ब्रेकिंग न्यूज़

सुशासन तिहार 2025: पहले दिन समाधान पेटी में आए 742 आवेदन

नगर निगम क्षेत्र में सुशासन तिहार में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक
निगम कमिश्नर ने लिया शिविर का जायजा
बिलासपुर/
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश में पूरे प्रदेश में 8 अप्रैल से शुरू हुए सुशासन तिहार 2025 के तहत शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे,जिन्होंने आवेदन दिया। सुशासन तिहार के पहले दिन बिलासपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों में आयोजित शिविर में कुल 742 आवेदन प्राप्त हुए, सभी शिविरों  में समाधान पेटी भी रखा गया है जिसमें नागरिकों ने अपने आवेदन डाले। वार्डों में लगाए गए शिविर का निगम कमिश्नर अमित कुमार ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया और नागरिकों से बातचीत की।
 विदित है की बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से आमजन के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश में तीन चरणों में सुशासन तिहार-2025 का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
यह तिहार प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सरकार शासन के प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जन-हितैषी प्रशासन की स्थापना को लेकर कटिबद्ध है। इस तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर, उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य करेगा। सुशासन तिहार-2025” के आयोजन के उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है। शिविर स्थलों में
 सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इन स्थलों पर समाधान पेटी भी रखी गई है, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें निःसंकोच लिखकर उसमें डाल सकें। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की भी पोर्टल में व्यवस्था है। कॉमन सर्विस सेंटर का भी ऑनलाइन आवेदन लेने हेतु उपयोग किया जा सकता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english