महाराष्ट्र मंडल स्टाफ भी हनुमान चालीसा पाठ अभियान में शामिल
-बाल संस्कार शिविर में बच्चों ने सस्वर पाठ कर दिखाई भक्ति, मंत्रोच्चार भी किया
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार को जारी हनुमान चालीसा पाठ अभियान में अब मंडल का स्टाफ भी जुड़ गया है। शनिवार को शाम 5.30 बजे मंडल भवन कार्यालय और मेस स्टाफ ने एक साथ मिलकर हनुमान चालीसा पाठ का किया। वहीं सियान गुड़ी और बाल संस्कार शिविर में शामिल क्रमश: वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों ने सुबह हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके साथ मंडल के कई महिला केंद्रों में भी राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि मंडल के महिला केंद्रों के साथ इस शनिवार से महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में कार्यरत स्टाफ ने भी साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ शुरू किया। मंडल की लेखा व्यवस्थापिका बी. नंदिनी नायडू के मार्गदर्शन में सभी कार्यालयीन सहयोगी और वार्डन मंजिरी बक्षी के साथ मेस स्टाफ ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान सखी निवास की मैनेजर कमलेश्वरी साहू, कार्यालयीन स्टाफ श्रद्धा जोशी, सनत यदु, तेजनारायण साहू, प्रकाश गुरव, मेस की मुख्य रसोइया जामबाई यादव, हेमिन साहू, सुधा पटेल, सुनीता तांडी, नीता खड़तकर, रेखा शेंडे, गायत्री निषाद और सविता निषाद शामिल हुईं।
समिति की प्रभारी सृष्टि दंडवते ने जानकारी दी कि समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित और महाराष्ट्र मंडल की ओर से संचालित सियान गुड़ी में भी बुजुर्गों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान डा. कमल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थीं। सियान गुड़ी में प्रबंधक मनीष देसाई, सहायक रमा नाहरगढ़कर, लखन लाल साहू, केके पाठक, जीपी जोशी, ओपी सोनी ने पाठ करने वालों में शामिल रहे।
समिति की प्रभारी आकांक्षा गद्रे के अनुसार शनिवार को सुबह बाल संस्कार शिविर में छोटे-छोटे बच्चों ने भी उत्साह के साथ हनुमान चालीसा पाठ किया। बच्चों को आध्यात्मिक समिति की संध्या खंगन ने पाठ करवाया। इस दौरान आरोही भुजाणे, आरव जोशी, अर्णव भुजाणे, अर्णव कुसरे, प्रशस्ति आकांत, मानसी चोपकर, अभिज्ञा अभिनव शुक्ला, युक्ता रोकडे, अनघा शेष, अक्षदा किरवई, आरोही भुजाडे़, विदिका पंडित, प्राची शेंडे, आरुषि कांबलकर, धैर्या थानवी, अवनी महेश्वरी, श्रावणी महेश्वरी सहित अनेक बच्चे ने पाठ किया।













Leave A Comment