- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमाक 4 के सहयोग से अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल की जयंती 2 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर में कलेक्ट्रेट गार्डन स्थित उनकी प्रतिमा स्थल में उनका सादर नमन करने पुष्पांजलि आयोजन रखा गया है।
इसी प्रकार पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पडित विद्याचरण शुक्ल की जयती 2 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे नगर निगम मुख्यालय गार्डन में उनकी मूर्ति स्थल पर उनका सादर नमन करने पुष्पाजलि आयोजन रखा गया है।पुष्पांजलि आयोजन हेतु रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग की ओर से रायपुर नगर पालिक निगम जोन 4 जोन कमिश्नर को कलेक्ट्रेट गार्डन में पंडित रविशंकर शुक्ल की प्रतिमा के स्थल पर और नगर निगम मुख्यालय गार्डन में शहीद पडित विद्याचरण शुक्ल की मूर्ति स्थल पर और आसपास के क्षेत्र में आवश्यक साफ-सफाई, पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुड़ियां आदि के साथ-साथ अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्था निर्देशित किया गया है। -
रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 के सहयोग से राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती 3 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर मे जलविहार कालोनी उद्यान में स्थित उनकी प्रतिमा स्थल में उनका सादर नमन करने पुष्पांजलि आयोजन रखा गया है।
पुष्पांजलि आयोजन हेतु रायपुर नगर पालिक निगम के सस्कृति विभाग की ओर से रायपुर नगर पालिक निगम जोन 3 जोन कमिश्नर को जलविहार कालोनी उद्यान में स्थित प्रतिमा स्थल पर और आसपास के क्षेत्र में आवश्यक साफ-सफाई, पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुडियां आदि के साथ-साथ अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्था करवाने निर्देशित किया गया है। -
तिरुमला तेलुगु महिला समाज ने जगन्नाथ मंदिर में मनाया वरलक्ष्मी व्रतोत्सव
भिलाई नगर। सेक्टर 06 स्थित जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार को तिरुमला तेलुगु महिला समाज के तत्वावधान में दक्षिण भारत का एक महत्वपूर्ण धार्मिक त्यौहार वरलक्ष्मी व्रतोत्सव भक्तिभाव से सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में मनाया गया। व्रतोत्सव में शामिल महिलाओं ने धन, संपदा, शांति और समृद्धि की देवी माता वरलक्ष्मी का व्रत रखकर पति और अपने परिवार के सदस्यों की दीर्घायु, वैभव, खुशहाली और संतानों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मन्नत मांगी। देवी लक्ष्मी को समर्पित व्रतोत्सव का यह तीसरा वर्ष है। इस शुभ अवसर पर महिलाओं ने देवी लक्ष्मी से मनचाहा वरदान प्राप्त करने के लिए पहले पारंपरिक वेशभूषा में कुमकुम पूजा की और उसके बाद नकारात्मक विचारों से मुक्ति और चेतना की निर्मलता के लिए देवी ललिता के सहस्रनाम का पाठ भी किया।*षोडशोपचार पूजा के बाद महा आरती*तिरुमला समाज की अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद टी जयारेड्डी के नेतृत्व में मनाए गए व्रतोत्सव को आरंभ करने से पहले पंडित राममूर्ति ने पूजा-स्थल का शुद्धीकरण कर चंदन, कुमकुम, पुष्प और अक्षत भरे कलश को बीचों-बीच स्थापित किया। डोमशेड में पहले से ही बनी वेदी पर नूतन वस्त्रों, आभूषणों, फूलों सहित विभिन्न अलंकारों से सुसज्जित देवी लक्ष्मी की मूर्ति को वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच प्रतिष्ठित कर सनातन पद्धति से अभिषेक किया गया। मूर्ति-स्थापना के उपरांत पंडित ने षोडशोपचार पूजा कराई और अंत में महाआरती की। षोडशोपचार पूजा में देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए आह्वान, आसन, अर्घ्य, आचमन, वस्त्र, यज्ञोपवीत, नैवेद्य, तांबूल, दीप, आरती सहित सोलह प्रकार के उपचार दिए जाते हैं।*महिलाओं ने देवी वरलक्ष्मी की सुनी कथा*व्रतोत्सव में पंडित ने महिलाओं को देवी वरलक्ष्मी की कथा सुनाई और उन्हें व्रत की विधि भी बताई। वहीं विधायक रिकेश सेन ने माता लक्ष्मी से व्रती महिलाओं की सुख-शांति और समृद्धि में वृद्धि और इन सभी महिलाओं के आवास में देवी लक्ष्मी के वास की कामना की। उधर सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल ने भी व्रती महिलाओं के लिए ऊपर वाले से दुआ मांगी। इस धार्मिक अनुष्ठान में नैवेद्य के रूप में माता वरलक्ष्मी को दक्षिण भारत के लोकप्रिय व्यंजनों लौंगलता, पुलिहारा, अर्सुलु, चंपंग फूल, मैसूर पागम समेत एक दर्जन से अधिक प्रकार के भोग लगाए गए।*अतिथियों का पुष्प गुच्छ से सम्मान*इस अवसर पर टी जयारेड्डी ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से सम्मान भी किया, जिनमें विधायक रिकेश सेन, सांसद विजय बघेल की पत्नी रजनी बघेल, विधायक देवेंद्र यादव की पत्नी श्रुतिका यादव, शिवराज शुक्ल, राकेश शुक्ल तथा विजयलक्ष्मी विशेष रूप से शामिल हैं। इस अवसर पर सोलह श्रृंगार करने वाली श्रेष्ठ 11 महिलाओं का चयन किया गया, जिनमें पी प्रमिला देवी को प्रथम, एल हर्षा को द्वितीय और बी पूजा को तृतीय स्थान मिला जबकि छाया राव, पूर्णा, के भवानी, जे ऊषा, स्वप्ना, जी राजेश्वरी, एम ईश्वरी तथा के जया को सांत्वना पुरस्कार मिला। -
*उप मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की*
*नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, निर्माण कार्यों में तेजी लाने, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने के दिए निर्देश*बिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित मैराथन बैठक में विभागीय योजनाओं का सक्रियता से क्रियान्वयन कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने तथा स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में 25 से अधिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संचालक श्री आर. एक्का भी बैठक में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि शहरों को स्वच्छ, सुंदर और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। बीते डेढ़ वर्षों में नगरीय प्रशासन विभाग ने कई नवाचार किए हैं, जिससे शहरी सेवाओं में व्यापक सुधार आया है। विभागीय योजनाओं और सुविधाओं के क्रियान्वयन में और ज्यादा गति तथा पारदर्शिता के साथ परिणाममूलक कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया, जिससे कि शहरों के विकास को नई दिशा दी जा सके।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा संचालित ई-गवर्नेंस और मोर संगवारी योजना की समीक्षा करते हुए इनकी प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निदान-1100 योजना के विस्तार के साथ ही नए आरएफपी की प्रक्रिया को शीघ्र अंतिम रूप देने को कहा। उन्होंने अमृत मिशन के तहत बस्तर और सरायपाली के लिए तैयार किए गए डीपीआर का जल्दी परीक्षण कर प्राथमिकता से स्वीकृत करने को कहा।श्री साव ने स्थानीय निकायों के वर्गीकरण और सेट-अप में सुधार के लिए राज्य शासन को भेजे गए प्रस्तावों की समीक्षा की। उन्होंने इंजीनियरों की भर्ती की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त कर इसमें तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में सभी विभागीय कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा नगरीय निकायों को दक्ष और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया। उन्होंने 15वें वित्त आयोग के तहत प्रस्तावित योजनाओं पर कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने को कहा।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ईईएसएल के साथ हुए अनुबंध के अंतर्गत पारंपरिक लाइट्स को एलईडी में बदलने का कार्य समय-सीमा में पूर्ण हो सके, इसके लिए सभी नगरीय निकायों के आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को प्रतिदिन विद्युत संधारण कार्यों की निगरानी और समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने भिलाई क्लस्टर के लिए तैयार इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना को जल्द अमल में लाने को कहा।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की उप सचिव डॉ. रेणुका श्रीवास्तव और डॉ. ऋतु वर्मा, राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दुष्यंत कुमार रायस्त, अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य और मुख्य अभियंता श्री राजेश शर्मा सहित नगरीय प्रशासन विभाग एवं सुडा के अधिकारी बैठक में मौजूद थे। - 0- पशुओं को मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्र रूप से छोड़ने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पशु मालिकों पर होगी कार्रवाईबालोद। बालोद जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने, बेहतर आवागमन की व्यवस्था बनाने तथा पशुओं की जीवन सुरक्षा हेतु जिले के अनुविभागीय दण्डाधिकारियों ने अपने अनुविभाग स्तर पर आदेश जारी किया है। जिसके तहत पशु मालिकों द्वारा अपने पशुओं को बांधकर रखा जाएगा। पशुओं को मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्र रूप से छोड़ने पर पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के अध्याय 03 धारा 11(1) तथा अन्य सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत पशु मालिकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अनुविभागीय दण्डाधिकारियों द्वारा जारी आदेश के अनुसार आवागमन हेतु निर्धारित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्यीय राजमार्ग एवं स्थानीय मार्गो में लगातार सड़क दुर्घटना घटित हो रहा है, जिसका एक प्रमुख कारण स्थानीय पशु मालिकों द्वारा लापरवाही व गैर जिम्मेदारीपूर्वक पशुओं को सड़क एवं सार्वजनिक स्थल पर स्वतंत्र रूप से छोड़ देना है। इन आवारा पशुओं के कारण न केवल आवागमन बाधित होता है अपितु जनहानि, पशुहानि एवं मालहानि जैसी गंभीर घटना घटित होता है। जिससे कानून एवं लोक शांति व्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है।इन आवारा पशुओं के मार्गों में एकत्रित होने से अत्यावश्यक सेवा एवं आपातकालीन सेवा देने वाले वाहनों का आवागमन भी गंभीर रूप से प्रभावित होता है। यदि इन आवारा पशुओं के मालिकों द्वारा इन पशुओं को सडक अथवा सार्वजनिक स्थलों में न छोड़कर उचित प्रबंधन एवं रख रखाव किया जाता है तो होने वाली मानव जीवन की क्षति, पशु क्षति, संपत्ति की क्षति तथा कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने से बचा जा सकता है। उपरोक्तानुसार पशुओं पशुओं के मार्गों में एकत्रित होने से घटित गंभीर सड़क दुर्घटना का माननीय उच्च न्यायालय द्वारा भी डब्लूपी (पीआईएल) 58/2019 में संज्ञान लिया जाकर राज्य शासन से जवाब चाहा गया है। इस प्रकार सड़क पर एकत्रित आवारा पशु न केवल आमजन के आवागमन में बाधक या सड़क दुर्घटना का कारण है अपितु प्रशासनिक समस्या भी बन चुका है। जिसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार इन आवारा पशुओं के लापरवाह व गैर जिम्मेदार पशु मालिक है। पशु मालिकों का इस प्रकार गैर जिम्मेदाराना एवं लापरवाहीपूर्वक आचरण भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 291 के अंतर्गत तथा पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के अध्याय 3 धारा 11 (1) के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में भी आता है।उपरोक्त वर्णित तथ्यों के प्रकाश में सभी तथ्यों पर विचार करने के उपरांत इस क्षेत्र में मानव, पशु जीवन, लोकहित, लोक सुरक्षा, कानून एवं लोक शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मुझे यह समाधान हो गया है कि अनुविभाग डौण्डी के विभिन्न मार्गों एवं सार्वजनिक स्थानों में विभिन्न पशु मालिकों द्वारा अपने पालतू पशुओं को स्वतंत्र रूप से छोड़े जाने से रोका जाना आवश्यक हो गया है। इनके द्वारा छोड़े गये पशुओं से मार्ग अवरूद्ध न हो एवं जन सामान्य, पशुओं की सुरक्षा तथा सुविधा के साथ-साथ आपातकालीन एवं अत्यावश्यक सेवा के निर्बाध व शांतिपूर्ण ढंग से संचालन तथा कानून व्यस्था की दृष्टि से इस क्षेत्र को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक प्रतीत होता है। अनुविभागीय दण्डाधिकारियों ने जारी आदेश में कहा है कि उपरोक्त तथ्यों से संतुष्ट होते हुए आमजन पशुओं की जीवन सुरक्षा हेतु तथा जनहित में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 अंतर्गत यह आदेश पारित करता हूँ कि अनुविभाग अंतर्गत सभी पशु मालिक अपने पशुओं को बांधकर रखेंगे।इन पशुओं को मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्र रूप से नहीं छोड़ेंगे ना एकत्रित होने देंगे अन्यथा भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 291 के अंतर्गत सजा एवं जुर्माना से दण्डित किया जावेगा साथ ही पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के अध्याय 3 धारा 11(1) तथा अन्य सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जाएगी। चूंकि इस आदेश को पारित करने के पूर्व व्यक्तिगत सुनवाई का तथा साक्ष्य प्राप्त करने का अवसर दिया जाना संभव नहीं है। अतः यह आदेश आज 31 जुलाई 2025 को एकपक्षीय पारित किया जा रहा है, जो आगामी दो माह तक के लिए प्रभावी रहेगा।
- 0- 2 अगस्त को मनाया जाएगा पीएम किसान दिवसराजनांदगांव। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे वाराणसी उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में जिले के 1 लाख 5 हजार 252 किसानों को 22 करोड़ 61 लाख रूपए का भुगतान आधार बेस्ट प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत केवल कृषि फार्म पर अपनी आजीविका के लिए निर्भर रहने वाले देश के लघु, सीमांत तथा दीर्घ कृषकों को हर 3 माह में 2000 रूपए के साथ सालाना 6000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 2 अगस्त 2025 को पीएम किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि उपज मंडी के समन्वय से जिला, ब्लाक एवं पंचायत स्तर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने जिले के किसानों एवं नागरिकों से पीएम किसान दिवस के अवसर पर 2 अगस्त 2025 को आयोजित कार्यक्रम से मोबाईल, लेपटॉप से ब्रॉडकास्ट लिंक https://pmindiawebcast.nic.in के माध्यम से शामिल होने अथवा निकटतम आयोजित कार्यक्रम स्थल में सहभागी बनने की अपील की है।
- file photo
0- जिले में 10805.58 क्विंटल बीज का भंडारण, किसानों को 10276.16 क्विंटल बीज का किया गया वितरणराजनांदगांव । जिले के मेहनतकश कृषक खेती-किसानी के कार्यों में जुटे हुए हैं। किसान सहकारी समितियों में खाद-बीज लेने के लिए आ रहे हैं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों के लिए खाद-बीज की सतत आपूर्ति के निर्देश दिए है। जिले में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण है। कलेक्टर ने किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग करने निर्देश दिए है, ताकि सभी समितियों में खाद-बीज की निरंतर आपूर्ति होते रहे।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव श्री प्रभात मिश्रा ने बताया कि जिले में खरीफ 2025 अंतर्गत 37720.3 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण किया गया है, जो कुल भंडारण का 73.21 प्रतिशत है। जिसमें यूरिया 12398.7 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 7078.1 मीट्रिक टन, डीएपी 4809.3 मीट्रिक टन, एनपीके 9727.1 पोटाश 3707.2 मीट्रिक टन है। अब तक किसानों को 33364.4 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। जिसमें यूरिया 11168.8 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 5827.5 मीट्रिक टन, डीएपी 4191.4 मीट्रिक टन, एनपीके 9219.1 पोटाश 2957.7 मीट्रिक टन है। किसानों को 4355.9 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जाना शेष है। जिसमें यूरिया 1229.9 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 1250.7 मीट्रिक टन, डीएपी 617.9 मीट्रिक टन, एनपीके 508 मीट्रिक टन, पोटाश 749.4 मीट्रिक टन है। इसी तरह जिले में 10805.58 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है और किसानों को 10276.16 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है एवं 529.42 क्विंटल बीज का वितरण शेष है। इसके तहत जिले में 10781.90 क्विंटल धान का भंडारण किया गया है और किसानों को 10260.50 क्विंटल धान का वितरण किया गया है एवं 521.40 क्विंटल धान का वितरण शेष है। - 0- अपरिहार्य कारणों से बैठक की तिथि में किया गया संशोधनबालोद। उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में अब 3 अगस्त को आयोजित जिले की समीक्षा बैठक की तिथि को अपरिहार्य कारणों से संशोधित कर सोमवार 04 अगस्त को कर दी गई है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा 04 अगस्त को दोपहर 12 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले की समीक्षा बैठक लेंगे। जिले के सभी विभाग प्रमुखों को विभागीय जानकारी एवं पूर्व में आयोजित बैठकों का अद्यतन प्रतिवेदन सहित बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
- 0- बोली की प्रक्रिया 7 अगस्त से प्रारंभमहासमुंद/ कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा) महासमुंद द्वारा तहसील महासमुंद अंतर्गत ग्राम बरबसपुर, घोड़ारी, बड़गांव एवं बिरकोनी स्थित शासकीय एवं निजी भूमि पर अवैध रूप से भंडारित रेत को जप्त किया गया है। जप्तशुदा रेत को बोली के माध्यम से नीलामी की जाएगी।इस संबंध में खनिज अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रक्रिया में पात्र एवं इच्छुक बोलीदार भाग ले सकते हैं। नीलामी के लिए बोली जमा करने की प्रारंभिक तिथि 07 अगस्त 2025 है तथा अंतिम तिथि 11 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। प्राप्त निविदाओं को खोलने की कार्यवाही 13 अगस्त 2025 को प्रातः 11ः00 बजे जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में की जाएगी। नीलामी से संबंधित नियम व शर्तों की विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in अथवा कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) महासमुंद, संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा जिला पंचायत महासमुंद के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है।
- 0- इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए 11 अगस्त तक कर सकते है आवेदनमहासमुंद / आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मेडिकल अथवा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए अवसर प्रदान किया जा रहा है। विभाग द्वारा कुल 100 पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें 64 अनुसूचित जनजाति एवं 36 अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी शामिल होंगे।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इसके अंतर्गत वे विद्यार्थी जो कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कर चुके हैं एवं ड्रॉप लेकर मेडिकल अथवा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, उन्हें इस योजना में सम्मिलित किया जाएगा। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन 11 अगस्त 2025, शाम 04ः00 बजे तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, महासमुंद (कक्ष क्रमांक 32) में जमा कर सकते हैं। इस योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, परीक्षा केंद्र, चयन प्रक्रिया, परिणाम आदि की जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
- रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के सभी जोनो की टीमो द्वारा अभियान चलाकर जोन क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गो में मॉनिटरिंग करके सड़को पर आवारा पशुओ की धरपकड़ कर उन्हें गौठानो में काउकेचर वाहन से भेजे जाने की कार्यवाही प्रतिदिन निरंतर प्रगति पर है।नगर निगम द्वारा जोन 6 क्षेत्र में ढेबर सिटी क्षेत्र सड़क मार्ग में 12 आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें काऊकैचर वाहन की सहायता से गौठान भेजा गया. जोन 10 क्षेत्र में विभिन्न सड़क मार्गो पर अभियान के अंतर्गत 12 आवारा पशुओं की धरपकड़ कर काऊकैचर वाहन से उन्हें गौठान भेजा गया. जोन 4 क्षेत्र में वार्ड 57 में पेंशनबाड़ा मार्ग में 1 आवारा पशु, वार्ड 44 के लाखेनगर चौक मार्ग में 1 आवारा पशु, वार्ड 45 में बूढ़ापारा मार्ग में 2 आवारा पशु, वार्ड 46 में कालीबाड़ी चौक मार्ग में 1 आवारा पशु की धरपकड़ कर उन्हें गौठान भेजा गया। राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सड़क मार्गो में आवारा मवेशियों का धरपकड़ अभियान निर्देशानुसार आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
-
-बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
-बिलासपुर की सिमरन पुजारा ने जीते दो स्वर्ण पदक
बिलासपुर, /स्पेशल ओलंपिक भारत छत्तीसगढ़ एवं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय बोच्ची प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 28 जुलाई तक पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय, बिलासपुर में किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के 22 राज्यों से 250 बौद्धिक दिव्यांग एथलीट, 50 कोच और 20 रिसोर्स पर्सन शामिल हुए। जहां बौद्धिक रूप से दिव्यांग बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समारोह में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ओलंपिक की परंपरागत शपथ "Let me win, but if I cannot win, let me be brave in the attempt" (मुझे जीतने दो, लेकिन अगर मैं जीत नहीं सकता, तो मुझे प्रयास में बहादुर होने दो) के साथ चौंपियनशिप का शुभारंभ किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के समावेशी आयोजन से इन विशेष बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का अवसर और उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि खेल एक अच्छा माध्यम है जिसमें खिलाड़ी हारता या जीतता नहीं बल्कि एक दूसरे से जुड़ता भी है। पांच दिवसीय इस आयोजन में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों के सिंगल्स, डबल्स और यूनिफाइड मुकाबले आयोजित किए गए। यूनिफाइड गेम्स की खास बात यह रही कि इनमें सामान्य खिलाड़ी और दिव्यांग खिलाड़ी साथ मिलकर खेले, जिससे समावेशिता और आपसी समझ को बढ़ावा मिला। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री टीपी भावे, शहीद हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार श्री भूपेन्द्र कुलदीप ने पहंुचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम में डॉ. एच.एस. होता, डॉ. के.के. शर्मा, लायंस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी, एवं अन्य विशिष्ट अतिथि भी शामिल रहे।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की सिमरन पुजारा और सौम्या तिवारी की जोड़ी ने यूनिफाइड सीनियर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अन्य प्रमुख विजेताओं में दिल्ली, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और बिहार के खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के लिए हेल्थ चेकअप, डेंटल शिविर और पोषण परामर्श की व्यवस्था की गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति डॉ. एल.पी. पटेरिया रहे। उन्होंने आयोजन को अनुशासन, विविधता और एकता का प्रतीक बताया। डॉ. होता ने इन विशेष बच्चों को ईश्वर की अनुपम कृति बताते हुए ऐसे आयोजन को नियमित रूप से करने की आवश्यकता बताई।
स्पेशल ओलंपिक भारत के एरिया डायरेक्टर डॉ. प्रमोद तिवारी ने संस्था की गतिविधियों, हेल्थ प्रोग्राम, फैमिली फोरम, यंग एथलीट कार्यक्रम की जानकारी दी और कहा कि यूनिफाइड खेलों से दिव्यांग खिलाड़ियों में आत्मविश्वास और समाज से जुड़ाव दोनों बढ़ता है। इस आयोजन को सफल बनाने में कैंप इंचार्ज कविता पुजारा, यीतेश साहू, रवि जैन, अक्षत शर्मा, सौम्या तिवारी समेत कई अधिकारियों व स्वयंसेवकों की विशेष भूमिका रही। -
"तुलसीदास ने सरयूपरिण ब्राह्मण ही नहीं पूरे मानव जाति को जीने की कला सिखाई "
रायपुर/ विश्वप्रसिद्ध ग्रन्थ रामायण के रचयिता तुलसीदास जी ने सरयूपारीण ब्राह्मण समाज में जन्म लेकर रामचरित मानस की रचना कर पूरे मानव जाति को जीने की कला सिखाई। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा रायपुर के द्वारा आज आयोजित तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उक्त बातें संस्कृत भारती संगठन के महामंत्री डॉ दादूभाई त्रिपाठी ने कही।उन्होंने आगे कहा की तुलसीदास जी ने रामचरित मानस की रचना कर भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में मानव जीवन कैसा हो इस पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित श्री अशोक चतुर्वेदी भैयाजी ने कहा कि तुलसीदास जी के जन्म मूल नक्षत्र में हुआ इसकी भी गणना कर व्याख्या की जानी चाहिए । सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने कहा कि तुलसीदास जी ने जन्म तो सरयूपारीण समाज में लिया लेकिन उनकी व्यापकता स्वीकार्यता हर समाज में हे। उन्होंने भगवान श्रीराम की कथा जनजन की भाषा में लिखकर हर घर तक पहुंचाई।इस अवसर पर समाज के कार्यक्रम में सर्व श्री रमाकांत शुक्ला डी एस परोहा, राममुरत तिवारी कैलाश तिवारी संगम त्रिपाठी, विश्वेंद्र जी, राजेंद्र शर्मा,राजेश त्रिपाठी,आचार्य आर के पांडे , यदुवंश मनी त्रिपाठी,उमाकांत तिवारी, शिवबदन मिश्रा ,अरुण दुबे प्रवीण चौबे, सत्यनारायण शर्मा,संतु मिश्रा, उपस्थित थे। पुरस्कृत मेघावी बच्चों में
कु. जाया तिवारी, कु. श्रेया पाण्डेय कु. उन्नति शर्मा कु. ओजस्वी शर्मा, कु. जाया तिवारी, कु. आल्याशा दुबे कु.संस्कृति तिवारी, कु. अदिति दीक्षित, कु. पारीजल पाण्डेय , अतुल मिश्रा कु. साक्षी पाण्डेय , तेजस त्रिपाठी एवंअभ्युदया झा , कु. यशिका तिवारी, कु.अंजली तिवारी, शौर्य शुक्ला कु. मोहिनी दुबे मेघावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण कर उन्हें सम्मानित किया। आभार प्रदर्शन अजय तिवारी जी ने किया। - रायपुर / जिले में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हरियर पाठशाला अभियान के अंतर्गत आज आरंग ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गनौद में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नीम, आम और जामुन के कुल 300 पौधे लगाए गए।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समिति के सदस्यों, संस्था के प्राचार्य, संकुल समन्वयक, प्रधान पाठक, हायर सेकेंडरी स्कूल के समस्त शिक्षकगणों एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और वृक्षों की देखरेख का जिम्मा भी लिया।यह अभियान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले भर में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यालयों में हरियाली लाना और विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जागरूक बनाना है।हरियर पाठशाला के तहत यह पहल न केवल विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक और उत्तरदायी नागरिक भी बनाना है।
-
रायपुर । रेडक्रास भवन कलेक्ट्रेट परिसर में रायपुर जिले की 193वी जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति (डी.एल.सी.सी.)एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डी.एल.आर.सी.)की बैठक् माननीय कलेक्टर डॉ गौरव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में श्री कुमार विश्वरंजन,मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, भारतीय रिज़र्व बैंक से श्री सत्येंद्र राठौर, नाबार्ड से श्री पंकज येवले जिला अग्रणी प्रबंधक मोहम्मद मोफिज एवं जिले के वाणिज्यिक बैंको,निजी बैंको, ग्रामीण बैंको,सहकारी बैंको, और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
उक्त बैठक में वित्तीय समावेशन, कृषि ऋण, एमएसएमई, मुद्रा योजना किसान क्रेडिट कार्ड, स्वसहायता समुहों को वित्तीय सहायता आदि से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्तर पर चल रहें पूर्ण कवरेज शिविर (सैचुरेशन कैंप) को मददेनजर रखते हुए उन्होंने प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त की और उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतू सभी बैंको निर्देशित किया।सभी बैंको द्वारा तिमाही आधार पर जमा एवं ऋण वितरण की समीक्षा की गई। जिला अधिकारी श्री डॉ गौरव सिंह ने बैंको को निर्देश दिये कि वे प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में ऋण वितरण में तेजी लाये, विशेषकर कृषि, पशुपालन, महिला समुहों एवं स्वरोजगार से जुड़े हुए क्षेत्रो में । उन्होने कहा कि आर्थिक विकास में बैंको की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। जिला अग्रणी बैंक, बैंक आफ बडौदा द्वारा प्रायोजित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं स्वरोजगार नियोजन की भी समीक्षा की गई।जिला अग्रणी बैंक, बैंक आफ बडौदा द्वारा प्रस्तुत आंकडो के आधार पर यह पाया गया कि जिले में प्राथमिकता क्षेत्र के ऋण का वितरण लक्ष्य अपेक्षा से कम रहा हैं। बैंठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ऋण मेले एवं वित्तीय साक्षरता शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा जिससे अधिक से अधिक शासन प्रशासन की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। - रायपुर l जिलाधीश डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश चौधरी के मार्गदर्शन में प्रत्येक गुरुवार ज़िले में शासकीय अस्पतालों में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर का देश के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न चिकित्सा विषयों पर ऑनलाइन उन्मुखीकरण किया जा रहा है। इस शृंखला में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के उन्नयन को ध्यान में रखकर आज सर्पदंश जैसी गंभीर स्तिथि में उचित चिकित्सकीय प्रबंधन evam जटिलताओं के नवीनतम निदान पर फोर्टिस हॉस्पिटल गुरुग्राम के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर कपिल चहल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। सर्पदंश से उत्पन्न लक्षण जैसे छिद्रीत घाव, दर्द, सूजन, लालिमा, उल्टी, साँस लेने में तकलीफ आम होती हैं। ऐसी स्तिथि में पीड़ित व्यक्ति के प्रभावी अंग को स्थिर कर, सूजन बढ़ने के पहले ही तंग कपड़े एवं आभूषण उतार दे तथा तुरंत ही निकटतम अस्पताल जाकर चिकित्सकीय उपचार करवाएं। अस्पताल में उचित विरोधी इलाज- एंटी वीनम प्रबंधन एवं अन्य चिकित्सकीय इलाज ही इसका एकमात्र प्रबंधन है। किसी भी तरह का घरेलु उपाय या झाड़ फूक में समय व्यर्थ करने के दुष्परिणाम जैसे गंभीर जटिलताएं, पक्षाघात एवं मृत्यु तक की सम्भावना होती है। सर्प दंश की घटनाओं को न्यूनतम करने में सामुदायिक भागीदारी, जागरूकता के साथ उचित चिकित्सकीय प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है।लक्षणों के उपरांत त्वरित उपचार के दिशा में यह साप्ताहिक उन्मुखीकरण निश्चित ही मूल्यवान संसाधन है जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी होगी l
- -अभ्यर्थी आधी बांह वाले हल्के रंग के कपड़े पहने, कान में किसी प्रकार का आभूषण है वर्जित-व्यापम द्वारा जारी दिशा निर्देश का अनिवार्यतः पालन करे :- डॉ सिंह, कलेक्टर-उच्च शिक्षा संचालनालय अंतर्गत आयोजित प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 03 अगस्त कोरायपुर, / छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, व्यापम रायपुर द्वारा आयोजित प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा को लेकर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने केंद्राध्यक्ष, परिवहन अधिकारी (आब्जर्वर)की कलेक्ट्रट सभागार में बैठक ली। उन्होंने केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने सभी केंद्रों में दीवाल घड़ी लगाने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।जिले में उच्च शिक्षा संचालनालय के अंतर्गत प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 03 अगस्त 2025, रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक 33 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। अभ्यार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश :- परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग (Frisking) एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। चूंकि यह परीक्षा प्रातः 11.00 बजे से प्रारंभ हो रहा है अतः मुख्य द्वार प्रातः 10.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। परीक्षा में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जायेगी।इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री नवीन कुमार ठाकुर, सहायक नोडल अधिकारी एवं जिला रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे |
- रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश्वर राव रामटेके, उप अभियंता श्री अंकुर मिश्रा की उपस्थिति में जोन 5 अंतर्गत भाठागांव में यूनि होम्स आनंद विहार के पास की जा रही अवैध प्लाटिंग पर अभियान चलाकर स्थल पर किये गए अवैध मुरूम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से स्थल पर काटकर आवागमन अवरुद्ध करते हुए अवैध प्लाटिंग पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी।रायपुर नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग डेढ़ एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग से संबंधित भूमि क्षेत्र के वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी रायपुर तहसीलदार कार्यालय से नियमानुसार मांगी जाकर शीघ्र प्रक्रिया के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्यवाही संबंधित अवैध प्लाटिंगकर्ता नागरिक पर की जायेगी।
- - कलेक्टर, महापौर, आयुक्त द्वारा रायपुर की सफाई व्यवस्था सुधारने लगातार दिए जा रहे हैं निर्देशरायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा नगर निगम रायपुर के अधिकारियों, कर्मचारियों को राजधानी शहर के अनुरूप स्वच्छता व्यवस्था में सुधार कर जनअपेक्षित बनाने की दृष्टि से निरंतर सफाई की समीक्षा जानकारी लेकर की जा रही है एवं नगर निगम अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश लगातार दिये जा रहे है। महापौर, जिला कलेक्टर एवं निगम आयुक्त के सफाई संबंधी सुधार लाने के निर्देशो का शहर में सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।विगत दिवस रात्रि नगर भ्रमण पर निकले रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को राजधानी शहर में तेलीबांधा मुख्य मार्ग पर दुकानदारों द्वारा कचरा फेंककर गंदगी फैलाये जाने से संबंधित जनशिकायते प्राप्त हुई तो जिला कलेक्टर ने इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए स्वयं स्पाट को देखा और नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप को इस जनशिकायत की जांच करवाकर सही मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया।रायपुर जिला कलेक्टर के निर्देश पर निगम आयुक्त ने अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय और स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह को औचक निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग नगर निवेश मुख्यालय उडनदस्ता जोन 3 नगर निवेश व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह सहित जोन 3 नगर निवेश उप अभियंता श्री अक्षय भारद्वाज, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार तांडी, निगम स्वास्थ्य विभाग स्वच्छता निरीक्षक श्री गिरिजेश तिवारी सहित अन्य सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में वस्तुस्थिति की जानकारी लेने ला तंदूरी रेस्टोरेंट का तेलीबांधा मुख्य मार्ग पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया तो रेस्टोरेंट वालो द्वारा मुख्य मार्ग पर कचरा डाला जाना और वहां मुक्कड बना दिये जाने और सड़क पर गंदगी फैलाये जाने से संबंधित जनशिकायत सही मिली। वहां निगम अधिकारियों ने दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिये तो संबंधित ला तंदूरी रेस्टोरेंट के संचालक द्वारा नियमानुसार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये। साथ ही ठोस अपशिष्ट नियम का पालन नहीं किया जाना और कचरा रेस्टोरेंट से मुख्य मार्ग में डाला जाना पाकर तत्काल स्थल पर ला तंदूरी रेस्टोरेंट को सीलबंद करने की कार्यवाही की गई।इसके अतिरिक्त नगर पालिका निगम अधिनियम का पालन नहीं करने और नियमानुसार आवश्यक दस्तावेजों की कमी होने पर तेलीबाँधा मुख्य मार्ग स्थित एक अन्य दुकान एस के ट्रेडिंग कबाड़ी दुकान को स्थल पर तत्काल सीलबंद करने की कार्यवाही की गयी।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 8 कर्मचारियों को स-सम्मान बिदाई दी गई। मुख्य कार्यालय सभागार में आयोजित बिदाई समारोह में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सहायक राजस्व निरीक्षक ह्दय राम कौशिक, मजदूर द्रौपती बाई नेताम, रूखमणी बाई, हेल्पर/क्लीनर प्रमोद शर्मा, चौकीदार राम बगस, सफाई कामगार नागेश, गीता बाई, अप्पाराव को निगम प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। निगम आयुक्त ने सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए। साथ ही निगम हित में किए गए उनके सराहनीय कार्यों को याद किये । निगम के यूनियन पदाधिकारियो ने सेवानिवृत कर्मचारियों के प्रति अपने उदगार व्यक्त किए। कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल अवधि को सबके समक्ष साझा करते हुए शासन एवं निगम प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किए। बिदाई कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो को उपायुक्त नरेंद्र बंजारे ने आभार व्यक्त किए ।विदाई समारोह में मुख्य रूप से राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी, शरद दुबे, संजय शर्मा, शशिभूषण मोहंती, के के सिंह एवं निगम के अधिकारी/कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- - महाराष्ट्र मंडल के हिस्से में जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धिरायपुर। महाराष्ट्र मंडल की वल्लभ नगर महिला केंद्र की टीम ने शानदार मराठी फोक डांस जोगवा की प्रस्तुति देकर “नृत्यम” समूह नृत्य स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति के दौरान दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। समता कॉलोनी स्थित मैक ऑडिटोरियम में यह नगर स्तरीय प्रतियोगिता जेसीआई रायपुर वामांजलि के तत्वावधान में आयोजित की गई।महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि जोगवा नृत्य में सभी महिलाएं मिलकर मां दुर्गा से यह प्रार्थना करती हैं कि हे माता हमें आशीर्वाद रूप में विश्व में शांति प्रदान करें, देश की खुशहाली प्रदान करें। समाज में सद्भाव प्रदान करें और सभी मानव जाति का कल्याण करें। इस तरह से मराठी लोक डांस सुंदर प्रस्तुति दी गई। दर्शकों ने जोरदार तालियों से यह बता दिया की नृत्य के माध्यम से विश्व शांति कामना बहुत सुंदर ढंग से की गई।बताते चलें कि नृत्यम नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न समाजों की महिलाओं ने शास्त्रीय, अर्धशास्त्रीय, वेस्टर्न और लोकनृत्य में अपनी प्रस्तुतियां दीं। आयोजन में 350 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति राजेश अग्रवाल और नगर निगम महापौर मीनल चौबे उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इधर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने अपने कार्यकारिणी सदस्यों, समितियों के पदाधिकारियों के साथ वल्लभ नगर महिला केंद्र की प्रतिभाशाली सभासदों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भावी स्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
-
-महाराष्ट्र मंडल में हुई कार्यशाला में संयोजिका, सह संयोजिका और समितियों के पदाधिकारी हुए शामिलरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के प्रकल्प ‘दिव्य महाराष्ट्र मंडल’ वेब पोर्टल की ओर से गुरुवार, 31 जुलाई को फोटो और कंटेट के चयन को लेकर कार्यशाला लगाई गई। यह कार्यशाला महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों की टीम और विभिन्न समितियों के लिए आयोजित की गई थी। इसमें सचेतक और वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र ठेगड़ी ने महिला केंद्रों की सदस्यों और समिति प्रमुखों को समाचारों के लिए बेहतर कंटेट उपलब्ध कराने और अच्छी और खराब फोटो की पहचान करना सिखाया।वर्कशाप में रविंद्र ठेंगड़ी ने कहा कि पत्रकारिता में ‘फाइव डब्लू व वन एच’ का सिद्धांत लागू होता है यानी क्यों, क्या, कौन, कहां, कब और कैसे। आपको अपनी खबर वेब पोर्टल डेस्क तक पहुंचाने से पहले यह सवाल खुद से करना होगा और इसके जवाब आपको अपनी खबर या सूचना में देना होगा। प्रयास करें आपकी ओर से उपलब्ध कराई गई खबर अथवा सूचना में सभी जवाब मिल जाएं।ठेंगड़ी के अनुसार जिस तरह कंटेट समाचार के लिए जरूरी होता है, उसी तरह फोटो का भी अपना अलग महत्व होता है। एक अच्छा फोटो अपने आप में 1000 शब्दों के बराबर होता है और बहुत सारी सूचनाएं पाठक तक पहुंचा देता है। अच्छे फोटो में आपका सब्जेक्ट क्लीयर होना चाहिए। डांस की फोटो हैं, तो उसमें हमारा सब्जेक्ट डांस करता नजर आए, न कि फोटो खिंचवाता हुआ। सेमिनार, वर्कशाप का फोटो है, तो वक्ता की एक सिंगल एक्शन फोटो अवश्य होनी चाहिए, जिसमें उसका बोलता हुआ चेहरा नजर आए। वहीं भीड़ की फोटो ऐसी ली जाए कि फोटो के फ्रेम में सिर्फ भीड़ दिखे, कोई खाली जगह नहीं। फोटो खींचते समय अगर आप मेन सब्जेक्ट यानी भीड़ से दूर हैं, तो थोड़ा पास आ जाएं। सामने की कुर्सियां खाली न हो।इस मौके पर बृहन्न महाराष्ट्र मंडल के छत्तीसगढ प्रभारी सुबोध टोले ने कहा कि किसी भी समाचार में यह उपेक्षा करना कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के फोटो के साथ नाम प्रकाशित हो जाएंगे, एकदम गलत है। वैसे ही अपने- अपने केंद्र में नए लोगों को जब तक नहीं जोडेंगे, तब तक आपके केंद्र में नए चेहरे और नए विचार नहीं आएंगे। इसी तरह आप लोगों की वही- वहीं चेहरों वाली फोटो में भी कोई नवीनता नहीं दिखेगी। इस मौके पर टोले ने उपस्थित महिलाओं को मोबाइल से बेहतरीन क्वालिटी के फोटो को प्रकाशन के लिए फारवर्ड करने की तकनीक भी बताई।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने भी महिलाओं व पदाधिकारियों से सुव्यवस्थित समाचार उपलब्ध कराने और अपने- अपने केंद्रों व समितियों की गतिविधियों की सविस्तार और व्यवस्थित जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया। दोनों वक्ताओं ने महाराष्ट्र मंडल के अधिकृत न्यूज पोर्टल दिव्य महाराष्ट्र मंडल का समाचारों और सूचनाओं के लिए अधिकाधिक उपयोग करने की भी आग्रह किया। उपाध्यक्ष गीता दलाल ने आभार प्रदर्शन करते हुए रविवार को आयोजित नगर स्तरीय अंताक्षरी स्पर्धा के बारे में अपडेटेड जानकारी देते हुए सभी को आमंत्रित भी किया। - -बिल्हा को स्वच्छता में देश भर में प्रथम बनाने में योगदान के लिए उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छता दीदियों और सफाई कर्मियों को किया सम्मानित-28 स्वच्छता दीदियों, 20 सफाई मित्र एवं 10 स्वच्छता कमांडो का सम्मान-उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छता की दिलाई शपथबिलासपुर /उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव ने आज बिल्हा नगर पंचायत के कन्या भवन में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का सम्मान किया। स्वच्छता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए बिल्हा नगर पंचायत ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने स्वच्छता दीदियों से कहा कि छत्तीसगढ़ को बहुत बड़ी प्रतिष्ठा आपके कारण ही मिली है। स्वच्छता ने आज जन आंदोलन का रूप ले लिया है। देश में पहला स्थान हासिल करना हमारे लिए गौरव का विषय है। अब हमे इसे बरकरार रखना होगा। बिल्हा के एक-एक व्यक्ति को स्वच्छता के लिए संकल्प लेना होगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिल्हा के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना जेण्ड्रे, उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, जनपद अध्यक्ष राम कुमार कौशिक, एसडीएम श्री बजरंग वर्मा, सीएमओ श्री प्रवीण गहलोत, स्वच्छता दीदी, सफाई मित्र, कमांडो और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद थे।उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने बिल्हा नगर पंचायत को देशभर में प्रथम स्थान दिलाने में 28 स्वच्छता दीदियों और 20 सफाई मित्रों और 10 स्वच्छता कमांडो के सक्रिय योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता ने जन आंदोलन का रूप ले लिया है। स्वच्छता हमारे संस्कार और स्वभाव में है। हर व्यक्ति चाहता है कि हमारा घर साफ सुथरा रहें। शहर भी हमारा घर है इसे साफ रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ को स्वच्छता के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतु राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल राज्य के 169 शहरों में से 115 शहरों ने अपनी रैकिंग सुधारी है। इस उपलब्धि में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का अमूल्य योगदान है जिसके लिए वे अभिनंदन के पात्र है। उन्होंने कहा कि बिल्हा के लोगों को सफाई के लिए संकल्पित होना होगा। यह हमारे लिए चुनौती है कि हम स्वच्छता की दिशा में अपना मुकाम बरकरार रखे। जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों और लोगों की जन सहभागिता से नगर पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम आगे भी बनाए रखना संभव है। उन्होंने कहा कि बिल्हा के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी। कार्याें का प्रस्ताव मिलते ही अगले दिन ही राशि मंजूर कर दी जाएगी।बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि इतिहास के पन्नों में बिल्हा का नाम दर्ज हुआ है। पूरे देश में बिल्हा को प्रथम स्थान मिला है। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वच्छता को अपनाने की लोगों से अपील की थी। उनके आव्हान पर आज देश भर में स्वच्छता एक आंदोलन बन चुका है। बच्चों में भी इसके प्रति जागरूकता देखी जा सकती है। क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के सक्रिय योगदान से ही हमें यह उपलब्धि हासिल हुई है। स्वच्छता, सेवा और समर्पण का काम है, जिसे ये लोग मनोयोग से कर रहे है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेण्ड्रे ने कहा कि स्वच्छता दीदियों में काम करने का अद्भुत जज्बा है। आज उन्होंने पूरे भारत में अपने काम का परचम लहराया है।नगर पंचायत बिल्हा की आबादी लगभग 15,000 है, जहाँ 28 स्वच्छता दीदियाँ कार्यरत हैं। ये दीदियाँ नगर के 15 वार्डों में घर-घर जाकर ई-रिक्शा के माध्यम से कचरा संग्रहण का कार्य करती हैं और फिर कचरे को एसआरएलएम सेंटर में ले जाकर गीला और सूखा कचरा पृथक करती हैं। गीले कचरे से खाद बनाई जाती है और सूखे कचरे को बेचकर ये महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं। इसके अतिरिक्त बिल्हा नगर में 10 विशेष स्वच्छता कमांडो भी नियुक्त किए गए हैं जो ट्रैक्टर और ऑटो टिपर के माध्यम से पूरे शहर में घूमकर कचरा सफाई और जन-जागरूकता का कार्य कर रहे हैं।
-
- मनोरंजक कुर्सी दौड़ के साथ मेहंदी लगाओ स्पर्धा का भी रोचक आयोजनरायपुर। हरे रंग की साड़ी, माथे पर हरी बिंदिया और पैरों के सेंडल का रंग भी हरा। यानी सिर से लेकर पांव तक ‘सावन’ को परिभाषित करते रंग के ड्रेस कोड के साथ महाराष्ट्र मंडल के शंकर नगर केंद्र की महिलाएं शंकर नगर स्थित बाल वाचनालय में सावन उत्सव मनाने पहुंचीं। "सावन का महीना, पवन करे शोर", "पड़ आया सावन बड़ा मनभावन", "सावन में भावन लागे भोले की नगरिया" और "अंखियां हैं प्यासी प्यासी" जैसे सावन के गीतों का गायन कर महिलाओं ने कार्यक्रम के उत्साह को दोगुना कर दिया।शंकर नगर स्थित बाल वाचनालय प्रभारी रेणुका पुराणिक ने बताया कि शंकर नगर केंद्र की महिलाओं ने आयोजित सावन उत्सव की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई। इस अपर पर सावन के महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों के महत्व पर अलग- अलग महिलाओं ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में 37 सदस्यों की उपस्थिति रहीं। महिलाओं के लिए कई रोचक गेम्स भी खेले गए, जिसे सभी ने खूब एंजाय किया। केंद्र की सदस्या सुरेखा पाटिल, मधुरा भागवत और शुभदा गिजरे ने सुमधुर एकल गीत प्रस्तुत किए।केंद्र की संयोजिका मधुरा भागवत ने कहा कि कार्यक्रम में वैशाली निमजे ने सावन और मराठी गीत, वृंदा वोडितेलवार ने जिवती, निर्मला पिंपले ने नाग पंचमी, नेहा फडणवीस ने रक्षाबंधन, अनुराधा शिवलकर ने जन्माष्टमी, पुष्पा जावलेकर ने पोला, हर्षदा टिचकुले ने शिव तत्व तथा श्री शक्ति विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।इस दौरान महिलाओं के लिए मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता भी रखी गई थी। उसमें तोशिका भुजबल प्रथम, वैशाली निमजे द्वितीय रहीं। कविता लांजेवार और मेधा कोतवालीवाले को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मधुरा भागवत के अनुसार केंद्र की सदस्याओं ज्योति अंदनकर ने एक मनोरंजक कुर्सी दौड़ करवाई। जिसे सभी ने खूब एंजाय किया। इस स्पर्धा में जया कावड़कर विजयी रहीं। कार्यक्रम का संचालन आयुषी विठालकर ने किया। - राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कम्पनीज द्वारा इस वर्ष वृक्षारोपण महोत्सव के तहत पूर प्रदेश में विद्यमान विभिन्न विद्युत कार्यालयों और विद्युत उत्पादन संयंत्रों में 15 अगस्त 2025 तक 50 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस वृक्षारोपण महोत्सव के परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट के द्वारा ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शहर के मोहारा स्थित 33/11 के0व्ही0 उपकेन्द्र कैम्पस में वृक्षारोपण कर इस अभियान की शुरूवात की। इस अवसर पर ईडी श्री सेलट ने वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता देने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पौधे वितरित कर अपने घर में लगाने हेतु प्रेरित किया। गौरतलब है कि राजनांदगांव क्षेत्र (राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं कबीरधाम जिले) में लगभग 02 हजार 605 पौधे लगाने का लक्ष्य विद्युत कंपनी प्रबंधन द्वारा दिया गया है। इस अभियान के अन्तर्गत चारों जिलों के विद्युत कार्यालयों एवं उपकेन्द्र में वृक्षारोपण निर्धारित समयावधि तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर कार्यपालक निदेषक श्री शिरीष सेलट ने कहा कि ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान वास्तव में प्रकृति एवं मां के प्रति आपार सम्मान को जताने का एक सुंदर जरिया है। जिस तरह पेड़ पौधे जीवन की डोर हैं, ठीक उसी तरह मां अपने बच्चों के जीवन को पिरोती है, पेड़-पौधे जलवायु को सुरक्षित रखकर ग्लोबल वार्मिंग से बचाती है। पौधे लगाना ही हमारा दायित्व नहीं है, बल्कि इनकी सुरक्षा और संवर्धन हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए जाने चाहिए। इस दिशा में हम सबको ईमानदारी से प्रयास करने होंगे। जो पौधे इस परिसर में रोपे गए हैं, उनकी देखभाल एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है। ईडी श्री सेलट ने राजनांदगांव क्षेत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को अधिकाधिक पौधे लगाने हेतु अपील की है। इस अभियान के तहत छायादार व फलदार वृक्ष आंवला, कटहल, कचानार, गुलमोहर, कैंथ, जामुन, करंज, अमरूद, नीम सहित अन्य पौधांे को रोपित किया जा रहा है। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री मंगल तिर्की, अधीक्षण अभियंता द्वय श्री शंकेश्वर कंवर, श्री के0सी0 खोटे, कार्यपालन अभियंता श्री मुकेश कुमार साहू, सुश्री गीता ठाकुर, श्री बीरबल उइके, श्री नुरेन्द्र साहू, श्री रविकांत शर्मा, सहायक अभियंता श्री रोहित मंडावी, श्री सुशील कोड़पे, श्रीमती उषा साहू, श्रीमती शेषकुमारी साहू, सुश्री ममता कर्मकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

.jpeg)
.jpeg)
























