- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में निगम-मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अध्यक्षों को नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन भी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के प्रति संकल्पबद्ध है। निगम-मंडलों के माध्यम से शासन की अनेक योजनाएँ और हितग्राहीमूलक कार्यक्रम ज़मीनी स्तर तक पहुँचते हैं। उन्होंने सभी अध्यक्षों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ करें तथा छत्तीसगढ़ की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएँ।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री दीपक महस्के, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा,छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा और छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चंद्राकर भी उपस्थित रहे।
- -आवेदकों को तिलक लगाकर व गुलदस्ता देकर किया गया अभिनन्दन-कलेक्टर ने स्वयं आवेदन लेकर दी पावती-सुशासन तिहार को लेकर लोगों में भारी उत्साहरायपुर, / राज्य शासन के निर्देशानुसार आज बलौदाबाजार जिले में सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण के तहत आवेदन लेने का शुभारंभ आज जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में हुआ। आवेदन प्राप्त करने के स्थल को रंगोली एवं बैनर से आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा प्रथम आवेदक का तिलक लगाकर व गुलदस्ता देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यलय में आवेदन प्राप्ति स्थल पर स्वयं आवेदको से आवेदन प्राप्त किया और पंजी में आवश्यक प्रविष्टि कर पावती दिया।उन्होंने इस दौरान सुशासन तिहार में सबकी सहभागिता हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया।जिले में सुशासन तिहार को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। सुशासन तिहार के उद्देश्य को जन- जन तक पहुंचने के लिए सायकिल रैली, नारा लेखन सहित अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।विकासखंड कसडोल के ग्राम पंचायत गिरौद में एसडीएम की उपस्थिति में प्रथम आवेदक श्रीमती प्रेमलता पटेल का तिलक लगाकर व गुलदस्ता भेंट कर अभिनन्दन किया गया। प्रेमलता के आवेदन को पंजी में प्रविष्टि उपरांत पावती दी गई और आवेदन को समाधान पेटी में डाला गया। प्रेमलता पटेल ने बताया कि सुशासन तिहार राज्य शासन की बहुत अच्छी पहल है। इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं और मांग से सम्बंधित आवेदनों का उपयुक्त निराकरण तय समय पर होगा। उन्होंने बताया कि एक सामाजिक भवन मांग के लिए आवेदन दिया है।नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में एसडीएम की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 3 में प्रथम आवेदक सूरज पटेल का गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया। विकासखंड भाटापारा के ग्राम पंचायत देवरी में मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रथम आवेदक का स्वागत किया गया। इसीतरह सभी नगरीय निकायों के वार्डो और ग्राम पंचायतों में सुशासन तिहार का आगाज हुआ।
- -गांव-गांव, शहर-शहर में लगी समाधान पेटियां-सुशासन तिहार को लेकर लोगों में उत्साह-8 से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में आमजन से लिए जाएंगे आवेदनरायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जनता-जनार्दन की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार का प्रदेशव्यापी शुभारंभ आज 08 अप्रैल से हो गया है। तीन चरणों में आयोजित होने वाला यह सुशासन तिहार 31 मई तक चलेगा। प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यालयों में सीधे आवेदन लिए जा रहे हैं। सुशासन तिहार को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, और लोग अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर उसे ग्राम पंचायत और नगर पंचायत कार्यालयों में लगी समाधान पेटी में जमा कर रहे है।जनसमान्य की समस्याओं से संबंधित आवेदनों को भरने के लिए ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायो के कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देने में किसी भी तरह की परेशानी न हो।सुशासन तिहार के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन पोर्टल एवं कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए भी आवेदन प्राप्त किए जाने की व्यवस्था है। विकासखंडों और जिला मुख्यालयों में भी आवेदन प्राप्त करने हेतु समाधान पेटी रखी गई है, जहां लोग अपनी समस्याओं के संबंध में आवेदन डाल रहे है।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा सुशासन एवं पारदर्शिता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सुशासन तिहार-2025 का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है। सुशासन तिहार-2025 के तहत सभी प्राप्त आवेदनों की सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि कर संबंधित विभागों को सौंपा जाएगा, और एक माह के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सुशासन तिहार 2025 का उद्देश्य जनसामान्य की समस्याओं का प्रभावी एवं त्वरित समाधान, शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व में ही सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे सुशासन तिहार के सुव्यवस्थित आयोजन और इसके अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों के तत्परता से निराकरण को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य और जिला स्तर पर निराकरण की स्थिति और गुणवत्ता की समीक्षा भी की जाएगी।सुशासन तिहार के तीसरे चरण में प्रत्येक जिले की 8 से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य समाधान शिविर आयोजित होंगे। नगरीय निकायों में भी आवश्यकतानुसार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में आमजन को उनके आवेदन की स्थिति से अवगत कराया जाएगा, तथा यथासंभव आवेदन का त्वरित निराकरण भी वहीं किया जाएगा। शेष समस्याओं का निराकरण एक माह के भीतर कर सूचना दी जाएगी।समाधान शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन प्रपत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अभियान में सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, मुख्य सचिव, प्रभारी सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी स्वयं शिविरों में उपस्थित रहकर आमजन से संवाद करेंगे, और विकास कार्यों व योजनाओं से मिल रहे लाभ का फीडबैक लेंगे। साथ ही औचक निरीक्षण के माध्यम से चल रहे निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति और गुणवत्ता का भी मूल्यांकन किया जाएगा।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के नव नियुक्त अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री हरीश दुहन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री दुहन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को श्री दुहन ने एसईसीएल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत राज्य के खनन प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के औद्योगिक और सामाजिक विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
-
महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास नालियाँ ढकने के दिये निर्देश
महापौर मीनल ने प्रगतिरत कार्यो की विस्तृत समीक्षा की.
0 सभी ठेेकेदारो को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश0
रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने 15 वें वित्त आयोग के कार्यो की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को अनेक निर्देश दिये। प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता श्री यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा सीनियर, श्री अंशुल शर्मा जुनियर, उपअभियंताओं, कार्य के अनुबंधित सभी ठेकेदारों की उपस्थिति में बैठक में महापौर ने सभी अधिकारियों को प्लान के अंतर्गत कार्यो को करने के निर्देश दिये।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने बैठक में सभी ठेकेदारों को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। महापौर ने निर्देशित किया है कि सभी कार्यो की सतत मॉनिटरिंग की जाए.
महापौर ने निर्देशित किया कि जिन बडे नालो में गौ माता गिर जाती है, उनका चिन्हांकन कर ड्रेन कव्हर हेतु कार्य किया जाये। महापौर ने ड्रेन कव्हर, पेवर वर्क, पेंटिंग कार्य उद्यान आदि मुख्य विषयों को लेकर समीक्षा की एवं ड्रेन कव्हर में कुछ मुख्य स्थानों जैसे रायपुर शहर के सभी 70 वार्डो के समस्त मुख्य मार्गो, सभी महापुरूषों की प्रतिमाओ और चौक -चौराहों का चिन्हाकन कर ड्रेन कव्हर हेतु प्राथमिकता से कार्य करवाने के निर्देश दिये हैँ। साथ ही स्कूल, हास्पिटल, बाजार, कमर्शियल काम्पलेक्स वाले स्थानों बडे फ्लाई ओव्हर के नीचे बाई पास में, कार्य के संबंध में निर्देश दिये हैँ।
महापौर ने उद्यान हेतु चारों विधानसभा क्षेत्रों के उद्यानों का चिन्हांकन कर सौंदर्यीकरण कार्य किये जाने की जानकारी पर कहा कि कुछ उद्यानों के सौंदर्यीकरण का कार्य अत्यंत धीमा गति से चल रहा हैं, जिन्हे समयसीमा पर कार्य कर पूर्ण करवाने के निर्देश दिये गये हैँ। साथ ही जिन स्थानों में कार्य प्रगतिरत है, वहां के वार्ड पार्षदों को जानकारी में दिये बिना कोई भी कार्य नहीं किये जाने का निर्देश महापौर ने अधिकारियो को दिया है। -
रायपुर - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री विश्व दीप के मार्ग निर्देशन में आज से नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 70 वार्डों में आमजनों से समस्याओं और शिकायतों के आवेदन प्राप्त करने सार्वजनिक स्थलों पर सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक शिविर आयोजन हुआ. यह सिलसिला दिनांक 11 अप्रैल 2025 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक जारी रहेगा. आज पहले दिन सभी 10 जोनों के तहत समस्त 70 वार्डो में शिविर स्थल पर आमजनों ने कुल 1779 आवेदन जमा किये, इसमें 1373 आवेदन मांगों और 406 आवेदन शिकायतों से सम्बंधित रहे.पहले दिन जोन 1 में 100, जोन 2 में 397, जोन 3 में 319, जोन 4 में 149, जोन 5 में 105,जोन 6 में 270, जोन 7 में 150,जोन में 122,जोन 9 में 63 और जोन 10 में 104 आवेदन आमजनों ने जमा कराये.
-
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 8 जोन कमिश्नर श्री ए. के. हालदार के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व और उप अभियंता श्री लोचन प्रसाद चैहान की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 के नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में अवैध निर्माण एवं स्वीकृति विपरीत निर्माण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में आज जोन क्रमांक 08 के तहत वार्ड क्रमांक 70 संत रविदास वार्ड के तहत डुमरतालाब से सरोना जाने वाले मुख्य मार्ग के पास श्रीमती पूर्णिमा चावड़ा द्वारा लगभग 2400 वर्गफीट भूखंड क्षेत्र में व्यवसायिक अनुमति के विपरीत किये गए निर्माण को तोडने की कार्यवाही की गयी एवं भवन स्वामी को भूतल में पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया । जोन क्षेत्र के अंतर्गत मोहबाबाजार से एम्स होते हुए टाटीबंध मुख्य मार्ग में लगभग 15 ठेलों और गुमटियों हटाने की कार्यवाही की गई ।
-
बैठक में मरीजों के हित में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
बिलासपुर/स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 55 पद की स्वीकृति के साथ ही बजट सत्र में की गई घोषणा के अनुरूप जिले में शासकीय फिजियोथैरेपी कॉलेज खोले जाने की तैयारी करने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने आज सिम्स में स्वशासी समिति की बैठक में ये महत्वपूर्ण निर्देश दिए। सिम्स अस्पताल के बेहतर संचालन के लिए स्वशासी समिति के सामान्य सभा की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, पूर्व विधायक श्री कृष्णमूर्ति बांधी सहित समिति के सदस्य और अधिकारीगण मौजूद थे।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री और सिम्स स्वशासी समिति के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने उदारतापूर्वक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को बेहतर बनाने 27 करोड़ 90 लाख रूपए और सिम्स मेडिकल कॉलेज के लिए 1 करोड़ रूपए की स्वीकृति भी दी। उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में आवश्यकतानुसार वाटर कूलर और ए.सी. की व्यवस्था करनेे के निर्देश दिए। सिम्स अस्पताल में 60 लाख रूपए से एसीएलएस एम्बुलेंस की स्वीकृति दी। डीन ने बताया कि सिम्स अस्पताल में वर्तमान में 3 नग बीसीएलएस एम्बुलेंस उपलब्ध है। रेडियोलॉजिस्ट की कमी के फलस्वरूप रिपोर्टिंग में विलंब को दूर करने टेलीरेडियोलॉजी के लिए अनुमति दी गई। चिकित्सालय भवन के एमआरडी, ओपीडी एवं पेयिंग वार्ड में रिनोवेशन एवं मरम्मत कार्य की स्वीकृति दी गई।
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा आयुक्त श्रीमती किरण कौशल, संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति सहित स्वशासी समिति के सदस्य और अन्य अधिकारी 'मौजूद थे। -
नगर निगम क्षेत्र में सुशासन तिहार में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक
निगम कमिश्नर ने लिया शिविर का जायजा
बिलासपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश में पूरे प्रदेश में 8 अप्रैल से शुरू हुए सुशासन तिहार 2025 के तहत शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे,जिन्होंने आवेदन दिया। सुशासन तिहार के पहले दिन बिलासपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों में आयोजित शिविर में कुल 742 आवेदन प्राप्त हुए, सभी शिविरों में समाधान पेटी भी रखा गया है जिसमें नागरिकों ने अपने आवेदन डाले। वार्डों में लगाए गए शिविर का निगम कमिश्नर अमित कुमार ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया और नागरिकों से बातचीत की।
विदित है की बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से आमजन के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश में तीन चरणों में सुशासन तिहार-2025 का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
यह तिहार प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सरकार शासन के प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जन-हितैषी प्रशासन की स्थापना को लेकर कटिबद्ध है। इस तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर, उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य करेगा। सुशासन तिहार-2025” के आयोजन के उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है। शिविर स्थलों में
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इन स्थलों पर समाधान पेटी भी रखी गई है, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें निःसंकोच लिखकर उसमें डाल सकें। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की भी पोर्टल में व्यवस्था है। कॉमन सर्विस सेंटर का भी ऑनलाइन आवेदन लेने हेतु उपयोग किया जा सकता है। -
ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सुबह से ही लोग आवेदन देने पहुंचे
जिला पंचायत सीईओ ने शिविरों का लिया जायज़ा
बिलासपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शुरू हुए राज्य व्यापी “सुशासन तिहार में लोगों द्वारा अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन देने का सिलसिला शुरू हो गया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग बेझिझक आवेदन दे रहे हैं। लोगों को भरोसा है कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए त्वरित पहल की जाएगी। सुशासन तिहार के पहले चरण में आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक जिले की सभी 486 ग्राम पंचायतों, नगर निगम, नगरीय निकायों और जिला मुख्यालयों में आवेदन लिए जा रहे हैं।
जिला पंचायत बिलासपुर के सीईओ और ग्रामीण क्षेत्रों के नोडल अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल ने ने जिले के खजूरी नवागांव, काथाकोनी, हिर्री आदि विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर आवेदन लेने की प्रक्रिया का जायजा लिया और अधिकारियों से कहा कि लोगों को आवेदन देने के लिए किसी प्रकार का दिक्कत न हो,इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को आवेदन देने से मना या रोका नहीं जाए। उन्होंने मौजूद महिलाओं और लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपनी मांगों और आवेदन प्रस्तुत करने को कहा है। आवेदन का प्रारूप दल के पास उपलब्ध है। जिले के कलेक्टोरेट, जिला पंचायत, सभी जिला कार्यालय,जनपद और तहसील कार्यालय में समाधान पेटी की व्यवस्था की गई है। सुशासन तिहार तीन चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। -
बिलासपुर/राजस्व संबंधित मामलों के निराकरण के लिए जिले में राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम का सिलसिला जारी है। तीसरे दिन 9 अप्रैल को 24 गांवों में शिविर आयोजित किये जाएंगे। इनमें बिलासपुर तहसील में ग्राम सेंदरी के शासकीय हाईस्कूल, मटियारी में शासकीय प्राथमिक शाला धनुवारपारा मोहरा, सिरगिट्टी में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, बेलतरा तहसील में ग्राम पंचायत सेमरा एवं ग्राम पंचायत करमा, बिल्हा तहसील में ग्राम बिटकुली एवं उमरिया, बोदरी तहसील में ग्राम पंचायत भवन सरवानी एवं ग्राम पंचायत भवन कड़ार, मस्तूरी तहसील में भनेसर एवं डोड़की, सीपत तहसील में ग्राम खोंधरा, पचपेड़ी तहसील में ग्राम पचपेड़ी एवं भटचौरा, तखतपुर तहसील में ग्राम पंचायत भवन बीजा, ग्राम पंचायत भवन राजपुर, ग्राम पंचायत भवन सोनबंधा एवं ग्रांम पंचायत भवन बेलपान, सकरी तहसील में सैदा, संबलपुरी एवं नेवरा, कोटा तहसील में नवागांव के ग्राम पंचायत भवन, रतनपुर तहसील में ग्राम पंचायत भवन जाली एवं ग्राम पंचायत भवन जोगीपुर, बेलगहना तहसील में नगोई एवं सोढ़ाखुर्द में शिविर आयोजित होंगे।
-
*डॉ संध्या तिवारी बनी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष*
रायपुर,। छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज केंद्रीय समिति की रायपुर में हुवी आम बैठक में नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। पूर्व अध्यक्ष श्री विनय तिवारी के कार्यकाल की समाप्ति के बाद *श्री दिवाकर तिवारी* को सर्वसम्मति से संगठन का नया *प्रांत अध्यक्ष* चुना गया, साथ ही, *श्री बिहारीलाल शर्मा, श्री अजय शर्मा, श्री आकाश दुबे श्रीमती सुषमा तिवारी* को संगठन के *महासचिव* और भारतरत्न तिवारी को उपाध्यक्ष तथा नीरज दुबे को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कमलेश शर्मा ,राहुल शर्मा ,सुनीता नीतू ,मनोज शर्मा, आदित्य मिश्रा, लक्ष्मीकांत शर्मा ,शैलेश मिश्रा ,एन पी उपाध्याय ,संजय दुबे अमिताभ दुबे का नाम प्रस्तावित किया गया ,इसके अलावा, *डॉ. संध्या तिवारी*को **महिला प्रकोष्ठ की प्रांताध्यक्ष** चुना गया।छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज केंद्रीय समिति प्रदेश की सबसे बड़ी ,पुरानी एवम प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन है, जो समाज सेवा, शिक्षा और सांस्कृतिक उन्नयन के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय है।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने तथा समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर शपथ ग्रहण का आयोजन एवम शासन द्वारा निगम मंडल में हुवी नियुक्तियों में समाज के प्रतिनिधियों का सम्मान एवम परशुराम जयंती को हर्षोल्लास से मनाये जाने का निर्णय हुवा ।यह जानकारी महासचिव अजय शर्मा ने दी । - रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में बीते तीन महीने में 213 अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नति आदेश जारी किये गए हैं। इसमें प्रथम एवं व्दितीय वर्ग के 13 अधिकारी तथा तृतीय व चतुर्थ वर्ग के 200 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। कंपनी प्रबंधन ने क्षेत्रीय कार्यालयों को भी निर्देश दिए हैं कि पात्रतानुसार विद्युत कर्मियों के पदोन्नति आदेश शीघ्र जारी किये जाएं।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के अध्यक्षव्दय श्री सुबोध कुमार सिंह एवं डॉ. रोहित यादव तथा प्रबंध निदेशक श्री आरके शुक्ला, श्री भीमसिंह कंवर एवं श्री एसके कटियार ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों को आह्वान किया है कि वे अपनी पूरी क्षमता, लगन और निष्ठा के साथ प्रदेश के विद्युत विकास में अपनी भागीदारी दें। समर्पण के साथ उपभोक्ताओं को संतुष्ट करें। उन्होंने कहा कि पॉवर कंपनी अपने कर्मियों के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। इसी दिशा में उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा से लेकर सम्मान और पदोन्नति जैसे अवसर पूरी पारदर्शिता के साथ प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने तीनों कंपनी के मानव संसाधन विभाग और क्षेत्रीय कार्यालयों को पदोन्नति के कार्य को तीव्र गति से पूरा करने पर बधाई दी और उम्मीद जताई की बचे हुए पदों पर भी शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग से सहायक अभियंता, कार्यपालन अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, मुख्य अभियंता और कार्यपालक निदेशक के पदोन्नति आदेश जारी किये जाते हैं, जिनमें अभियंता (कॉमन) कैडर के ट्रांसमिशन-डिस्ट्रीब्यूशन व सिविल संकाय के 11 अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किये गए हैं। इसमें कार्यपालक निदेशक के तीन व मुख्य अभियंता के पांच तथा अधीक्षण अभियंता के तीन अधिकारियों को पदोन्नति प्राप्त हुई है। जनरेशन कंपनी से दो मुख्य अभियंताओं को कार्यपालक निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है।इसी तरह तृतीय व चतुर्थ वर्ग की पदोन्नति तीनों कंपनी के मानव संसाधन विंग के अलावा क्षेत्रीय कार्यालय से किया जाता है। इसमें तृतीय व चतुर्थ वर्ग के सबसे अधिक 200 कर्मियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। ट्रांसमिशन कंपनी लाइन अटेंडेंट ग्रेड एक के पद पर 22, टेस्टिंग अटेडेंट ग्रेड-एक पर 48 तथा ऑफिस अटेंडेस एवंदफ्तरी के एक-एक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। वहीं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी मुख्यालय में सेक्शन ऑफिसर के पद पर 28 कर्मियों को पदोन्नत किया गया है।इसी तरह डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में लाइन अटेंडेंट एक के पद पर राजनांदगांव रीजन में 13 व दुर्ग रीजन में 19 कर्मियों की पदोन्नति की गई है। लाइन असिस्टेंट ग्रेड दो के पद पर राजनांदगांव में 48 कर्मियों को पदोन्नति प्रदान की गई है।
- बिलासपुर/मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत 23 अप्रैल 2025 को बिलासपुर रेल्वे स्टेशन से पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क के लिए 375 तीर्थयात्री तथा 11 शासकीय अनुरक्षक सहित 386 तीर्थयात्रियों का दल रवाना होगा। जिसमे 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजन, परित्यक्ता एवं विधवा शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू ने बताया कि आवेदकों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में सभी आवश्यक पूर्ति कर आवेदन पत्र संबंधित जनपद पंचायत, नगरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय में दिनांक 13 अप्रैल तक जमा करना होगा। जनपद पंचायत, नगर पंचायत एवं नगरीय निकाय द्वारा प्राप्त सभी आवेदन पत्रों का परीक्षण कर 15 अप्रैल तक कार्यालय संयुक्त संचालक, समाज कल्याण विभाग, कमरा नं. 04, पुराना कम्पोजिट भवन, बिलासपुर में जमा करना होगा।
- बिलासपुर/सूचना के अधिकार के संबंध में 17 अप्रैल को संभाग स्तरीय कार्यालयों के जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला सह प्रशिक्षण का यह आयोजन जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाकक्ष में उक्त तिथि को सवेरे 11 बजे से शुरू होगी। संभागायुक्त महादेव कावरे ने सभी संभागीय अधिकारियों को पत्र जारी कर जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को कार्यशाला में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं।
- बिलासपुर/जनसमुदाय को स्वास्थ्य पोषण के प्रति जागरूक करने एवं पोषण संबंधी व्यवहार परिवर्तन के उद्देश्य से 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी है।जारी आदेश के अनुसार पोषण पखवाड़ा के शुभारंभ पर साईकिल रैली, पोषण रथ के साथ पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कुपोषण से मुक्ति के संबंध में दायित्व निभाने शपथ ली जाएगी। पोषण पखवाड़ा के दौरान मुख्य रूप से एनिमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, सुपोषण अभियान की थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पोषण पखवाड़े के लिए प्रतिदिन आयोजित की जाने वाली गतिविधि कलैंडर एवं सहयोगी विभागों की कार्यदायित्व की कार्ययोजना तैयार की गई है। इस दौरान की जाने वाली समस्त गतिविधियों को जनआंदोलन के डैशबोर्ड पोर्टल www.poshanabhiyaan.gov.in पर अनिवार्यतः प्रतिदिन अपलोड किया जाएगा।
- -टी सहदेवभिलाई नगर। बालाजी मंदिर में सोमवार को रामनवमी महोत्सव के समापन पर प्रभु श्रीराम का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रजत छत्र की छाया में राज्याभिषेक किया गया। मंदिर के मंडप में राजसी ठाटबाट के साथ हुए प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक को भक्तगणों ने भावविभोर होकर देखा। सुबह दस बजे शुरू हुआ राज्याभिषेक लगभग चार घंटे चला। आंध्र साहित्य समिति के तत्वावधान में इस मंदिर में पूरे पांच दिन भक्तगणों के हुजूम के बीच धूमधाम से रामनवमी महोत्सव मनाया गया। समिति के अध्यक्ष पीवी राव और सचिव पीएस राव के नेतृत्व में धार्मिक सद्भाव से मनाए गए इस महोत्सव में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।*पुलकित आंखों से देखा राज्याभिषेक*सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी गोपालाचारी के सान्निध्य में विधि-विधान से मंडप के बीचों-बीच राज सिंहासन को स्थापित कर मंत्रोच्चारित जल से उसका शुद्धीकरण किया गया। शुद्धीकरण के पश्चात पुजारी ने सिंहासन के ठीक सामने रजत निर्मित सुदर्शन चक्र तथा शठगोपम् को वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए प्रतिष्ठित किया। और उसके बाद चावल से भरी एक पीतल की थाली में चांदी से निर्मित प्रधान कलश पर श्रीफल और चांदी की अन्य थाली में तांबूल पत्तों पर प्रभु श्रीराम की पादुकाएं रखी गईं। पुजारी ने यजमान के रूप में बैठे बी अकमु नायडु दंपति से प्रभु की पादुकाओं का पवित्र जल से प्रक्षालन कराया, तत्पश्चात पूजा-अर्चना कराई। यजमान दंपति ने प्रभु श्रीराम की पादुकाओं को शिरोधार्य करके मंदिर की परिक्रमा भी की। सिंहासनारूढ़ होने से पहले भगवान श्रीराम और माता सीता के उत्सव विग्रहों को नूतन वस्त्रों तथा स्वर्णाभूषणों से अलंकृत किया गया। उसके बाद पूरे विधि विधान से राजतिलक लगाकर प्रभु श्रीराम और माता सीता का राज्याभिषेक किया गया। सिंहासन पर विराजमान होने के बाद जब प्रभु श्रीराम और माता सीता ने दर्शन दिए, तो इस अलौकिक दृष्य को वहां पर उपस्थित सभी श्रद्धालुगण पुलकित आंखों से देखते रह गए। सिंहासन स्थल पर ही लक्ष्मण और हनुमान के विग्रहों को भी पूरी साज-सज्जा के साथ रखा गया था।*राज्याभिषेक के वृत्तांत का रसपान*इस दौरान सुब्रमण्यम शर्मा ने राज्याभिषेक के वृत्तांत को कथा के माध्यम से सुनाया, जिसका भक्तगणों ने रोमांचित होकर रसपान किया। राज्याभिषेक के उपरांत पुजारी ने तीर्थप्रसाद देने के बाद भक्तों के शीर्ष पर शठगोपम् रखकर आशीर्वाद दिया। यहां उल्लेख करना आवश्यक है कि शठगोपम् भगवान की मुख्य मूर्ति का प्रतीक होता है। प्रभु के दर्शन के लिए आए सभी भक्तों को मंंदिर में स्थापित मुख्य मूर्ति के चरण स्पर्श की अनुमति नहीं होती, इसलिए पुजारी शठगोपम् को भक्तों के सिर पर रखते हैं। पांच दिनों तक चले महोत्सव में उपाध्यक्ष के सुब्बाराव, कोषाध्यक्ष टीवीएन शंकर, उप कोषाध्यक्ष एनएस राव, संयुक्त सचिव के लक्ष्मीनारायण व एस रवि तथा एक्जीक्यूटिव कमेटी के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
- महाराष्ट्र मंडल में रामनवमी महोत्सव के अंतिम दिन अरविंद जोशी ने मेघनाथ, वैशाली जोशी ने उर्मिला, संगीता निमोणकर ने सुलोचना और धनश्री पेंडसे ने की मंदोदरी ने चरित्र की व्याख्यारायपुर। विभीषण विपरीत परिस्थितियों में अपने परिवार का साथ छोड़कर प्रभु राम के पास चले गए। रावण से हुए युद्ध में उन्होंने धर्म यानी प्रभु श्रीराम का साथ दिया।इसके बावजूद आज भी हमारे समाज में विभीषण न केवल अस्वीकार्य है बल्कि गाली व अपमान का सूचक भी है। महाराष्ट्र मंडल में रामनवमी महोत्सव के अंतिम दिन सचेतक रविंद्र ठेंगडी ने विभीषण के पात्र पर इस आशय के विचार रखे। इस मौके पर अरविंद जोशी ने मेघनाथ पर, वैशाली जोशी ने उर्मिला पर, धनश्री पेंडसे ने मंदोदरी पर और संगीता निमोणकर ने सुलोचना के चरित्र का विश्लेषण किया।ठेंगड़ी ने महाभारत के भीष्म और रामायण के पात्र विभीषण का तुलनात्मक विश्लेषण करते हुए कहा कि भीष्म नीतियों के खिलाफ चलने वाले अंधे राजा धृतराष्ट्र और कौरव पुत्रों के साथ रहे। हर क्षण उन्हें धर्म और न्याय की राह पर चलने की सीख देते रहे। यही कारण है कि आज भी हमारे समाज में अपने परिवार के साथ खडे़ भीष्म को उनकी प्रतीज्ञा के लिए याद किया जाता है। आप भी सुख- दुख में परिवार के साथ एकजुट रहें।*मेघनाथ के वध पर अहंकार मत करना लक्ष्मण: जोशी*अरविंद जोशी ने कहा कि रामायण में इंद्रजीत एक अद्वितीय योद्धा है, जिनका वध शेषनारायण के अवतार लक्ष्मण ने किया। युद्ध में लक्ष्मण ने मेघनाथ का वध किया। एक कथा प्रचलित है कि मेघनाथ की पत्नी सुलोचना लक्ष्मण से कहती हैं कि मेघनाथ का वध आपने किया है, इस अहंकार में मत रहना। उनका वध उर्मिला के पतिव्रत धर्म और नारी का सम्मान न करने वाले रावण का साथ देने के अधर्म के कारण हुआ। जोशी ने कहा कि अधर्म का साथ देने वालों का अंतत: यही हश्र होता है।*मेघनाथ की पत्नी सुलोचना की पतिव्रता सीता से कम नहीं: संगीता*संगीता निमोणकर के अनुसार सुलोचना वासुकी नाग की पुत्री और लंका के राजा रावण के पुत्र मेघनाद की पतिव्रता पत्नी थी। लक्ष्मण के साथ हुए युद्ध में मेघनाद का वध हुआ। उसके कटे हुए शीश को भगवान श्रीराम के शिविर में लाया गया था। अपने पति की मृत्यु का समाचार पाकर सुलोचना ने अपने ससुर रावण से राम के पास जाकर पति का शीश लाने की प्रार्थना की, किंतु रावण के इंकान करने के बाद वे प्रभु श्रीराम के शिविर में जाकर अपने पति का शीश लाती हैं। सुलोचना आज भी रामायण कथा में लंका की सम्मानीय की पात्र हैं।*त्याग, समर्पण, धैर्य, धर्मपरायणता की प्रतिमूर्ति थीं उर्मिलाः वैशाली*वैशाली जोशी ने बताया कि रामायण में उर्मिला, लक्ष्मण की पत्नी के रूप में धैर्यवान, समर्पण और धर्मपरायण स्त्री के रूप में चित्रित की गई हैं। मिथिला के राजा जनक और रानी सुनयना की पुत्री उर्मिला को नागलक्ष्मी का अवतार माना जाता है। उर्मिला कठिन परिस्थितियों में भी शांत और स्थिर रहतीं थीं। आज के आधुनिक युग में उर्मिला का पात्र भी हर उम्र की नारियों को जीवन जीने के तौर तरीके सिखाता है।*रावण को सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की सलाह देतीं थीं मंदोदरीः धनश्री*धनश्री पेंडसे ने बताया कि रामायण में मंदोदरी रावण की पत्नी, सुंदर, बुद्धिमान और धर्मपरायण महिला के रूप में चित्रित की गई है, जो अपने पति को हमेशा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की सलाह देती है। रावण उनकी सलाह को अक्सर नजरअंदाज कर देता है। रावण के सीता का अपहरण करने के कृत्य को लंका में सबसे पहले मंदोदरी ने गलत व अधर्म बताया था और उसे धर्म के मार्ग पर चलने की सलाह भी दी थी।
- भिलाईनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं एएचपी किफायती आवास मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक अंतर्गत शासन से स्वीकृत परियोजना स्थलों में निर्मित/निर्माणाधीन आवासों का लाटरी पद्वति से आबंटन दिनांक 09.04.2025 को नगर निगम भिलाई मुख्य कार्यालय परिसर में आयोजित है। जो हितग्राही अपने मकान की लागत का 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा कर चुके है। उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत लाटरी सिस्टम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह मकान अच्छे लोकेशन पर स्थित है, प्रमुख स्थल कृष्णा इंजीनियरिंग के पीछे खम्हरिया, एनार स्टेट खम्हरिया, आम्रपाली हाउसिग बोर्ड, माईल स्टोन के पीछे एवं अन्य परियोजना स्थलों में निर्मित मकानों का खुली लाटरी पद्वति से लाटरी निकाला जाएगा।लाटरी 150 हितग्राहियो के बीच में निकाला जायेगा, इसमें 60 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिको एवं दिव्यांग लोगो के लिए ग्राउण्ड फ्लोर का मकान आबंटन नियमानुसार किया जायेगा। सभी हितग्राही समय का ध्यान रखते हुए सुबह 11 बजे निगम परिसर में अंशदान जमा राशि का रसीद लेकर उपस्थित हो जावें। लाटरी पुरी पारदर्शिता के साथ सबके सामने होगा। नियमानुसार पुरे लाटरी के दौरान वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की जावेगी। जो हितग्राही बैंक से लोन लेकर अपना शेष राशि जमा करना चाहते है, उनके लिए सुविधा उपलब्ध है। संबंधित बैंक के अधिकारी/कर्मचारी लोन के नियम एवं शर्तो के साथ उपस्थित रहेगे। हितग्राही उनसे संपर्क करके अपनी आवश्यकतानुसार लोन प्राप्त कर सकते है। नगर निगम भिलाई इसमें मात्र संपर्क का माध्यम होगा। लोन का ब्याज का प्रतिशत क्या होगा, यह बैंक के नियम एवं शर्तो के अनुसार निर्धारित रहेगा।
- निगम वार्डों में आमजनों से लिए जा रहे आवेदनरायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह तथा नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने जोन 4 तथा वार्ड कार्यालय का किया निरीक्षण। कलेक्टर डॉ सिंह ने आवेदकों से चर्चा कर जानी उनकी मांग तथा शिकायतें।
-
-हमारी महिला बहने हर क्षेत्र में हो रही आत्मनिर्भर किरण देव
रायपुर/जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा मंडल में चिंगपाल पंचायत में दीदी मंडई का आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में आई हुई महिला दीदियों को संबोधित करते हुये कहा स्व सहायता समूह के माध्यम से हमारे पंचायत के महिला दीदी अपने अपने कार्य क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहित कर वर्षभर पंचायत स्तर पर आयोजन कर महिला बहनों को जोड़कर कार्य करते रहतें है। हमारे महिला दीदियों का सराहनीय कार्य है। स्वालंबी बन रही है ,खेती , सब्जी लगाने,राशन दुकान व अन्य माध्यमों से मेहनत कर आगे बढ़ रहे हैं। शासन के योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ रहे हैं । सभी काफी मेहनत करते अपने अपने कार्य क्षेत्र उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।
आज के दीदी मंडई कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का महिला दीदियों ने बस्तर के पारंपरिक रूप से स्वागत व अभिनंदन किया। जिसके पश्चात तीरथधारा महिला संघ के महिला दीदियों ने बताया दस पंचायत का एक क्लस्टर बनाकर स्व सहायता समूह की महिला दीदियों के द्वारा वर्षभर पंचायत स्तर पर पंचायत स्तर विभिन्न आयोजन कर महिला बहनों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाता है। तीरथधारा महिला संघ के पदाधिकारियों ने बताया शासन से प्रत्येक पंचायत को नये नये कार्य करने के लिए राशि प्राप्त होती है जिसमें महिला बहने संगठित होकर समूह के माध्यम से अलग अलग स्तर पर हाट-बाजार, सब्जी की खेती ,मुर्गी पालन,बकरी पालन ,राशन दुकान व अन्य माध्यमों से पैसे कमाकर अपना आय के स्त्रोत बढ़ा रही है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने संबोधित करते कहा आज महिलाएं स्वावलंबी बनते हर क्षेत्र में कार्य कर आत्मनिर्भर बन रही है। सभी महिला बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं, हमारी विष्णु देव साय की सरकार महिला दीदियों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है। शासन की योजनाओं का लाभ लेते हमारी महिला दीदी अपने अपने पंचायत पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है । तीर्थधारा महिला संध हर क्षेत्र में सक्रिय हैं । खेती ,राशन दुकान,सब्जी लगाने का कार्य हमारी महिला बहनों के द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप, सरपंच चिंगपाल जयराम, लिबरूराम ,सोनधर कश्यप मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम,फूलसिंग सेठिया, धमेंद्र ठाकुर, उदय दुबे,सुरेश सिंह,दिनेश पांडे, सीईओ वीरेन्द्र बहादुर,व काफी संख्या में महिला बहने उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुरक्षा बलों को दी बधाईरायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए जा रहे निर्णायक अभियानों को एक और बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा जिले में आज 26 हार्डकोर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जो राज्य की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 की सफलता और विश्वसनीयता का प्रमाण है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर सुरक्षाबलों के जवानों को सहृदय बधाई देते हुए कहा कि नक्सलवाद के समूल नाश के हमारे संकल्प को निरंतर सफलता मिल रही है। इस उपलब्धि में नियद नेल्ला नार योजना और लोन वर्राटू अभियान की अहम भूमिका रही, जो आदिवासी युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा लाल आतंक प्रभावित गांवों को नक्सलमुक्त घोषित होने पर ₹1 करोड़ की विशेष सहायता राशि की घोषणा के सकारात्मक परिणाम भी अब सामने आने लगे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में 31 मार्च 2026 तक राज्य को पूरी तरह नक्सल आतंक से मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि हम निश्चित रूप से तय समयसीमा के भीतर इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि यह महज कोई अभियान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की शांति, सुरक्षा और समृद्धि का मिशन है।
-
रायपुर। दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले में आज कुल 31 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से तीन माओवादियों ने पर साढ़े चार लाख रूपए का इनाम घोषित था। इन माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। वहीं, नारायणपुर जिले में भी पांच महिला माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन सभी पर एक-एक लाख रूपए का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में पच्चीस-पच्चीस हजार रूपए का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा इन्हें नक्सल पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी।
पुलिस के अनुसार ये माओवादी सड़क खोदना, नक्सली बैनर पोस्टर लगाने जैसी घटनाओं में शामिल थे। आत्मसमर्पित माओवादियों में 1 आमदई एरिया जनमिलिशिया कमाण्डर, 1 गमपुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष और 20 बेचापाल आरपीसी मिलिशिया, सीएनएम एवं डीएकेएमएस सदस्य के पद पर सक्रिय थे।. इसी तरह 3 केशकुतुल आरपीसी मिलिशिया व डीएकेएसएस सदस्य और 1 गुड़से आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य के पद पर काम कर रहे थे.। आत्मसमर्पित माओवादी राजेश कश्यप पर 3 लाख, कोसा माड़वी पर 1 लाख और छोटू कुंजाम पर 50 हजार रूपए का इनाम घोषित था।.
पुलिस के मुताबिक लोन वर्राटू यानी घर वापसी अभियान के तहत दंतेवाड़ा में अब तक 224 ईनामी सहित 953 माओवादियों ने सरेंडर किया है.। इसी तरह नारायणपुर जिले में आत्मसमर्पण करने वाली सभी माओवादी माड़ डिवीजन के कुतुल, नेलनार और परलकोट एरिया कमेटी में सक्रिय रही हैं।. इन सभी महिला माओवादियों पर शासन द्वारा एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.।
- -महासमुंद में बनेंगी 33 नई सोसायटियां-दावा-आपत्ति 8 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आमंत्रितमहासमुंद, / छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग के तहत “प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों के पुनर्गठन योजना 2025“ को छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशित किया गया है। इस योजना के तहत जिलेवार पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसके अंतर्गत महासमुंद जिले में 33 नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियाँ अस्तित्व में आने जा रही हैं।पुनर्गठन के प्रस्ताव पर संबंधित सदस्य, सोसायटियाँ, बैंक शाखाएँ एवं अन्य हितधारी 08 अप्रैल 2025 से 23 अप्रैल 2025 तक अपनी दावा-आपत्तियाँ तीन प्रतियों में कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला महासमुंद (छ.ग.) के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी संबंधित मूल समिति का कार्यालय शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर की समस्त महासमुंद जिले की शाखाएं, कार्यालय नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर प्रक्षेत्र महासमुंद से प्राप्त एवं कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला महासमुंद के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है। यदि कोई आवेदक दावा-आपत्ति के निराकरण से संतोषजनक नहीं है, तो वह 07 दिवस के भीतर संयुक्त आयुक्त, सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक, सहकारी संस्थाएं रायपुर, लालगंगा शॉपिंग मॉल के सामने, जी.ई. रोड रायपुर के समक्ष अपील प्रस्तुत कर सकता है।
- -नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई कोमहासमुंद / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार आगामी 10 मई 2025 दिन शनिवार को जिला न्यायालय तथा तालुका स्थित न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिस संबंध में आज अध्यक्ष तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया द्वारा जिला न्यायालय के सभाकक्ष में प्रीलिटिगेशन प्रस्तुत करने वाले विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक आहूत किया गया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव श्रीमती आफरीन बानों के द्वारा जानकारी दी गयी कि न्यायालयों में बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से तथा प्रभावित पक्षकारों को त्वरित तथा सस्ता एवं सुलभ न्याय प्रदान करने की दिशा में नेशनल लोक अदालत एक प्रभावशाली कदम है। जिस हेतु जिला न्यायालय महासमुंद तथा बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली तालुका स्थित सभी न्यायालयों में खण्डपीठों का गठन कर विभिन्न प्रकरणों तथा प्रीलिटिगेशन से संबंधित प्रकरण निराकरण किया जाएगा।नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन तथा अधिक से अधिक के प्रकरण रखे जाने के संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया द्वारा प्री-लीटीगेशन प्रस्तुत करने वाले विभिन्न बैकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक लेकर प्री लिटिगेशन प्रकरण के रूप में चिन्हाकिंत प्रकरणों में बढ़ोत्तरी करते हुए सर्वसंबधित विभाग वित्तीय संस्थानों के साथ प्री-सिंटिंग, सहयोग एवं उनसे समन्व स्थापित कर तथा लोक अदालत में रखे जाने वाले चिन्हाकिंत प्रकरणों के पक्षकारों को समय पूर्व सूचनाओं एवं वरिष्टजनों से संबंधित प्रकरणों का भी आपसी समझौते व राजीनामा के आधार पर निराकृत कराने के निर्देश दिए।



























