पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि 23 जून को पुष्पांजलि कार्यक्रम
रायपुर - पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि दिनांक 23 जून 2026 मंगलवार को प्रात 11 बजे राजधानी शहर रायपुर के जीई मार्ग में स्थित शारदा चौक के किनारे स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के समक्ष उनका सादर ससम्मान नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।
दिनांक 23 जून 2026 मंगलवार को प्रातः 11 बजे आयोजित पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में उनके प्रतिमा स्थल के आसपास की विशेष सफाई, स्थल की पुष्पसज्जा सहित अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थायें रायपुर नगर पालिक निगम के सस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 2 के सहयोग से की जायेंगी।










Leave A Comment