, दलहन, तिलहन एवं अन्य कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों को अपनाने से होने वाले संभावित लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
- बिलासपुर. जिले के घने जंगलों और दुर्गम अंचलों में निवास करने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति (पीव्हीटीजी) बैगा और बिरहोर समुदायों के लिए कभी बीमारी के समय अस्पताल पहुंचना एक बड़ी चुनौती हुआ करता था। संसाधनों की कमी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं अक्सर इन गाँवों तक पहुँचने से पहले ही दम तोड़ देती थीं। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान पीएम जनमन की पहल ने इन दूरस्थ क्षेत्रों की तस्वीर पूरी तरह बदल कर रख दी है।जब गाँव तक चलकर आया अस्पताल -अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने के सेवा संकल्प को साकार करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम जनमन योजना की शुरुआत की गई। योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बिलासपुर जिले को 3 अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदान की गईं। जिले के विकासखंड कोटा, तखतपुर और मस्तूरी में चिन्हांकित 54 बैगा-बिरहोर ग्रामों, बसाहटों में से 26 अत्यंत दुर्गम ग्रामों के लिए ये 3 चलित अस्पताल आज किसी संजीवनी से कम नहीं हैं।आंकड़े जो गवाही देते हैं बदलाव की -प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प के अब धरातल पर सुखद परिणाम दिखने लगे हैं। अब तक इन 3 मेडिकल मोबाइल यूनिट्स के माध्यम से दूरस्थ अंचलों में 648 स्वास्थ्य शिविर (कैम्प) आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में 9,130 हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन’’ किया गया है और 13,626 बार चिकित्सकीय परामर्श (कंसल्टेशन) प्रदान किया जा चुका है।हर चौखट तक स्वास्थ्य, हर चेहरे पर मुस्कान -इन मोबाइल मेडिकल यूनिट्स में डॉक्टर, नर्स और लैब टेक्नीशियन की पूरी टीम मुस्तैदी से अपनी सेवाएं दे रही है। जिन जनजातीय परिवारों को कभी छोटी-मोटी जांच के लिए मीलों का सफर तय करना पड़ता था, उन्हें अब 25 तरह की पैथोलॉजी जांच और दवाइयां उनके गाँव में ही निःशुल्क मिल रही हैं। पहले जहाँ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीबी, मलेरिया, कुष्ठ, कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं की समय पर पहचान मुश्किल थी, वहीं अब इन यूनिट्स के जरिए न केवल इनका इलाज हो रहा है, बल्कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग भी घर बैठे संभव हो पाई है।यह महज एक शासकीय योजना का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि सेवा संकल्प की वह सच्ची सफलता की कहानी है जहाँ एक सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था ने खुद चलकर उन समुदायों को गले लगाया है, जो लंबे समय से इन सुविधाओं की बाट जोह रहे थे। आज जिले के इन बैगा-बिरहोर ग्रामों में मोबाइल मेडिकल यूनिट का सायरन बजना इस बात का प्रमाण है कि जब सेवा का संकल्प दृढ़ हो, तो कोई भी गाँव दुर्गम नहीं रहता।
- 0- दावा-आपत्ति 30 सितम्बर तकबिलासपुर. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2024 सर्वे के माध्यम से तैयार की गई प्राथमिक सूची पर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक हितग्राही 30 सितंबर 2026 तक प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक दावा-आपत्ति जनपद पंचायतों में स्वीकार किये जाएंगे। इसके लिए बिल्हा, कोटा, मस्तुरी एवं तखतपुर जनपद पंचायत का सभाकक्ष निर्धारित किया गया है।ग्राम सभा से अनुमोदन के पश्चात सूची की ऑनलाइन प्रविष्टि (फैक्ट अपडेट) पूर्ण कर दी गई है। हितग्राहियों की सूची जिला बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.bilaspur.gov.in पर अपलोड की गई है। आम नागरिक वेबसाइट पर सूची का अवलोकन कर सकते हैं। सूची के संबंध में प्राप्त शिकायतों एवं आपत्तियों के निराकरण के लिए जिला स्तर पर अपीलीय समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा प्राप्त दावे-आपत्तियों का परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण किया जा रहा है।
- 0- शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के पांचवें दिन होंगी गीत- संगीत, एकल अभिनय की प्रस्तुतियांरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के करीब 10 प्रकल्पों से जुड़े पदाधिकारियों से लेकर कर्मचारियों व भागीदारों तक के मजेदार कार्यक्रम शुक्रवार, 18 सितंबर को शाम 07:30 बजे देखने को मिलेंगे। संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों व स्टाफ से लेकर सखी निवास की छात्राओं व कामकाजी महिलाओं, स्टाफ के साथ अन्नपूर्णा मेस के सदस्यों तक, मंडल आफिस, दिव्यांग बालिका विकास गृह, सियान गुड़ी व शंकर बाल वाचनालय- उद्यान के स्टाफ से लेकर हाईटेक आंगनबाड़ी के नौनिहालों तक के बेहतरीन व मनोरंजक कार्यक्रम संत ज्ञानेश्वर सभागृह के स्व. कुमुदिनी वरवंडकर रंगमंच पर देखने को मिलेंगे।मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन समस्त प्रकल्पों के प्रभारी कर रहे हैं। इसे बेहतरीन संयोजन के साथ काफी पहले ही तैयारी व रिहर्सल के बाद प्रस्तुत किया जाएगा। शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव का यह बहुप्रतिक्षित कार्यक्रम मंडल की ही प्रतिभाओं को मंच देने के लिहाज से शुरू किया गया था, जो अब काफी लोकप्रिय हो चुका है। पहली बार इस कार्यक्रम में हाईटेक आंगनबाड़ी के तीन से पांच साल बच्चों की उनके अभिभावकों के सामने दिलचस्प प्रस्तुतियां होंगी।
- 0- नागरिक संवाद: महाराष्ट्र मंडल में वक्ताओं ने ‘जेन-जी व संस्कार’ पर कहा- हमें ही है आत्ममंथन की जरूरतरायपुर। एक बार स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सत्य स्वरूपानंद जी ने कहा था, युवा वह है जो वायु की दिशा बदल दें..। आज हमारे जेन- जी भी कुछ ऐसे ही हैं। उनमें भी वायु की दिशा बदलने की शक्ति है। जरूरत है उन्हें सही दिशा देने की। सूचना बाहर से आती है और ज्ञान अंदर से। किसी देश की तस्वीर देखनी है, तो आपको बच्चों को देखना होगा। बच्चा जितना संस्कारी होगा, वह देश उतना समृद्ध होगा। उक्ताशय के विचार विचारक, चिंतक, लेखक डा. चितरंजन कर ने महाराष्ट्र मंडल में आयोजित ‘जेन-जी और संस्कार’ विषय पर आयोजित नागरिक संवाद में कहीं। बताते चलें कि नागरिक संवाद का आयोजन महाराष्ट्र मंडल की परिवार परामर्श समिति और साहित्य समिति ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. कर ने आगे कहा कि जेन- जी में संस्कार हैं। कुछ लोगों के कारनामों के कारण पूरे जेन-जी को हम एक ही चश्मे से नहीं देख सकते। बच्चों को उपदेश नहीं संदेश चाहिए। स्कूलों में सिर्फ 10 प्रतिशत शिक्षक और 90 प्रतिशत वेतनभोगी कार्य करते हैं। इंसान साधन से नहीं साधना से बड़ा होता है, और हमें जेन-जी को साधना का महत्व बताना होगा। डा. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ के विचारों में हमारी पीढ़ी अपने बच्चों के लिए सुरक्षा चाहती है। फिर वह नौकरी की सुरक्षा हो या जीवन की। लेकिन वहीं जेन-जी रफ्तार चाहती है। वह समय के साथ दौड़ रही है। हमें आज खुद की समीक्षा करने की जरुरत है। जो खुद की समीक्षा नहीं करता, वह किसी की समीक्षा नहीं कर सकता।हिंदी साहित्य परिषद के शशांक शर्मा ने कहा कि मेरे घर में छह जेन-जी के बच्चे हैं और मुझे यह बिल्कुल भी नहीं लगता कि जेन-जी में संस्कार की कमी है। आज के जेन-जी तर्कसंगत कार्य कर रहे है। आज वे मंदिरों की ओर लौट रहे हैं। साल 2047 के भारत की कल्पना जो जेन-जी, जेन-अल्फा ही साकार करेंगे। पैरेंटिंग कोच हर्षदा टिचकुले ने कहा कि बच्चों को अच्छे पैरेटिंग की जरूरत है। हम बच्चों को संस्कार दे नहीं रहे और उनसे 1988 वाले बच्चों के संस्कार की उम्मीद कर रहे हैं। आज बच्चों के आधुनिक उपकरण समय की जरुरत है। हमें बच्चों को समझने की जरूरत है। हमें कहा जाता था, किसी को कुछ बोलने के पहले सौ बार सोचो। लेकिन आज हमें बच्चों को कहने की जरुरत है कि कोई भी पोस्ट करने के पहले सौ बार सोचो।महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि संस्कार देने का काम माता-पिता और गुरु का होता है। आजादी की लड़ाई लड़ने वाले भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद उस समय के जेन-जी ही थी, उन्होंने काम को अलग तरीके से किया और इतिहास बन गए। महाराष्ट्र मंडल जेन-जी को संस्कारित करने की दिशा में श्रृंखला चलाएगा। आज के युवा को सही दिशा देने की जरूरत है और यह जिम्मेदारी हमारी है।मंडल की परिवार परामर्श समिति की समन्वयक व भाजपा की राज्य प्रवक्ता शताब्दी पांडे के अनुसार आज हम ऐसे समय में जी रहे हैं, जिसे जेन-जी को पीढ़ी कहा जाता है। यह वह पीढ़ी है, जो तकनीक के साथ बड़ी हुई है, जिसके हाथ में मोबाइल है, दुनिया उसकी हथेली पर है। सूचना की गति इतनी तेज है कि आज का युवा कुछ ही सेकंड में दुनिया के किसी भी कोने की जानकारी प्राप्त कर सकता है। समय चाहे कितना भी बदल जाए, हमारे भीतर मनुष्यता बनी रहनी चाहिए और यही हमारे संस्कार है।शिक्षाविद् और सेंट्रल जीएसटी विभाग के अधिकारी राजीव कुमार के मुताबिक युवा अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, तो आप उसे गलत नहीं ठहरा सकते। आज समाज में खुलापन बढ़ गया है, इसलिए युवा गोवा के बजाए मथुरा वृंदावन जैसे शहरों में जा रहे हैं, यानी हमारी एक पीढ़ी ऊपर के संस्कार उनमें दिख रहे है। हमें जेन-जी के अनुरुप खुद को बदलना होगा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शशांक खरे और आभार प्रदर्शन साहित्य समिति की समन्वयक कुमुद लाड ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों साथ महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी, पदाधिकारी व सभासद उपस्थित रहे।
- -सरोवर तालाब में दिखा अद्भुत नजारा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में उमड़ा जनसैलाबएमसीबी/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने और जन्मदिन के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ ने सेवा, संकल्प और जनभागीदारी का भव्य संदेश दिया। गुरुवार की शाम वार्ड क्रमांक-8 स्थित सरोवर तालाब का नजारा देखते ही बन रहा था। ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के जिला स्तरीय शुभारंभ के अवसर पर पांच लाख से अधिक दीपों के प्रज्वलन से पूरा मनेन्द्रगढ़ रोशनी से नहा उठा। सरोवर तालाब के चारों ओर जगमगाते दीप और पानी में बन रहे उनके झिलमिलाते प्रतिबिंब ने ऐसा अद्भुत दृश्य रचा कि हर किसी की नजरें ठहर गईं।सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संदेश के साथ आयोजित इस भव्य दीपोत्सव में मनेन्द्रगढ़ ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। पूरा परिसर दीपों की रोशनी, उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया। हजारों नागरिकों ने इस ऐतिहासिक और मनोहारी दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।दीप प्रज्वलन के साथ हुआ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभकार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे। इस अवसर पर राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महापौर रामनरेश राय, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवती सिंह, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चंपादेवी पावले, जनपद अध्यक्ष श्रीमती जानकी बाई खुसरो, कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्याम बिहारी जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ और जिला स्तरीय दीपोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का वाचन किया गया। दीपों की रोशनी के बीच देशसेवा, जनसेवा और जनभागीदारी का संदेश पूरे वातावरण में गूंजता रहा।पांच लाख दीपों में नजर आया सेवा और जनभागीदारी का संकल्पसरोवर तालाब के चारों ओर सजे पांच लाख से अधिक दीप केवल रोशनी का माध्यम नहीं रहे, बल्कि सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रतीक बने। एक साथ प्रज्वलित हुए असंख्य दीपों ने पूरे परिसर को आलोकित कर दिया। तालाब के शांत जल में दीपों की परछाइयों ने दृश्य की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दिया।मंत्रोच्चार, दीपों की रोशनी और नागरिकों के उत्साह से सरोवर तालाब का पूरा वातावरण आध्यात्मिकता और उल्लास से भर गया। कार्यक्रम में शामिल हर व्यक्ति इस भव्य आयोजन का साक्षी बनकर गौरवान्वित नजर आया।25 वर्षों की सेवा, जनकल्याण का प्रेरणादायी अध्यायस्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और अंत्योदय के संकल्प का प्रेरणादायी अध्याय है। उन्होंने कहा कि सेवा को केवल दायित्व नहीं, बल्कि जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने की भावना के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने मनेन्द्रगढ़ में आयोजित भव्य दीपोत्सव के लिए जिले की जनता और जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की व्यापक सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया है। पांच लाख से अधिक दीपों का एक साथ प्रज्वलित होना जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प की भावना को दर्शाता है।मनेन्द्रगढ़ की एकजुटता ने रचा रोशनी का अद्भुत संसारसरोवर तालाब में आयोजित दीपोत्सव में उमड़ी भीड़ ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, वैसे-वैसे दीपों की रोशनी और अधिक आकर्षक होती गई। तालाब के चारों ओर कतारबद्ध दीपों और जल में पड़ती उनकी चमक ने पूरे परिसर को रोशनी के अद्भुत संसार में बदल दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के लोग इस आयोजन का हिस्सा बने। नागरिकों ने दीप जलाकर सेवा संकल्प के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई। पूरा मनेन्द्रगढ़ देर शाम तक उत्सव के रंग में डूबा रहा।सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा सेवा का संदेश‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का उद्देश्य सेवा और जनभागीदारी की भावना को जिले के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य, स्वच्छता, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया गया है।इस आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि जब समाज और प्रशासन मिलकर किसी सकारात्मक उद्देश्य के लिए आगे आते हैं तो सामूहिक सहभागिता से बड़े बदलाव की राह तैयार होती है। सरोवर तालाब में प्रज्वलित पांच लाख से अधिक दीप इसी सामूहिक संकल्प और जनभागीदारी के प्रतीक बने।जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही व्यापक सहभागिताकार्यक्रम में नगर निगम सभापति संतोष सिंह, नई लेदरी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, झगराखांड नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीमा यादव, खोंगापानी नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ललिता राम यादव, जिला पंचायत सदस्य रामजीत लकड़ा, जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह, मनेन्द्रगढ़ मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
- -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की-मुख्यमंत्री ने कहा - सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणारायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अपने निवास पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं। गरीब कल्याण से लेकर सुशासन, अंत्योदय से लेकर आत्मनिर्भर भारत और विरासत के सम्मान से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक उनकी यह यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ सहित देशभर में सेवा और जनभागीदारी का भाव दिखाई दे रहा है। ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी आत्मीय भावना की अभिव्यक्ति है। यह छोटा-सा दीप प्रधानमंत्री जी के प्रति प्रदेशवासियों के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं का प्रतीक है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहा है। हमारा संकल्प है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा तथा जनजातीय समाज की आकांक्षाएं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की शक्ति बनें।
- -एक साथ जले 10 लाख दीप, ’आशीर्वाद का दीया’ से रोशन हुआ बिलासपुर-ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना बिलासपुर पुलिस मैदानरायपुर ।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को बिलासपुर जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। यहां एक साथ 1 लाख 25 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। शाम 7 बजे जिलेभर में एक साथ लगभग 10 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। शहरों से लेकर गांवों तक दीपों की रोशनी से बिलासपुर जगमगा उठा।उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने उत्साह के साथ दीप प्रज्जवलित कर श्आशीर्वाद का दीयाश् अभियान में सहभागिता निभाई। सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया। दीपों की रोशनी से पुलिस परेड ग्राउंड का पूरा परिसर जगमगा उठा।कार्यक्रम में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम महापौर श्रीमती पूजा विधानी, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, नगर निगम सभापति श्री विनोद सोनी, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, सीसीएफ श्री मनोज पांडे, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री चंद्रप्रकाश वाजपेयी, श्री दीपक सिंह, श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, श्री किशोर राय, श्रीमती वाणी राव सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने शामिल होकर दीप प्रज्जवलित किया।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन जनसेवा के प्रति समर्पण की यात्रा है। वे देश के 140 करोड़ लोगों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बिलासपुर ने इतिहास रचा है और पुलिस परेड ग्राउंड इस ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना है। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब परिवारों को आवास, स्वास्थ्य सुविधाएं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है।उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि करोड़ों लोगों को इनका लाभ मिला है। महिला सशक्तीकरण और युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से प्रधानमंत्री के संवाद तथा उनके उत्साहवर्धन का भी उल्लेख किया। श्री साव ने कहा कि जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प को आगे बढ़ाने में समाज की सहभागिता महत्वपूर्ण है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम इसी सामूहिक सहभागिता और सेवा भावना का प्रतीक है।बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से लाखों लोगों ने अपने स्नेह और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति की है। उन्होंने आवास, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के प्रयासों का उल्लेख किया। नगर निगम महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सेवा और जनभागीदारी की भावना को अभिव्यक्त करने वाला आयोजन है। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों द्वारा शहर एवं जिले को स्वच्छ रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सम्मानित स्वच्छता कर्मियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सेवा और जनभागीदारी के साथ स्वच्छता के महत्व का संदेश भी दिया गया।जिले के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए। रतनपुर में 11 हजार, बेलपान में 1100, ताला में 1100 तथा मल्हार में 11 हजार दीप जलाए गए। जिले के चारों विकासखंडों की चयनित 44 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों में दीप प्रज्वलित किए गए। इसके अलावा प्रत्येक गांव में 100 से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए गए।शाम लगभग 7 बजे जिले के सभी शासकीय भवनों, विद्यालयों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं ग्राम पंचायतों में भी दीप प्रज्वलित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों के घरों में भी दीप जलाए गए। महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलन में सहयोग किया। जल जनसेवा संकल्प के तहत जिले के बांध, बैराज, एनीकट एवं नहर शीर्षों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए। जिलेभर में एक साथ प्रज्वलित लगभग 10 लाख दीपों ने बिलासपुर को रोशनी से जगमगा कर सेवा, संकल्प, सुशासन तथा जनभागीदारी का संदेश दिया।
- -सवा लाख दीपों से अलौकिक हुआ विवेकानंद सरोवररायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के अथक जनसेवा और समर्पण काल के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को बलौदाबाजार जिले में 'सेवा संकल्प अभियान' का ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ। इस खास अवसर पर आयोजित 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जिले भर में एक साथ लगभग 11 लाख दीपक जलाकर जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जिला मुख्यालय स्थित चौपाटी में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस महाअभियान की विधिवत शुरुआत की।दीप प्रज्वलन के मुख्य कार्यक्रम से पहले राजस्व मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। इसके पश्चात ढोल-नगाड़ों की गूंज और भारी जनउत्साह के साथ चौक से चौपाटी तक एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का सबसे प्रमुख और मनमोहक केंद्र बिंदु विवेकानंद सरोवर बना, जहां सवा लाख दीयों की स्वर्णिम रोशनी और वृक्षों पर सजी रंग-बिरंगी लाइटों ने पूरे वातावरण को दिव्य और अलौकिक स्वरूप प्रदान कर दिया। सरोवर के शांत जल पर तैरती दीपों की परछाई को देखने के लिए शहरवासी उमड़ पड़े।समारोह में सांस्कृतिक छटा उस समय और भी निखर आई जब आर्केस्ट्रा टीम के देशभक्ति भजनों के बीच राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने अपने चिरपरिचित अंदाज में खुद एक मनमोहक गीत गाकर उपस्थित जनसमुदाय को झूमने पर मजबूर कर दिया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि यह 'आशीर्वाद का दीया' केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं है, बल्कि हर नागरिक के मन में सेवा भावना, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता को जगाने का एक पवित्र प्रयास है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को प्रगति के शिखर पर ले जाने और विकसित भारत के सपने को साकार करने का आह्वान किया। जनभागीदारी, सेवा और संकल्प के इस भव्य उत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, कलेक्टर, एसपी, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और जिला पंचायत सीईओ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और नगरवासी मौजूद रहे।
- -जिला स्तरीय कार्यक्रम में 11 हजार दीपों से जगमगाया मल्टीपर्पस स्कूल मैदान-विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची के मुख्य आतिथ्य में हुआ मंचीय कार्यक्रमरायपुर / प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा, समर्पण और संघर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दो लाख दीप प्रज्वलित किए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम मल्टीपर्पस स्कूल मैदान, पेंड्रा में आयोजित हुआ, जहां 11 हजार दीपों के सामूहिक प्रज्वलन से पूरा परिसर जगमगा उठा। दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद व्यक्त किया गया।जिले में दीप प्रज्वलन का यह आयोजन केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहा। दुर्गा सरोवर पेंड्रा सहित सभी अमृत सरोवरों, ग्राम पंचायतों, ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूहों, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों तथा विभिन्न शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में भी दीप प्रज्वलित किए गए। जिलेभर में आयोजित सामूहिक दीप प्रज्वलन से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश प्रसारित हुआ।दीप प्रज्वलन के उपरांत मल्टीपर्पस स्कूल पेंड्रा के असेम्बली हॉल में जिला प्रशासन द्वारा मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लगातार 25 वर्षों से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सेवा, समर्पण एवं संघर्ष के साथ देश की सेवा कर रहे हैं। श्री मोदी जनकल्याण और राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वे जिस कार्य को ठान लेते हैं, उसे मिशन मोड में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं।विधायक श्री मरपच्ची ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आशीर्वाद के दीप प्रज्वलित कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है। यह आयोजन उनके सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा के प्रति जनभावनाओं की अभिव्यक्ति है।कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के विगत 25 वर्षों में किए गए विभिन्न कार्यों एवं महत्वपूर्ण पहलों को रचनात्मक रूप में प्रदर्शित किया गया। अंतरिक्ष मिशन, सर्जिकल स्ट्राइक, डिजिटल इंडिया सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और पहलों को प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनसहभागिता का संदेश दिया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक श्री मनोज खिलाड़ी, डीएफओ श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं जिलेवासी उपस्थित रहे।जिलेभर में आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, हितग्राहियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सामूहिक रूप से प्रज्वलित दो लाख दीपों ने जिले में सेवा, समर्पण, सहभागिता और शुभकामनाओं का संदेश दिया।
- -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा—‘आशीर्वाद का दीया’ 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति जन-आभार और सेवा संकल्प का प्रतीक-सेवा संकल्प अभियान के तहत एक माह तक चलेंगी सेवा और जनकल्याण की गतिविधियां-जिले में जनभागीदारी से पांच लाख से अधिक दीपों का हुआ प्रज्वलनरायपुर / प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायगढ़ जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ ‘आशीर्वाद का दीया’ उत्सव के साथ हुआ। रायगढ़ के सिंदूर पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 40 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों से सजा ‘नमो सिंदूर पार्क रायगढ़’ सेवा, सहयोग, जनभागीदारी और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प का संदेश देता नजर आया।प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति जनता के आभार, शुभकामनाओं और सेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आगामी एक माह तक जनकल्याण और समाजहित से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बीते वर्षों में देश ने आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, कूटनीतिक और वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आए बदलाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कभी बस्तर में सड़क और आवागमन भी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन निरंतर प्रयासों से परिस्थितियों में व्यापक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों को कुछ वर्ष पहले असंभव माना जाता था, वे आज साकार हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि सिंदूर पार्क ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की स्मृति से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। इसी स्थल पर हजारों नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए दीप प्रज्वलित किए। उन्होंने आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल नागरिकों, कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों तथा प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।‘आशीर्वाद का दीया’ उत्सव के माध्यम से जिले में जनभागीदारी से पांच लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों सहित आम नागरिकों ने अपने घरों में भी दीप जलाकर सेवा, सुशासन और विकसित भारत-2047 के संकल्प के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।सिंदूर पार्क में दीपों से तैयार विशेष फॉर्मेशन को आकर्षक स्वरूप देने में सहयोग करने वाले कलाकार श्री मनोज श्रीवास्तव एवं श्री सुजीत मोदी को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने दीप प्रज्वलन में सहयोग करने वाली स्वच्छता दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले नगरवासियों, नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, आयोजन से जुड़े सहयोगियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और सभी के सहयोग से सिंदूर पार्क में यह भव्य आयोजन संभव हो सका।उन्होंने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आगामी एक माह तक जिला, विकासखंड, ग्राम एवं वार्ड स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़ी विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, सभापति श्री डिग्री लाल साहू सहित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
- -खिलाड़ियों के लिए बढ़ेंगे अवसर, खेल संघों से बेहतर संवाद और समन्वय पर खेल विभाग का फोकस-खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक ने विभागीय अधिकारियों और खेल संघों की ली बैठकरायपुर । प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के लिए अधिक से अधिक अवसर और मंच तैयार करने खेल एवं युवा कल्याण विभाग खेल संघों के साथ बेहतर संवाद और समन्वय पर जोर दे रहा है। खेल गतिविधियों को जिला स्तर तक विस्तार देने के साथ खेल प्रतिभाओं की खोज और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में खेल विभाग और खेल संघ कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो ने गुरुवार को राज्य के खेल संघों के पदाधिकारियों की बैठक लेकर गतिविधियों में तेजी लाने और आपसी समन्वय मजबूत करने के निर्देश दिए।राजधानी रायपुर स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालनालय में आयोजित बैठक में प्रदेश के 25 से अधिक प्रमुख राज्य खेल संघों के पदाधिकारी शामिल हुए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप संचालक (वित्त) श्री रवि अग्रवाल, सहायक संचालक श्री रुस्तम सारंग और खेल अधिकारी श्री गिरीश शुक्ला भी बैठक में मौजूद थे।खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो ने सभी खेल संघों को अपना वार्षिक खेल कैलेंडर अनिवार्य रूप से खेल संचालनालय को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों की पूर्व नियोजित जानकारी उपलब्ध होने से विभाग और संघ मिलकर प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण तथा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी 33 जिलों में जिला स्तरीय खेल संघों के चरणबद्ध पंजीयन और विभागीय मान्यता की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने पर भी विशेष जोर दिया।बैठक में बस्तर और सरगुजा संभाग के साथ दूरस्थ अनुसूचित क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। सुश्री खलखो ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को अवसर केवल बड़े शहरों तक सीमित न रहें, बल्कि जिलों और दूरस्थ क्षेत्रों से निकलने वाली प्रतिभाओं को भी प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के पर्याप्त मंच मिलें। इसके लिए जिला स्तर पर खेल संघों की सक्रिय भूमिका अहम है।खेल संचालक ने वर्तमान में जारी टॉप-100 एथलीट्स में शामिल अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से संबंधित अप्राप्त जानकारी भी जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और सुगमता के साथ खिलाड़ियों से जुड़ी जानकारी को व्यवस्थित रूप से उपलब्ध रखने को कहा।खेल संघों और विभाग के बीच नियमित संवाद को संस्थागत रूप देने के लिए बैठक में संयुक्त रिव्यू समिति के गठन की घोषणा भी की गई। यह समिति खेल गतिविधियों की प्रगति, खिलाड़ियों से जुड़े विषयों और संघों की आवश्यकताओं की नियमित समीक्षा करेगी। इसके अलावा खेल संस्थाओं के पंजीयन से संबंधित विषयों पर रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसाइटी कार्यालय के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में खिलाड़ियों को डोपिंग के दुष्प्रभावों और प्रतिबंधित पदार्थों के संबंध में जागरूक करने के लिए डोपिंग सेमिनार आयोजित करने पर भी सहमति बनी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने खेल संघों से विभाग के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए प्रदेश में खेल गतिविधियों को व्यापक और प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। राज्य शासन की मंशा है कि खेल संघों की विशेषज्ञता और विभागीय संसाधनों को साथ लेकर प्रदेश में ऐसा मजबूत खेल तंत्र विकसित किया जाए, जिसमें हर स्तर के खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रतियोगिता, प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें। इसके लिए खेल विभाग संघों के साथ नियमित संवाद, साझा समीक्षा और जिला स्तर तक मजबूत नेटवर्क पर जोर दे रही है।
- -उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ से जगमगाया मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर, बस्तर में जले सात लाख से अधिक दीप-बारूद की गंध से निकलकर बस्तर में लौट रही महुआ की महक और मेलों-मड़इयों की रौनक- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मारायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर के ऐतिहासिक मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूरे जिले में सात लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत सवा लाख दीप, जगदलपुर शहर में ढाई लाख से अधिक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साढ़े चार लाख दीपों से बस्तर रोशन हुआ।मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर की जनता ने इन दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी कृतज्ञता और आशीर्वाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बस्तर को नक्सलवाद की चुनौती से बाहर निकालकर शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में सुरक्षा बलों के शौर्य के साथ जनता का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने बस्तर भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए कहा कि पिछले पचास वर्षों से जिस बारूद की गंध में बस्तर जकड़ा हुआ था, वहां अब महुआ की महक और पारंपरिक मेलों-मड़इयों की रौनक लौट रही है। उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण अधिक बेखौफ होकर अपने आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना और पारंपरिक आयोजनों में शामिल हो पा रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और जनसहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में लगातार सफलता मिली है। उन्होंने झीरम के शहीदों को न्याय दिलाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया तथा कहा कि पुराने मामलों की जानकारी संकलित कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने वर्ष 2014 के बाद देश में हुए नीतिगत बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ‘पॉलिटिक्स विद परफॉर्मेंस’ के नए दौर में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में एमबीबीएस की सीटें 51 हजार से बढ़कर एक लाख 29 हजार से अधिक हुई हैं। उन्होंने दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज शुरू होने तथा एम्स की संख्या सात से बढ़कर 22 होने का भी उल्लेख किया। उन्होंने धारा 370 के प्रावधानों में बदलाव, सर्जिकल एवं एयर स्ट्राइक और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए इन्हें केंद्र सरकार की नीतिगत दिशा और निर्णय क्षमता से जोड़कर प्रस्तुत किया।'आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में महापौर श्री संजय पांडे और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने भी बस्तर में शांति, विकास और रोजगार के नए अवसरों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभाग आयुक्त श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री बी.एन. मीणा, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


.jpeg)

























.jpg)