ब्रेकिंग न्यूज़

सुशासन तिहार: समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन देने का सिलसिला शुरू

ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सुबह से ही लोग आवेदन देने पहुंचे
जिला पंचायत सीईओ ने शिविरों का लिया जायज़ा
बिलासपुर/
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शुरू हुए राज्य व्यापी “सुशासन तिहार में लोगों द्वारा अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन देने का सिलसिला शुरू हो गया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग बेझिझक आवेदन दे रहे हैं। लोगों को भरोसा है कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए त्वरित पहल की जाएगी। सुशासन तिहार के पहले चरण में आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए 8 अप्रैल  से 11 अप्रैल तक जिले की सभी 486 ग्राम पंचायतों,  नगर निगम, नगरीय निकायों और जिला मुख्यालयों में आवेदन लिए जा रहे हैं।
     जिला पंचायत  बिलासपुर के सीईओ और ग्रामीण क्षेत्रों के नोडल अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल ने ने जिले के खजूरी नवागांव,  काथाकोनी, हिर्री आदि विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर आवेदन लेने की प्रक्रिया का जायजा लिया और अधिकारियों से कहा कि लोगों को आवेदन देने के लिए किसी प्रकार का दिक्कत न हो,इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को आवेदन देने से मना या रोका नहीं जाए। उन्होंने मौजूद महिलाओं और लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपनी मांगों और आवेदन प्रस्तुत करने को कहा है। आवेदन का प्रारूप दल के पास उपलब्ध है।  जिले के कलेक्टोरेट, जिला पंचायत, सभी जिला कार्यालय,जनपद और तहसील कार्यालय में समाधान पेटी की व्यवस्था की गई है। सुशासन तिहार तीन चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english