- Home
- बिजनेस
-
नयी दिल्ली। देश की अग्रणी वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने वाहनों की कीमतों में करीब 0.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो गई हैं। कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया कि सभी मॉडलों की कीमतों में औसतन लगभग 0.8 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। नई कीमत की गणना दिल्ली में मॉडलों की शोरूम कीमतों के आधार पर की जाती है। मारुति सुजुकी इंडिया ने गत 23 मार्च को ही कह दिया था कि वह ‘समग्र मुद्रास्फीति और विनियामक जरूरतों' के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए अप्रैल में अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में वृद्धि करेगी। कंपनी ने कहा था कि समग्र महंगाई और विनियामक जरूरतों के दबाव को देखते हुए यह वृद्धि देखी जा रही है। एमएसआई ने कहा था कि कंपनी लागत घटाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इससे पहले होंडा कार्स, टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प समेत कई वाहन विनिर्माता कंपनियां भी अप्रैल से वाहनों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा कर चुकी हैं।
- नयी दिल्ली। प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनियों- मारुति सुजुकी, हुंदै और टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2022-23 में अपनी सर्वश्रेष्ठ घरेलू थोक बिक्री दर्ज की जिसके दम पर घरेलू यात्री वाहन उद्योग ने अब तक का अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने 2022-23 में 19 प्रतिशत वृद्धि के साथ अभी तक की सर्वाधिक 19,66,164 इकाई की बिक्री दर्ज की, जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा 16,52,653 इकाई था। मारुति ने समाप्त वित्त वर्ष में घरेलू बाजार में 17,06,831 इकाइयों की थोक आपूर्ति की जो 2021-22 में 14,14,277 इकाई के आंकड़े से 21 प्रतिशत अधिक है। हुंदै मोटर इंडिया ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में उसकी कुल बिक्री 7,20,565 इकाई रही, जो 2021-22 के 6,10,760 इकाई से 18 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी के मुताबिक, भारत में परिचालन शुरू करने के बाद उसका एक वित्त वर्ष में यह सर्वाधिक बिक्री आंकड़ा है। कंपनी ने 2022-23 में घरेलू स्तर पर विक्रेताओं को 5,67,546 इकाइयां भेजीं, जो 2021-22 में भेजी गईं 4,81,500 इकाइयों से 18 प्रतिशत ज्यादा हैं। टाटा मोटर्स की वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कुल घरेलू बिक्री 9,31,957 इकाई रही जो वित्त वर्ष 2021-22 के 6,92,554 इकाई की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है। इस वित्त वर्ष में टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों की बिक्री 3,70,372 इकाई से 45 प्रतिशत बढ़कर अभी तक सर्वाधिक 5,38,640 इकाई हो गई। किआ इंडिया ने वित्त वर्ष 2022-23 में 44 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2,69,229 इकाइयां बेचीं, जबकि 2021-22 में कंपनी ने 1,86,787 इकाइयां बेची थीं। जनवरी-मार्च, 2023 तिमाही में कंपनी की वाहन उद्योग क्षेत्र में अभी तक की सर्वाधिक 7.4 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की वित्त वर्ष 2022-23 में थोक बिक्री 41 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1,74,015 इकाई रही जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में उसने 1,23,770 इकाइयों की बिक्री की थी। होंडा कार्स इंडिया की 2022-23 में घरेलू बाजार में थोक बिक्री सात प्रतिशत वृद्धि के साथ 91,418 इकाई रही, जबकि 2021-22 में यह 85,609 रही थी। कंपनी ने 2022-23 में 17 प्रतिशत वृद्धि के साथ 22,722 इकाइयां निर्यात कीं, जबकि 2021-22 में यह आंकड़ा 19,401 था। देश के अग्रणी दोपहिया विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने घरेलू बाजार में वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 51.55 लाख से अधिक इकाइयों की बिक्री की जो एक साल पहले के 46.43 लाख वाहनों की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। हालांकि इस दौरान उसका निर्यात 3.0 लाख वाहन से घटकर 1.72 लाख इकाई ही रहा। टीवीएस मोटर कंपनी ने मार्च में पांच प्रतिशत वृद्धि के साथ 3,07,559 दोपहिया वाहन बेचे, जबकि मार्च, 2022 में 2,92,918 दोपहिया वाहन बेचे थे। इस दौरान उसकी घरेलू बिक्री 22 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2,40,780 इकाई रही। मोटरसाइकिल विनिर्माता रॉयल एन्फील्ड ने मार्च में सात प्रतिशत वृद्धि के साथ 72,235 इकाइयों की बिक्री की, जबकि पिछले साल मार्च में यह आंकड़ा 67,677 इकाई था। समीक्षाधीन माह में उसकी घरेलू बिक्री दो प्रतिशत वृद्धि के साथ 59,884 इकाई रही।
- नयी दिल्ली। अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मंजूरी के अनुरूप कराईकल पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (केपीपीएल) के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। एपीएसईजेड ने शनिवार को यह अधिग्रहण पूरा होने की जानकारी दी। कंपनी को इसके पहले केपीपीएल की कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) के अंतर्गत एक सफल समाधान आवेदक घोषित किया गया था। कराईकल पोर्ट पुडुचेरी में गहरे समुद्र में स्थित सभी मौसम के अनुकूल बंदरगाह है जिसकी माल ढुलाई क्षमता 2.15 करोड़ टन की है। एपीएसईजेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक करण अडाणी ने कहा, “कराईकल पोर्ट के अधिग्रहण के साथ एपीएसईजेड अब देश में कुल 14 बंदरगाहों का संचालन कर रही है। इसे उन्नत करने पर भविष्य में 850 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।”
-
मुंबई. नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को सितारों की एक महफिल जमी, जिसमें रजनीकांत, सलमान और आमिर खान सहित भारतीय सिनेमा जगत की विभिन्न हस्तियां शामिल रहीं। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड सेंटर में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर स्थित है। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ‘स्वदेश' नामक कला एवं शिल्प प्रदर्शनी के साथ-साथ तीन अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये गये, जिनमें एक संगीत नाटकीय शो ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन', ‘इंडिया इन फैशन' नामक एक पोशाक कला प्रदर्शनी और एक दृश्य कला शो ‘संगम' शामिल हैं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा जोनस एवं उनके पति निक जोनस, रणवीर सिंह एवं दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ मल्होत्रा एवं कियारा आडवाणी, और सैफ अली खान एवं करीना कपूर खान मौजूद थे। - नई दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड भारतीय बाजार और ग्राहकों की जरूरतों को देखने हुए आने वाले समय में नई 7 सीटर एमपीवी स्टारगेजर लॉन्च कर सकती है, जिसका मुकाबला मुख्य रूप से एमपीवी सेगमेंट के तीन महारथी मारुति सुजुकी अर्टिगा, किआ कारेन्स और टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से होगा। हुंडई अल्कजार एसयूवी खरीदने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिसमें 7 लोग आराम से बैठ सकते हैं।लंबे समय से लोगों को हुंडई स्टारगेजर का इंतजार है। स्टारगेजर थर्ड रो वाली एमपीवी है, जिसे किआ कारेन्स वाले प्लैटफॉर्म SP2 पर ही डिवेलप किया गया है। हुंडई की धांसू एसयूवी क्रेटा और अल्कजार भी इसी प्लैटफॉर्म पर बेस्ड है। अपकमिंग एमपीवी स्टारगेजर में 1.5 लीटर 4 सिलिंडर नेचुरली एस्पिरेटिड पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा, जो कि 113 बीएचपी की पावर और 145 एनएम टॉर्क जेनरेट कर सकेगा। इस एमपीवी में 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन भी देखने को मिल सकता है, जो कि 113 बीएचपी की पावर और 250 न्यूटर मीटर टॉर्क जेनरेट कर सकेगा। हुंडई स्टारगेजर में 6 स्पीड मैनुअल के साथ ही सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देखने को मिल सकते हैं।हुंडई स्टारगेजर के लुक और फीचर्स की बात करें तो यह एमपीवी 4.5 मीटर लंबी होगी और इसका व्हीलबेस 2780 एमएम होगा। स्टारगेजर में स्प्लिट हेडलैंप, एलईडी डीआरएल और स्लॉपिंग रूफलाइन के साथ ही नई ग्रिल और शार्क फिन एंटिना समेत कई बाहरी खूबियां देखने को मिलेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्टारगेर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाला बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूलिंक टेक्नॉलजी, प्रीमियम साउंड सिस्टम, लेदर सीट्स समेत अन्य स्टैंडर्ड फीचर्स के साथ ही मल्टीपल एयरबैग्स और अडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम समेत अन्य सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे।
-
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 380 रुपये की तेजी के साथ 59,680 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 280 रुपये घटकर 71,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 380 रुपये की तेजी के साथ 59,680 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’’अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,975 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव गिरावट के साथ 23.75 डॉलर प्रति औंस रह गया। गांधी ने कहा कि वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में अमेरिका के कमजोर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े आने के बाद सोने की कीमतों में मजबूती दिखी। -
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने नए फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की शुरुआत से पहले ही छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वाले लोगों के लिए बड़ा एलान किया है। सरकार ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही के लिये ज्यादातर छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ा दी। अर्थव्यवस्था में ब्याज दर में तेजी के रुख के साथ छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ायी गयी हैं। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में यह कहा। हालांकि लोकप्रिय जमा योजना पीपीएफ और बैंकों में बचत जमा पर ब्याज दरें अप्रैल-जून तिमाही के लिये क्रमश: 7.1 प्रतिशत और चार प्रतिशत पर बरकरार रखी गयी हैं। अन्य बचत योजनाओं में ब्याज दरों में 0.1 प्रतिशत से 0.7 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। ब्याज में सबसे ज्यादा वृद्धि राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) में की गयी है। इसपर एक अप्रैल से 30 जून, 2023 के लिये अब 7.7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा जो अबतक 7.0 प्रतिशत था। बालिकाओं के लिये बचत योजना सुकन्या समृद्धि के लिये ब्याज 7.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 8 प्रतिशत किया गया है।वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिये ब्याज दर 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.2 प्रतिशत और किसान विकास पत्र (केवीपी) के लिये 7.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.6 प्रतिशत किया गया है। किसान विकास पत्र अब 120 महीनों के बजाए 115 महीनों में परिपक्व होगा।
पिछली तिमाही में भी ब्याज दर बढ़ायी गयी थीलघु बचत योजनाओं के लिये ब्याज दरें में हर तिमाही संशोधित किये जाते हैं। इस संशोधन के साथ डाक घर में एक साल के लिये जमा पर ब्याज 6.8 प्रतिशत (अब तक 6.6 प्रतिशत), दो साल के लिये 6.9 प्रतिशत (अबतक 6.8 प्रतिशत), तीन साल के लिये सात प्रतिशत (अबतक 6.9 प्रतिशत) और पांच साल के लिये 7.5 प्रतिशत (अबतक सात प्रतिशत) हो गया है।लोक भविष्य निधि पर ब्याज 7.1 प्रतिशत और बचत जमा पर चार प्रतिशत बरकरार रखा गया है। मासिक आय योजना पर ब्याज 0.3 प्रतिशत बढ़ाकर 7.4 प्रतिशत कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बढ़ती महंगाई को काबू में लाने के लिये पिछले साल मई से नीतिगत दर यानी रेपो 2.5 प्रतिशत बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दी है। इसके साथ जमा पर भी ब्याज दरें बढ़ी हैं। -
नई दिल्ली। स्टॉक मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को जोरदार तेजी दर्ज की गई । सेंसेक्स एक हजार से अधिक चढ़कर 59 हजार के करीब बंद हुआ।
सूचकांक में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के शेयर में उछाल से बाजार में तेजी आई। साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में नरमी तथा ग्लोबल मार्किट में सकरात्मक रुख से भी मार्केट को समर्थन मिला।तीस अंकों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में ही मजबूती के साथ खुला। कारोबार के दौरान यह 59,068.47 के उच्चतर और 58,273.86 के निचले स्तर तक झूलने के बाद 1031.43 अंक या 1.78 प्रतिशत के उछाल के साथ 58,991.52 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी 272.40 अंक 1.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,353.10 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में सबसे अधिक 4.19 प्रतिशत की तेजी आई। साथ ही नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, विप्रो समेत 26 कंपनियों के शेयर लाभ में बंद हुए।दूसरी तरफ टाइटन, एशियन पेंट, बजाज फाइनेंस और सनफार्मा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार 17 पैसे बढ़कर 82.17 (अस्थायी) पर बंद हुआ। -
राउरकेला. राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की ‘ स्टील मेल्टिंग शॉप' (इस्पात गलाने की इकाई) ने 10 करोड़ टन कच्चे इस्पात उत्पादन का लक्ष्य पार कर लिया है। आरएसपी के प्रभारी निदेशक अतनु भौमिक ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यहां का दौरा किया और इस उपलब्धि के लिए सामूहिक प्रयासों की सराहना की। इस्पात संयंत्र की ओर से जारी विज्ञप्ति में भौमिक के हवाले से कहा गया, ‘‘स्टील मेल्टिंग शॉप के कर्मचारियों, अन्य संबद्ध इकाइयों के प्रयास से यह संभव हो सका।''
- नई दिल्ली। अगर आप जियो यूजर हैं तो कंपनी का 152 रुपये वाला प्लान काफी अच्छा है। इसमें कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इस प्लान में डेली डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई अन्य बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। अगर आप जानना चाहते हैं इस प्लान में क्या-कुछ दिया जा रहा है तो नीचे पढ़ें-जियो का 152 रुपये का प्लान: इस प्लान की कीमत 152 रुपये है। इसमें 28 दिन की वैधता दी जा रही है। इस प्लान में हर दिन 0.5GB डाटा दिया जा रहा है। पूरी वैधता के दौरान 14 GB डाटा दिया जा रहा है। FUP डाटा खत्म होने के बाद 64 Kbps की स्पीड मिलेगी। इसके साथ ही हर नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा 300 SMS दिए जाएंगे। वहीं, JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का फ्री एक्सेस दिया जाएगा। बता दें कि यह JioPhone का प्लान है। ये प्लान केवल यही यूजर रिचार्ज करा सकते हैं। इसके अलावा भी कंपनी कई प्लान्स दे रही है जो बेहद सस्ते आते हैं। इनमें 75 रुपये, 91 रुपये, 125 रुपये, 186 रुपये, 223 रुपये और 895 रुपये के प्लान शामिल हैं। ये सभी जियोफोन यूजर्स के लिए हैं। अगर आप जियोफोन का इस्तेमाल करते हैं और सस्ते प्लान्स से रिचार्ज कराना चाहते हैं तो ये प्लान्स आपके लिए सही हो सकते हैं।
- नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि सरकार आर्थिक वृद्धि को गति देने को लेकर राजस्व अंतर को पूरा करने के लिये 2023-24 की पहली छमाही में कर्ज के जरिये 8.88 लाख करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर रही है। आधिकारिक बयान के अनुसार, एक अप्रैल, 2023 से शुरू वित्त वर्ष 2023-24 के लिये कुल 15.43 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित बाजार उधारी में से 8.88 लाख करोड़ रुपये यानी 57.5 प्रतिशत पहली छमाही में जुटाने की योजना है। उधारी कार्यक्रम 26 साप्ताहिक किस्तों में पूरा करने की योजना है। इसके तहत 31,000 से 39,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। उधारी तीन, पांच, सात, 10, 14, 30 और 40 साल की प्रतिभूतियों के जरिये जुटाई जाएगी।
- मुंबई। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बुधवार को वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) के रूप में 3,000 करोड़ रुपये की शुरुआती पूंजी के साथ कंपनी बॉन्ड बाजार विकास कोष गठित करने का फैसला किया। यह दबाव के समय में निवेश स्तर वाली कंपनियों के बॉन्ड की खरीद के लिये सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य करेगा। इस कदम का मकसद कॉरपोरेट बॉड बाजार में प्रतिभागियों के बीच भरोसे के साथ बॉन्ड खरीद-बिक्री बाजार में नकदी को बढ़ाना है। सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रस्तावित कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार विकास कोष (सीडीएमडीएफ) का शुरुआती कोष 3,000 करोड़ रुपये होगा। इसका योगदान म्यूचुअल फंड करेंगे।'' उन्होंने कहा कि सरकार ने इस कोष के दस गुना उपयोग की अनुमति दी है। इस तरह उपलब्ध कोष का आकार बढ़कर 33,000 करोड़ रुपये हो जाएगा। कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार विकास कोष नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्ट कंपनी (एनसीजीटीसी) की तरफ से प्रदान की जाने वाली गारंटी के आधार पर बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान कॉरपोरेट ऋण प्रतिभूतियों की खरीद के लिए धन जुटा सकता है।
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय कम्पनी विधि अपील अधिकरण ने आज गूगल के खिलाफ भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा एंड्रायड मोबाइल मामले में जुर्माना लगाने को सही ठहराया है। अधिकरण ने प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा लगाए गए एक हजार 338 करोड़ रुपए के जुर्माने को बरकरार रखा है। प्रतिस्पर्धा आयोग ने पिछले वर्ष 20 अक्टूबर को एंड्रायड मोबाइल उपकरणों के संबंध में प्रतिस्पर्धा विरोधी कदमों के लिए गूगल पर यह जुर्माना लगाया था। गूगल ने अधिकरण के समक्ष इस फैसले को चुनौती दी थी। गूगल को जुर्माना भरने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है।
-
नयी दिल्ली. सरकार ने मंगलवार को कहा कि गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध तब तक जारी रहेगा जब तक कि देश खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए घरेलू आपूर्ति को लेकर सहज महसूस नहीं करता। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अशोक के मीणा ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बेमौसम बारिश के कारण गेहूं का उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ है। बारिश के बाद भी इस साल गेहूं का कुल उत्पादन रिकॉर्ड 11.2 करोड़ टन रहेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ताजा गेहूं की फसल की सरकारी खरीद शुरू हो गई है, और सोमवार को मध्य प्रदेश में लगभग 10,727 टन गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की गई है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े गेहूं उत्पादक देश भारत ने मई, 2022 में बढ़ती घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने के उपायों के तहत गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। मीणा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां तक आम आदमी की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार का संबंध है, गेहूं के निर्यात की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए, जब तक देश आपूर्ति को लेकर सहज महसूस नहीं करता, तब तक गेहूं पर निर्यात प्रतिबंध जारी रहेगा।'' उन्होंने कहा कि इस साल अनुमानित अधिक गेहूं उत्पादन भारतीय बाजार में सरकारी खरीद और सामान्य खपत दोनों के लिए पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। कृषि मंत्रालय के दूसरे अनुमान के अनुसार, सरकार ने फसल वर्ष 2023-24 (जुलाई-जून) में रिकॉर्ड 11 करोड़ 21.8 लाख टन गेहूं उत्पादन का अनुमान लगाया है। मीणा ने कहा कि कृषि मंत्रालय ने मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन का अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा, ‘‘बारिश चिंता का कारण है क्योंकि यह अनाज की गुणवत्ता को प्रभावित करती है। बारिश का साथ देने वाला कारक यह है कि तापमान भी कम हो जाता है। पूर्ण परिपक्वता के लिए कम तापमान गेहूं की फसलों के लिए अच्छा होता है। इसलिए गेहूं के उत्पादन की अनुमानित मात्रा हासिल किये जाने की संभावना है।'' इसके चलते सरकार का तीन करोड़ 41.5 लाख टन का गेहूं खरीद का लक्ष्य भी हासिल किया जाएगा।
मीणा ने कहा कि एफसीआई ने गेहूं खरीद अभियान शुरू कर दिया है। 27 मार्च को मध्य प्रदेश में लगभग 10,727 टन गेहूं की खरीद की गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में पहली आवक शुरू हो गई है। लगभग 10,727 टन की खरीद हुई, हालांकि सोमवार को 5.56 लाख टन की भारी आवक हुई।'' पिछले साल इसी अवधि में इसी तारीख को खरीद की मात्रा शून्य थी। इस वर्ष कम अवधि की फसलों की कटाई के कारण आवक बहुत अधिक थी। देशभर के खरीद केंद्र खुले रहेंगे। पंजाब और हरियाणा में एक अप्रैल से खरीद शुरू हो जाएगी।
एफसीआई का लक्ष्य विपणन वर्ष 2023-24 (अप्रैल-मार्च) में पंजाब से 1.32 करोड़ टन, हरियाणा से 75 लाख टन और मध्य प्रदेश से 80 लाख टन गेहूं की खरीद का है। यह पूछे जाने पर कि क्या बारिश से प्रभावित गेहूं की फसल के लिए गुणवत्ता मानदंडों में ढील दी जाएगी, मीणा ने कहा, ‘‘यदि आवश्यक हुआ तो स्थिति का आकलन करने के लिए एक टीम भेजी जाएगी। हम टीम द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लेंगे।'' उन्होंने कहा कि सरकार को भरोसा है कि अनुमानित रिकॉर्ड उत्पादन हासिल कर लिया जाएगा और इस साल खरीद का लक्ष्य भी हासिल कर लिया जाएगा। गेहूं और गेहूं आटे की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए खुला बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के तहत बफर स्टॉक से गेहूं की बिक्री के बारे में मीणा ने कहा कि फिलहाल इसे रोक दिया गया है क्योंकि कीमतें स्थिर हो गई हैं। बाजार में जिस मात्रा में गेहूं बेचा गया है उसके कारण (मंडी) कीमतें जनवरी के अंतिम सप्ताह में 30 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर अब 22-23 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई हैं। -
नयी दिल्ली. ताइवान की बैटरी कंपनी गोगोरो इंक ने अंतिम छोर तक के परिवहन की श्रेणी में बिजली से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जोमेटो और कोटक महिंद्रा प्राइम के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत जोमेटो के डिलिवरी साझेदारों को वे दोनों कंपनियां किफायती ऋण और बैटरी अदला-बदली की सेवा देंगी। गोगोरो के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी होरास ल्यूक ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत के शहरों में इलेक्ट्रिक परिवहनों का शहरी रूपांतरण शुरू हो चुका है। ऐसे में आवश्यक है कि हम डिलिवरी साझेदारों को इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों से जुड़ी सुविधाएं दें। गोगोरो, जोमेटो और कोटक ने इसीलिए यह साझेदारी की है।'' जोमेटो में फूड डिलिवरी के मुख्य परिचालन अधिकारी मोहित सरदाना ने कहा, ‘‘किफायती और भरोसेमंद बैटरी अदला-बदली समाधान के साथ इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन डिलिवरी साझेदारों के लिए लाभदायक साबित होते हैं और इनसे वायु प्रदूषण में भी कमी आती है।'
-
नयी दिल्ली. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि देश का वस्तु एवं सेवा निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तक 760 अरब डॉलर से अधिक हो जाने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2021-22 में देश का कुल निर्यात 676 अरब डॉलर रहा था जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 500 अरब डॉलर था। गोयल ने यहां उद्योग मंडल एसोचैम के वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस समय दुनिया मंदी, उच्च मुद्रास्फीति और बढ़ी हुई ब्याज दरों का सामना कर रही है, भारत बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ साल में नरेंद्र मोदी सरकार का ध्यान बुनियादी आधार खड़ा करने पर रहा है ताकि अर्थव्यवस्था कई वर्षों तक निर्बाध एवं सतत वृद्धि करती रहे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार में भारत के प्रदर्शन ने आलोचकों को गलत साबित कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं गर्व एवं प्रसन्नता से यह कह सकता हूं कि भारत ने चालू वित्त वर्ष में आज की तारीख में 750 अरब डॉलर का निर्यात आंकड़ा पार कर लिया है।'' उन्होंने उम्मीद जताई कि 31 मार्च को वित्त वर्ष के खत्म होने तक यह आंकड़ा 760 अरब डॉलर को पार कर जाएगा।
-
नयी दिल्ली. जिंदल स्टेलनेस लिमिटेड (जेएसएल) अपना कच्चा माल आधार बढ़ाने के लिए इंडोनेशिया में 1,300 करोड़ रुपये का निवेश कर एक निकल पिग आयरन (एनपीआई) स्मेल्टर इकाई लगाएगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया की कंपनी न्यू याकिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक संयुक्त उद्यम कंपनी के जरिये यह निवेश किया जाएगा। इस उद्यम में जेएसएल की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत होगी। उन्होंने कहा कि जेएसएल किसी विदेशी बाजार में निकल भंडार रखने वाले पहली भारतीय कंपनी है। कंपनी निकल की अपनी अधिकांश जरूरतों को स्टेनलेस स्टील कतरनों के जरिये पूरा करती है। जिंदल ने कहा, ‘‘निकल की दीर्घकालिक उपलब्धता बनाए रखने के लिए हमने न्यू याकिंग के साथ एक सहयोग समझौता किया है जिसके तहत हल्माहेरा द्वीप में एक औद्योगिक पार्क में एनपीआई स्मेल्टर संयंत्र के निर्माण एवं परिचालन पर निवेश किया जाएगा।'' उन्होंने इस परियोजना के अगले दो साल में पूरा होने की संभावना बताते हुए कहा कि इसकी सालाना एनपीआई उत्पादन क्षमता दो लाख टन की होगी।
-
नयी दिल्ली. सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लि. की पूर्ण अनुषंगी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में ग्रीनको द्वारा स्थापित किये जा रहे हरित अमोनिया संयंत्र को 1,300 मेगावॉट हरित बिजली की आपूर्ति करेगी। आधिकारिक बयान के अनुसार, एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लि. ने ग्रीनको समूह की कंपनी ग्रीनको जीरो सी प्राइवेट लि. के साथ 1,300 मेगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा की आपूर्ति के लिये समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। यह बिजली आपूर्ति ग्रीनको के काकीनाडा में स्थापित किये जा रहे अमोनिया कारखाने को की जाएगी। समझौते पर एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लि. के मुख्य महाप्रबंधक राजीव गुप्ता और ग्रीनको समूह के संस्थापक और संयुक्त प्रबंध निदेशक महेश कोली ने दस्तखत किये। इस मौके पर दोनों कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। -
नयी दिल्ली. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को देश में लॉजिस्टिक लागत में कमी लाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि सरकार का इसे 2024 के अंत तक एकल अंक यानी नौ प्रतिशत पर लाने का लक्ष्य है, जिससे निर्यात को गति मिलेगी। उन्होंने यहां उद्योग मंडल एसोचैम के सालाना सत्र में यह भी कहा कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर 6.5 किलोमीटर जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन अगले महीने किया जाएगा। साथ ही एशिया की सबसे बड़ी सुरंग जोजिला के 2024 में पूरा होने की उम्मीद है। गडकरी ने कहा, ‘‘देश के उद्योग और कारोबार के समक्ष लॉजिस्टिक की ऊंची लागत बड़ी चुनौती है। अभी यह 16 प्रतिशत है। हमने इसे 2024 के अंत तक नौ प्रतिशत पर लाने का लक्ष्य रखा है।'' उन्होंने कहा कि चीन में जहां लॉजिस्टिक लागत आठ प्रतिशत है, वहीं अमेरिका और यूरोपीय संघ में यह 12 प्रतिशत है। गडकरी ने कहा, ‘‘अगर हम लॉजिस्टिक लागत को कम कर नौ प्रतिशत पर ला सके, तो हमारा निर्यात 1.5 गुना बढ़ जाएगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘इसे हासिल करने के लिये सरकार सड़क मार्ग और रेलवे दोनों में सुधार पर ध्यान दे रही है। हम प्रमुख शहरों और केंद्रों के बीच की दूरी को कम करने पर ध्यान देने के साथ हरित राजमार्ग और औद्योगिक गलियारा बना रहे हैं।'' कुछ राजमार्ग परियोजनाओं का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा, ‘‘दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद लोग केवल 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई पहुंच सकते हैं। वहीं नागपुर से मुंबई पांच घंटे में और नागपुर से पुणे की यात्रा छह घंटे में हो सकेगी। इससे लॉजिस्टिक लागत कम करने में मदद मिलेगी।'' उन्होंने यह भी कहा, ‘‘हम सोनमर्ग में जेड-मोड़ सुरंग बना रहे हैं। इस सुरंग का उद्घाटन अप्रैल में किया जाएगा।'' श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर 6.5 किलोमीटर लंबी जेड-मोड़ सुरंग सोनमर्ग और गगनगिर के बीच है। यह सुरंग बारहमासी संपर्क सुविधा प्रदान करेगी। मंत्री ने कहा, ‘‘हम एशिया की सबसे बड़ी सुरंग जोजिला में बना रहे है। जोजिला सुरंग का 65 से 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसका उद्घाटन 2024 में होगा।'' कुल 13.5 किलोमीटर लंबी जोजिला सुरंग का निर्माण 4,900 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह श्रीनगर को लेह से जोड़ेगी। इससे हर मौसम में संपर्क सुविधा मिलेगी। फिलहाल, सर्दियों के शुरू होने के बाद भारी हिमपात के कारण सड़क वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहती है।
ग्यारह हजार फुट ऊंची परियोजना पूरा करने की मूल समयसीमा दिसंबर, 2026 है। गडकरी ने यह भी कहा कि उनका मंत्रालय जम्मू-श्रीनगर के बीच नौ सुरंगों पर काम कर रहा है। -
नयी दिल्ली. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने मंगलवार को अपने स्कूटर एक्टिवा125 का नया संस्करण पेश किया। दिल्ली में इसकी शोरूम कीमत 78,920 रुपये है। एचएमएसआई के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अत्सुशी ओगाता ने एक बयान में कहा कि 2023 एक्टिवा125 अप्रैल से लागू होने जा रहे नए उत्सर्जन मानकों को पूरा करता है। यह स्कूटर सख्त उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ उतारा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘इस नए मॉडल के साथ हमने यह सुनिश्चित किया है कि हमारे ग्राहक नए मानकों पर खरा उतरने के साथ एक बेहतर अनुभव भी प्राप्त कर सकें।
-
नयी दिल्ली. एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया ने एक एकीकृत टिकट बुकिंग प्रणाली लागू की है जिसकी मदद से यात्री दोनों एयरलाइन के टिकट एक ही वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। यह कदम एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ एयरएशिया इंडिया के विलय की प्रक्रिया का ही हिस्सा है। विलय के बाद सम्मिलित एयरलाइन किफायती दाम पर विमानन सेवा देने पर जोर देगी। मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, टाटा समूह की इन दोनों एयरलाइंस ने सोमवार से एक एकीकृत टिकट बुकिंग प्रणाली एवं वेबसाइट शुरू कर दी है। इस व्यवस्था के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया की घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग एक ही वेबसाइट पर की जा सकेगी।
- नयी दिल्ली.। सरकार कोयला खदानों के सातवें दौर की वाणिज्यिक नीलामी बुधवार को शुरू करेगी। इसमें 106 कोयला ब्लॉक रखे जाएंगे। कोयला मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह छठे दौर की नीलामी में शामिल 28 कोयला ब्लॉक के लिये समझौते पर हस्ताक्षर करेगा। बयान के अनुसार, ‘‘कोयला मंत्रालय छठे दौर में नीलाम किये गये 28 कोयला खदानों के लिये समझौते पर हस्ताक्षर करेगा। इसके साथ कोयला ब्लॉक के सातवें दौर की नीलामी 29 मार्च, 2023 को होगी।'' मंत्रालय के अनुसार, नीलामी में शामिल 28 कोयला खदानों की अधिकतम क्षमता (पीआरसी) 7.4 करोड़ टन सालाना है। अधिकतम क्षमता पर इन खदानों से सालाना 14,497 करोड़ रुपये का राजस्व अनुमानित है। इन खदानों के चालू होने से एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। बुधवार को शुरू सातवें दौर की नीलामी में शामिल 106 कोयला खदानों में से 95 गैर-कोकिंग कोयला खदान, एक कोकिंग कोयला खदान और 10 लिग्नाइट खदान हैं। निविदा दस्तावेजों की बिक्री 29 मार्च, 2023 से शुरू होगी। खदानों, नीलामी की शर्तों, समयसीमा आदि का विवरण एमएसटीसी नीलामी मंच पर देखा जा सकता है। नीलामी राजस्व हिस्सेदारी के आधार पर पारदर्शी तरीके से दो चरणों में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे और नीलामी के अगले दौर की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
-
नयी दिल्ली। अडाणी समूह की कंपनी एनडीटीवी लि. ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्व चेयरमैन उपेंद्र कुमार सिन्हा और वेल्सपन इंडिया लि. की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक दीपाली गोयनका को अपने बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने सिन्हा और गोयनका की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। दोनों को 27 मार्च, 2023 से गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति दो साल 26 मार्च, 2025 तक के लिए है।
- नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से बड़े कर्जों पर समुचित नजर रखने और बड़ी कंपनियों के गिरवी रखे शेयरों के लिये पर्याप्त प्रावधान करने को कहा है। अमेरिका तथा यूरोप में कुछ बैंकों के विफल होने के बाद उत्पन्न वैश्विक वित्तीय हालात को देखते हुए मंत्रालय ने यह बात कही है। सूत्रों के अनुसार, समय पर कदम उठाने के लिये गिरवी रखी प्रतिभूतियों को लेकर एकीकृत बाजार आंकड़े की जरूरत है। इसके अलावा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हाल की बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों से गिरवी रखे शेयरों समेत कंपनियों को दिये गये कर्ज का भी प्रबंधन करने को कहा गया था। सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्रालय ने यह भी कहा कि कि बड़ी कंपिनयों के ऋण खातों के दबाव-परीक्षण को बढ़ाना विवेकपूर्ण होगा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को यह भी सलाह दी गई थी कि वे बड़ी और कॉरपोरेट जमा के बदले छोटी-छोटी जमा पर ध्यान दें और विवेकाधीन मूल्य निर्धारण प्रणाली से दूर रहें। वित्त मंत्री ने पिछले सप्ताह विभिन्न वित्तीय मानकों के आधार पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की समीक्षा की। उन्होंने बैंकों से ब्याज दर जोखिमों के बारे में सतर्क रहने और नियमित रूप से हालात को लेकर दबाव परीक्षण करने का आग्रह किया।
- नयी दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार कंपनियों से कहा है कि वह अवांछित कॉल और संदेशों पर रोक के लिए तत्काल कदम उठाएं। ट्राई ने भारती एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के साथ अवांछित वाणिज्यिक संचार (यूसीसी) का पता लगाने के मुद्दे पर समीक्षा बैठक की। ट्राई ने दूरसंचार परिचालकों से कहा कि वे बैंकों और वित्तीय संस्थानों से बिना इस्तेमाल वाले टेंपलेट को साफ करने को कहें। बैठक के दौरान वोडाफोन आइडिया ने कृत्रिम मेधा/मशीन लर्निंग पर प्रस्तुतीकरण दिया। यह प्रणाली मोबाइल नंबरों से भेजे जाने वाले धोखाधड़ी वाले संदेशों का विश्लेषण करने और उसके तरीके का पता लगा सकती है। नियामक ने कहा कि वोडाफोन आइडिया को इसके पायलट की अनुमति दी जाएगी। इसकी सफलता के आधार पर ट्राई उद्योग में सिद्धान्त/नियमन लाएगा। एआई/एमएल के इस्तेमाल के जरिये यूसीसी का पता लगाने की प्रणाली के क्रियान्वयन की समीक्षा की सीमा एक मई है।



.jpeg)

.jpg)

.jpg)

.jpeg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)










.jpg)
.jpg)
.jpg)

