- Home
- बिजनेस
-
नई दिल्ली। मारुति सुजुकी की एंट्री लेवल सेडान डिजायर एक बार फिर अपने सेगमेंट में सबको पीछे छोड़ते हुए देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार रही। मारुति डिजायर बीते मई में हुंडई ऑरा (Hyundai Aura) और वरना (Verna) के साथ ही होंडा अमेज (Honda Amaze), सिटी (Honda City) और टाटा टिगोर (Tata Tigor) जैसी सेगमेंट की बाकी कारों को पीछे छोड़ने में कामयाब रही। बीते मई में 11,315 लोगों ने मारुति डिजायर सेडान खरीदी। इंडियन मार्केट में काफी समय से डिजायर का सेडान सेगमेंट में दबदबा है।
बीते महीने, यानी मई 2023 में मारुति सुजुकी डिजायर को 11,315 ग्राहकों ने खरीदा। बीते अप्रैल 2023 में डिजायर की 10,132 यूनिट बिकी थी। ऐसे में डिजायर की बिक्री में 1 फीसदी से ज्यादा की सालाना ग्रोथ हुई है। डिजायर की सालाना बिक्री करीब ढाई फीसदी घटी है।दूसरे नंबर पर हुंडई ऑरापिछले महीने हुंडई की पॉपुलर सेडान ऑरा (Hyundai Aura) दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार रही, जिसे 4707 ग्राहकों ने खरीदा। पिछले साल मई के मुकाबले इस साल मई में ऑरा की बिक्री में 42 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, मंथली सेल 7 फीसदी से ज्यादा घटी है। बीते मई में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान Hyundai Verna रही, जिसे 3687 ग्राहकों ने खरीदा।चौथे नंबर पर पहुंची Honda Amazeपिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान की लिस्ट में होंडा अमेज चौथे नंबर पर रही। अमेज को पिछले महीने 3128 ग्राहकों ने खरीदा। 5वे नंबर पर Tata Tigor रही, जिसे मई 2023 में 2701 ग्राहकों ने खरीदा।टॉप 10 में कौन-कौन सी सेडान रही?भारत की बीते मई 2023 की टॉप सेलिंग सेडान कारों की लिस्ट में छठे नंबर पर Skoda Slavia रही, जिसकी 1695 यूनिट बिकी। इसके बाद Volkswagen Virtus रही, जिसे 1631 ग्राहकों ने खरीदा। Honda City 8वें नंबर पर रही और इसे 1532 ग्राहकों ने खरीदा। 9वीं बेस्ट सेलिंग सेडान Maruti Suzuki Ciaz रही, जिसे 992 लोगों ने खरीदा। बीते मई में 10वीं बेस्ट सेलिंग सेडान Toyota Camry रही, जिसे 142 ग्राहकों ने खरीदा।सेडान डिजायर: प्राइस और माइलेजमारुति सुजुकी डिजायर की एक्स-शोरूम प्राइस 6.51 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9.39 लाख रुपये है। एंट्री लेवल सेडान डिजायर के पेट्रोल वेरिएंट्स की माइलेज 22.61 kmpl तक और डिजायर सीएनजी की माइलेज 31.12 km/kg तक की है। -
नई दिल्ली। एमेजॉन ने एमेजॉन पे कैश लोड (Amazon Pay Cash Load) नाम से एक नया फीचर पेश किया है। इसके जरिये यूजर्स अपने 2,000 रुपये के नोट को सीधे अमेज़न पे बैलेंस खाते में जमा कर सकते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, एमेजॉन पे का कैश लोड विकल्प आपको अपने एमेजॉन पे बैलेंस खाते में 2,000 रुपये के नोटों समेत आसानी से कैश जमा कराने में सक्षम बनाता है। इस फीचर या सुविधा के जरिये यूजर्स हर महीने 50,000 रुपये तक जमा करा सकते हैं। यह सुविधा यूजर्स को अपनी खर्च की जरूरतों के लिए लचीलापन प्रदान करती है। एमेजॉन पे बेलेंस में जमा होने वाले पैसे का इस्तेमाल यूजर्स ऑनलाइन खरीदारी करना, स्टोर पर स्कैन और भुगतान समेत अपनी जरूरतों के हिसाब से कर सकते हैं।रिपोर्ट में कहा गया कि एमेजॉन के अनुसार, यूजर्स इन पैसों को अपने बैंक खाते में भी ट्रांसफर कर सकते हैं और अपने किसी चाहने वाले के अकॉउंट में भी डलवा सकते हैं।कैसे करवाएं जमा ?अपने ऑर्डर की डिलीवरी के दौरान, आप अपने डिलीवरी सहयोगी को 2000 रुपये के नोट समेत कैश राशि सौंपकर आसानी से पैसे जमा कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद तुरंत ही आपके एमेजॉन पे बैलेंस के अकॉउंट में बराबर राशि जमा कर दी जाती है। बता दें कि RBI के निर्देशों के बाद बैंकों ने 2000 रुपये के नोट को बदलना शुरू कर दिए है। आरबीआई ने 2 हजार रुपये के नोट को बदलने के लिए चार महीने का समय दिया है। तब तक लोग बैंक से या नोट बदलवा सकते है या जमा कर सकते है। -
नई दिल्ली। इंस्टाग्राम (Instagram) की ओर से नए फीचर (New Feature) को जोड़ने का सिलसिला जारी है। Meta के मालिकाना हक वाली इस कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए वीडियो कॉल से जुड़ा एक कमाल का फीचर रोलआउट कर दिया है। अब यूजर्स इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल के दौरान अपनी स्क्रीन एक-दूसरे के साथ शेयर कर सकेंगे। इस फीचर ने इंस्टाग्राम को अब और भी मजेदार बना दिया है।
स्क्रीन शेयर कर एक साथ देख सकेंगे रील्सअब यूजर्स अपने पार्टनर, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वीडियो कॉल पर अपनी स्क्रीन शेयर कर एक साथ रील्स देख सकते हैं, इंस्टाग्राम पर सेव और लाइक किए गए पोस्ट देख सकते हैं। इतना ही नहीं ऐप को बंद करके यूजर्स अपने फोन में रखा कंटेंट भी एक साथ देख सकेंगे। इंस्टाग्राम हेल्प सेंटर की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, वीडियो कॉल में अधिकतम 8 लोग जुड़ सकते हैं।वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयर करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप-सबसे पहले अपने किसी दोस्त या परिचित को इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल से कनेक्ट कीजिए।-इसके बाद स्क्रीन पर नीचे की तरफ दिए गए ‘Screen share’ के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।-अब वीडियो कॉल को अपने डिवाइस पर एक छोटे फ्रेम में दिखाने के लिए टैप कीजिए। अब आपकी स्क्रीन शेयर होनी शुरू हो जाएगी। अब आप इंस्टाग्राम का उपयोग वैसे ही जारी रख सकते हैं जैसे आप आमतौर पर करते हैं।-अपने डिवाइस की होम स्क्रीन पर जाएं या ऐप्स स्विच करें। आप अपने डिवाइस का उपयोग वैसे ही जारी रख सकते हैं जैसे आप आमतौर पर करते हैं।-जब आप अपनी स्क्रीन साझा करते हैं, तो स्क्रीन के ऊपर बाईं ओर एक लाल आइकन दिखाई दे सकता है। आप लाल आइकन पर टैप करके, फिर स्टॉप पर टैप करके भी अपनी स्क्रीन शेयर करना बंद कर सकते हैं।-वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयर करते हुए इन बातों का रखें ध्यान-वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयरिंग का यह फीचर है तो बड़े कमाल का, लेकिन यूजर्स को कुछ बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। जिससे उनकी प्राइवेसी ब्रीच न हो।-जब आप अपनी स्क्रीन शेयर करेंगे तो नोटिफिकेशन सहित आपकी स्क्रीन पर मौजूद सभी चीजें आपके वीडियो कॉल में जुड़े अन्य सभी यूजर्स को दिखाई देंगी।-ध्यान रखें कि जब आप अपनी स्क्रीन शेयर करना बंद कर देंगे तो आपकी वीडियो कॉल समाप्त नहीं होगी।-यदि आप वॉल्यूम को कम या ज्यादा या म्यूट करते हैं तो यह बदलाव केवल आपके डिवाइस पर अप्लाई होगा, वीडियो कॉल पर जुड़े अन्य यूजर्स के डिवाइस पर नहीं। -
नई दिल्ली। हम सब अपनी कमाई का कुछ हिस्सा निवेश करने की योजना बनाते है लेकिन जोखिम को देखते हुए कई बार रुक जाते है। हालांकि, कई ऐसी भी योजनाएं है जिनमें जोखिम न के बराबर है और रिटर्न भी अच्छा मिल जाता है।ऐसे में अगर आप किसी योजना तलाश कर रहे हैं जिसमें किसी भी तरह का जोखिम न होकर रिटर्न भी अच्छा मिल रहा हो, तो आपके लिए पीपीएफ (Public Provident Fund- PPF) एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
कौन और कितना कर सकते है निवेश ?बता दें कि इस योजना में कोई देश का कोई भी नागरिक इन्वेस्मेंट कर सकता हैं। सरकार की इस योजना में आप मिनिमम 500 रुपये और अधिकतम सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं।कितना मिलेगा रिटर्न ?इस स्किम में निवेश करने पर ग्राहकों को 15 सालों तक कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है। मौजूदा समय में पीपीएफ पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। कम्पाउंडिंग इंटरेस्ट सेविंग्स पर मिलने वाला वह ब्याज है जिसकी कैलकुलेशन मूल पैसे और पिछली अवधि के मिली ब्याज दोनों पर की जाती है।रिटर्न का उदाहरणउदाहरण के तौर पर अगर आप हर महीने पीपीएफ में 2000 रुपये का निवेश करेंगे, तो आपको सालभर यानी एक साल का टोटल निवेश 24,000 रुपये होगा। इस हिसाब से 15 सालों में आप कुल 3,60,000 रुपए का निवेश करेंगे और 7.1 फीसदी के कंपाउंडिंग ब्याज के हिसाब से 2,90,913 रुपए मिलेंग।।इस तरह मैच्योरिटी के समय कुल 6,50,913 रुपए मिलेंगे।पीपीएफ में निवेश कैसे शुरू करेंपीपीएफ फंड में पैसे डालने के लिए सबसे पहले पीपीएफ अकाउंट खोलना होता है। इस स्किम की पेशकश ज्यादातर डाकघरों या बैंकों में की जाती है। पीपीएफ में निवेश करने के इच्छुक लोग पीपीएफ खाता ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी खोल सकते हैं। कोई व्यक्ति अपनी पसंद के बैंक के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पीपीएफ खाता खोल सकता है। पीपीएफ खाता खोलने के लिए सबसे पहले बैंक में सेविंग्स अकाउंट होना चाहिए। - नयी दिल्ली. बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने विधि विभाग में 25 वरिष्ठ स्तर के पदों के लिए बृहस्पतिवार को आवेदन मांगे। भर्ती अभियान से सेबी की नियामक भूमिका को तेजी से और अधिक प्रभावी ढंग से निष्पादित करने के लिए कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। सेबी ने सार्वजनिक अधिसूचना में विधि विभाग में ग्रेड ए अधिकारी (सहायक प्रबंधक) पद के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदक ऑनलाइन माध्यम से नौ जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सेबी इन पदों पर भर्ती के लिए अगस्त-सितंबर के दौरान ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगा। इस पद पर आवेदन के लिए आवेदकों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विधि में स्नातक होना अनिवार्य है।
-
नयी दिल्ली. सरकार की चावल खरीद चालू विपणन सत्र 2022-23 में अबतक बढ़कर 5.58 करोड़ टन पर पहुंच गई है। इसके अलावा सरकार ने 1.22 करोड़ किसानो को 1.7 लाख करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का भुगतान किया है। खाद्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। वहीं रबी विपणन वर्ष 2023-24 (अप्रैल-मार्च) में अबतक गेहूं की खरीद 2.62 करोड़ टन रही है, जो पिछले साल की कुल खरीद 1.88 करोड़ टन से कहीं अधिक है। मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘गेहूं और चावल की मौजूदा खरीद से सरकारी भंडार में पर्याप्त खाद्यान्न है।
इसमें कहा गया है कि गेहूं और चावल का संयुक्त स्टॉक 5.7 करोड़ टन पर पहुंच गया है, जो देश की खाद्यान्न जरूरतों के लिहाज से संतोषजनक है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) राज्य एजेंसियों के साथ मूल्य समर्थन योजना के तहत धान और गेहूं की खरीद करता है। धान की खरीद की जाती है और उसे मिलों में चावल में बदला जाता है। मंत्रालय के अनुसार, मौजूदा खरीफ विपणन सत्र (अक्टूबर-सितंबर) में 19 जून तक कुल 8.3 करोड़ टन धान (चावल के मामले में 5.58 करोड़ टन) की खरीद की गई थी। मिलों में इसे चावल में बदलने के बाद अबतक केंद्रीय पूल में लगभग 4.01 करोड़ टन चावल प्राप्त हो चुका है। वहीं डेढ़ करोड़ टन चावल अभी मिलना बाकी है। खरीद कार्यक्रम से 1.22 करोड़ किसान लाभान्वित हुए हैं। उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में लगभग 1,71,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। केंद्र ने 2022-23 के विपणन सत्र में 6.26 करोड़ टन चावल खरीदने का लक्ष्य रखा है। एफसीआई ने 2021-22 के विपणन सत्र में 5.75 करोड़ टन से अधिक चावल खरीदा था। कृषि मंत्रालय के तीसरे अनुमान के अनुसार, चावल उत्पादन 2022-23 फसल वर्ष के लिए रिकॉर्ड 13.55 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल यह 12.94 करोड़ टन था। गेहूं के मामले में 21.29 लाख किसानों को लगभग 55,680 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया है।
-
मुंबई. टाटा पावर कंपनी देश का सबसे ‘आकर्षक नियोक्ता ब्रांड' बन गई है। इसके बाद ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन और टाटा स्टील का नंबर आता है। बुधवार को जारी एक शोध रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। मानव संसाधन सेवाप्रदाता रैंडस्टैड इंडिया की वार्षिक रिपोर्ट ‘रैंडस्टैड एम्प्लॉयर ब्रांड रिसर्च (आरईबीआर) 2023' से पता चलता है कि टाटा पावर ने वित्तीय सेहत, प्रतिष्ठा और करियर में प्रगति के अवसरों पर काफी ऊंचे अंक हासिल किए हैं। किसी संगठन के लिए कर्मचारियों की दृष्टि से शीर्ष तीन संकेतकों की वजह से टाटा पावर पहला स्थान हासिल करने में सफल रही है। पिछले साल यानी 2022 में कंपनी नौवें स्थान पर थी। अमेजन इस साल रैंकिंग में कई पायदान की छलांग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं शीर्ष तीन की सूची में इस साल टाटा स्टील नई कंपनी है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) शीर्ष 10 की सूची में चौथे स्थान पर है। इसके बाद क्रमश: माइक्रोसॉफ्ट, सैमसंग इंडिया, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, आईबीएम और रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्थान रहा। ऑनलाइन स्टोर बिगबास्केट सूची में सबसे आकर्षक स्टार्टअप नियोक्ता ब्रांड बनकर उभरी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 77 प्रतिशत कर्मचारियों ने वाहन क्षेत्र को सबसे आकर्षक करार दिया है। उसके बाद आईटी, आईटीईएस और दूरसंचार (76 प्रतिशत), एफएमसीजी, खुदरा और ई-कॉमर्स (75 प्रतिशत) का स्थान रहा है। आरईबीआर सर्वे दुनियाभर में 1.63 लाख लोगों की प्रतिक्रिया पर आधारित है। यह सर्वे 32 बाजारों और वैश्विक अर्थव्यवस्था के 75 प्रतिशत हिस्से में किया गया। -
हैदराबाद |फार्मेसी श्रृंखला चलाने वाली मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज लिमिटेड पेटेंट मुक्त 500 से ज्यादा चिकित्सकीय और दीर्घकालिक बीमारियों की दवाएं अपने ब्रांड के अंतर्गत 50 से 80 प्रतिशत की भारी छूट पर बेचेगी। कंपनी ने बुधवार को यह घोषणा की। मेडप्लस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जी मधुकर रेड्डी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कंपनी ने ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए बिना पेटेंट की उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों के उत्पादन के लिए कई प्रतिष्ठित विनिर्माण कंपनियों के साथ करार किया है। रेड्डी ने कहा, “मेडप्लस 500 से ज्यादा चिकित्सकीय और पुरानी बीमारियों की दवाओं पर शुरुआत में छूट प्रदान करेगी और बाद में अगले तीन महीनों में यह छूट 800 से ज्यादा उत्पादों पर प्रदान की जाएगी।” उन्होंने कहा कि इन दवाओं में उच्च रक्तचाप, मधुमेह और गुर्दे की बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं शामिल होंगी। विस्तार योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि कंपनी इस समय सात राज्यों में 4,000 स्टोर संचालित करती है। रेड्डी ने कहा कि मेडप्लस 2023-24 के दौरान 800-1,000 नई फार्मेसी खोलने की तैयारी कर रही है। इससे कंपनी के स्टोर की कुल संख्या लगभग 4,500 तक हो जाएगी। हैदराबाद की खुदरा श्रृंखला ने बीते वित्त वर्ष (2022-23) में 4,558 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया था।
-
नयी दिल्ली |वैश्विक मोबाइल इंटरनेट रफ्तार की नवीनतम रैंकिंग में भारत तीन स्थानों के सुधार के साथ 56वें स्थान पर आ गया है। ओकला स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स की हालिया रैंकिंग में यह जानकारी दी गई। मई महीने के लिए जारी इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मोबाइल डाउनलोड की औसत रफ्तार अप्रैल में 36.78 मेगाबाइट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) से बढ़कर मई में 39.94 एमबीपीएस हो गई। ओकला मासिक आधार पर दुनियाभर के मोबाइल और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की रफ्तार की रैंकिंग तय करती है।
इसकी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, मई माह में भारत की औसत मोबाइल रफ्तार वैश्विक रूप से तीन स्थान बेहतर हुई है। हालांकि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की औसत रफ्तार में भारत मई में एक स्थान नीचे खिसकते हुए 84वें स्थान पर आ गया है। वहीं, फिक्स्ड औसत डाउनलोड रफ्तार में भारत का प्रदर्शन मई में 52.53 एमबीपीएस हो गया जबकि अप्रैल में यह 51.12 एमबीपीएस था। ओकला स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स की मई रैंकिंग में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मोबाइल रफ्तार के मामले में सबसे आगे है जबकि मॉरीशस ने 11 स्थानों की छलांग लगाई है। फिक्स्ड ब्रॉडबैंक डाउनलोड रफ्तार में सिंगापुर मई में सर्वश्रेष्ठ बना हुआ है वहीं बहरीन ने 17 स्थानों की छलांग लगाई है। -
नयी दिल्ली| विदेशी बाजारों से कमजोरी के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 360 रुपये की गिरावट के साथ 59,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 1,200 रुपये लुढ़ककर 72,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की हाजिर कीमत 360 रुपये की गिरावट के साथ 59,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।'' विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,936 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी भी नुकसान के साथ 23.09 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। -
नयी दिल्ली. एयर इंडिया ने मंगलवार को एयरबस और बोइंग से सूचीबद्ध मूल्य पर करीब 70 अरब डॉलर में 470 विमानों की खरीद के करार पर हस्ताक्षर किए। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने इस साल फरवरी में कहा था कि वह बड़े आकार वाले विमानों सहित कुल 470 विमान इन दोनों विमान विनिर्माताओं से खरीदेगी। एयरलाइन ने बयान में कहा, ‘‘इस पक्के ऑर्डर में 34 ए350-1,000, छह ए350-900, 20 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर और 10 बोइंग 777 एक्स बड़े विमानों के अलावा 140 एयरबस ए320 नियो, 70 एयरबस ए321 नियो और 190 बोइंग 737 मैक्स छोटे आकार के विमान शामिल हैं।'' इस खरीद करार पर पेरिस एयर शो से इतर हस्ताक्षर किए गए। एयर इंडिया ने कहा कि यह करार उसके द्वारा फरवरी में घोषित 70 अरब डॉलर (सूचीबद्ध मूल्य पर आधारित) के बेड़ा विस्तार कार्यक्रम का अगला कदम है। एयर इंडिया को इस साल बाद में एयरबस ए350 के साथ नए विमानों की आपूर्ति शुरू होगी। कंपनी ने कहा कि ज्यादातर विमान 2025 के मध्य से मिलने शुरू होंगे। टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘इस ऐतिहासिक कदम से दीर्घावधि की वृद्धि और सफलता की दिशा में एयर इंडिया की स्थिति और मजबूत हुई है। हमें पूरी उम्मीद है कि हम एक साथ आकर दुनिया के समक्ष आधुनिक विमानन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
-
मुंबई. चालू वित्त वर्ष में सीमेंट कंपनियां मांग में मजबूती बने रहने के बावजूद प्रतिस्पर्द्धा बढ़ने से कीमतों में एक से तीन प्रतिशत तक की कटौती कर सकती हैं। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई। क्रिसिल रेटिंग्स ने इस रिपोर्ट में कहा कि सीमेंट उत्पादन में कच्चे माल के तौर पर इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों की कीमतें गिरने से भी सीमेंट की कीमतें कम की जा सकती हैं। पिछले वित्त वर्ष में सीमेंट की कीमत 391 रुपये प्रति बोरी के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, महामारी की वजह से पैदा हुए गतिरोधों के अलावा कच्चे माल की लागत बढ़ने और यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुए हालात की इस कीमत बढ़ोतरी में अहम भूमिका रही। हालांकि, चालू वित्त वर्ष में सीमेंट उद्योग में प्रतिस्पर्द्धा तेज होने और लागत कीमतों में नरमी आने से मूल्य वृद्धि का सिलसिला थमता नजर आ रहा है। रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि सीमेंट की खुदरा कीमतें इस साल एक-तीन प्रतिशत तक कम हो सकती हैं। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सीमेंट कीमतें करीब एक प्रतिशत घटकर औसतन 388 रुपये प्रति बोरी पर आ गई थीं।
-
मुंबई. किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन इंडिगो ने यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस को 500 विमानों की आपूर्ति का पक्का ऑर्डर देने की सोमवार को घोषणा की। इंडिगो ने बयान में कहा कि यह एयरबस को किसी भी एयरलाइन की तरफ से दिया गया सबसे बड़ा विमानों का ऑर्डर है। हालांकि, इंडिगो ने इस सौदे के वित्तीय पहलुओं का ब्योरा नहीं दिया है। इस विमान खरीद समझौते पर ‘पेरिस एयर शो 2023' के दौरान हस्ताक्षर किए गए।
इंडिगो ने बयान में कहा, ‘‘वर्ष 2030 से लेकर 2035 की अवधि के लिए किए गए 500 विमानों के पक्के ऑर्डर के साथ ही एयरलाइन की ऑर्डरबुक में करीब 1,000 विमान शामिल हो चुके हैं जिनकी आपूर्ति अगले एक दशक में की जाएगी।'' इंडिगो ने पहले भी 480 विमान के ऑर्डर दिए थे जिनकी आपूर्ति होनी अभी बाकी है। फिलहाल उसके बेड़े में 300 से अधिक विमान हैं। इंडिगो के नए विमान ऑर्डर में ए320 नियो, ए321 नियो और ए321 एक्सएलआर विमान शामिल हैं।
साल की शुरुआत में टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया ने भी एयरबस और बोइंग को सम्मिलित रूप से 470 विमानों की आपूर्ति का ऑर्डर दिया था। इंडिगो ने कहा कि वह एयरबस को ए320 सीरीज के 500 विमानों के ऑर्डर देकर अगले दशक के लिए अपना दीर्घकालिक भविष्य परिभाषित कर रही है। उसने कहा, ‘‘इससे इंडिगो को वर्ष 2030 से 2035 के दौरान मिलने वाले विमानों का एक स्थिर आधार तैयार होगा।'' विमानन कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने विमानों की खरीद के संदर्भ में आए प्रस्तावों का मूल्यांकन करने के बाद एयरबस की पेशकश पर सहमति जताई। उसने कहा कि इस सौदे से इंडिगो और एयरबस के रणनीतिक संबंधों में अभूतपूर्व गहराई एवं व्यापकता आएगी। एयरबस के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय कारोबार प्रमुख क्रिस्टियन शेरर ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें इस साझेदारी के जरिये भारत के घरेलू नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय बाजार में हवाई संपर्क के विस्तार में अपना योगदान देने का इंतजार है।'' इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर अल्बर्स ने विमान खरीद समझौते पर कहा, ‘‘इससे इंडिगो को भारत में आर्थिक प्रगति, सामाजिक एकजुटता और आवागमन को बढ़ावा देने के अपने मिशन को पूरा करने के लायक बनने में मिलेगी।'' इंडिगो ने 2006 में परिचालन शुरू किया था। इंडिगो ने दावा किया कि 500 विमानों का यह ऑर्डर एयरबस को किसी भी एयरलाइन की तरफ से दिया गया सबसे बड़ा ऑर्डर है। इसके साथ ही इंडिगो से एयरबस को ऑर्डर किए गए कुल विमानों की संख्या 1,330 हो चुकी है। इंडिगो ने कहा कि आने वाले दशक में करीब 1,000 विमान मिलने की संभावना से एयरलाइन अपने हवाई नेटवर्क के विस्तार के लिए एकदम मुफीद स्थिति में है और वह अपनी भूमिका को पूरी तरह अंजाम देगी। -
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव ने शुक्रवार को पतंजलि के 14 नए प्रीमियम प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। आयुर्वेदिक हर्बल दवाओं से लेकर देसी सामानों तक अपनी पैठ बनाने वाली कंपनी पतंजलि ने ट्रास्यूटिकल्स, मोटे अनाज के हेल्थ बिस्किट, व्हे प्रोटीन, न्यूट्रेला मिलेट आधारित प्रोडक्ट्स और प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स में नए प्रोडक्ट्स जैसे 14 प्रोडक्ट्स लॉन्च किए ।
इन प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग के समय रामदेव ने कहा कि कैपिटल मार्केट में किसी संन्यासी ने पहली बार अपनी कंपनी की लिस्टिंग कराई है और एक दिन ऐसा आएगा जब हम यूनिलिवर को भी पछाड़ देंगे। उन्होंने कहा ‘जब हमने कहा था कि हम यूनिलीवर लिमिटेड को पीछे छोड़ देंगे, तब हमारा किसी ने विश्वास नहीं किया। हम बहुत जल्द यूनिलीवर को पीछे छोड़ेंगे, क्योंकि अभी फूड्स, एग्री और FMCG यानी रोजाना उपयोग की जाने वाली वस्तुओं में सिर्फ यही कंपनी हमसे आगे है, बाकी विदेशी कंपनियों को हमने शीर्षासन करा दिया है।’पतंजलि समूह के प्रमुख बाबा रामदेव ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि समूह ने अगले पांच सालों में अपना कारोबार बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपये का करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर उपभोक्ता समूह तक पहुंचने की योजना पर काम चल रहा है, जिसमें पतंजलि समूह की कंपनी पतंजलि फूड्स विशेष भूमिका निभाएगी।बाबा रामदेव ने कहा कि अपनी लिस्टेड कंपनी पतंजलि फूड्स का कारोबार भी 50,000 करोड़ रुपये तक ले जाने का उनका इरादा है। बता दें कि पतंजलि फूड्स को पहले रुचि सोया के नाम से जाना जाता था।प्रीमियम प्रोडक्ट्स को लॉन्च करते हुए रामदेव ने कहा, ‘पतंजलि फूड्स लिमिटेड अपने प्रीमियमाइजेशन ड्राइव के तहत उपभोक्ताओं के लिए हेल्थ बिस्किट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, न्यूट्रेला के बाजरे से बने प्रोडक्ट और प्रीमियम सूखे मेवों में नए उत्पादों का लॉन्च कर रही है।इस दौरान ‘न्यूट्रेला मैक्स मिलेट्स’ का रागी चोको सीरियल्स लॉन्च किया गया। उन्होंने कहा, ‘MaxxMillets भारत के पहले सुपरफूड ब्रांड Nutrela की नई पेशकश है। इसके साथ ही रागी बिस्किट ‘न्यूट्रेला मैक्सएक्स मिलेट्स रागी चोको सीरियल’ लॉन्च भी लॉन्च किया गया। लॉन्च होने वाले अन्य बिस्किटों में Nutrela MaxxMillets रागी चोको सीरियल 7-ग्रेन बिस्किट है जो रागी, ज्वार, जई, गेहूं, चावल, मक्का और चने से बना है।बाबा रामदेव ने प्रीमियम सूखे मेवों में भी नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग की। उन्होंने इसके तहत न्यूट्रेला मैक्सएक्सनट्स (Nutrela MaxxNuts) को लॉन्च किया।स्वामी रामदेव ने कहा कि भारत में स्पोर्ट्स प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ती जा रही है। भारतीय स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन प्रोडक्ट्स इंडस्ट्री के 2028 तक 18 फीसदी सालाना चक्रवृद्धि दर (CAGR) से 8,000 करोड़ रुपये तक बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में समय का फायदा उठाते हुए पतंजलि फूड्स ने स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन प्रोडक्ट्स के सेगमेंट में न्यूट्रेला स्पोर्ट्स के कुल 6 प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। न्यूट्रेला स्पोर्ट्स के तहत कंपनी स्पोर्ट्स ड्रिंक और स्पोर्ट्स विटामिन ऐंड मिनरल सप्लीमेंट्स का प्रोडक्शन करेगी।बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि ग्रुप का कारोबार करीब 45,000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और उन्होंने अब कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों (मल्टीनैशनल कंपनियों) को पीछे छोड़ दिया है। पतंजलि ग्रुप की पहुंच दुनिया के करीब 200 देशों में लगभग दो अरब लोगों तक हो चुकी है।बाबा रामदेव ने कहा, ‘आज भारत की तरफ पूरी दुनिया देख रही है। भारत के लोहे को पूरी दुनिया मान रही है। आज हम सब मिलकर भारत को विश्व गुरु बनाने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।’ -
मूडीज का अनुमान, भारत के कर्ज के बोझ में संभवत: कमी आएगी
नयी दिल्ली. रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस का अनुमान है कि भारत के कर्ज के बोझ में कमी आएगी। मूडीज ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत की राजकोषीय मजबूती के लिए कर्ज का सस्ता होना जरूरी है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में तीव्र वृद्धि देश के कर्ज बोझ में गिरावट के अनुमानों का एक प्रमुख बिंदु है। वर्तमान मूल्य पर जीडीपी वृद्धि दर 11 प्रतिशत रहने का अनुमान है। भारत में सामान्य सरकारी कर्ज अपेक्षाकृत ऊंचे स्तर पर है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए यह जीडीपी का लगभग 81.8 प्रतिशत रहा है जबकि बीएए-रेटिंग के लिए इसका औसत लगभग 56 प्रतिशत है। मूडीज ने भारत को स्थिर परिदृश्य के साथ ‘बीएए3' की क्रेडिट रेटिंग दी हुई है। बीएए3 निवेश योग्य सबसे निचली रेटिंग है। मूडीज के प्रतिनिधि रेटिंग में सुधार के मसले पर शुक्रवार को सरकार के अधिकारियों से भी मिलने वाले हैं। इस मुलाकात को रेटिंग में सुधार की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। -
नयी दिल्ली.सरकार ने रिफाइंड सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क 17.5 प्रतिशत से घटाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया है। वित्त मंत्रालय की बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर काबू के लिए यह कदम उठाया गया है। आमतौर पर भारत रिफाइंड के बजाय ‘कच्चे' सोयाबीन और सूरजमुखी तेल का आयात करता है। इसके बावजूद सरकार ने रिफाइंड सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क घटाया है। इस कटौती के साथ रिफाइंड खाद्य तेलों पर प्रभावी शुल्क 13.7 प्रतिशत हो गया है। इसमें सामाजिक कल्याण उपकर भी शामिल है। सभी प्रमुख कच्चे खाद्य तेलों पर प्रभावी शुल्क 5.5 प्रतिशत है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के कार्यकारी निदेशक बी वी मेहता ने कहा कि इस कदम का बाजार की धारणा पर कुछ अस्थायी प्रभाव हो सकता है, लेकिन इससे आयात नहीं बढ़ेगा। मेहता ने बयान में कहा, ‘‘आमतौर पर सरकार खाद्य तेलों की कीमतों को नियंत्रण में रखना चाहती है। कच्चे और रिफाइंड सोयाबीन और सूरजमुखी तेलों के बीच कम शुल्क अंतर के बावजूद रिफाइंड सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल का आयात आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं है। इस कदम से बाजार की धारणा पर अस्थायी प्रभाव पड़ेगा।'' अभी रिफाइंड सोयाबीन और सूरजमुखी तेल का कोई आयात नहीं होता है।
एसईए के अनुसार, केरल में मानसून की शुरुआत में एक सप्ताह की देरी के कारण बुवाई में विलंब हुआ है। मेहता ने कहा, ‘‘मौसम विभाग ने लगभग सामान्य मॉनसून का अनुमान लगाया है। हालांकि, अल नीनो से पूरी तरह इनकार नहीं किया गया है और इससे सामान्य मॉनसून की संभावना को झटका लग सकता है, जिसके चलते खरीफ फसल और अगले तेल वर्ष 2023-24 में वनस्पति तेलों की घरेलू उपलब्धता प्रभावित हो सकती है।'' भारत खाद्य तेलों में अपनी मांग-आपूर्ति के अंतर को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर है। आयात के जरिये भारत अपनी 60 प्रतिशत खाद्य तेल जरूरत को पूरा करता है। -
मुंबई। कार खरीदना हर किसी का सपना होता है। आज हम आपको ऐसी कुछ कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 5 लाख रुपए से भी कम है, लेकिन माइलेज के मामले में जबरदस्त हैं।
मारुति सुजुकी ऑल्टो के 10मारुति सुजुकी ने बीते साल ऑल्टो के10 लॉन्च की थी, जिसमें बेहतर इंजन और पावर के साथ ही काफी सारी नई खूबियां दिखीं। मारुति ऑल्टो के10 की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 3.99 लाख रुपये है। इस किफायती फैमिली हैचबैक की माइलेज 24.9 Kmpl तक की है। ऑल्टो के10 में कुछ और पैसे लगाएंगे तो इसका सीएनजी मॉडल भी मिल जाएगा और इसकी माइलेज और ज्यादा है।मारुति सुजुकी एस-प्रेसोमारुति सुजुकी एस-प्रेसो भी एंट्री लेवल हैचबैक में से है, जो कि लुक और फीचर्स के मामले में अच्छी है। मस्कुलर लुक वाली इस 5 सीटर फैमिली कार की एक्स शोरूम प्राइस 4.26 लाख रुपये से शुरू होती है। एस-प्रेसो की माइलेज 25.3 Kmpl तक की है। मारुति सुजुकी ने इस कार को पेट्रोल और सीएनजी ऑप्शन में पेश किया है।रेनॉ क्विडरेनॉ इंडिया की सबसे सस्ती कार क्विड फैमिली हैचबैक है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है। लुक और फीचर्स में यह कार अच्छी लगती है और इसकी माइलेज 22 kmpl तक की है।मारुति सुजुकी टूर एच1मारुति सुजुकी की ऑल्टो के10 हैचबैक पर बेस्ड इस कॉमर्शियल कार के दो वेरिएंट हैं। मारुति टूर एच1 के 1 लीटर 5 एमटी वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 4,80,500 रुपये से शुरू होती है। पेट्रोल इंजन वाली इस कार की माइलेज 24.60 किलोमीटर प्रति लीटर तक की है। लुक और फीचर्स के मामले में भी यह कार अच्छी है। - नयी दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) प्रमुख फातिह बिरोल ने बुधवार को कहा कि भारत तेल खपत के मामले में जल्द ही चीन को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच जाएगा। इसके साथ ही बिरोल ने कहा कि भारत के पास हरित हाइड्रोजन उत्पादन में सबसे आगे निकलने का अवसर भी है।भारत इस समय ऊर्जा खपत के मामले में दुनिया भर में तीसरे स्थान पर है। माना जा रहा है कि जनसंख्या के मामले में भारत चीन को पीछे कर पहले स्थान पर आ चुका है। ऐसी स्थिति में भारत की ईंधन जरूरत और बढ़ने की संभावना है। जी-20 समूह के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए बिरोल ने कहा, “भारत में तेल की मांग बढ़ेगी। मुझे लगता है कि वैश्विक तेल मांग में भारत जल्द ही चीन को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच जाएगा।” उन्होंने कहा, “चीन में तेल की मांग कमजोर होने के पीछे एक तथ्य ये भी है कि वहां कारों और बसों को तेजी से इलेक्ट्रिक ढांचे में ढाला जा रहा है।” चीन में इलेक्ट्रिक वाहनों को काफी तेज गति से अपनाया जा रहा है जिससे वहां पेट्रोल और डीजल की खपत में कमी आ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल की रफ्तार तेजी से बढ़ेगी।इसके पहले उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के पास हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में सबसे आगे रहने का एक अवसर है। उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से भारत हरित हाइड्रोजन में महाशक्ति बनने का ऐतिहासिक अवसर गंवाने का जोखिम नहीं ले सकता है।" उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन में भारत की प्रगति पर भी खुशी जताई।
-
नई दिल्ली। WhatsApp पर चैंटिग का अंदाज अब पूरी तरह से बदलने वाला है। WhatsApp एक कमाल का फीचर रॉल-आउट करने जा रहा है। इस फीचर के लिए यूजर्स काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने iOS और Android यूजर्स के लिए वीडियो मैसेज फीचर को लेटेस्ट बीटा वर्जन में कुछ लकी यूजर्स के लिए रॉल-आउट कर दिया है। टैक्स और ऑडियो के बाद अब यूजर्स शॉर्ट वीडयों के रूप में भी मैसेज भेज सकेंगे।
WhatsApp अभी इस नए शॉर्ट वीडियो मैसेज फीचर को डेवलप कर रहा है। हालांकि यह फीचर WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन में कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए रॉल-आउट हो चुका है। इस फीचर के पूरी तरह से रॉल-आउट होने के बाद WhatsApp के तकरीबन 2.24 बिलियन यूजर्स चैट के दौरान अपने कॉनटेक्ट को 60 सेकंड तक के शॉर्ट वीडियो मैसेज भेज सकेंगे। शॉर्ट वीडियो मैसेज फीचर की मदद से मैसेजिंग ऐप बेहतर कम्यूनिकेशन सुविधा उपलब्ध कराना चाहता है।बता दें कि WhatsApp पहले से ही लॉग वीडियो फॉर्मेट को सपोर्ट करता है, लेकिन इसके लिए पहले वीडयो को सेव करना पड़ता है। इसके बाद ही वीडियो को शेयर किया जा सकता है। इसके विपरीत शॉर्ट वीडियो मैसेज को सेंड करना आसान और फास्ट होगा। रिपोर्ट के मुताबिक चैट में माइक आइकन की ही तरह कैमरा आइकन दिया जा सकता है, जिस पर क्लिक करके शॉर्ट वीडियो मैसेज को सीधे चैटिग के दौरान ही शेयर किया जा सकता है। लेटेस्ट रिकॉर्डेड वीडियो और पुरानी रिकॉर्डेड वीडियो में अंतर पहचानने के लिए एक आइकन का इस्तेमाल किया जा सकता है। वीडियो मैसेज रिसीव करने वाले यूजर को यह पता चल जाएगा की शॉर्ट वीडियो मैसेज अभी रिकॉर्ड किया गया है या पहले से रिकॉर्डेड था। टैक्स मैसेज की ही तरह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वीडियो मैसेज के लिए भी सेफ्टी का पूरा ध्यान रखेगी। इसके लिए एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन का इस्तेमाल किया जाएगा। - नयी दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 2,000 रुपये का नोट चलन से बाहर करने के बाद लोग अपने पास मौजूद इस मूल्य वर्ग के नोटों का इस्तेमाल मुख्य रूप से ईंधन, आभूषण और किराने का सामान खरीदने में कर रहे हैं। एक सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है। गंतव्य आधारित सोशल नेटवर्क पब्लिक ऐप की तरफ से अखिल भारतीय स्तर पर किए गए सर्वे के अनुसार, 55 प्रतिशत लोग बैंक में 2,000 रुपये का नोट जमा करने की योजना बना रहे हैं, जबकि 23 प्रतिशत लोग इनको खर्च करने और 22 प्रतिशत इन्हें बैंक में बदलने को तैयार हैं। आरबीआई ने 19 मई को 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने की घोषणा की थी। हालांकि लोगों को ये नोट अपने खातों में जमा करने या बैंक में बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। आरबीआई ने हाल ही में कहा था कि लगभग दो सप्ताह में ही चलन में मौजूद 2,000 रुपये के लगभग आधे नोट वापस आ चुके हैं। इस सर्वे में 22 राज्यों के एक लाख से अधिक लोगों की राय ली गई। सर्वेक्षण में कहा गया है कि 2,000 रुपये के नोट को लोग पेट्रोल और डीजल, सोने और आभूषण और रोजाना का किराना का सामान खरीदने के लिए खर्च कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें अपने नोट बदलने में दिक्कत आ रही थी, सर्वेक्षण में शामिल 61 प्रतिशत प्रतिभागियों ने दावा किया कि उन्हें इस प्रक्रिया में कोई भी कठिनाई नहीं हुई। केरल में 75 प्रतिशत लोगों ने यह बात कही। वहीं आंध्र प्रदेश में 53 प्रतिशत और तमिलनाडु में 50 प्रतिशत लोगों ने कहा कि नोट बदलने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं 42 प्रतिशत ने कहा कि उनसे स्थानीय लोगों ने यह नोट लेने से इनकार कर दिया। सर्वे में शामिल 51 प्रतिशत लोगों की राय थी कि उन्हें नोट बदलने के लिए अधिक समय मिलना चाहिए था। वहीं 44 प्रतिशत का कहना था कि नोट बदलने की दैनिक सीमा 20,000 रुपये से अधिक होनी चाहिए थी।
- चेन्नई । विमानन कंपनी इंडिगो ने चेन्नई हवाई अड्डे पर नवनिर्मित एकीकृत टर्मिनल से अपना परिचालन शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत अप्रैल में 1,260 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एकीकृत टर्मिनल भवन के पहले चरण का उद्घाटन किया था। इंडिगो ने मंगलवार को एकीकृत टर्मिनल बिल्डिंग टी2 से अपना अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू कर दिया। एयरलाइन चेन्नई से उड़ान भरने वाली अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन टी2 से ही करेगी। आने वाले समय में अन्य एयरलाइन भी इस टर्मिनल से परिचालन शुरू कर सकती हैं। चेन्नई हवाई अड्डे की तरफ से एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक, इस टर्मिनल पर तमिलनाडु की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया है।
- नयी दिल्ली । देश की अग्रणी वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) प्रीमियम वाहन खंड में बड़ी बाजार हिस्सेदारी हासिल करने की योजना के तहत पांच जुलाई को अपना नया मॉडल ‘इनविक्टो' पेश करने जा रही है। एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने मंगलवार को कहा कि कंपनी तीन कतारों वाली सीट से लैस एमपीवी/ एसयूवी खंड में अपने कदम मजबूती से बढ़ा रही है। श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि तीन कतार वाली सीट से लैस प्रीमियम एमपीवी / एसयूवी के लिए एक बाजार है। बाजार में ऐसे ग्राहक हैं जो ऐसा प्रीमियम वाहन तलाश कर रहे हैं जो या तो एमपीवी या एसयूवी हो या फिर दोनों की खूबियों से लैस हो।'' उन्होंने कहा कि तीन कतार वाली सीट से लैस एसयूवी/ एमपीवी खंड में पिछले वित्त वर्ष में लगभग 2.58 लाख वाहन बिके थे जिनमें से करीब 1.25 लाख वाहनों की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक थी। इस पहलू को ध्यान में रखते हुए एमएसआई अपने नए मॉडल इनविक्टो के साथ प्रीमियम खंड में पैर जमाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह खंड तेजी से उभर रहा है और बड़ा होता जा रहा है। कंपनी का नया मॉडल इनविक्टो टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) के साथ भागीदारी में विकसित हाइब्रिड मॉडल टोयोटा हाइक्रॉस पर आधारित होगा। टोयोटा और सुजुकी के बीच वैश्विक साझेदारी के तहत यह मॉडल विकसित किया गया है। टीकेएम देश में पहले से ही इनोवा हाइक्रॉस मॉडल बेच रही है। इसी मॉडल को कुछ डिजाइन एवं अन्य बदलावों के साथ मारुति सुजुकी इनविक्टो के तौर पर बाजार में पेश करेगी। श्रीवास्तव ने कहा कि इनविक्टो के लिए 19 जून से बुकिंग शुरू करने की योजना है। इसे पांच जुलाई को बाजार में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि एमएसआई 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले वाहन खंड में लगभग 60 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ अगुवा है और अब ऊंची कीमत वाले वाहन खंड में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना है।
-
बिलासपुर/कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) अपनी गेवरा खदान की क्षमता बढ़ाकर सात करोड़ टन करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इससे चालू वित्त वर्ष के अंत तक गेवरा दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक खान बन जाएगी। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रेम सागर मिश्रा ने यह जानकारी दी। मिश्रा ने बिलासपुर में कहा कि कोरबा में स्थित एसईसीएल की गेवरा खदान वर्तमान में दुनिया की चौथी बड़ी कोयला खान है। उन्होंने बताया कि दो सबसे बड़ी कोयला खानें अमेरिका में हैं जबकि एक इंडोनेशिया में है। मिश्रा ने कहा, ‘‘हम गेवरा खान के विस्तार की प्रक्रिया में हैं। हम इसे दुनिया का सबसे बड़ी कोयला उत्पादक स्थल बनाना चाहते हैं। हमारा गेवरा की उत्पादन क्षमता को सात करोड़ टन सालाना करने का लक्ष्य है।'' वित्त वर्ष 2022-23 में गेवरा खान का उत्पादन 5.25 करोड़ टन रहा था। मिश्रा ने कहा कि यह साल के लिए हमारे तय लक्ष्य से अधिक है। सात करोड़ टन का लक्ष्य कब तक हासिल होगा इस सवाल पर कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ने कहा कि हमारा इसे चालू वित्त वर्ष के अंत तक हासिल करने का लक्ष्य है। हमें पर्यावरणीय मंजूरी का इंतजार है, जो वित्त वर्ष के मध्य तक मिल सकती है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने लगभग दो करोड़ टन उत्खनन क्षमता के लिए पर्यावरणीय मंजूरी के लिए आवेदन किया है। गेवरा खदान के बारे में मिश्रा ने बताया कि यह एक खुली खदान है, जो 27 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। करीब 600 मीटर की गहराई तक खदान की खुदाई की गई है। ब्लॉक से रोजाना करीब 1.5 लाख टन कोयले का खनन होता है। एसईसीएल गेवरा को पेंड्रा रोड से जोड़ने वाला एक रेलवे गलियारा और दो ‘साइलो' भी बना रही है। इसके अलावा वह ब्लॉक से कोयले के तेजी से लदान और परिवहन के लिए दो करोड़ टन सालाना क्षमता का कोयला रखरखाव संयंत्र स्थापित करने की भी प्रक्रिया में है।
-
नयी दिल्ली. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं, तो तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाने पर विचार करने की स्थिति में होंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेल कंपनियों के आगामी तिमाही नतीजे अच्छे होंगे।
पुरी ने यहां भाजपा मुख्यालय पर पेट्रोल कीमतों पर विभिन्न सवालों के जवाब देते हुए हालांकि कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई घोषणा करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा, “आगे चलकर देखेंगे कि क्या किया जा सकता है।” उन्होंने कहा कि सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पिछली तिमाही में ‘ठीक' प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा, “उन्होंने कुछ घाटे की भरपाई कर ली है। उन्होंने अपनी कॉरपोरेट जिम्मेदारी बहुत अच्छी तरह निभाई है। हम जैसे आगे बढ़ेंगे, हम देखेंगे कि क्या किया जा सकता है।” भाजपा नेता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की अगुआई वाली सरकार ने सुनिश्चित किया है कि 22 अप्रैल से तेल कीमतों में बढ़ोत्तरी न हो। उन्होंने कहा कि सरकार आगे भी सुनिश्चित करेगी कि ग्राहकों को परेशानी ना हो। पुरी ने विपक्ष पर ‘रेवड़ी राजनीति' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोई सब कुछ ‘मुफ्त' में देने की पेशकश कर सकता है, लेकिन ऐसे में मुफ्तखोरी की राजनीति खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश कर जाती है।
- -
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों (global market) से मिले मिश्रित संकेतों के बीच सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 223 अंक टूटा। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 71 अंकों की गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,563.40 पर बंद हुआ।
BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 223.01 अंक यानी 0.35 फीसदी टूटकर 62,625.63 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 62,992.16 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 62,594.74 तक आया। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 71.15 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट देखी गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 18,563.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,676.65 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,555.40 तक आया।आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 11 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा इंडसइंड बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.12 फीसदी तक चढ़े।वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 19 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टाटा स्टील, SBI, HUL, HCL टेक और इंफोसिस सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान टाटा स्टील के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.98 फीसदी तक गिर गए।

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




.jpeg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)



.jpg)

