वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य एवं सहभागिता के लिए होगा ‘सियान मितान सप्ताह ’
- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर होगा सप्ताह का शुभारंभ, विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन
मोहला । कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य, सहभागिता एवं कल्याण के उद्देश्य से 1 से 7 अक्टूबर 2026 तक ‘सियान मितान सप्ताह-2026’ का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर किया जाएगा।
‘सियान मितान सप्ताह’ के दौरान जिले के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, खेलकूद कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साइबर क्राइम एवं कानूनी सहायता संबंधी जागरूकता कार्यक्रम सहित सम्मान समारोह एवं संवाद प्रमुख रूप से शामिल हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों तक शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी पहुंचाना, उनके स्वास्थ्य की देखभाल के साथ सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना तथा उनके सम्मान एवं सुरक्षित जीवन के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
सप्ताह के दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं संबंधित2 संस्थानों की भी जनभागीदारी रहेगी। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग ने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों से ‘सियान मितान सप्ताह-2026’ में सक्रिय रूप से सहभागिता करने की अपील की है।










.jpeg)


Leave A Comment