रायपुर जिले में हुई 13 हजार 34 क्विंटल धान खरीदी
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में आज 415 किसानों से 13 हजार 34.00 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इस प्रकार अब तक 781 किसानों से 22 हजार 399 क्विंटल 60 किलोग्राम की खरीदी हुई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है, जिससे किसानों में धान बेचने को लेकर उत्साह है।








.jpeg)

Leave A Comment