ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर ने ली राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक

 मोहला ।मोहला-मानपुर  कलेक्टर एस जयवर्धन ने  जिला कार्यालय मे राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक के दरमियान मौजूद राजस्व अधिकारियों से कहा कि सभी अपने न्यायालय में राजस्व के मामलों का उचित निर्णय कर राजस्व कार्यों का बेहतर सम्पादन करें। कलेक्टर ने बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण करने का निर्देश भी दिया। बैठक में सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए वन अधिकार पट्टाधारियों का भुईयाँ सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि की स्थिति, कोटवारी भूमि विक्रय की जानकारी, नक्शा बटांकन की समीक्षा की गई।
          कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को वन अधिकार मान्यता पत्र के प्रकरण को अनुभाग स्तर और पंचायत स्तर पर रिकॉर्ड की जांच करवाकर डिजिटाइजेशन की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं। राजस्व गांव सृजित करने की कार्ययोजना पर चर्चा भी बैठक के दरमियान किया गया। जिसमें नजरी नक्शा, नक्शा बटांकन, आबादी भूमि, निस्तार पत्रक में कार्यवाही करने के साथ-साथ सभी राजस्व अनुभाग स्तर पर भी इस पर कार्यवाही किये जाने हेतु अफसरों को निर्देशित किया गया है।
       बैठक में राजस्व न्यायालय में प्रकरणों के निराकरण की प्रगति, अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, सीमांकन, भू-अर्जन आरबी-6-4 के मामलों को तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भूमि बंटन, कृषि योग्य भूमि संबंधित मामले, धारा 185 का उल्लघंन, मसाहती और आराक्षित ग्रामों में राजस्व सर्वेक्षण की प्रगति, अभिलेख कोष्ठ में जमा राजस्व प्रकरण, कोटवारों की सेवा भूमि की जानकारी जैसे विषय पर आवश्यक चर्चा कर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए हैं।  कलेक्टर ने बैठक में कृषि विभाग के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने आर आई एवं आर ई ओ को सीमा बटांकन की जानकारी से किसानों को भलीभांति अवगत कराने में समन्वय बनाये रखने कहा है। जिससे फसल परिवर्तन सहित अन्य जानकारी में काम आसान हो सकें। कलेक्टर ने स्पष्ट रुप से निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में सीमांकन की कोई शिकायत नही होनी चाहिए। जिससे कि जनता का प्रशासन के प्रति भरोसा कायम रहे ।
         कलेक्टर ने बैठक के दौरान जिले के विभिन्न शासकीय भवनों में लगे वर्षा मापी यंत्र की समीक्षा करते हुए कहा कि वास्तविक आँकड़े मिले, यह सुनिश्चित करें। जो भी रिपोर्ट तैयार करते हैं, वह सही आँकड़ा पहुँचाये। जिससे आगामी समय में सही जानकारी मिल सके। बैठक में फसल बीमा की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने वनपट्टा किसान की सोसायटी में रजिस्ट्रेशन के संबंध में कोई समस्या ना हो, इस सम्बन्ध में भी अफसरों को निर्देशित किया। अधिक वर्षा के चलते जिले में कही भी फसल क्षति ना हो इसका विशेष ध्यान रखने कहा गया है। यही नही फसल परिवर्तन की जानकारी  के साथ कोदो, कुटकी, रागी, मक्का के बोनी रकबा की जानकारी भी ली गई। खरीफ फसल व रबी फसल एवं गिरदावरी की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग राजस्व, कृषि, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारीयों को फील्ड में जाकर कार्य करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए है। कलेक्टर ने डीएमएफ अन्तर्गत कृषकों हेतु विभिन्न योजनाओं अन्तर्गत प्रोत्साहन हेतु नस्ती प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं। जिससे किसानों की उन्नति हो सके। कलेक्टर ने आर ई ओ सहित कृषि विभाग के अधिकारीयों को जिले के किसानो को जागरूक कर फसल बीमा कराने एवं उन्नत फसल उत्पादन सुनिश्चित करने कहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english