ब्रेकिंग न्यूज़

 सडक़ पर कचरा फेंका, जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिले, ला तंदूरी रेस्टोरेंट सीलबंद

   - कलेक्टर, महापौर, आयुक्त द्वारा रायपुर की सफाई व्यवस्था सुधारने लगातार दिए जा रहे हैं निर्देश
 रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा नगर निगम रायपुर के अधिकारियों, कर्मचारियों को राजधानी शहर के अनुरूप स्वच्छता व्यवस्था में सुधार कर जनअपेक्षित बनाने की दृष्टि से निरंतर सफाई की समीक्षा जानकारी लेकर की जा रही है एवं नगर निगम अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश लगातार दिये जा रहे है। महापौर, जिला कलेक्टर एवं निगम आयुक्त के सफाई संबंधी सुधार लाने के निर्देशो का शहर में सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।
        विगत दिवस रात्रि नगर भ्रमण पर निकले रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को राजधानी शहर में तेलीबांधा मुख्य मार्ग पर दुकानदारों द्वारा कचरा फेंककर गंदगी फैलाये जाने से संबंधित जनशिकायते प्राप्त हुई तो जिला कलेक्टर ने इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए स्वयं स्पाट को देखा और  नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप को इस जनशिकायत की जांच करवाकर सही मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया।
        रायपुर जिला कलेक्टर के निर्देश पर निगम आयुक्त ने अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय और स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह को औचक निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
       नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग नगर निवेश मुख्यालय उडनदस्ता जोन 3 नगर निवेश व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह सहित जोन 3 नगर निवेश उप अभियंता श्री अक्षय भारद्वाज, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार तांडी, निगम स्वास्थ्य विभाग स्वच्छता निरीक्षक श्री गिरिजेश तिवारी सहित अन्य सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में वस्तुस्थिति की जानकारी लेने ला तंदूरी रेस्टोरेंट का तेलीबांधा मुख्य मार्ग पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया तो रेस्टोरेंट वालो द्वारा मुख्य मार्ग पर कचरा डाला जाना और वहां मुक्कड बना दिये जाने और सड़क पर गंदगी फैलाये जाने से संबंधित जनशिकायत सही मिली। वहां निगम अधिकारियों ने दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिये तो संबंधित ला तंदूरी रेस्टोरेंट के संचालक द्वारा नियमानुसार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये। साथ ही ठोस अपशिष्ट नियम का पालन नहीं किया जाना और कचरा रेस्टोरेंट से मुख्य मार्ग में डाला जाना पाकर तत्काल स्थल पर ला तंदूरी रेस्टोरेंट को सीलबंद करने की कार्यवाही की गई।
       इसके अतिरिक्त नगर पालिका निगम अधिनियम का पालन नहीं करने और नियमानुसार आवश्यक दस्तावेजों की कमी होने पर तेलीबाँधा मुख्य मार्ग स्थित एक अन्य दुकान एस के ट्रेडिंग कबाड़ी दुकान को स्थल पर तत्काल सीलबंद करने की कार्यवाही की गयी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english