ब्रेकिंग न्यूज़

  दीदी मंडई कार्यक्रम में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

-हमारी महिला बहने हर क्षेत्र में हो रही आत्मनिर्भर किरण देव 

 रायपुर/जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा मंडल में चिंगपाल पंचायत में दीदी मंडई का आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में आई हुई महिला दीदियों को संबोधित करते हुये कहा स्व सहायता समूह के माध्यम से हमारे पंचायत के महिला दीदी अपने अपने कार्य क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहित कर वर्षभर पंचायत स्तर पर आयोजन कर महिला बहनों को जोड़कर कार्य करते रहतें है। हमारे महिला दीदियों का सराहनीय कार्य है। स्वालंबी बन रही है ,खेती , सब्जी लगाने,राशन दुकान व अन्य माध्यमों से मेहनत कर आगे बढ़ रहे हैं। शासन के योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ रहे हैं । सभी काफी मेहनत करते अपने अपने कार्य क्षेत्र उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। 

 आज के दीदी मंडई कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का महिला दीदियों ने बस्तर के पारंपरिक रूप से स्वागत व अभिनंदन किया। जिसके पश्चात तीरथधारा महिला संघ के महिला दीदियों ने बताया दस पंचायत का एक क्लस्टर बनाकर स्व सहायता समूह की महिला दीदियों के द्वारा वर्षभर पंचायत स्तर पर पंचायत स्तर विभिन्न आयोजन कर महिला बहनों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाता है। तीरथधारा महिला संघ के पदाधिकारियों ने बताया शासन से प्रत्येक पंचायत को  नये नये कार्य करने के लिए राशि प्राप्त होती है जिसमें महिला बहने संगठित होकर समूह के माध्यम से अलग अलग स्तर पर हाट-बाजार, सब्जी की खेती ,मुर्गी पालन,बकरी पालन ,राशन दुकान व अन्य माध्यमों से पैसे कमाकर अपना आय के स्त्रोत बढ़ा रही है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने संबोधित करते कहा आज महिलाएं स्वावलंबी बनते हर क्षेत्र में कार्य कर आत्मनिर्भर बन रही है। सभी महिला बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं, हमारी विष्णु देव साय की सरकार महिला दीदियों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है। शासन की योजनाओं का लाभ लेते हमारी महिला दीदी अपने अपने पंचायत पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है ।  तीर्थधारा महिला संध हर क्षेत्र में सक्रिय हैं । खेती ,राशन दुकान,सब्जी लगाने का कार्य हमारी महिला बहनों के द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप, सरपंच चिंगपाल जयराम, लिबरूराम ,सोनधर कश्यप मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम,फूलसिंग सेठिया, धमेंद्र ठाकुर, उदय दुबे,सुरेश सिंह,दिनेश पांडे, सीईओ वीरेन्द्र बहादुर,व काफी संख्या में महिला बहने उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english