हाकी खिलाड़ी भूमि उपाध्याय का सम्मान
छग प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ ने राजधानी किया सम्मान
रायपुर। ब्राह्मण समाज की गौरव एवं करही-टेकारी परिवार की होनहार बेटी भूमि उपाध्याय का छग प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ ने बुधवार को वृंदावन हाल, सिविल लाइन, रायपुर में सम्मान किया गया। यह सम्मान समाज ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर दिया। राज्य हाकी टीम में गोलकीपर की भूमिका निभाने वाली भूमि उपाध्याय को यह सम्मान खेल (हाकी में नौ बार नेशनल) के क्षेत्र में विधायक अनुज शर्मा, नगर निगम, रायपुर के पूर्व महापौर एवं वर्तमान सभापति प्रमोद दुबे, राज्य योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद ज्ञानेश शर्मा के हाथों प्रदान किया गया। ज्ञातव्य है कि भूमि उपाध्याय करही-टेकारी वाले बालोद निवासी स्व. लोकनाथ एवं सुशीला उपाध्याय की पोती तथा संतोष उपाध्याय व आशा उपाध्याय की बेटी है।













Leave A Comment